Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » SRMU मामला: सीएम योगी ने लिया संज्ञान, IG अयोध्या करेंगे जांच, सीओ निलंबित, कोतवाल-चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

SRMU मामला: सीएम योगी ने लिया संज्ञान, IG अयोध्या करेंगे जांच, सीओ निलंबित, कोतवाल-चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

बाराबंकी की श्रीरामस्वरूप यूनिवर्सिटी में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर सीएम योगी ने सख्त रुख अपनाया है। सीओ निलंबित, कोतवाल-चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, वहीं IG अयोध्या प्रवीण कुमार जांच करेंगे।

by Mayank Yadav
02/09/2025
SRMU

SRMU lathicharge: बाराबंकी स्थित श्रीरामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी (SRMU) में छात्रों के आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पूरे प्रकरण का संज्ञान लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। सीएम के निर्देश पर सीओ सिटी हर्षित चौहान को निलंबित कर दिया गया है, वहीं नगर कोतवाल राम किशुन राना और चौकी इंचार्ज गजेंद्र सिंह समेत गदिया पुलिस चौकी के सभी कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अयोध्या मंडलायुक्त को विश्वविद्यालय की डिग्री की वैधता की जांच के आदेश दिए हैं और छात्रों पर हुई कार्रवाई की जांच IG अयोध्या प्रवीण कुमार को सौंपी गई है।

लखनऊ के नजदीक बाराबंकी से हैरान करने वाली तस्वीर!!

पुलिस ने ABVP के कार्यकर्ताओं को गिरा गिराकर मारा है।

टॉप सीक्रेट ने ABVP के पदाधिकारियों का इंटरव्यू किया है। ये खुद उनका बयान है।

वे इतनी बुरी तरह पीटे गए हैं कि उनके दर्जनों कार्यकर्ता घायल हैं।
 
उन्होने टॉप सीक्रेट को… pic.twitter.com/fAJ33wkoyU

— abhishek upadhyay (@upadhyayabhii) September 1, 2025

लाठीचार्ज पर सीएम की सख्ती

बाराबंकी की श्रीरामस्वरूप यूनिवर्सिटी SRMU में सोमवार, 1 सितंबर को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। यह प्रदर्शन विश्वविद्यालय में बिना मान्यता के विधि पाठ्यक्रम चलाए जाने के आरोपों को लेकर हो रहा था। छात्रों का कहना है कि उन्हें ऐसे कोर्स में दाखिला दिया गया, जिसे बार काउंसिल ऑफ इंडिया की मान्यता नहीं मिली है। इस घटना में कई छात्र घायल हुए, जिन्हें मेयो अस्पताल और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी छात्रों पर लाठीचार्ज करते नजर आ रहे हैं, जिससे प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।

RELATED NEWS

No Content Available

#Barabanki – रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में #ABVP के कार्यकर्ताओं और छात्रों पर पुलिस के लाठीचार्ज और बर्बरता के बाद सरकार का डैमेज कंट्रोल. अस्पताल के ट्रामा सेंटर में कार्यकर्ताओं को देखने पहुंचे राज्यमंत्री सतीश शर्मा सहित वरिष्ठ भाजपा नेता. pic.twitter.com/a01C1vPjeC

— Deepak Singh (@SinghDeepakUP) September 1, 2025

पुलिस और प्रशासन का पक्ष

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि SRMU प्रशासन और छात्रों के बीच झड़प होने से हालात बिगड़ गए थे। पुलिस के अनुसार छात्रों ने पास की पुलिस चौकी और परिसर में तोड़फोड़ की, जिसके बाद भीड़ को काबू करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तर) विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों के आरोपों को खारिज किया है। रजिस्ट्रार प्रो. नीरजा जिंदल ने दावा किया कि विश्वविद्यालय के विधि पाठ्यक्रम को बार काउंसिल ऑफ इंडिया की पूरी मान्यता प्राप्त है और मान्यता दस्तावेज 2022-23 के लिए बीसीआई की वेबसाइट पर अपलोड हैं।

एबीवीपी का विरोध और बढ़ता दबाव

इस पूरे मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) भी सक्रिय हो गई है। एबीवीपी के पदाधिकारी आकाश शुक्ला ने आरोप लगाया कि अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा रहे छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा। घटना के विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सोमवार रात विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ शशांक त्रिपाठी के आवास के बाहर प्रदर्शन किया, पुतला दहन किया और पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक मार्च निकाला। परिषद के अवध प्रांत सचिव पुष्पेंद्र बाजपेयी ने चेतावनी दी कि विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक विश्वविद्यालय के कुलपति छात्रों से बातचीत नहीं करते, निष्कासित छात्रों को बहाल नहीं किया जाता और लॉ डिग्री की मान्यता को लेकर स्पष्ट स्थिति नहीं बनाई जाती।

संजय निषाद का बयान और ओपी राजभर की सफाई: यूपी में एनडीए के अंदर बढ़ती दरारें?

Related Posts

No Content Available
Next Post
Harmeet Pathanmajra

AAP विधायक Harmeet Pathanmajra पुलिस हिरासत से फरार, फायरिंग और रेप के आरोपों से मचा बवाल

Bulandshahr

Bulandshahr shooting: कोर्ट से लौट रही महिला पर जानलेवा हमला, ससुराल पक्ष पर आरोप

Delhi

दिल्ली डूबने की कगार पर! यमुना उफान पर, कॉलोनियां खाली – सड़कों पर नावें दौड़ीं!

POPULAR POST

Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

October 31, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
Dhirendra Shastri Apology: भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, बोले- हम खुद ठाकुर जी के भक्त हैं

Dhirendra Shastri Apology: भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, बोले- हम खुद ठाकुर जी के भक्त हैं

November 2, 2026
Airfare Rules : दिवाली पर महंगे हवाई टिकटों पर लगेगी लगाम? क्या सरकार करेगी पुराने नियमों में कुछ बदलाव

Airfare Rules : दिवाली पर महंगे हवाई टिकटों पर लगेगी लगाम? क्या सरकार करेगी पुराने नियमों में कुछ बदलाव

November 1, 2026
Gold Silver Crash : त्योहारों से पहले सोना 10 महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी… क्या अभी खरीदना रहेगा फायदेमंद?

Gold Silver Crash : त्योहारों से पहले सोना 10 महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी… क्या अभी खरीदना रहेगा फायदेमंद?

October 31, 2026
पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत! अब घर बैठे चेहरे से बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू किया महा अभियान

पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत! अब घर बैठे चेहरे से बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू किया महा अभियान

November 1, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India