Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » नेतागिरी यहां नहीं, बाहर करो… सपा सांसद के साथ डॉक्टर की बदसलूकी, विडियो वायरल

नेतागिरी यहां नहीं, बाहर करो… सपा सांसद के साथ डॉक्टर की बदसलूकी, विडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के मऊ में घोसी लोकसभा से समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद राजीव राय के जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान डॉक्टर सौरभ त्रिपाठी से तीखी नोकझोंक हो गई। डॉक्टर ने सांसद से कह दिया, "काम करने दो, नेतागिरी बाहर करो," जिससे हंगामा खड़ा हो गया। इस घटना का वीडियो वायरल हो चुका है।

by Mayank Yadav
16/10/2024
SP MP Rajiv Rai
SP MP Rajiv Rai: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के जिला अस्पताल में समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद राजीव राय और डॉक्टर सौरभ त्रिपाठी के बीच तीखी नोकझोंक हो गई, जिसके बाद अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। सांसद अस्पताल के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे, क्योंकि उन्हें शिकायतें मिल रही थीं कि डॉक्टर बिना मरीजों को देखे समय से पहले चले जाते हैं। जब सांसद ने डॉक्टर से इस बारे में बात की, तो डॉक्टर त्रिपाठी ने गुस्से में कहा, “नेतागिरी यहां नहीं, बाहर करो,” जिससे स्थिति और बिगड़ गई। इस पर सांसद और उनके समर्थक भड़क गए। मरीजों और उनके परिजनों ने भी डॉक्टर पर दबंगई करने और ठीक से इलाज न करने का आरोप लगाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

डॉक्टर और सांसद के बीच हुई तीखी बहस

घटना तब हुई जब SP MP Rajiv Rai जिला अस्पताल में निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि डॉक्टर समय से पहले अस्पताल छोड़ देते हैं और मरीजों का इलाज सही ढंग से नहीं हो रहा है। अस्पताल पहुंचने पर, सांसद की डॉक्टर सौरभ त्रिपाठी से मुलाकात हुई। बातचीत के दौरान डॉक्टर ने सांसद से कहा, “नेतागिरी यहां नहीं, बाहर करो,” जिससे माहौल गर्मा गया।

सांसद राजीव राय @RajeevRai जी हैं सामने घोसी के जिला अस्पताल के डॉ० सौरभ त्रिपाठी है ।
राजीव राय सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं उनसे डॉक्टर कैसे बदतमीजी से बात कर रहा है।

शुक्र मनाइए सांसद जी शांत दिमाग के हैं नहीं तो कोई और होता तो 2 मिनट में डॉक्टर साहब का बुखार छुड़ा देता। pic.twitter.com/WLNlajrz2l

— Priti Yadav (@Pritiyadavvns) October 16, 2024

सांसद और उनके समर्थकों ने डॉक्टर के व्यवहार पर नाराजगी जताई, जिसके बाद अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। मरीजों और तीमारदारों ने भी डॉक्टर त्रिपाठी पर पहले से ही बदतमीजी और दबंगई करने के आरोप लगाए। उनका कहना था कि डॉक्टर मरीजों को देखने के बजाय उनके साथ गलत व्यवहार करते हैं।

RELATED NEWS

Rajiv Rai

बुरा फंसे राजिव राय, सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में FIR…जानिए क्या है मामला

October 19, 2024

सीएमएस की मौजूदगी में बढ़ा विवाद

इस पूरे हंगामे के दौरान सीएमएस धनंजय कुमार सिंह अस्पताल में मौजूद थे। सांसद ने डॉक्टर त्रिपाठी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और डीएम से शिकायत की है। उन्होंने डॉक्टर को “साईको” करार देते हुए कहा कि उन्हें इलाज की जरूरत है। उनका दावा है कि डॉक्टर इस तरह मरीजों से भी बदतमीजी करते होंगे और उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर सकते हैं।

UP By Election मिल्कीपुर पर शुरु हुआ सियासी संग्राम, अखिलेश यादव के ट्वीट से मचा बवाल

सांसद ने डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

SP MP Rajiv Rai ने अस्पताल में मिली खामियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अस्पताल में दलालों की मौजूदगी और चेंबर खाली पाए गए हैं। उनका मानना है कि डॉक्टर सौरभ त्रिपाठी अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहे हैं। सांसद ने डॉक्टर के खिलाफ नोटिस जारी करने की मांग की है, वहीं सीएमएस धनजंय कुमार सिंह ने भी इस मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया है।

इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है, और सोशल मीडिया पर भी डॉक्टर की आलोचना हो रही है।

Related Posts

Rajiv Rai

बुरा फंसे राजिव राय, सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में FIR…जानिए क्या है मामला

October 19, 2024
Next Post
Saharanpur News

Saharanpur News : चोरों के हौसले बुलंद, मंदिर से चांदी का सांप ले उड़ा चोर

Karwa Chauth Special : करवा चौथ के लिए बेस्ट हैं ये ड्रेस ऑप्शन्स, जो देंगी आपको Gorgeous Look

Karwa Chauth Special : करवा चौथ के लिए बेस्ट हैं ये ड्रेस ऑप्शन्स, जो देंगी आपको Gorgeous Look

Karwa Chauth

करवा चौथ पर अपने पति के साथ राजस्थान की उस जगह जाएं, जहां माता रानी देती हैं अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद

POPULAR POST

Dhanteras 2026

Dhanteras 2026 : धनतेरस पर कौन सी गलतियां पड़ सकती हैं भारी, मां लक्ष्मी होंगी नाराज; जानें पूजा और खरीदारी के नियम

November 1, 2026
Lucknow Diwali Market

Diwali Market : दीपावली से पहले लखनऊ के बाजारों को बड़ी राहत, साप्ताहिक बंदी खत्म; बिजली और ट्रैफिक के खास इंतजाम

November 1, 2026
Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

November 1, 2026
Digital Gift: इस दिवाली कपड़े और परफ्यूम छोड़ें और अपनों को दें डिजिटल गिफ्ट कार्ड, जिससे वो चुन सके अपनी पसंद के तोहफा

Digital Gift: इस दिवाली कपड़े और परफ्यूम छोड़ें और अपनों को दें डिजिटल गिफ्ट कार्ड, जिससे वो चुन सके अपनी पसंद के तोहफा

November 1, 2026
Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

October 30, 2026
पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत! अब घर बैठे चेहरे से बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू किया महा अभियान

पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत! अब घर बैठे चेहरे से बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू किया महा अभियान

November 1, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India