Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » UP News:1 दिसंबर से शुरू हुई बिजली राहत योजना, छोटे उपभोक्ताओं को मिलेगा बड़ा फायदा जानिए कैसे उठाएं इसका लाभ

UP News:1 दिसंबर से शुरू हुई बिजली राहत योजना, छोटे उपभोक्ताओं को मिलेगा बड़ा फायदा जानिए कैसे उठाएं इसका लाभ

यह राहत योजना उपभोक्ताओं को पुराने बकाये से मुक्ति दिलाने और ऊर्जा भुगतान व्यवस्था को पारदर्शी बनाने में बड़ी भूमिका निभाएगी। सरकार का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक लोग पंजीकरण कर समय पर बिल भुगतान की आदत विकसित करें।

by SYED BUSHRA
01/12/2025
Electricity Bill Relief Scheme

Electricity Bill Relief Scheme:उत्तर प्रदेश सरकार ने आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए सोमवार से बिजली राहत योजना की शुरुआत कर दी है। इस योजना के तहत 1 से 31 दिसंबर 2025 तक पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ताओं को बकाये मूलधन पर 25 प्रतिशत की छूट और सरचार्ज में पूरी मुक्ति मिलेगी। योजना का उद्देश्य लंबे समय से बकाया बिजली बिलों के दबाव से परेशान छोटे घरेलू और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करना है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस योजना का अधिकतम लाभ उठाएं, ताकि वे वित्तीय बोझ से मुक्त हो सकें। योजना के तहत दिसंबर में 25%, जनवरी में 20% और फरवरी 2026 में 15% तक की छूट मिलेगी।

किन उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ?

यह योजना मुख्य रूप से एमएलवी-1 (घरेलू) अधिकतम 2 किलोवाट और एलएमवी-2 (वाणिज्यिक) अधिकतम 1 किलोवाट लोड वाले उपभोक्ताओं के लिए है। पहली बार सरकार ने इस श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए मूलधन पर इतनी बड़ी छूट देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने इसे एक जनकल्याणकारी कदम बताते हुए कहा कि इससे लाखों घरेलू उपभोक्ताओं और छोटे व्यापारियों को राहत मिलेगी।

RELATED NEWS

No Content Available

ऊर्जा मंत्री ने बताया कि इस योजना में उन उपभोक्ताओं को भी शामिल किया गया है जिन्होंने कभी बिल जमा नहीं किया, लंबे समय से बकाया रखे हैं या चोरी के प्रकरणों का समाधान कराना चाहते हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों तक योजना का प्रभावी विस्तार संभव होगा।

पंजीकरण प्रक्रिया और जरूरी निर्देश

बिजली राहत योजना में पंजीकरण के लिए उपभोक्ताओं को www.uppcl.org वेबसाइट पर जाना होगा या वे किसी भी विभागीय खंड/उपखंड कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण के समय उपभोक्ता को 2000 रुपये जमा करने होंगे। इसके बाद उपभोक्ता को अपने बाकी बकाये बिल के भुगतान के कई विकल्प उपलब्ध होंगे जिनमें से वह अपनी सुविधा के अनुसार किसी एक का चयन कर सकता है।

पाॅवर काॅर्पोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों को गांव-गांव जाकर मुनादी करानी होगी ताकि अधिक से अधिक बकायेदार उपभोक्ताओं को योजना के बारे में जानकारी मिल सके। इसके अलावा, उपभोक्ता अपनी अकाउंट आईडी और चेकिंग संख्या दर्ज कर ऑनलाइन ही उपलब्ध छूट का विवरण देख सकते हैं।

योजना से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए 1912 हेल्पलाइन नंबर पर भी संपर्क किया जा सकता है।

ग्रामीण व शहरी उपभोक्ताओं के लिए बड़ा अवसर

बिजली राहत योजना छोटे उपभोक्ताओं के लिए वित्तीय राहत का एक महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही है। सरकार की मानें तो यह कदम उन लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी होगा, जिन पर लंबे समय से बकाया बिल का भारी दबाव था। ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकारियों की सक्रियता और उपभोक्ताओं तक पहुंच इस योजना की सफलता की सबसे बड़ी कुंजी होगी।

यह योजना 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक लागू रहेगी। सरकार को उम्मीद है कि इससे लाखों उपभोक्ता अपने बकाये समाप्त कर स्वच्छ ऊर्जा उपभोग व्यवस्था की ओर कदम बढ़ाएंगे।

Related Posts

No Content Available
Next Post
एविक्शन के बाद अशनूर का पहला पोस्ट वायरल, बोलीं—कुछ बातें चोट पहुँचा गईं, पर अब शांति और फैंस का समर्थन साथ है

एविक्शन के बाद अशनूर का पहला पोस्ट वायरल, बोलीं—कुछ बातें चोट पहुँचा गईं, पर अब शांति और फैंस का समर्थन साथ है

CM Yogi Govt UP

यूपी में बिजली बिल बकाएदारों की बल्ले-बल्ले! आज से लागू हुई O.T.S. योजना, 100% ब्याज माफ

 Moradabad

काम के दबाव में बीएलओ ने किया सुसाइड: 'जीना चाहता हूं पर डरा महसूस कर रहा हूं...'

POPULAR POST

Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

October 30, 2026
Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

October 30, 2026
Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज होगी  INDIA ब्लॉक की रैली और सिख मार्च, इन रास्तों पर जाने से बचे

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज होगी INDIA ब्लॉक की रैली और सिख मार्च, इन रास्तों पर जाने से बचे

October 31, 2026
T20 Records : भारत ने एक साल में रिकॉर्ड तोड़ छक्के जड़ बनी दुनिया की पहली टीम, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

T20 Records : भारत ने एक साल में रिकॉर्ड तोड़ छक्के जड़ बनी दुनिया की पहली टीम, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

November 1, 2026
Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

November 2, 2026
Delhi Varanasi Bullet Train

Bullet Train : यूपी में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, दिल्ली से वाराणसी सिर्फ 3 घंटे 33 मिनट, आगरा-लखनऊ का सफर भी होगा आसान

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India