Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Axiom Mission 4: शुभांशु शुक्ला ने परिवार को दिखाया अनोखा सूर्योदय, मां-बेटे के बीच हुआ भावुक संवाद

Axiom Mission 4: शुभांशु शुक्ला ने परिवार को दिखाया अनोखा सूर्योदय, मां-बेटे के बीच हुआ भावुक संवाद

शुभांशु शुक्ला ने अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से पहली बार अपने परिवार से बात की। उन्होंने मां को सूर्योदय का नजारा दिखाया, यह पल परिवार के लिए बेहद यादगार बन गया।

by SYED BUSHRA
04/07/2025

Shubhanshu Shukla first family call from space :अंतरिक्ष में पहुंचने के बाद जब लखनऊ के त्रिवेणी नगर निवासी शुभांशु शुक्ला ने पहली बार अपने परिवार से बात की, तो यह पल बेहद खास और भावुक था। हर किसी की आंखों में खुशी के आंसू थे और कई बार उनकी खुशी शब्दों में बयां ही नहीं हो पा रही थी। शुभांशु ने अपने परिवार को वहां से सूर्योदय का ऐसा सुंदर नजारा दिखाया, जिसे देखकर सब दंग रह गए।

परिवार के साथ जुड़े अनमोल पल

यह बातचीत गुरुवार शाम 5:20 बजे शुरू हुई और करीब 5:35 बजे तक चली। इस वीडियो कॉल में शुभांशु के पिता शंभूदयाल शुक्ला, मां आशा शुक्ला और बड़ी बहन शुचि मिश्रा लखनऊ से जुड़े, वहीं सबसे बड़ी बहन निधि मिश्रा नोएडा से और उनकी पत्नी कामना शुक्ला अमेरिका के अटलांटा से ऑनलाइन शामिल हुईं।

जैसे ही अन्तरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से कनेक्शन बना, पूरे घर में खुशी का माहौल फैल गया। शुभांशु ने अपनी अंतरिक्ष यात्रा के कई अनुभव साझा किए और परिवार को स्पेस स्टेशन के अंदर का वर्चुअल टूर भी कराया। बातचीत के दौरान ही सूरज निकल रहा था। शुभांशु ने खिड़की से अपने परिवार को यह खूबसूरत नजारा दिखाया और खासतौर पर अपनी मां से कहा कि इसे जरूर देखें। मां आशा शुक्ला इस दृश्य को देखकर इतनी भावुक हो गईं कि बोल ही नहीं पा रहीं थीं।

RELATED NEWS

NISAR satellite 2025 launch for disaster warning and earth monitoring

ndia -America की ऐतिहासिक साझेदारी लॉन्च हो गया NISAR,अब मिलेगा भूकंप और बाढ़ जैसे खतरों का पहले अलर्ट

July 31, 2025
Shubhanshu Shukla returns from space

Axiom-4 :शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक उड़ान, वैज्ञानिक खोजों के साथ धरती पर कब लौटेंगे

July 14, 2025

स्पेस से जुड़े अनुभव और जानकारी

परिवार ने बताया कि जैसे ही उन्हें शुभांशु से बात करने की खबर मिली, पूरे घर में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने लैपटॉप के जरिए बात की। शुभांशु ने बताया कि शुरू के दो दिन स्पेस में थोड़ा अजीब लगा, लेकिन धीरे-धीरे सब ठीक लगने लगा। उन्होंने बताया कि स्पेस स्टेशन करीब 28 हजार 163 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धरती का चक्कर लगाता है और हर 90 मिनट में एक बार सूर्योदय और सूर्यास्त दिखता है। यानी वे दिन में 16 बार सूरज उगते और डूबते हुए देखते हैं। उन्होंने अपने पिता को धरती का नजारा भी दिखाया और मिशन से जुड़ी कुछ और बातें साझा कीं। शुभांशु ने अपनी बहनों के बच्चों वैश्विक और वानिका से भी बात की और उनके सवालों के जवाब दिए।

कैसे होती है स्पेस से बात?

नासा का टीडीआरएस नेटवर्क (Tracking and Data Relay Satellite Network) स्पेस स्टेशन से धरती तक ऑडियो और वीडियो कॉल का जरिया है। शुभांशु जिस मिशन पर हैं, उसमें एक्सिऑम स्पेस, नासा और स्पेस एक्स शामिल हैं। उनका शेड्यूल बहुत व्यस्त है, जिसमें 60 से ज्यादा वैज्ञानिक प्रयोग और शिक्षा से जुड़े कार्यक्रम हैं। इन्हीं में से कुछ कार्यक्रम छात्रों और आम लोगों के लिए भी रखे जाते हैं।

Related Posts

NISAR satellite 2025 launch for disaster warning and earth monitoring

ndia -America की ऐतिहासिक साझेदारी लॉन्च हो गया NISAR,अब मिलेगा भूकंप और बाढ़ जैसे खतरों का पहले अलर्ट

July 31, 2025
Shubhanshu Shukla returns from space

Axiom-4 :शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक उड़ान, वैज्ञानिक खोजों के साथ धरती पर कब लौटेंगे

July 14, 2025

रूबीना फ्रांसिस ने वर्ल्ड शूंटिंग कॉम्पीटीशन में हासिल किया दूसरा स्थान, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना चाहती है रूबीना

July 16, 2023
Next Post
Nipah Virus : केरल में फिर फैला कौन सा वायरस, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट क्या कोरोना की होगी वापसी

Nipah Virus : केरल में फिर फैला कौन सा वायरस, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट क्या कोरोना की होगी वापसी

कौन सी indian whisky बनी दुनिया में नंबर 1,ज़बरदस्त बिक्री से कौन से देशी ब्रांड ने विदेशी कंपनियों को पछाड़ा

कौन सी indian whisky बनी दुनिया में नंबर 1,ज़बरदस्त बिक्री से कौन से देशी ब्रांड ने विदेशी कंपनियों को पछाड़ा

Career in Films: फिल्म, एक्टिंग या स्क्रीनप्ले राइटिंग में करियर कैसे बनाएं? जानिए कहां से करें इसकी पढ़ाई

Career in Films: फिल्म, एक्टिंग या स्क्रीनप्ले राइटिंग में करियर कैसे बनाएं? जानिए कहां से करें इसकी पढ़ाई

POPULAR POST

IDBI Bank Strike: आज से दो दिन IDBI बैंक में हड़ताल, जाने किन शाखाओं का काम हो सकता है प्रभावित

IDBI Bank Strike: आज से दो दिन IDBI बैंक में हड़ताल, जाने किन शाखाओं का काम हो सकता है प्रभावित

November 1, 2026
Delhi Mongolpuri Factory Fire

Delhi Fire : मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत! बेसमेंट से उठीं लपटों में छह मजदूर फंसे

October 30, 2026
Delhi Vehicle Ban: दिल्ली में आज से इन गाड़ियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या आपकी कार भी है लिस्ट में

Delhi Vehicle Ban: दिल्ली में आज से इन गाड़ियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या आपकी कार भी है लिस्ट में

October 31, 2026
Delhi Varanasi Bullet Train

Bullet Train : यूपी में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, दिल्ली से वाराणसी सिर्फ 3 घंटे 33 मिनट, आगरा-लखनऊ का सफर भी होगा आसान

October 31, 2026
Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

October 31, 2026
WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India