Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » कौन है कानपुर कार्डियोलॉजी के डॉक्टर मोहम्मद आरिफ, जिन्हें ATS ने उठाया, जानें जैश की शाहीन के साथ  क्या था रिश्ता

कौन है कानपुर कार्डियोलॉजी के डॉक्टर मोहम्मद आरिफ, जिन्हें ATS ने उठाया, जानें जैश की शाहीन के साथ  क्या था रिश्ता

यूपी एसटीएस ने देररात कानपुर स्थित एक घर पर छापा मारा। यहां से कानपुर के हृदय रोग संस्थान में तैनात कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मोहम्मद आरिफ को दबोच लिया।

by Vinod
13/11/2025

कानपुर। दिल्ली ब्लास्ट की जांच अब बहुत तेज हो गई है और देश के कई राज्यों तक फैल चुकी है। जांच एजेंसियां सफेद कॉलर टेरर मॉड्यूल के द एंड को लेकर बड़ा ऑपरेशन चलाए हुए हैं। इसी कड़ी में यूपी एसटीएस ने देररात कानपुर स्थित एक घर पर छापा मारा। यहां से कानपुर के हृदय रोग संस्थान में तैनात कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मोहम्मद आरिफ को दबोच लिया। सूत्र बताते हैं कि डॉक्टर आरिफ के संबंध लेडी डॉक्टर शाहीन और उसके भाई परवेज थे। शाहीन के साथ वह टेलीग्राम में जुड़े हुए थे।

कौन है डॉक्टर आरिफ

डॉक्टर आरिफ जम्मू-कश्मीर का निवासी है और कानपुर के अशोक नगर इलाके में किराए के फ्लैट में रह रहा था। यूपी एटीएस दिल्ली ब्लास्ट के बाद शहर में ढेर जमाए हुए थी। कानपुर पुलिस के साथ संदिग्धों पर नजर रखे थे। इसी के तहत देररात यूपी एटीएस ने डॉक्टर आरिफ के घर पर छापा मारा और उसे हिरासत में ले लिया। सूत्रों के मुताबिक, आरिफ का नाम उस समय सामने आया जब एटीएस ने पहले से गिरफ्तार डॉ. शाहीन सईद के फोन रिकॉर्ड खंगाले। जांच में पता चला कि डॉक्टर आरिफ शाहीन और उसके आतंकी भाई परवेज के संपर्क में लंबे समय से था।

अनंतनाग का रहने वाला है आरिफ

जानकारी के मुताबिक, आरिफ जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के रहने वाले हैं। आरिफ नीट 2024 बैच का छात्र है और गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज (ळैटड) के कार्डियोलॉजी विभाग से जुड़ा हुआ है। एटीएस को शक है कि आरिफ भी किसी न किसी रूप में इन गतिविधियों से जुड़ा हो सकता है। एजेंसियों ने आरिफ का लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, इन उपकरणों से संदिग्ध डेटा मिला है। फिलहाल एटीएस डॉक्टर आरिफ को पूछताछ के लिए दिल्ली ले गई है, जहां दिल्ली ब्लास्ट में पकड़े गए आरोपियों के आमने-सामने बैठाकर सवाल-जवाब किए जाएंगे।

RELATED NEWS

दिल्ली ब्लास्ट से पहले शोएब ने DR उमर को मुहैया कराई सामाग्री, कौन है बुर्केवाली GIRL, जिसने दी थी कमरे की चाबी

दिल्ली ब्लास्ट से पहले शोएब ने DR उमर को मुहैया कराई सामाग्री, कौन है बुर्केवाली GIRL, जिसने दी थी कमरे की चाबी

November 26, 2025
कुछ ऐसी है अल-फलाह यूनिवर्सिटी की कहानी, जो बनी आतंक की नर्सरी, रडार पर आए 200 डॉक्टर हुए लापता

कुछ ऐसी है अल-फलाह यूनिवर्सिटी की कहानी, जो बनी आतंक की नर्सरी, रडार पर आए 200 डॉक्टर हुए लापता

November 21, 2025

और हैलट परिसर में खलबली मच गई

कानपुर मेडिकल कॉलेज से जुड़ी नई जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर आरिफ इस साल ही अनंतनाग से हृदय रोग में डीएम की पढ़ाई के लिए आए थे। कॉलेज प्रशासन और सहकर्मी डॉक्टरों के अनुसार, वह शांत स्वभाव के छात्र थे। अपनी क्लास लेते थे और काम से काम रखते थे। उनसे पहले भी हर साल कश्मीर से छात्र यहां पढ़ने आते हैं। हालांकि, आरिफ को आए हुए महज़ पांच से छह महीने ही हुए हैं, लेकिन एटीएस की कार्रवाई के बाद पूरे मेडिकल कॉलेज और हैलट परिसर में खलबली मच गई। पुलिस और जांच एजेंसियां दिनभर कैंपस में पूछताछ करती रहीं। कई डॉक्टरों से सवाल-जवाब हुए हैं।

टीमों ने डेरा डाल दिया है

चर्चा ये भी रही कि दो से तीन अन्य रेजीडेंट डॉक्टरों को भी पूछताछ के लिए उठाया गया। इनमें से कुछ को बाद में छोड़ दिया गया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद डॉक्टरों में दहशत और चर्चा का माहौल है। फिलहाल, जांच एजेंसियां किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुँची हैं, लेकिन कानपुर से लेकर दिल्ली तक सुरक्षा एजेंसियों की निगाहें अब मेडिकल नेटवर्क पर भी टिकी हुई हैं। उधर, कानपुर में एटीएस और एनआईए की टीमों ने डेरा डाल दिया है। सूत्रों का कहना है कि डॉ. शाहीन से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां खोजने के लिए जांच जारी है। इनसब के बीच कानपुर पुलिस भी ऑपरेशन चलाए हुए है और करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है।

कौन है डॉ. शाहीन सईद

शाहीन लखनऊ के कैसरबाग इलाके के कंधारी बाजार की रहने वाली है। उसके पिता शाहिद अहमद अंसारी, उत्तर प्रदेश हेल्थ डिपार्टमेंट में कर्मचारी थे। परिवार के अनुसार, शाहीन शुरू से ही पढ़ाई में तेज थी और डॉक्टर बनना चाहती थी। उसने लखनऊ के लालबाग स्थित गर्ल्स स्कूल से पढ़ाई की, जहां वह 10वीं और 12वीं दोनों में टॉपर रही। बाद में उसने सीपीएमटी परीक्षा पास की और प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और एमडी की डिग्री हासिल की। शाहीन कानपुर मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर तैनात रही। शाहीन कुछ माह कन्नौज मेडिकल कॉलेज में भी नौकरी की।

मुलाकात डॉ. मुजम्मिल गनाई से हुई

साल 2013 के बाद शाहीन अचानक कई दिनों तक कॉलेज से गायब रहने लगी। कई बार नोटिस भेजे गए, पर कोई जवाब नहीं मिला। आखिरकार अनुशासनहीनता और ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में उसे 2021 में नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। इसके बाद वह फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर बनी। यहीं उसकी मुलाकात डॉ. मुजम्मिल गनाई से हुई जो अब फरीदाबाद मॉड्यूल का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। हाल ही में गिरफ्तार डॉ. शाहीन सईद के पास से पुलिस को एके-47 राइफल, पिस्टल, जिंदा कारतूस और संदिग्ध सामग्री बरामद हुई थी। शाहीन जैश से जुड़ी हुई थी और आतंकी संगठन की इंडिया चीफ थी।

डॉ. जफर सईद से हुआ था निकाह 

शाहीन का निकाह 2004 में प्रयागराज के नेत्र चिकित्सक डॉ. जफर सईद से हुआ था, लेकिन दोनों का 2015 में तलाक हो गया। तलाक के बाद वह लखनऊ में अपने परिवार के साथ रह रही थी, लेकिन पिछले डेढ़ साल से परिवार से उसका संपर्क टूट गया था। पूर्व पति डॉ. जफर ने बताया कि शाहीन धीरे-धीरे धार्मिक और कट्टर विचारों की तरफ झुकने लगी थी। वह मुस्लिम लड़कियों को हिजाब और बुर्का पहनने की सलाह देने लगी थी। जबकि उसके पुराने साथी बताते हैं कि पहले वह खुली सोच और प्रोग्रेसिव विचारों वाली थी और बुर्के के खिलाफ रहती थी।डॉ. मुजम्मिल गनाई की निशानदेही पर शाहीन को गिरफ्तार किया गया था।

आतंकी नेटवर्क से जुड़ा कोई बड़ा प्लान

अब एटीएस यह पता लगाने में जुटी है कि शाहीन और आरिफ के बीच किस तरह का संपर्क था और क्या दोनों किसी बड़े नेटवर्क से जुड़े हुए हैं। फिलहाल, एटीएस ने डॉ. आरिफ को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। दोनों डॉक्टरों के बीच हुई बातचीत, फोन कॉल्स और सोशल मीडिया चैट्स की गहराई से जांच की जा रही है। एटीएस और केंद्रीय एजेंसियां मिलकर यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या यह आतंकी नेटवर्क से जुड़ा कोई बड़ा प्लान था। बताया जा रहा है कि एटीएस की रडार पर कानपुर में और डॉक्टर्स हैं, जिन्हें कभी भी हिरासत में लिया जा सकता है।

 

Related Posts

दिल्ली ब्लास्ट से पहले शोएब ने DR उमर को मुहैया कराई सामाग्री, कौन है बुर्केवाली GIRL, जिसने दी थी कमरे की चाबी

दिल्ली ब्लास्ट से पहले शोएब ने DR उमर को मुहैया कराई सामाग्री, कौन है बुर्केवाली GIRL, जिसने दी थी कमरे की चाबी

November 26, 2025
कुछ ऐसी है अल-फलाह यूनिवर्सिटी की कहानी, जो बनी आतंक की नर्सरी, रडार पर आए 200 डॉक्टर हुए लापता

कुछ ऐसी है अल-फलाह यूनिवर्सिटी की कहानी, जो बनी आतंक की नर्सरी, रडार पर आए 200 डॉक्टर हुए लापता

November 21, 2025
करोड़पति आतंकी DR अदिल अहमद राठर क्यों बना कंजूस, 250 रुपए की पहनता जींस और ऑटो में करता था सफर

करोड़पति आतंकी DR अदिल अहमद राठर क्यों बना कंजूस, 250 रुपए की पहनता जींस और ऑटो में करता था सफर

November 19, 2025
आतंकी हमलों को लेकर पाकिस्तान नेता का खुलासा ‘हमने कराए हैं और कराते रहेंगे

आतंकी हमलों को लेकर पाकिस्तान नेता का खुलासा ‘हमने कराए हैं और कराते रहेंगे

November 19, 2025
सामने आया सफेद कॉलर टेरर मॉड्यूल का खूनी प्लान, 32 कारों से इन 32 इलाकों को कुछ ऐसे करना था लहूलुहान

सामने आया सफेद कॉलर टेरर मॉड्यूल का खूनी प्लान, 32 कारों से इन 32 इलाकों को कुछ ऐसे करना था लहूलुहान

November 19, 2025
दिल्ली ब्लास्ट को लेकर हुआ सनसनीखेज खुलासा, डॉक्टर डेथ उमर ने शू-बम के जरिए कार में किया था धमाका

दिल्ली ब्लास्ट को लेकर हुआ सनसनीखेज खुलासा, डॉक्टर डेथ उमर ने शू-बम के जरिए कार में किया था धमाका

November 18, 2025
कौन है बिलाल वानी, जिसने ड्रोन को मोडिफाई कर रॉकेट जैसे अटैक की थी तैयारी, कैसे पकड़ा गया उमर का जिहादी

कौन है बिलाल वानी, जिसने ड्रोन को मोडिफाई कर रॉकेट जैसे अटैक की थी तैयारी, कैसे पकड़ा गया उमर का जिहादी

November 18, 2025
कौन है आमिर राशिद , जिसने फिदायीन उमर के साथ दिल्ली ब्लास्ट की रची साजिश, जानें NIA के हत्थे कैसे चढ़ा ‘जिहादी’

कौन है आमिर राशिद , जिसने फिदायीन उमर के साथ दिल्ली ब्लास्ट की रची साजिश, जानें NIA के हत्थे कैसे चढ़ा ‘जिहादी’

November 17, 2025
कौन है दानिश, जिसके कारण उमर को नहीं मिल पाया फिदायीन, जानें जिहादी डॉक्टर खुद क्यों बना मानवबम

कौन है दानिश, जिसके कारण उमर को नहीं मिल पाया फिदायीन, जानें जिहादी डॉक्टर खुद क्यों बना मानवबम

November 17, 2025
Delhi-Blast

Delhi Blast: CCTV फुटेज का खुलासा 40 कैमरों में कैद आतंकी उमर का सफर, देखें तस्वीरें

November 17, 2025
Next Post
Delhi

बाबरी मस्जिद विध्वंस का बदला लेने की थी खौफनाक साजिश, जैश मॉड्यूल का पर्दाफाश

STF ने माफिया और सरकारी सिस्टम के गठजोड़ पर की चोट, पकड़ी चोरी और ARTO समेत 11 पर दर्ज करवाई FIR

STF ने माफिया और सरकारी सिस्टम के गठजोड़ पर की चोट, पकड़ी चोरी और ARTO समेत 11 पर दर्ज करवाई FIR

: Uttar Pradesh zero poverty campaign yogi adityanath mission

Mission Zero Poverty : गरीबी खत्म करने की दिशा में यूपी सरकार का नया कदम,’जीरो पॉवर्टी अभियान’ हर गरीब को मिले लाभ

POPULAR POST

Dry Fruits : क्या बादाम सुबह, अखरोट शाम और पिस्ता दोपहर में खाना चाहिए ? जानिए मेवे खाने का सही तरीका

Dry Fruits : क्या बादाम सुबह, अखरोट शाम और पिस्ता दोपहर में खाना चाहिए ? जानिए मेवे खाने का सही तरीका

October 31, 2026
IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी,  ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी, ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

October 31, 2026
Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

October 30, 2026
DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

October 31, 2026
Odisha Flood : बाढ़-भूस्खलन से बिगड़े हालात, मुख्यमंत्री ने दिए बचाव अभियान तेज करने के निर्देश

Odisha Flood : बाढ़-भूस्खलन से बिगड़े हालात, मुख्यमंत्री ने दिए बचाव अभियान तेज करने के निर्देश

November 1, 2026
UP TET Update : यूपी टीईटी का इंतजार खत्म, साल में दो परीक्षा कराने की तैयारी तेज, जानें किनको मिलेगा मौका

UP TET Update : यूपी टीईटी का इंतजार खत्म, साल में दो परीक्षा कराने की तैयारी तेज, जानें किनको मिलेगा मौका

November 1, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India