Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » महाकुंभ में सामने आई इन स्पेशल 6 हठयोगियों की अद्भुत लीला, प्रयागराज में गूंज रही संतों की भक्ति और संकल्प की गाथा

महाकुंभ में सामने आई इन स्पेशल 6 हठयोगियों की अद्भुत लीला, प्रयागराज में गूंज रही संतों की भक्ति और संकल्प की गाथा

Penance of Hatha Yogis in Prayagraj Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ में एक से बढ़कर एक हठयोगी को देख अचरज में लोग, कोई 1 पैर पर खड़ा तो कोई एक हाथ को ऊपर किए हुए है, किसी ने ई रिक्शा में बनाई कुटिया।

by Vinod
14/01/2025

प्रयागराज ऑनलाइन डेस्क। Penance of Hatha Yogis in Prayagraj Mahakumbh 2025 उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी 2025 से महाकुंभ का शंखनाद होगा, जो पूरे 45 दिनों तक चलेगा। उससे पहले संगम के तट पर साधू-संतों के आने का सिलसिला जारी ह। अखाड़ों के साथ पहुंचे हठयोगियों ने महाकुंभ की रौनक बढ़ा दी है। ये हठयोगी अपने अनोखे तप और असाधारण साधना से श्रद्धालुओं और आगंतुकों का ध्यान खींच रहे हैं। इनमें नौ ऐसे हठयोगी हैं, जिनकी चर्चा संगमनगरी के अलावा देशभर में हो रही है। इन हठयोगियों में कोई 11 साल से लगातार खड़ा है तो कोई सिर पर 45 किलो रुद्राक्ष लिए हुए है, तो कोई ऑक्सीजन सिलेंडर के सहारे तप में लीन है। इतना ही नहीं कुछ ऐसे हठयोगी हैं, जो ई रिक्शा को कुटिया में तब्दील कर तपक रहे हैं। महाकुंभ में आए इन हठयोगियों की तपस्या और दृढ़ संकल्प वाकई अचंभित कर देने वाले हैं।

संत का 9 साल से एक हाथ ऊपर

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से संगम के तट पर मकर संक्रांति के स्नान के साथ ही महाकुंभ की शुरुआत हो जाएगी। 45 दिन तक चलने वाले महाकुंभ में अब एक-एक कर अखाड़े का पहुंचना जारी है। इन अखाड़ों में एक से बढ़कर एक हठयोगी पहुंच चुके हैं और अपनी धूनी रमा रहे हैं। ऐसे ही एक नागा संन्यासी महंत महाकाल गिरी यूपी के झांसी से आए हैं, जो महाकुंभ मेले के अखाड़ा नगर में हठयोग करते नजर आ रहे हैं। इन्होंने पिछले 9 सालों से अपने बाएं हाथ को ऊपर उठा रखा है। उंगलियों के नाखून कई इंच तक लंबे हो गए हैं। महंत अपने सभी कार्य एक हाथ से करते हैं। एक हाथ से ही उन्होंने कुटिया के बाहर रेत से शिवलिंग बना रखा है। संन्यासी महंत महाकाल गिरी ने का संकल्प है कि धर्म की स्थापना हो, गौ हत्या बंद हो और गौ रक्षा हो। इसके अलावा पशु पक्षियों को भी संरक्षण मिले।

एक पैर पर खड़े हैं महाराज जी

आवाहन अखाड़े के दूसरे हठयोगी खडेश्वर महाराज हैं। इनका हठयोग ऐसा है कि इन्होंने अपने पांव को जमीन से हटाया ही नहीं। पिछले 11 साल में पैर को कभी जमीन से ऊपर नहीं उठाया। यह कभी बैठे ही नहीं, यह कभी सोए ही नहीं। इन हठयोगी ने पिछले कई साल से अपने हठयोग से खुद को खड़ा रखा है। बगल में सहारे के लिए टीन का एक ड्रम रखा है, उस पर एक गड्ढा रखा है.। कई साल से खड़े हैं। इस हठयोग का कारण पूछने पर धर्म कल्याण को लेकर वजह बताते हैं, इनके पैर सूजकर पत्थर जैसे हो चुके हैं. पैर में घाव भी हैं। संत बताते हैं कि उन्होंने मानव कल्याण को लेकर तपस्या शुरू की है। सनातन पूरी दुनिया में जाए, इसके लिए वह अपने मिशन में जुटे हैं। महाकुंभ को लेकर वह बहुत खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि सरकार ने बहुत अच्छी व्यवस्थाएं कराई हैं। संत गदगद हैं।

RELATED NEWS

Mahakumbh 2025

प्रयागराज महाकुंभ का समापन.. 45 दिन में 450 से ज्यादा FIR दर्ज, कैसे होगा निपटारा

March 10, 2025
Vice President Jagdeep Dhankhar Health

MahaKumbh 66 करोड़ श्रद्धालूओं ने स्नान कर विश्व को भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की महानता से परिचित कराया, YOGI

March 9, 2025

महाराज जी सिलेंडर से ले रहे सांस

इसी अखाड़े में एक और हठयोगी हैं इंद्रगिरी. पिछले 4 साल से ऑक्सीजन सिलेंडर के जरिए ही सांस ले रहे हैं। धूनी नहीं रमा सकते, क्योंकि इनके फेफड़े खराब हो चुके हैं, लेकिन हठयोग नहीं छूटता. बड़े सिलेंडर के साथ ऑक्सीजन की पाइप लगी है। कुंभ में पहुंचे हैं. इंद्र गिरी कहते हैं कि सब ठीक है और इसी तरीके से शाही स्नान भी करेंगे। भगवान का भजन भी करेंगे और जन कल्याण के लिए यह हठयोग भी जारी रहेगा। डॉक्टर ने कुछ साल पहले जवाब दे दिया था, क्योंकि फेफड़े खराब हो गए थे, ऑक्सीजन लिए चलते हैं और इस ठंड में भी ऑक्सीजन सिलेंडर के जरिए अखाड़े में बैठे हैं। हठयोगी ने आगे बताया कि, जनकल्याण और हिंदुत्व के लिए यह हठयोग है। यह हठयोग उन्होंने अपने गुरु से सीखा है।

28 सालों तक एक पर करेंगे तप

महाकुंभ में राजेंद्र गिरी महाराज भी पहुंच चुके हैं। महाराज एक पैर पर खड़े होकर तप कर रहे हैं। उनका कहना है 28 सालों तक इसी तरह से अपनी तपस्या जारी रखेंगे। महाराज जी ने बताया, विश्व में शांति बनी रहे, देश का कल्याण हो इसलिए यह ऐसी तपस्या कर रहे हैं। यह जूना अखाड़ा में रहते हैं। जब कोई नित्य क्रम करना होता है तो दोनों पैरों का सहारा लेते हैं अन्यथा एक पैर पर ही खड़े रहते है और जो भी श्रद्धालु आते हैं उन्हें आशीर्वाद देते हैं। उन्होंने कहा, हम भोले के भक्त है भस्म लगाकर धुनी पर बैठते हैं। पूजा अर्चना करते हैं और यही मेरा हठ एक पैर पर चार महीने से शुरू किया है जिसे 28 सालों तक करने की प्रतिज्ञा की है। ईश्वर से हमें शक्ति मिलती है। पैर में किसी प्रकार का दर्द नहीं होता है।

ई रिक्शा वाजे बाबा जी

दिल्ली से ई-रिक्शा चलाकर महाकुंभ नगर पहुंचे ओह्म तत्सत बाबा ने ई रिक्शा को ही कुटिया बना लिया है। जहां वह महाकुंभ में रहकर साधना करेंगे।. दिल्ली से ई-रिक्शा चलाकर महाकुंभ में कल्पवास करने आए ओह्म तत्सत बाबा के पास न अखाड़ों के संतों जैसी चमक धमक है और न ही महामंडलेश्वर वाली आभा। ई-रिक्शा ही उनका शिविर है और उनकी कुटिया भी। जिसमें रहकर वह अपनी साधना करते हैं। ई-रिक्शा में ही वह खाना बनाते हैं और इसी में वह धूनी रमाते हैं। बाबा का संकल्प है रामराज्य की स्थापना हो। बाबा के ई रिक्शा को न डीजल की जरूरत है न ही पेट्रोल की। ई-रिक्शा के टॉप पर लगे भारी भरकम सोलर प्लेट से उनका ई-रिक्शा चलता है। इसी से कुटिया में रोशनी भी होती है। महाकुंभ में केसरिया रंग में रंगी ई-रिक्शा देखकर ही लोग समझ जाते हैं कि ये ई-रिक्शावाले बाबा है।

नागा साधू घड़े के पानी से करते स्नान

प्रयागराज महाकुंभ में साधु प्रमोद गिरी रोज हठ योग करते हैं। कड़ाके की ठंड में सुबह 4 बजे रोज 61 घड़ों से स्नान करते हैं। पानी भी ठंडा रहता है। वो बैठ जाते हैं और दूसरे साधु उनके ऊपर घड़े से पानी डालते हैं। साधू गिरी ने कहा कि हम नागा साधु हैं। युगों से तपस्या करना हमारा काम है। हमारे गुरुकुल में होता आया है। उसी परंपरा को लेकर हम भी आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि घड़ों से स्नान करने की रस्म आमतौर पर 41 दिनों तक चलती है, लेकिन महाकुंभ मेले में जगह और समय की कमी के कारण इसे घटाकर 21 दिन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 21 दिन में 108 घड़ों के जल से स्नान करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके पीछे हमारा कोई स्वार्थ नहीं है। हम लोक कल्याण के लिए ये करते हैं।

Penance of Hatha Yogis in Prayagraj Mahakumbh 2025

Related Posts

Mahakumbh 2025

प्रयागराज महाकुंभ का समापन.. 45 दिन में 450 से ज्यादा FIR दर्ज, कैसे होगा निपटारा

March 10, 2025
Vice President Jagdeep Dhankhar Health

MahaKumbh 66 करोड़ श्रद्धालूओं ने स्नान कर विश्व को भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की महानता से परिचित कराया, YOGI

March 9, 2025
कहानी प्रयागराज के पिंटू मल्लाह की, मां के जेवरात बेचकर बनाई 130 नाव फिर ऐसे कमाए 30 करोड़

कहानी प्रयागराज के पिंटू मल्लाह की, मां के जेवरात बेचकर बनाई 130 नाव फिर ऐसे कमाए 30 करोड़

March 6, 2025
Mahakumbh 2025 record crowd

Mahakumbh 2025:ऐतिहासिक आयोजन में खोए हज़ारों लोग अपनों से मिले, कैसे डिजिटल खोया-पाया केंद्र बने मददगार

March 3, 2025
Katrina Kaif viral video

Viral video : महाकुंभ में लड़कों ने नहाते समय कैटरीना का बनाया वीडियो , रवीना ने इस शर्मनाक हरकत पर जताई नाराज़गी

March 5, 2025
सुपरस्टार की लाडली निकली मोनालिसा की हमशक्ल, तस्वीरें देख फैंस बोले- खोई हुई जुड़वां बहन!

सुपरस्टार की लाडली निकली मोनालिसा की हमशक्ल, तस्वीरें देख फैंस बोले- खोई हुई जुड़वां बहन!

March 1, 2025
Mahakumbh 2025

10,000 रुपए बोनस और 1 हफ्ते की छुट्टी, महाकुंभ में तैनात 75 हजार पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का तोहफा

February 28, 2025
Mahakumbh 2025

दिव्य-भव्य महाकुंभ के आखिरी 24 घंटे, महाशिवरात्री के स्नान का ये है प्लान

February 25, 2025
UP Assembly में बोले CM योगी  ’गिद्धों को लाश तो सूअरों को मिली गंदगी, महाकुंभ में जिसने जो तलाशा उसको वो मिला

UP Assembly में बोले CM योगी  ’गिद्धों को लाश तो सूअरों को मिली गंदगी, महाकुंभ में जिसने जो तलाशा उसको वो मिला

February 24, 2025
Mahakumbh 2025

प्रयागराज के बाद बनारस ही क्यों जाते है नागा साधु? वजह जानकर आप हो जाएंगे हैरान

February 24, 2025
Next Post
सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूरी की एक और ‘गारंटी’, अब राशन की दुकानों में अलग से मिलेगा चावल, आटा और चीनी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूरी की एक और ‘गारंटी’, अब राशन की दुकानों में अलग से मिलेगा चावल, आटा और चीनी

यूपी के इस शहर में पूजी जाती है रावण की फैमिली की ये राक्षसी, मंदिर में भक्त चढ़ाते हैं बैंगन और मूली

यूपी के इस शहर में पूजी जाती है रावण की फैमिली की ये राक्षसी, मंदिर में भक्त चढ़ाते हैं बैंगन और मूली

Tirupati Stampede

तिरुपति बालाजी मंदिर में मची भयानक भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया शोक

POPULAR POST

UP TET Update : यूपी टीईटी का इंतजार खत्म, साल में दो परीक्षा कराने की तैयारी तेज, जानें किनको मिलेगा मौका

UP TET Update : यूपी टीईटी का इंतजार खत्म, साल में दो परीक्षा कराने की तैयारी तेज, जानें किनको मिलेगा मौका

November 1, 2026
CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

October 31, 2026
Credit Card Rules : 1 नवंबर से क्रेडिट कार्ड पर क्या बदला? Axis और PNB ग्राहकों को झटका, फ्री मूवी-लाउंज पर असर

Credit Card Rules : 1 नवंबर से क्रेडिट कार्ड पर क्या बदला? Axis और PNB ग्राहकों को झटका, फ्री मूवी-लाउंज पर असर

November 2, 2026
UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

November 1, 2026
Florida Crash : फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत 9 लोगों की मौत, आग का गोला बना प्राइवेट जेट

Florida Crash : फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत 9 लोगों की मौत, आग का गोला बना प्राइवेट जेट

November 1, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India