Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Javed Habib ने ‘बीवी एंड कंपनी’ के साथ कुछ ऐसे की फेराफरी, पकड़ी गई चोरी तो संभल में धड़ाधड़ दर्ज हुई 20 FIR 

Javed Habib ने ‘बीवी एंड कंपनी’ के साथ कुछ ऐसे की फेराफरी, पकड़ी गई चोरी तो संभल में धड़ाधड़ दर्ज हुई 20 FIR 

देश के जानें माने हेयर ड्रेसर जावेद हबीब, उनके बेटे अनोस हबीब की मुश्किलें बढ़ना शुरू हो गई हैं। संभल के रायसत्ती थाने में हेयर ड्रेसर व उनके सहयोगियों खिलाफ अलग-अलग तहरीर के आधार पर पांच और मुकदमे दर्ज किए गए हैं। ये कार्रवाई पुलिस ने ठगी के शिकार लोगों की शिकायत पर की है। अभी तक कुल 20 केस जावेद पर दर्ज हो चुके हैं।

by Vinod
07/10/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। देश के जानें माने हेयर ड्रेसर जावेद हबीब, उनके बेटे अनोस हबीब की मुश्किलें बढ़ना शुरू हो गई हैं। संभल के रायसत्ती थाने में हेयर ड्रेसर व उनके सहयोगियों खिलाफ अलग-अलग तहरीर के आधार पर पांच और मुकदमे दर्ज किए गए हैं। ये कार्रवाई पुलिस ने ठगी के शिकार लोगों की शिकायत पर की है। अभी तक कुल 20 केस जावेद पर दर्ज हो चुके हैं। अभी तक पुलिस के सामने 35 पीड़ित लोग पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई है।

जारी हुआ लुकआउट नोटिस

देशभर में अपने स्टाइलिश हेयरकट्स और सैलून चेन के लिए मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब और उनके परिवार पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। संभल पुलिस ने जावेद हबीब, उनके बेटे अनस हबीब सहित परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ अब तक 20 केस दर्ज कर लिए हैं। आरोप है कि इन लोगों ने 100 से ज्यादा निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी की। संभल पुलिस की कई टीमें पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही पुलिस की टीमें जल्द ही हबीब के दिल्ली और मुंबई स्थित ठिकानों पर छापेमारी कर सकती है। जबकि परिवार के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी हो चुका है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, पुलिस के मुताबिक, यह पूरा प्रकरण दो वर्ष पुराना है। साल 2023 में संभल के सरायतरीन इलाके में स्थित रॉयल पैलेस वेंकट हॉल में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था। यह आयोजन एफएलसी के नाम से किया गया था। तब मंच पर खुद जावेद हबीब और उनके बेटे अनस हबीब मौजूद थे। एफएलसी के कार्यक्रम में करीब 150 से अधिक लोग शामिल हुए थे। तब सभी को जावेद हबीब ने भरोसा दिलाया कि अगर वे उनकी एफएलसी कंपनी में निवेश करेंगे, तो उन्हें 50 से 75 प्रतिशत तक मुनाफा मिलेगा।

RELATED NEWS

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

November 1, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026

लोगों ने हबीब की कंपनी में किया निवेश

मुनाफे की चमकती तस्वीरें, विदेशी निवेश और सफलता की गारंटी जैसे वादे सुनकर कई लोग उनके झांसे में आ गए। 100 से ज्यादा लोगों ने 5 से 7 लाख रुपये तक की रकम एफएलसी कंपनी में जमा कर दी। निवेश बाइनेंस कॉइन और बिटकॉइन के नाम पर कराया गया, लेकिन कुछ ही महीनों में कंपनी का पता तक नहीं चला। एक साल बीत गया, लेकिन निवेशकों को कोई मुनाफा नहीं मिला. लोग बार-बार कंपनी दफ्तर और हबीब सैलून के चक्कर लगाने लगे। आरोप है कि जब निवेशकों ने रकम वापस मांगी, तो कंपनी के स्थानीय प्रभारी सैफुल्लाह ने उन्हें टालना शुरू कर दिया।

जावेद हबीब अपने परिवार के साथ फरार

थोड़े ही दिनों में कंपनी का शटर डाउन कर दिया गया, और जावेद हबीब अपने परिवार के साथ फरार हो गए। उनके नाम पर संभल में जो दफ्तर था, वहां अब ताला लटका है। शुरुआत में कुछ पीड़ितों ने रायसत्ती थाने में मामला दर्ज कराया। हिलाल, रेहान, अमान, माजिद हुसैन और मोहम्मद नईम नाम के निवेशकों ने एफआईआर में कहा कि जावेद हबीब ने ग्लोबल हेयर इंडस्ट्री का चेहरा बदलने का सपना दिखाकर उन्हें लाखों का चूना लगाया। शिकायत के बाद एसपी केके बिश्नोई खुद रायसत्ती थाने पहुंचे और पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने निवेशकों को भरोसा दिलाया कि उनकी रकम लौटवाने की कोशिश की जाएगी।

कम से कम 100 से ज्यादा पीड़ित

एसपी के एक्शन के बाद पुलिस हरकत में आई और जांच का दायरा बढ़ाया। जांच में सामने आया कि ठगी के कम से कम 100 से ज्यादा पीड़ित हैं। एक केस के बाद कईलोग थाने पहुंचे। एक-एक कर एफआईआर दर्ज होने का सिलसिला शुरू हुआ। अब तक जावेद हबीब, उनके बेटे अनस हबीब, पत्नी और कंपनी हेड सैफुल्लाह पर कुल 20 केस दर्ज हो चुके हैं। संभल पुलिस ने हबीब परिवार पर धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी के तहत मुकदमे दर्ज किए हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि कुछ निवेशकों ने बयान में बताया कि जब उन्होंने पैसे लौटाने की मांग की, तो उन्हें धमकाया गया।

यह एक सुनियोजित ठगी नेटवर्क

पुलिस के अनुसार,यह एक सुनियोजित ठगी नेटवर्क है। पुलिस की जांच में अब एक नया मोड़ आया है। शुरुआती दस्तावेजों से पता चला है कि एमएलसी कंपनी की फाउंडर के रूप में जावेद हबीब की पत्नी का नाम दर्ज है। संभल पुलिस ने उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है। संभल पुलिस अब सिर्फ कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं है। जल्द ही उसकी टीमें दिल्ली और मुंबई के उन ठिकानों पर जाएंगी, जहां से हबीब परिवार ने ठगी के पैसे ट्रांसफर किए या निवेश दिखाए। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, जावेद हबीब की ब्रांड वैल्यू का इस्तेमाल कर यह जाल बिछाया गया। लोगों को लगा कि जब नाम बड़ा है, तो भरोसेमंद भी होगा। यही भरोसा उनके लिए नुकसानदेह साबित हुआ।

हबीब परिवार के खिलाफ प्रदर्शन

ठगी के शिकार कई निवेशक अब खुलेआम हबीब परिवार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने अपने जीवन की जमा-पूंजी कंपनी में लगाई थी, लेकिन अब सब बर्बाद हो गया। संभल निवासी हिलाल ने कहा, जावेद हबीब जैसे नाम पर किसी को शक नहीं हुआ। उन्होंने कहा था कि हमारा पैसा डबल होगा, लेकिन अब न कंपनी है न मुनाफा। संभल पुलिस अब इस केस को सिर्फ ठगी नहीं, बल्कि मल्टी-लेयर फ्रॉड स्कीम मान रही है। जांच अधिकारियों के मुताबिक, हबीब परिवार ने ठगी के पैसे को अलग-अलग कंपनियों में ट्रांसफर किया है। एसपी बिश्नोई ने कहा, हमारी टीमें डिजिटल ट्रांजैक्शन, बैंक स्टेटमेंट और बिटकॉइन ट्रेल्स की जांच कर रही हैं। अगर जरूरत पड़ी, तो संपत्ति जब्त की जाएगी।

कौन हैं जावेद हबीब

देश के जाने-माने हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वे पूर्व राष्ट्रपति, क्रिकेटर और बॉलीवुड स्टार्स के हेयर स्टाइलिस्ट रह चुके हैं। देशभर में उनके 900 से ज्यादा सैलून और अकादमियां हैं। उनकी ब्रांड वैल्यू इतनी मजबूत है कि छोटे शहरों के लोग भी उनके नाम पर फ्रेंचाइजी खोलने को तैयार रहते हैं। लेकिन अब यही नाम ठगी के आरोपों में घिर गया है। मालूम हो जावेद हबीब और उसके बेटे व अन्य के खिलाफ पहला मुकदमा 24 सितंबर को दर्ज किया गया था। 12 दिन में 20 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।

 

Related Posts

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

November 1, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

September 23, 2026
UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

September 22, 2026
Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

September 19, 2026
Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

September 3, 2026
Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

September 2, 2026
Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

September 2, 2026
Lucknow Police Sub Inspector

Lucknow News: लखनऊ में नशे में दरोगा की दबंगई, टिफिन संचालक से मारपीट और कार में तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

August 31, 2026
Indian Coffee House: लखनऊ का ऐतिहासिक इंडियन कॉफी हाउस हुआ बंद, जहां कभी जुटते थे कई महान दिग्गज

Indian Coffee House: लखनऊ का ऐतिहासिक इंडियन कॉफी हाउस हुआ बंद, जहां कभी जुटते थे कई महान दिग्गज

August 30, 2026
Next Post
 Academyy of Excellence Launches New Journalism Diploma Batch 2025

 Academyy of Excellence Launches New Journalism Diploma Batch 2025

minister dinesh pratap singh health update

Minister DP Singh health update: योगी सरकार के मंत्री को हुआ था ब्रेन हैमरेज,lucknow के मेदांता अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी

पवन के बाद बिहार चुनाव में रंगीला भी करेंगे दो-दो हाथ, रील नहीं रियल में होगी दो भोजपुरी एक्टर के बीच सियासी जंग

पवन के बाद बिहार चुनाव में रंगीला भी करेंगे दो-दो हाथ, रील नहीं रियल में होगी दो भोजपुरी एक्टर के बीच सियासी जंग

POPULAR POST

Bike Sales : 6 महीने में बिकीं 21 लाख से ज्यादा बाइक, किसके सामने Pulsar और Shine भी पड़ीं फीकी

Bike Sales : 6 महीने में बिकीं 21 लाख से ज्यादा बाइक, किसके सामने Pulsar और Shine भी पड़ीं फीकी

October 31, 2026
Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

November 1, 2026
Delhi Vehicle Ban: दिल्ली में आज से इन गाड़ियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या आपकी कार भी है लिस्ट में

Delhi Vehicle Ban: दिल्ली में आज से इन गाड़ियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या आपकी कार भी है लिस्ट में

October 31, 2026
Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

October 31, 2026
UP TET Update : यूपी टीईटी का इंतजार खत्म, साल में दो परीक्षा कराने की तैयारी तेज, जानें किनको मिलेगा मौका

UP TET Update : यूपी टीईटी का इंतजार खत्म, साल में दो परीक्षा कराने की तैयारी तेज, जानें किनको मिलेगा मौका

November 1, 2026
Credit Card Rules : 1 नवंबर से क्रेडिट कार्ड पर क्या बदला? Axis और PNB ग्राहकों को झटका, फ्री मूवी-लाउंज पर असर

Credit Card Rules : 1 नवंबर से क्रेडिट कार्ड पर क्या बदला? Axis और PNB ग्राहकों को झटका, फ्री मूवी-लाउंज पर असर

November 2, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India