Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » दिल्ली सुलगाने की खूनी कोशिश, सपा सांसद नदवी ने रात के अंधेरे में रची साजिश? पुलिस के रडार पर ‘माननीय’!

दिल्ली सुलगाने की खूनी कोशिश, सपा सांसद नदवी ने रात के अंधेरे में रची साजिश? पुलिस के रडार पर ‘माननीय’!

दिल्ली के तुर्कमान गेट पर अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान भारी पत्थरबाजी हुई। इस हिंसा में सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी की संदिग्ध मौजूदगी और भड़काऊ वीडियो बनाने वाले खालिद मलिक का नाम सामने आने से हड़कंप मच गया है। पुलिस साजिश की जांच कर रही है।

by Mayank Yadav
07/01/2026
Turkman Gate violence Mohibullah Nadvi

Turkman Gate violence Mohibullah Nadvi: राजधानी दिल्ली का तुर्कमान गेट इलाका बुधवार तड़के एक बार फिर सांप्रदायिक तनाव और हिंसा की भेंट चढ़ गया। हाईकोर्ट के आदेश पर एमसीडी की टीम जब फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास से अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंची, तो नियोजित तरीके से पुलिस पर पथराव किया गया। इस पूरे मामले में अब सबसे बड़ा और सनसनीखेज खुलासा हुआ है। समाजवादी पार्टी के रामपुर से सांसद मोहिबुल्लाह नदवी की मौके पर मौजूदगी और उनकी भूमिका को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि जब प्रशासन कानून सम्मत कार्रवाई कर रहा था, तब सपा सांसद वहां भीड़ के बीच मौजूद थे, जिसे लेकर भाजपा ने इसे सुनियोजित साजिश करार दिया है।

आधी रात को साजिश का ‘ब्लूप्रिंट’: खालिद मलिक का वायरल वीडियो

दिल्ली पुलिस की जांच में यह साफ हो गया है कि Turkman Gate violence पत्थरबाजी अचानक नहीं हुई, बल्कि इसके लिए बकायदा खालिद मलिक (Khalid Malik) नाम के शख्स ने सोशल मीडिया पर नफरत का बीज बोया था। खालिद मलिक ने एक भड़काऊ वीडियो वायरल किया, जिसमें उसने मस्जिद को गिराए जाने की झूठी अफवाह फैलाई। वीडियो में उसे यह कहते सुना गया— “भाई, मस्जिद को तोड़ रहे हैं ये लोग, अब तो जाग जाओ…”।

Mob Pelts Stones at Police, MCD Team to Hinder Court-Ordered Demolition of Illegal Encroachments in Turkman Gate; Viral Video Shows Youth Inciting ‘Gherao’#Delhi #DelhiPolice #delhihighcourt #OldDelhi #buldozeraction #mosque #TurkmanGate #TurkmanGateDargah @gupta_rekha… pic.twitter.com/nyQhf5H3PW

— Ritam English (@english_ritam) January 7, 2026

RELATED NEWS

No Content Available

पुलिस के अनुसार, खालिद मलिक ने केवल अफवाह ही नहीं फैलाई, बल्कि लोगों से दुकानें बंद कर सड़कों पर उतरने की अपील की। इसके पीछे मकसद साफ़ था—धार्मिक भावनाओं को भड़काकर भीड़ इकट्ठा करना और सरकारी काम में बाधा डालना। पुलिस अब खालिद मलिक के संपर्कों और उसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क की तलाश कर रही है।

सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी की संदिग्ध भूमिका

इस पूरे Turkman Gate violence मामले में समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी का नाम सामने आने के बाद राजनीतिक पारा चढ़ गया है। नदवी, जो संसद मार्ग स्थित मस्जिद के इमाम भी हैं, रात के अंधेरे में तुर्कमान गेट पर क्या कर रहे थे? भाजपा प्रवक्ता नवीन कोहली ने सपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कोर्ट के आदेश का पालन हो रहा था, फिर सपा सांसद वहां भीड़ को उकसाने क्यों पहुंचे?

“क्या सपा अब दिल्ली में भी पत्थरबाजों को संरक्षण दे रही है? अखिलेश यादव को जवाब देना चाहिए कि उनके सांसद रात 1:30 बजे वहां किस हैसियत से मौजूद थे और क्या यह पूरी हिंसा एक सोची-समझी साजिश थी?” — नवीन कोहली, भाजपा प्रवक्ता

तकनीक ने खोला राज: बॉडी कैम और CCTV से हुई पहचान

Turkman Gate violence कार्रवाई के दौरान जब 150 से अधिक लोगों की भीड़ ने छतों और गलियों से पुलिस पर कांच की बोतलें और पत्थर बरसाए, तो पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया। डीसीपी सेंट्रल निधिन वालसन ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के बॉडी कैम और इलाके के CCTV फुटेज की मदद से हमलावरों की पहचान की गई है।

  • अब तक 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

  • आदिल कासिफ, मोहम्मद कैफ, मोहम्मद अरीब, उजैफ और आजिम इरफान जैसे मुख्य पत्थरबाजों की पहचान हो चुकी है।

  • अदनान और समीर पर आरोप है कि उन्होंने वॉट्सऐप के जरिए ऑडियो नोट्स भेजकर भीड़ जुटाई।

क्या मस्जिद को हुआ नुकसान?

प्रशासन ने साफ किया है कि फैज-ए-इलाही मस्जिद को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया है। कार्रवाई केवल मस्जिद के पास स्थित अवैध ‘बारात घर’, एक डिस्पेंसरी और दुकानों तक सीमित थी, जिन्हें कोर्ट ने अवैध माना था। एमसीडी ने करीब 36,000 वर्ग फुट जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया है।

इलाके में फिलहाल भारी पुलिस बल तैनात है और प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि कानून के हाथ उन लोगों के गले तक जरूर पहुंचेंगे जिन्होंने दिल्ली की शांति भंग करने की कोशिश की है।

KGMU के सफेद कोट में छिपा ‘कनवर्जन का कसाई’! डॉक्टर रमीज और छांगुर बाबा का 500 करोड़ी जिहादी प्लान एक्सपोज!

Related Posts

No Content Available
Next Post
Kanpur tragic love story train death

Tragic Love Story update: प्रेमिका को चोरी छुपे कपड़े दिलाने ले जा रहा था बाजार,ट्रेन से कट कर हुई दर्दनाक मौत

UP Rent Agreement Rules UP Clerk

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: योगी सरकार ने 20 IPS अधिकारियों का किया तबादला, यहाँ देखें पूरी सूची

makar sankranti 2026 shubh muhurat

Makar Sankranti 2026: स्नान, दान और सूर्य उपासना से जीवन में सुख-समृद्धि लाने का पर्व, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

POPULAR POST

Delhi Vehicle Ban: दिल्ली में आज से इन गाड़ियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या आपकी कार भी है लिस्ट में

Delhi Vehicle Ban: दिल्ली में आज से इन गाड़ियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या आपकी कार भी है लिस्ट में

October 31, 2026
US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी  मंजूरी…  कौन कौन उठाएंगे खर्च

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी मंजूरी… कौन कौन उठाएंगे खर्च

October 30, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India