Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Ramji Lal का पीछा नहीं छोड़ रहा सांगा का ‘भूत’, दलितों से मिलने निकले सुमन को पुलिस ने किया नजरबंद

Ramji Lal का पीछा नहीं छोड़ रहा सांगा का ‘भूत’, दलितों से मिलने निकले सुमन को पुलिस ने किया नजरबंद

आगरा में सपा सांसद रामजी लाल सुमन को अलीगढ़ जाते समय पुलिस ने नजरबंद कर दिया। वे एक दलित युवक से मिलने जा रहे थे। सुमन ने भाजपा सरकार पर दलित विरोधी मानसिकता और पुलिसिया भेदभाव के आरोप लगाए।

by Mayank Yadav
02/05/2025
Ramjilal Suman

Ramji Lal Suman house arrest: आगरा से अलीगढ़ तक सपा सांसद रामजी लाल सुमन की राह फिर टकराई विवादों से। दलित युवक से मिलने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने रास्ता रोका। सुमन बोले– भाजपा सरकार दलितों की आवाज़ दबा रही है, गुंडे खुले घूम रहे हैं और जनप्रतिनिधियों को नज़रबंद किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर गरमी देखने को मिली जब समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद Ramji Lal सुमन को पुलिस ने उनके आगरा आवास में नजरबंद कर दिया। सुमन अलीगढ़ में उस दलित युवक से मिलने जा रहे थे, जिस पर हाल ही में जानलेवा हमला हुआ था। पुलिस ने सुरक्षा का हवाला देते हुए उन्हें रोक लिया, जिससे सियासी बवाल खड़ा हो गया। इस घटना ने मार्च 2025 की उस टकराव की याद दिला दी जब करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर हमला किया था, राणा सांगा पर की गई उनकी टिप्पणी के विरोध में।

#Agra :

अलीगढ़ दौरे से पहले पुलिस ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन को रोका

एसीपी हरीपर्वत विनायक भोंसले को सपा सांसद ने बनाया 'कॉम्बो'

पुलिस ने रोका तो कार्यकर्ताओं ने ज़मीन पर बैठकर नारेबाजी की

दलित पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे सांसद

बुलंदशहर हमले को ध्यान में रखते हुए… pic.twitter.com/5dDbpZnBsE

— News1India (@News1IndiaTweet) May 2, 2025

RELATED NEWS

No Content Available

धरना, नोकझोंक और दलित उत्पीड़न के आरोप

Ramji Lal सुमन को जब पुलिस ने बाहर निकलने से रोका तो उन्होंने अपने समर्थकों के साथ आवास के बाहर ही धरना शुरू कर दिया। उन्होंने साफ तौर पर आरोप लगाया कि भाजपा सरकार दलितों की आवाज को दबा रही है और अपराधियों को खुली छूट दे रही है। सुमन ने कहा, “हमें हमारे ही घरों में बंद किया जा रहा है जबकि गुंडे खुलेआम घूम रहे हैं। तलवारें लहराने वालों को पुलिस कुछ नहीं कहती, लेकिन हमें रोका जा रहा है।”

उन्होंने यह भी मांग की कि या तो उन्हें अलीगढ़ जाकर पीड़ित परिवार से मिलने दिया जाए, या फिर परिवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिलवाया जाए।

Image

भाजपा सरकार पर तीखे हमले

Ramji Lal सुमन ने भाजपा सरकार पर “सामंती तत्वों” को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और कहा कि दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदायों के साथ अन्याय बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, “यह selective enforcement है—हमारे खिलाफ तो कड़ी कार्रवाई, लेकिन असल दोषियों को संरक्षण।”

पुलिस ने अब तक इस घटनाक्रम पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन सुमन का विरोध प्रदर्शन समाजवादी पार्टी की पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) रणनीति को फिर से केंद्र में ला रहा है, जो भाजपा की राजनीति को खुली चुनौती देता दिख रहा है।

फिलहाल, सुमन और उनके समर्थक अपने आवास के बाहर डटे हुए हैं और प्रदेश की सियासत में हलचल बनी हुई है।

अखिलेश यादव की बढ़ी मुश्किलें, अंबेडकर पोस्टर विवाद में SC-ST आयोग का FIR का आदेश

Related Posts

No Content Available
Next Post
Agra

Agra में दिनदहाड़े ज्वैलरी शोरूम लूट, मालिक की हत्या: शहर में मची खलबली

Health Tips : धूल ,एलर्जी से छींक आने से परेशान आज़माएं ये घरेलू उपाय जो पल भर में देंगे आराम

Health Tips : धूल ,एलर्जी से छींक आने से परेशान आज़माएं ये घरेलू उपाय जो पल भर में देंगे आराम

Ajaz Khan

विवादों में फसा एजाज़ खान का शो ‘हाउस अरेस्ट’, सेक्स पोजीशन पर सवाल से भड़का विवाद

POPULAR POST

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

October 31, 2026
इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026
Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

October 31, 2026
Delhi Mongolpuri Factory Fire

Delhi Fire : मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत! बेसमेंट से उठीं लपटों में छह मजदूर फंसे

October 30, 2026
Vande Bharat Sleeper Train

Vande Bharat Sleeper : वाराणसी से दिल्ली की स्लीपर ट्रेन शुरू होते ही टिकटों की मारामारी, दिवाली तक सीटें फुल, जानें किराया

November 1, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India