Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » एसडीएम की गाड़ी के बोनट पर ठुमके, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

एसडीएम की गाड़ी के बोनट पर ठुमके, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

झांसी में एक बोलेरो गाड़ी के बोनट पर युवक और युवती के डांस का वीडियो वायरल हो गया है। हैरानी की बात यह है कि इस गाड़ी पर ‘एसडीएम’ और ‘उत्तर प्रदेश सरकार’ लिखा हुआ है, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

by Mayank Yadav
13/11/2024
Jhansi

RELATED NEWS

Jhansi viral video

Jhansi viral video: मौत के बाद भी शरीर ने सहा ‘अपमान’, लाश को सड़क पर घसीटा, झांसी का दिल दहला देने वाला वीडियो

January 7, 2025

Jhansi SDM car dance video: उत्तर प्रदेश के झांसी से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बोलेरो गाड़ी के बोनट पर एक युवक और युवती को डांस करते देखा जा सकता है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि गाड़ी पर ‘एसडीएम’ और ‘उत्तर प्रदेश सरकार’ लिखा हुआ है। इस वीडियो ने सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग पर सवाल उठाते हुए प्रशासनिक महकमे में हलचल मचा दी है। Jhansi के बड़ागांव थाना क्षेत्र का बताया जा रहा यह वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। प्रशासन ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है, जिसमें वाहन का प्रयोग सरकारी कार्यों में होने की पुष्टि की गई है।

एसडीएम की गाड़ी पर ‘फ्लैश लाइट’ जलती हुई दिखी

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सरकारी गाड़ी की फ्लैश लाइट जल रही है, और उस पर एक युवक-युवती बोनट पर खड़े होकर डांस कर रहे हैं। गाड़ी के आसपास कुछ अन्य लोग भी खड़े होकर इस नजारे का आनंद ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होते ही लोग सरकारी गाड़ी के इस तरह के दुरुपयोग पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

झांसी में SDM की गाड़ी पर महिला डांसर का डांस, नीली बत्ती और हूटर लगाकर कार के बोनट पर हुआ डांस pic.twitter.com/jnq8eaJVVX

— Anil Kumar pal ( एडवोकेट ) (@Anilkumarpal234) November 12, 2024

किराए पर ली गई गाड़ी में डांस का वीडियो, प्रशासन ने की जांच शुरू

जांच में सामने आया है कि जिस गाड़ी पर डांस का यह वीडियो बना है, उसे सरकारी कामकाज के लिए एक प्राइवेट फर्म से किराए पर लिया गया था। Jhansi जिले में योगी सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट बुंदेलखंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (बीडा) में यह गाड़ी तैनात है। गाड़ी पर एसडीएम लिखा हुआ है, जो कि स्थानीय प्रशासन के अनुसार, बीडा में कार्यरत एसडीएम के उपयोग के लिए है।

सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त वीडियो एवं की जा रही कार्यवाही के संबंध में एडीएम (F/R) झाँसी की वीडियो बाइट- pic.twitter.com/qhjrFgRfxE

— Jhansi Police (@jhansipolice) November 12, 2024

ओएसडी ने दी सफाई, घटना के समय गाड़ी में नहीं थे अधिकारी

इस मामले पर अधिक जानकारी देते हुए Jhansi के एडीएम वरुण पांडेय ने बताया कि वायरल वीडियो के संबंध में प्रशासन को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई है। वीडियो में दिख रही गाड़ी का उपयोग एक प्राइवेट फर्म से किराए पर लेकर बीडा ओएसडी के लिए किया जा रहा था। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस घटना के समय कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी गाड़ी में मौजूद नहीं था। फिलहाल, घटना से संबंधित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

सोशल मीडिया पर सरकारी गाड़ी का दुरुपयोग बना चर्चा का विषय

इस घटना के बाद Jhansi के प्रशासनिक क्षेत्र में हलचल मची हुई है। सोशल मीडिया पर लोगों ने सरकारी वाहनों के इस्तेमाल को लेकर नाराजगी जताई है और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। सरकारी गाड़ियों पर सरकारी अधिकारियों के नाम या पदनाम की छाप को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकी जा सकें।

यहां पढ़ें: टेक कंपनी के CEO का अनोखा ऑफर… महिलाओं को दे रहा फ्री स्पर्म, 100 से अधिक बच्चों का है पिता

Related Posts

Jhansi viral video

Jhansi viral video: मौत के बाद भी शरीर ने सहा ‘अपमान’, लाश को सड़क पर घसीटा, झांसी का दिल दहला देने वाला वीडियो

January 7, 2025
Next Post
अपनी ही सरकार के अधिकारियों पर बिफरे बीजेपी विधायक, लखनऊ से महाराजगंज तक काटा बवाल

अपनी ही सरकार के अधिकारियों पर बिफरे बीजेपी विधायक, लखनऊ से महाराजगंज तक काटा बवाल

Lawrence Vishnoi : मुंबई से बस्ती पहुंचा लारेंस विश्नोई का खौफ, फोन कॉल ने मचाई दहशत

Lawrence Vishnoi : मुंबई से बस्ती पहुंचा लारेंस विश्नोई का खौफ, फोन कॉल ने मचाई दहशत

Viral Video

Viral Video: बिजली बिल न चुकाया तो घर में आग लगाने की धमकी, तुगलकी फरमान देने वाला अधिकारी निलंबित

POPULAR POST

UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

October 29, 2026
DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

October 31, 2026
Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

October 29, 2026
इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026
Pune News,

Pune News: लंदन में MBA छोड़ चुपचाप भारत लौटी युवती की संदिग्ध मौत, पुणे के फ्लैट में मिला शव

October 31, 2026
World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

November 1, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India