Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Sambhal Violence Case: फायरिंग मामले में 12 पुलिसकर्मियों पर FIR का आदेश, एसपी बोले नहीं करेंगे, कोर्ट, पुलिस आमने-सामने

Sambhal Violence Case: फायरिंग मामले में 12 पुलिसकर्मियों पर FIR का आदेश, एसपी बोले नहीं करेंगे, कोर्ट, पुलिस आमने-सामने

संभल हिंसा में फायरिंग मामले पर कोर्ट ने 12 पुलिसकर्मियों पर एफआईआर का आदेश दिया है। एसपी ने एफआईआर से इनकार करते हुए अपील की बात कही, जिससे पुलिस और अदालत आमने-सामने हैं।

by SYED BUSHRA
14/01/2026
Sambhal violence FIR court police

Sambhal Violence Case:उत्तर प्रदेश के संभल जिले में हुई हिंसा से जुड़ा मामला अब एक नए और संवेदनशील दौर में पहुंच गया है। चंदौसी स्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विभांशु सुधीर ने हिंसा के दौरान हुई फायरिंग को गंभीर मानते हुए बड़ा आदेश दिया है। अदालत ने तत्कालीन सीओ अनुज चौधरी, इंस्पेक्टर अनुज तोमर समेत कुल 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
हालांकि, इस आदेश के बाद पुलिस और अदालत आमने-सामने नजर आ रही हैं। संभल के मौजूदा एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने साफ कहा है कि फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं की जाएगी और इस आदेश के खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील की जाएगी।

पिता की याचिका से शुरू हुआ मामला

यह पूरा मामला हिंसा में घायल युवक आलम के पिता यामीन की याचिका से जुड़ा है। यामीन ने अदालत में कहा कि उनका बेटा आलम सामान बेचने के लिए घर से निकला था। उसी दौरान हिंसा भड़क गई और पुलिस फायरिंग में उसे गोली लग गई।
याचिका में यामीन ने तत्कालीन सीओ अनुज चौधरी, उस समय के संभल सदर कोतवाली प्रभारी अनुज तोमर और 10 से 12 अन्य पुलिसकर्मियों को आरोपी बताते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। अदालत ने उपलब्ध तथ्यों और गंभीरता को देखते हुए पुलिस को तुरंत एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया।

कोर्ट के आदेश पर एसपी की रिप्लाई

अदालत के निर्देशों के बावजूद संभल एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि पुलिस इस आदेश को सीधे लागू नहीं करेगी। उनका कहना है कि संभल हिंसा मामले में पहले ही न्यायिक जांच पूरी हो चुकी है। एसपी के अनुसार, जिन पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया गया है, उनकी भूमिका की जांच पहले ही की जा चुकी है। पुलिस प्रशासन का मानना है कि ऐसे में सीधे मुकदमा दर्ज करने के बजाय कानूनी रास्ता अपनाते हुए उच्च अदालत में अपील करना ज्यादा उचित होगा।

RELATED NEWS

sambhal violence case court order

Sambhal Case:अदालत के किस आदेश पर राजनीति गरमाई,अखिलेश यादव ने बीजेपी और पुलिस पर क्या कसा तंज

January 15, 2026

कहां तैनात हैं आरोपी अधिकारी

जिन पुलिस अधिकारियों पर एफआईआर का आदेश आया है, वे फिलहाल अलग-अलग जगहों पर तैनात हैं। तत्कालीन सीओ अनुज चौधरी को पदोन्नति मिल चुकी है और वे अब एएसपी हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती फिरोजाबाद जिले में है। वहीं, उस समय संभल सदर कोतवाली के इंस्पेक्टर रहे अनुज तोमर अभी भी संभल जिले में ही चंदौसी कोतवाली में तैनात हैं। कोर्ट के आदेश के बाद इन अधिकारियों की भूमिका को लेकर पुलिस विभाग के अंदर भी चर्चा तेज हो गई है।

पुलिस विभाग में बढ़ी हलचल

कोर्ट के सख्त रुख और पुलिस के इनकार के बाद पूरा मामला और संवेदनशील हो गया है। एक तरफ पीड़ित परिवार न्याय की मांग कर रहा है, तो दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन अपने अधिकारियों का पक्ष रखते हुए पहले से हुई न्यायिक जांच का हवाला दे रहा है।

अब सभी की नजरें इस पर टिकी हैं।कि जब पुलिस इस आदेश के खिलाफ अपील करेगी, तो उच्च अदालत क्या फैसला सुनाती है। यह मामला आने वाले दिनों में और तूल पकड़ सकता है।

Related Posts

sambhal violence case court order

Sambhal Case:अदालत के किस आदेश पर राजनीति गरमाई,अखिलेश यादव ने बीजेपी और पुलिस पर क्या कसा तंज

January 15, 2026
Next Post
Vande Bharat sleeper train rules

Vande Bharat: लॉन्च से पहले ही चर्चा में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, रेलवे अधिकारी का बयान वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Virat Kohli ODI ranking number one

ODI Ranking: विराट कोहली की मेहनत लाई रंग ,लगातार शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम, किसको पछाड़ फिर बने नंबर वन

UP Congress

यूपी में टूटेगी 'दो लड़कों की जोड़ी'? कांग्रेस के भीतर मायावती से गठबंधन की गुपचुप तैयारी!

POPULAR POST

Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

October 31, 2026
Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

November 1, 2026
Airfare Rules : दिवाली पर महंगे हवाई टिकटों पर लगेगी लगाम? क्या सरकार करेगी पुराने नियमों में कुछ बदलाव

Airfare Rules : दिवाली पर महंगे हवाई टिकटों पर लगेगी लगाम? क्या सरकार करेगी पुराने नियमों में कुछ बदलाव

November 1, 2026
US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी  मंजूरी…  कौन कौन उठाएंगे खर्च

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी मंजूरी… कौन कौन उठाएंगे खर्च

October 30, 2026
INDIA Rally : रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-ममता एक मंच पर, केजरीवाल, उद्धव और शरद पवार क्यों रहे गायब?

INDIA Rally : रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-ममता एक मंच पर, केजरीवाल, उद्धव और शरद पवार क्यों रहे गायब?

November 1, 2026
Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India