Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » कत्ल से पहले ही उसे हो गया था अहसास, हत्या से पहले ही कातिलों के खिलाफ जुटा लिए सबूत, लाश की हालत देखकर आंखें हो जाएंगी नम

कत्ल से पहले ही उसे हो गया था अहसास, हत्या से पहले ही कातिलों के खिलाफ जुटा लिए सबूत, लाश की हालत देखकर आंखें हो जाएंगी नम

सिद्धार्थनगर जिले के लोटन कोतवाली क्षेत्र के भिटपरा ग्राम पंचायत के बरगदवा गांव का है। सिद्धार्थनगर गांव का रहने वाला 38 वर्षीय अनिल राजभर मुंबई में काम करता था।

by Akhand Pratap Singh
19/12/2024
Siddharthnagar News

Siddharthnagar News

सद्दाम खान, सिद्धार्थनगर। वो सफर में था और उसे अपनी हत्या का एहसास हो गया था। उसने अपने हत्या आरोपियों की फोटो अपने घर पर भेज दी थी। हुआ भी वही, जिसका उसे अंदेशा था। उसका शव गांव पहुंचा और गांव में कोहराम मच गया। हर कोई उन कातिलों को ढूंढ कर उन्हें सजा दिलाने की मांग करने लगा।

कत्ल से पहले ही हो गया था अहसास, खींच ली कातिलों की तस्वीरें

मामला सिद्धार्थनगर जिले के लोटन कोतवाली क्षेत्र के भिटपरा ग्राम पंचायत के बरगदवा गांव का है। सिद्धार्थनगर गांव का रहने वाला 38 वर्षीय अनिल राजभर मुंबई में काम करता था। 4 महीने बाद काम करके कुछ पैसा कमा कर वह खुशी-खुशी अपने घर लौट रहा था। घर पर उसके बीवी बच्चे भाई-बहन उसके आने का इंतजार कर रहे थे। अनिल राजभर मुंबई से 15 दिसंबर की सुबह अंत्योदय ट्रेन से सिद्धार्थनगर के लिए खुशी खुशी निकला । उसने ट्रेन में बैठ कर घर वालों से बात भी की। सब कुछ सामान्य था। करीब 11:00 बजे उसने अपने घर अपनी बीवी को फोन कर बताया कि उसके पीछे ट्रेन में कुछ बदमाश लग गए हैं और उनसे उसकी कुछ कहा सुनी भी हो गई है। उसे डर है कि वे लोग उसे मार डालेंगे। उसने अपनी बीवी को बताया कि मैंने चुपके से उनकी फोटो भी खींच ली है जिसे मैं भेज रहा हूं ,अगर मेरे साथ कुछ घटना होती है तो इसकी जिम्मेदार यही लोग होंगे। तुम इन लोगों को छोड़ना नहीं।

घरवाले हो गये परेशान, आशंका सच हुई साबित

फोन पर की गई बातचीत को सुनकर घर वाले परेशान हो गए और फिर उससे संपर्क बनाए रहे। लेकिन दिन में 2 बजे के बाद उससे संपर्क नहीं हो सका । इसी परेशानी और उधेड़बुन में रात के 11:00 बज गए। अनिल राजभर की पत्नी और भाई के अनुसार रात 11:00 बजे मध्य प्रदेश के शामगढ़ थाने से उनके पास फोन आया और वहां के थाना इंचार्ज ने उन्हें वह दहला देने वाली खबर दी जिसका उन्हें अंदेशा था। थाना अध्यक्ष ने बताया कि शामगढ़ स्टेशन की पटरी के पास एक शव मिला है। जिसमें मौजूद आधार कार्ड और मोबाइल से यह अंदेशा है कि यह अनिल राजभर का है। आप लोग यहां आकर शव की शिनाख्त कर लें।

RELATED NEWS

Siddharthnagar News

पांच बच्चों की मां को हुआ प्यार, चार बच्चों के बाप संग हुई फरार, वायरल हुई फोटो ने मचाया हड़कंप

April 9, 2025
पढ़ाई नहीं गुटबाजी के लिए सुर्खियों में यूपी का ये मेडिकल कॉलेज, बवाल और गुंडागर्दी से रहा है पुराना नाता

पढ़ाई नहीं गुटबाजी के लिए सुर्खियों में यूपी का ये मेडिकल कॉलेज, बवाल और गुंडागर्दी से रहा है पुराना नाता

December 14, 2024

ये भी पढ़े: Delhi News : सफदरजंग एनक्लेव में लगी भीषण आग, बुजुर्ग पति-पत्नी की जलकर मौत

टुकड़े टुकड़े मिला अनिल का शव, आधार कार्ड से हुई पहचान

पुलिस की बात सुनकर अनिल के घर पर कोहराम मच गया और उसका बड़ा भाई और कुछ रिश्तेदार बताए गए पते पर पहुंचे और वहां उन्होंने अपने भाई के शव को देखा। उसके भाई ने बताया कि उनके भाई का शव टुकड़ों में बट गया था सर और एक हाथ भी गायब था। बचे हुए कपड़े और शव के हिस्सों से उन्होंने अपने भाई का शव होने की पुष्टि की। उनके भाई ने बताया कि थाने की पुलिस ने इस मामले की ट्रेन दुर्घटना में मृत्य की एफआईआर तो दर्ज की है। लेकिन शव का पोस्टमार्टम कराया गया या नहीं इसके बारे में पूछने पर उन लोगों को कोई भी तसल्लीबख्श जानकारी नहीं दी गई और शव से मिले कपड़े और अन्य सामानों को पुलिस ने अपनी सुपुर्दगी में लेकर शव को उन्हें उनके सुपुर्द कर दिया।

अनिल के परिजनों का आरोप, हादसा नहीं हत्या हुई

मृतक अनिल के परिजनों का कहना है कि उनके भाई की हत्या वही व्यक्ति और उसके साथियों ने की है जिसकी फोटो अनिल ने उन लोगों के पास भेजी थी और उसकी हत्या करने का अंदेशा जाहिर किया था। परिजन भेजी गई तस्वीर में मौजूद व्यक्ति और उनके अन्य साथियों को इस हत्या के लिए दोषी मानते हुए उसे ढूंढ कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़े: मुंबई में नेवी की स्पीड बोट से टकराई यात्रियों की नाव, घटना में दर्जन से अधिक लोगों की मौत

जहर खुरानी तो खूब सुनी होगी, हत्या का मामला अजीब

ट्रेनों में जहर खुरानी का शिकार बनाकर भोले भाले गरीब लोगों को लूटने का मामला अक्सर सामने आता रहता है। पैसे की लालच में किसी को मार कर ट्रेन की पटरी पर फेंकने का यह मामला काफी संगीन और दिल दहलादेने वाला है । अपनी हत्या से पहले सुनील ने हत्या आरोपियों की फोटो भेज कर बहुत बड़ा सबूत पुलिस को दे दिया है। अब देखना यह होगा कि गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले अनिल राजभर के हत्या में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस कितनी तत्परता दिखाती है।

एक फोटो बन सकता है संदिग्धों की तलाश का जरिया

हालांकि, एक फोटो के अलावा उन लोगो के बारे में और कोई भी जानकारी नहीं है। लेकिन सोशल मीडिया के इस जमाने में फोटो के आधार पर इन हत्यारो का पता लगाना कोई बहुत मुश्किल काम नहीं है। अगर पुलिस इस गरीब परिवार को न्याय दिलाने के लिए कमर कस ले तो इस जघन्य अपराध में शामिल हत्या आरोपी जरूर पकड़े जाएंगे और आगे इस तरह की घटनाएं रुकेंगी तो नहीं लेकिन इन पर कुछ अंकुश जरूर लगेगा और हत्या आरोपियों के सजा मिलने के बाद अनिल की आत्मा को सुकून भी जरूर मिल जाएगा।

ये भी पढ़े: 300 का तेल बेचकर गंजों को बना रहे थे टार्गेट, भारी भीड़ के सामने मेरठ से तीन आरोपी हुए गिरफ्तार

Related Posts

Siddharthnagar News

पांच बच्चों की मां को हुआ प्यार, चार बच्चों के बाप संग हुई फरार, वायरल हुई फोटो ने मचाया हड़कंप

April 9, 2025
पढ़ाई नहीं गुटबाजी के लिए सुर्खियों में यूपी का ये मेडिकल कॉलेज, बवाल और गुंडागर्दी से रहा है पुराना नाता

पढ़ाई नहीं गुटबाजी के लिए सुर्खियों में यूपी का ये मेडिकल कॉलेज, बवाल और गुंडागर्दी से रहा है पुराना नाता

December 14, 2024
Siddharthnagar News

बच्चों के निवाले पर करप्शन का कहर, सरकार की मंशा पर यूं लग रहा है पलीता

December 10, 2024
Siddharthnagar : वक्फ बोर्ड जेपीसी के चेयरमैन ने कह दी बड़ी बात, एक कदम और वक्फ बोर्ड की मनमानी पर पर लगेगी लगाम

Siddharthnagar : वक्फ बोर्ड जेपीसी के चेयरमैन ने कह दी बड़ी बात, एक कदम और वक्फ बोर्ड की मनमानी पर पर लगेगी लगाम

December 8, 2024
Siddharthnagar News : खराब पुलिसिंग पर कोर्ट ने लगाई फटकार, अब नपेंगे पुलिसवाले, केस भी होगा दर्ज

Siddharthnagar News : खराब पुलिसिंग पर कोर्ट ने लगाई फटकार, अब नपेंगे पुलिसवाले, केस भी होगा दर्ज

December 8, 2024
Siddharthnagar News : सलाखों के पीछे अवसाद, अब होगी बीते दिनों की बात, सिद्धार्थनगर जेल में शुरू हुई अनोखी पहल

Siddharthnagar News : सलाखों के पीछे अवसाद, अब होगी बीते दिनों की बात, सिद्धार्थनगर जेल में शुरू हुई अनोखी पहल

December 7, 2024
Siddharthnagar News : ग्राम प्रधानों को मिला उनकी मेहनत का इनाम तो खिल गये चेहरे, सिद्धार्थनगर में हुआ ये बड़ा काम

Siddharthnagar News : ग्राम प्रधानों को मिला उनकी मेहनत का इनाम तो खिल गये चेहरे, सिद्धार्थनगर में हुआ ये बड़ा काम

December 7, 2024
Siddharthnagar

9 साल बाद आखिरकार मिल ही गया इंसाफ, तारीख पर तारीख का हुआ अंत, दोषियों पर अदालत का चला हंटर

December 4, 2024
Siddharthnagar

निधन के बाद भी नहीं कम हुईं सहारा श्री की मुश्किलें, सिद्धार्थनगर की अदालत ने ये दिया आदेश

December 4, 2024
Siddharthnagar News

भोले भाले लोगों को दिला रहे थे बपतिस्मा, शिकायत पर पुलिस ने निकाला जुलूस तो यूं निकली हेकड़ी

December 4, 2024
Next Post
cm devendra fadnavis

'अजित पवार एक दिन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनेंगे...',CM देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में कही बड़ी बात

Aaj Ka Rashifal : 20 दिसंबर का राशिफल, कुछ राशियों को मिलेगा करियर में प्रमोशन, कुछ के रिश्तों में होगा सुधार

Delhi

Impact of fog and cold wave: दिल्ली से लेकर UP-बिहार तक ठंड का कहर, दक्षिण में बारिश का अलर्ट

POPULAR POST

UP Teacher News: यूपी के शिक्षकों को 3 नवंबर को TET परीक्षा के लिए मिलेगी विशेष छुट्टी, कई केंद्रों में होंगी परीक्षाएं

UP Teacher News: यूपी के शिक्षकों को 3 नवंबर को TET परीक्षा के लिए मिलेगी विशेष छुट्टी, कई केंद्रों में होंगी परीक्षाएं

November 2, 2026
UP Weather Today

UP Weather Today:आज यूपी में खिलेगी धूप या होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी किया ताजा पूर्वानुमान

November 1, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
Credit Card Rules: बिना सहमति नहीं मिलेगा क्रेडिट कार्ड, बैंक की मनमानी पर लग सकता है जुर्माना

Credit Card Rules: बिना सहमति नहीं मिलेगा क्रेडिट कार्ड, बैंक की मनमानी पर लग सकता है जुर्माना

November 1, 2026
Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026
Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

October 30, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India