Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » 30,000 शिक्षक पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू: UP aided college में बड़ी बहाली की तैयारी, आयोग जल्द जारी करेगा विज्ञापन

30,000 शिक्षक पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू: UP aided college में बड़ी बहाली की तैयारी, आयोग जल्द जारी करेगा विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के एडेड कॉलेजों में करीब 30,000 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। चयन आयोग जल्द ही विज्ञापन जारी करेगा और TGT-PGT परीक्षाएं 15 दिनों के अंतराल पर कराने की योजना बनाई गई है।

by Mayank Yadav
25/07/2025
CM Yogi UP Government

UP aided college vacancy: उत्तर प्रदेश के एडेड माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। करीब 30,000 पदों पर TGT और PGT शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है। शिक्षा निदेशालय और उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने अधियाचन प्रारूप को अंतिम रूप दे दिया है, जिससे अब विषयवार पदों का विवरण जल्द ही ई-अधियाचन पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। आयोग की अध्यक्ष डॉ. कीर्ति पांडेय ने स्पष्ट किया है कि TGT और PGT परीक्षाएं 15 दिनों के अंतराल पर कराई जाएंगी। इससे लंबे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों में उम्मीद जगी है।

अधियाचन फाइनल, पोर्टल पर जल्द आएंगे पदों के विवरण

प्रयागराज में आयोजित बैठक में यह तय किया गया कि शिक्षा निदेशालय ने अधियाचन को अंतिम रूप दे दिया है और अब तकनीकी खामियों को दूर करने के बाद अगस्त में ई-अधियाचन पोर्टल एक्टिव कर दिया जाएगा। अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक सुरेंद्र कुमार तिवारी ने जानकारी दी कि विषयवार और आरक्षणवार पदों की पूरी जानकारी पोर्टल पर सार्वजनिक की जाएगी। इसके बाद भर्ती प्रक्रिया की विधिवत शुरुआत हो जाएगी।

TGT के 24,000 और PGT के 6,000 पद होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग इन UP aided college पदों पर भर्ती की जिम्मेदारी निभाएगा। TGT के लगभग 24,000 और PGT के 6,000 पदों पर भर्ती प्रस्ताव आयोग को मिलते ही विज्ञापन जारी किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया से लेकर परीक्षा आयोजन तक पूरा चक्र 4 से 5 महीनों में पूरा करने की योजना है। आयोग की कोशिश है कि TGT और PGT की परीक्षाएं सिर्फ 15 दिनों के अंतराल पर संपन्न हो जाएं।

RELATED NEWS

No Content Available

TGT-2022 और PGT परीक्षा की तारीख जल्द

तीन वर्षों से लंबित UP aided college परीक्षाओं को लेकर बड़ी घोषणा हुई है। TGT-2022 की परीक्षा तिथि एक सप्ताह के भीतर घोषित की जाएगी, जबकि PGT परीक्षा अगस्त के अंत में संभावित है। आयोग की अध्यक्ष डॉ. कीर्ति पांडेय ने बताया कि शासन से एक अंतिम मार्गदर्शन मिलने के बाद ही परीक्षा तिथियां जारी होंगी। TGT के 3539 पदों पर 9 लाख और PGT के 624 पदों पर 4.64 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

अभ्यर्थियों के दबाव में हरकत में आया आयोग

तीन साल से UP aided college परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों का मनोवैज्ञानिक, पारिवारिक और आर्थिक दबाव अब चरम पर है। संघर्षरत प्रतियोगियों और छात्र नेताओं के दबाव के चलते आयोग हरकत में आया है। प्रतियोगी नेता विक्की खान ने कहा कि अधियाचन लेने से ज्यादा बहादुरी समय से परीक्षा कराना है। आयोग अब तक TGT और PGT की पुरानी परीक्षाएं भी नहीं करा सका है, जिससे हजारों अभ्यर्थी ओवरएज होने के कगार पर हैं।

‘एक अक्षर की चूक’ ने छीने 17 साल: मैनपुरी पुलिस की गलती ने बनाया बेगुनाह को मुजरिम

Related Posts

No Content Available
Next Post
Mayawati

संविधान से 'सेक्युलरिज्म' नहीं हटेगा: मोदी सरकार की नीति पर मायावती ने जताई खुशी, कहा- राहत की खबर है

Business success story:कौन है नीरज चोपड़ा जिन्होंने पुराने को नया बनाकर खड़ी की  करोड़ों की कंपनी

Business success story:कौन है नीरज चोपड़ा जिन्होंने पुराने को नया बनाकर खड़ी की करोड़ों की कंपनी

Babita Journey: फिल्मों से प्यार तक, कपूर खानदान के नियमों को तोड़, अकेले अपनी बेटियों को बनाया स्टार

Babita Journey: फिल्मों से प्यार तक, कपूर खानदान के नियमों को तोड़, अकेले अपनी बेटियों को बनाया स्टार

POPULAR POST

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज होगी  INDIA ब्लॉक की रैली और सिख मार्च, इन रास्तों पर जाने से बचे

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज होगी INDIA ब्लॉक की रैली और सिख मार्च, इन रास्तों पर जाने से बचे

October 31, 2026
Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

October 30, 2026
World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

November 1, 2026
Bike Sales : 6 महीने में बिकीं 21 लाख से ज्यादा बाइक, किसके सामने Pulsar और Shine भी पड़ीं फीकी

Bike Sales : 6 महीने में बिकीं 21 लाख से ज्यादा बाइक, किसके सामने Pulsar और Shine भी पड़ीं फीकी

October 31, 2026
Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

October 31, 2026
Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

October 30, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India