Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » UP BJP District President Announcement: यूपी भाजपा जिलाध्यक्ष घोषणा LIVE… जानिए किसको मिला पद

UP BJP District President Announcement: यूपी भाजपा जिलाध्यक्ष घोषणा LIVE… जानिए किसको मिला पद

यूपी में भाजपा ने जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों की घोषणा शुरू कर दी है। इस बार नामों की घोषणा प्रदेश मुख्यालय से नहीं, बल्कि जिला कार्यालयों से हो रही है। विकास चौहान को फिर से बुलंदशहर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

by Mayank Yadav
16/03/2025
UP BJP

UP BJP District President Announcement: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज उत्तर प्रदेश में नए जिलाध्यक्षों और UP BJP महानगर अध्यक्षों की घोषणा की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार एक खास बदलाव देखने को मिला है। पहले जहां सभी नाम प्रदेश मुख्यालय से घोषित किए जाते थे, वहीं इस बार जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों के नाम की घोषणा सीधे जिला कार्यालयों से की जा रही है।

इटावा से अन्नू गुप्ता को मिली जिम्मेदारी अब तक सामने आए नामों में इटावा से अन्नू गुप्ता को भाजपा का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, बुलंदशहर से विकास चौहान को फिर से जिलाध्यक्ष के रूप में चुना गया है। कुल मिलाकर संगठन के 98 में से 55 से 60 जिलाध्यक्षों के नाम घोषित किए जाएंगे।

जातिगत समीकरणों पर नजर यूपी में साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं और भाजपा इस प्रक्रिया के जरिए जातिगत समीकरणों को साधने की पूरी कोशिश कर रही है। लखनऊ, गाजियाबाद जैसे जिलों को छोड़कर अन्य सभी जिलों में आज दोपहर 2 बजे से बैठक के दौरान नामों की घोषणा की जा रही है।

RELATED NEWS

UP BJP President

बीजेपी का ‘शॉक’: यूपी अध्यक्ष पर ऐसा दांव, जो अखिलेश के PDA को कर देगा बेअसर!

December 1, 2025
UP BJP

UP BJP का टिकट फॉर्मूला: 2027 चुनाव से पहले विधायकों की टेंशन बढ़ी, सर्वे से तय होगी किसकी किस्मत

August 16, 2025

UP BJP स्तर पर हो रहे इस महत्वपूर्ण बदलाव की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

यहां पढ़ें: UP BJP News: यूपी बीजेपी में संगठन पर्व… 80 जिलाध्यक्षों के नाम आज होंगे घोषित

🔥 भाजपा के नए जिलाध्यक्षों की धांसू लिस्ट – जानें किसे मिली किस जिले की कमान!

भाजपा ने 98 में से 68 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। बाकी जिलों की सूची जल्द आने वाली है। आइए, एक नज़र डालते हैं उन नेताओं पर जो अब भाजपा संगठन की कमान संभालेंगे:

📌 बुलंदशहर: विकास चौहान (रिपीट)
📌 इटावा: अन्नू गुप्ता
📌 ग़ाज़ीपुर: ओमप्रकाश राय
📌 ललितपुर: हरिश्चंद्र रावत
📌 अमेठी: सुधांशु शुक्ला
📌 आगरा महानगर: राजकुमार गुप्ता
📌 आगरा जिला: प्रशांत पोनिया
📌 मुरादाबाद: आकाश पाल (रिपीट)
📌 मुरादाबाद महानगर: गिरीश भंडुला
📌 कासगंज: नीरज शर्मा
📌 गाजियाबाद महानगर: मयंक गोयल
📌 लखनऊ जिला: विजय मौर्या
📌 महाराजगंज: संजय पाण्डेय
📌 उन्नाव: अनुराग
📌 रायबरेली: बुद्धि लाल
📌 नोएडा व गौतम बुद्ध नगर: अभिषेक शर्मा
📌 नोएडा महानगर: महेश चौहान
📌 लखनऊ महानगर: आनंद द्विवेदी
📌 सोनभद्र: नन्दलाल गुप्ता
📌 मेरठ महानगर: विवेक रस्तोगी
📌 गोरखपुर जिला: जनार्दन तिवारी
📌 गोरखपुर महानगर: देवेश श्रीवास्तव
📌 आजमगढ़: ध्रुव सिंह
📌 लालगंज: विनोद राजभर
📌 बस्ती: विवेकानंद मिश्रा
📌 भदोही: दीपक मिश्रा
📌 कानपुर दक्षिण: शिवराम सिंह
📌 प्रतापगढ़: आशीष श्रीवास्तव (रिपीट)
📌 रामपुर: हरीश गंगवार
📌 मैनपुरी: ममता राजपूत
📌 फर्रुखाबाद: फतेह चंद्र वर्मा
📌 मथुरा: निर्भय पांडे
📌 मथुरा महानगर: राजू यादव
📌 बहराइच: ब्रजेश पांडेय (रिपीट)
📌 सुल्तानपुर: सुशील त्रिपाठी
📌 औरैया: सर्वेश कठेरिया
📌 बलरामपुर: रवि मिश्रा
📌 गोंडा: अमर किशोर कश्यप
📌 श्रावस्ती: मिश्री लाल वर्मा
📌 कानपुर महानगर उत्तर: अनिल दीक्षित
📌 कानपुर देहात: रेणुका सचान
📌 कानपुर ग्रामीण: उपेंद्र नाथ पासवान
📌 कन्नौज: वीर कुमार सिंह भदौरिया
📌 संतकबीर नगर: नीतू सिंह
📌 मऊ: रामाश्रय मौर्य
📌 बलिया: संजय मिश्रा
📌 प्रयागराज गंगापार: निर्मला पासवान
📌 प्रयागराज यमुनापार: राजेश शुक्ला
📌 प्रयागराज महानगर: संजय गुप्ता
📌 मछलीशहर: अजय कुमार सिंह
📌 महोबा: मोहनलाल कुशवाह
📌 चित्रकूट: महेंद्र कोटार्य
📌 बिजनौर: भूपेंद्र सिंह चौहाना बॉबी
📌 सहारनपुर महानगर: शीतल विष्णोई
📌 मुजफ्फरनगर: सुधीर सैनी
📌 गाजियाबाद जिला: चैनपाल सिंह
📌 संभल: हरेंद्र चौधरी

✨ अब देखना ये है कि भाजपा के ये नए चेहरें किस तरह से संगठन को मजबूती देते हैं और आगामी चुनावों में पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाते हैं।

बरेली भाजपा में बदलाव, अघीर सक्सेना बने महानगर अध्यक्ष

भाजपा ने बरेली से अघीर सक्सेना को नया महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस बार केवल बरेली के जिला अध्यक्ष में बदलाव किया गया है। पहले यह जिम्मेदारी पवन शर्मा के पास थी, जिसे अब सोमपाल शर्मा को सौंपा गया है।

वहीं, आंवला जिला अध्यक्ष और बरेली महानगर अध्यक्ष को फिर से उनकी जिम्मेदारियों पर बरकरार रखा गया है। पार्टी के इस फैसले को संगठन को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

तीसरी बार बदायूं भाजपा जिलाध्यक्ष बने राजीव गुप्ता, समर्थकों में जश्न का माहौल

भाजपा ने एक बार फिर राजीव गुप्ता को बदायूं का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा जिला चुनाव अधिकारी सुरेश राणा ने की। यह तीसरी बार है जब पार्टी ने राजीव गुप्ता पर भरोसा जताया है।

जिलाध्यक्ष पद के लिए कुल 38 दावेदारों के नाम सामने आए थे, लेकिन संगठन ने अनुभव और कार्यशैली को ध्यान में रखते हुए फिर से राजीव गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी। 2021 से अब तक वे लगातार इस पद पर बने हुए हैं। उनकी नियुक्ति के बाद समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में भाजपा संगठन और अधिक मजबूत होगा।

गाजियाबाद भाजपा में नए अध्यक्षों की घोषणा, मयंक गोयल और चैनपाल सिंह बसोया को मिली जिम्मेदारी

रविवार को गाजियाबाद जिले और महानगर के नए अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई। गाजियाबाद जिला अध्यक्ष पद पर चैनपाल सिंह बसोया और महानगर अध्यक्ष पद पर मयंक गोयल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राजनगर एक्सटेंशन स्थित एक बैंकेट हॉल में विधायक एवं चुनाव प्रभारी सिद्धार्थ नाथ सिंह ने महानगर अध्यक्ष के रूप में मयंक गोयल के नाम की घोषणा की। इस मौके पर मयंक गोयल ने कहा कि वह सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे और अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। कार्यक्रम में सांसद अतुल गर्ग, विधायक अजीत पाल त्यागी, पूर्व सांसद डॉ. रमेश चंद तोमर, पूर्व महापौर अशु वर्मा, पृथ्वी सिंह कसाना, बलदेव राज शर्मा, गोपाल अग्रवाल, और अजय शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

दूसरी ओर, महानगर कार्यालय में भाजपा के नए जिला अध्यक्ष चैनपाल सिंह बसोया की घोषणा की गई। दोनों पदों के अध्यक्षों की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया और नवयुक्त अध्यक्षों को बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी रहा।

विवेक रस्तोगी बने मेरठ महानगर अध्यक्ष, सलिल विश्नोई ने की घोषणा

मेरठ महानगर अध्यक्ष पद की दौड़ में विवेक रस्तोगी ने बाजी मार ली है। बीजेपी एमएलसी सलिल विश्नोई ने उनकी नियुक्ति की औपचारिक घोषणा की। विवेक रस्तोगी, जो अब तक भाजपा महानगर में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभा रहे थे, अब संगठन की कमान संभालेंगे। पार्टी नेतृत्व ने इस फैसले को संगठन को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम बताया है।

भाजपा ने की जिलाध्यक्षों की घोषणा, आदेश प्रताप सिंह और सोमपाल शर्मा को मिली जिम्मेदारी

भाजपा ने नए जिलाध्यक्षों की घोषणा करते हुए आदेश प्रताप सिंह को एक बार फिर आवंला का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, बरेली से सोमपाल शर्मा को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी संगठन ने इन नियुक्तियों को संगठन को और मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना है।

भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए बैठक शुरू, दावेदारों ने पेश की दावेदारी

भाजपा जिलाध्यक्ष पद की घोषणा को लेकर रविवार को भाजपा कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में चुनाव प्रभारी सहित सभी प्रमुख पदाधिकारी मंच पर उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष पद के लिए आवेदन करने वाले सभी दावेदार बैठक में पहुंचे और अपनी दावेदारी के पक्ष में चर्चा की।

बैठक के दौरान पार्टी नेतृत्व ने संगठन को और मजबूत करने और आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। नेताओं ने स्पष्ट किया कि जिलाध्यक्ष का चयन पूरी पारदर्शिता और पार्टी हित को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। भाजपा संगठन जल्द ही नए जिलाध्यक्ष की घोषणा करने की तैयारी कर रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा पर दिनभर रहा हलचल का माहौल

रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा को लेकर जिले में दिनभर गहमा-गहमी का माहौल बना रहा। करीब दोपहर दो बजे, भाजपा जिला कार्यालय के कार्यकर्ताओं से खचाखच भरे सभागार में प्रदेश के सह चुनाव अधिकारी राजेंद्र नाथ तिवारी ने सुशील त्रिपाठी के नाम की घोषणा की। सुशील त्रिपाठी वर्तमान में काशी प्रांत के महामंत्री के पद पर कार्यरत हैं और भाजपा जिला संगठन में भी विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

भाजपा ने किए नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, संगठन को किया सशक्त

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन को और मजबूती देने के उद्देश्य से विभिन्न जिलों और महानगरों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इस बदलाव के तहत निम्नलिखित नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है:

  • आगरा महानगर अध्यक्ष: राजकुमार गुप्ता
  • लखनऊ महानगर अध्यक्ष: आनंद द्विवेदी
  • लखनऊ: विजय मौर्य
  • रायबरेली: बुद्धिलाल
  • मेरठ: विवेक रस्तोगी
  • लालगंज: विनोद राजभर

पार्टी के इस निर्णय को संगठन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

भाजपा ने छह जिलों में किए नए जिलाध्यक्ष नियुक्त

भाजपा ने बहराइच से सर्वेश कठेरिया, कन्नौज से वीर सिंह भदौरिया, फिरोजाबाद से सतीश दीवाकर, हरदोई से अजीत सिंह बबन, उन्नाव से अनुराग अवस्थी और कासगंज से नीरज शर्मा को नए जिलाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है।

बुलंदशहर में विकास चौहान फिर बने भाजपा जिलाध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुलंदशहर जिले में एक बार फिर विकास चौहान को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके नियुक्त होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर जिला चुनाव अधिकारी महेश चंद्र गुप्ता, राज्यसभा सांसद विजयपाल तोमर, भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी बसंत त्यागी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

अमेठी से सुधांशु शुक्ला बने भाजपा जिलाध्यक्ष

भाजपा ने अमेठी से सुधांशु शुक्ला को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। जानकारी के अनुसार, सुधांशु शुक्ला केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के करीबी माने जाते हैं।

भाजपा ने तीन जिलों में किए नए जिलाध्यक्ष नियुक्त

भाजपा ने इटावा से अनूप गुप्ता, झांसी महानगर से प्रदीप पटेल और मथुरा से राजू यादव को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

भाजपा ने पांच जिलों में किए नए जिलाध्यक्ष नियुक्त

भाजपा ने बुलंदशहर से विकास चौहान, ललितपुर से हरीश चंद्र रावत, गाजीपुर से ओम प्रकाश राय, मैनपुरी से ममता राजपूत और मुरादाबाद से आकाश पाल को जिलाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी सौंपी है।

रामपुर से हरीश गंगवार बने भाजपा जिलाध्यक्ष

भाजपा ने रामपुर जिले से हरीश गंगवार को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

इटावा से भाजपा ने अन्नू गुप्ता को बनाया जिलाध्यक्ष

भाजपा ने इटावा जिले से अन्नू गुप्ता को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

गोरखपुर में जिला और महानगर अध्यक्ष की घोषणा आज

गोरखपुर जिले में महानगर अध्यक्ष पद के लिए 10 जनवरी को हुए आवेदन में 33 लोगों ने दावेदारी की थी। वहीं, गोरखपुर जिला अध्यक्ष पद के लिए 09 जनवरी को हुए आवेदन में 30 आवेदन प्राप्त हुए। अंतिम दिन वर्तमान जिला अध्यक्षों को भी आवेदन का मौका दिया गया, जिसके तहत लगातार दो बार से महानगर अध्यक्ष रहे राजेश गुप्ता और जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने भी नामांकन किया। बीजेपी महानगर के जिला अध्यक्ष की घोषणा के लिए बैठक महानगर कार्यालय में और जिलाध्यक्ष की घोषणा के लिए बैठक क्षेत्रीय कार्यालय रानीडीहा में होगी। महानगर की बैठक में अध्यक्ष चुनाव अधिकारी पूर्व विधायक सुरेश तिवारी और जिला की बैठक में चुनाव अधिकारी केदार नाथ सिंह शामिल होंगे।

आज होगा बीजेपी जिला अध्यक्षों के नाम का ऐलान

आज बीजेपी जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा की जाएगी। जानकारी के अनुसार, 12 से ज्यादा नाम होल्ड पर रखे जा सकते हैं।

70 से 73 नामों की हो सकती है घोषणा

जानकारी के अनुसार, आज 70 से 73 नामों की घोषणा होने की संभावना है।

अध्यक्षों की घोषणा को लेकर नाराजगी की आशंका

जिला और महानगर अध्यक्षों की घोषणा की प्रक्रिया को लेकर जहां एक ओर उत्साह देखा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर असहजता भी नजर आ रही है। पहले पार्टी आलाकमान लखनऊ से सूची जारी करता था, और जिनके नाम की घोषणा होती थी, उनके यहां स्वागत समारोह शुरू हो जाते थे, जबकि अन्य दावेदार निराश रह जाते थे। लेकिन इस बार जिला मुख्यालयों पर सार्वजनिक रूप से घोषणा की जाएगी। ऐसे में जिन दावेदारों के नाम घोषित नहीं होंगे, वे विरोधी रुख अपना सकते हैं और उनके समर्थक हंगामा भी कर सकते हैं। चुनाव अधिकारी भी इस स्थिति को लेकर सतर्क हैं।

दावेदारों की धड़कनें तेज, अंतिम दौर की दौड़ जारी

पिछले दो महीनों से भाजपा जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष पद के दावेदारों की धड़कनें तेज हो गई हैं। आगरा में जिलाध्यक्ष पद के लिए 45 और महानगर अध्यक्ष पद के लिए 38 कार्यकर्ताओं ने नामांकन किया है। पार्टी की कमान अपने हाथ में लेने के लिए दावेदारों ने एड़ी-चोटी का जोर लगाया है।

सांसद, विधायक, दिल्ली और लखनऊ के दौरे के साथ-साथ संघ के संपर्कों को साधने की पुरजोर कोशिश की गई है। उम्मीदवारों के चयन के लिए सांसदों और विधायकों से फीडबैक लिया गया है। अंतिम तीन में अपना नाम शामिल करवाने के लिए दावेदारों ने जमकर मेहनत की है। दिल्ली और लखनऊ की परिक्रमा अंतिम दौर तक जारी रही। चयन प्रक्रिया में जातीय समीकरणों को विशेष महत्व दिया जा रहा है और संगठन ने पूरी प्रक्रिया को गोपनीय बनाए रखा है।

लखनऊ की जगह जिला मुख्यालयों से होगी घोषणा

अब तक भाजपा जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों की सूची लखनऊ से जारी होती थी, लेकिन इस बार पार्टी नेतृत्व ने नई प्रक्रिया अपनाई है। इसके तहत प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर बैठकों के जरिए नामों की घोषणा की जाएगी।

जिला मुख्यालयों पर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं। कई जिलों में रात में ही चुनाव अधिकारी पहुंच गए थे। इसके अलावा, प्रदेश सरकार के मंत्री और प्रदेश पदाधिकारियों को पर्यवेक्षक के रूप में विभिन्न जिलों में भेजा गया है। आगरा में ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर भी दोपहर 1.30 बजे बैठक होगी।

जनवरी से शुरू हुई थी जिलाध्यक्ष-महानगर अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया

भाजपा में जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया जनवरी में शुरू हुई थी। आगरा में कुल 83 लोगों ने दावेदारी पेश की, जिनमें से 38 ने महानगर अध्यक्ष और 45 ने जिलाध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया। महानगर अध्यक्ष पद के लिए कोई महिला उम्मीदवार नहीं थी, जबकि जिलाध्यक्ष पद के लिए दो महिलाओं ने दावेदारी की थी।

हालांकि, 20 जनवरी तक नामों की घोषणा होनी थी, लेकिन मामला अटक गया। लंबे इंतजार और चर्चाओं के बाद, अब भाजपा नेतृत्व नए जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों के नामों का ऐलान करने के लिए तैयार है।

देर रात तक चलता रहा नामों का गुणा-भाग

भारतीय जनता पार्टी के नए जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों के नामों का ऐलान रविवार दोपहर को किया जाएगा। इस बार पार्टी नेतृत्व ने नई व्यवस्था लागू की है, जिसके तहत नामों की घोषणा जिला मुख्यालयों पर ही की जाएगी। ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर दोपहर 1.30 बजे बैठक बुलाई गई है, जिससे भाजपा में सरगर्मी तेज हो गई है।

70-75 जिलों में घोषित होंगे भाजपा जिलाध्यक्षों के नाम

भाजपा सूत्रों के अनुसार, रविवार को आयोजित कार्यक्रमों में सभी जिलों और महानगर अध्यक्षों के नाम घोषित नहीं किए जाएंगे। लगभग 80 प्रतिशत नामों की घोषणा की उम्मीद है, जबकि बाकी नाम बाद में जारी किए जाएंगे।

कुछ जिलों में मंडल अध्यक्षों के नाम घोषित नहीं हो सके हैं, इसलिए वहां जिला या महानगर अध्यक्षों की घोषणा नहीं होगी। इसके अलावा, कुछ जिलों में सहमति न बन पाने के कारण भी नाम घोषित नहीं किए जा रहे हैं। भाजपा ने संगठनात्मक रूप से राज्य में कुल 98 जिले बनाए हैं।

जिलाध्यक्षों की घोषणा में नया तरीका अपनाया गया

भाजपा ने इस बार यूपी में जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों के नामों की घोषणा के लिए एक नया तरीका अपनाया है। पहले एक साथ सूची जारी की जाती थी, लेकिन इस बार अलग-अलग जिलों में कार्यक्रम आयोजित कर नामों का ऐलान किया जा रहा है। यह तरीका कितना कारगर साबित होगा, यह तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा। हालांकि, इस प्रक्रिया के कारण कुछ जिलों में असंतोष और विरोध की संभावनाओं को नकारा नहीं जा सकता। सूत्रों का मानना है कि बड़े पैमाने पर फेरबदल की योजना बनाई गई है।

घोषणा से पहले नए अध्यक्षों को मिलेगी सूचना

नए जिला और शहर अध्यक्षों के नामों की आधिकारिक घोषणा कार्यक्रम के दौरान की जाएगी। लेकिन, सूत्रों के अनुसार, प्रदेश भाजपा कार्यालय से नए अध्यक्षों को फोन या वॉट्सऐप के जरिए पहले ही सूचित कर दिया जाएगा। चूंकि कार्यक्रम में वर्तमान और नए जिलाध्यक्षों को मंच पर उपस्थित रहने के लिए कहा गया है, इसलिए नए अध्यक्षों को समय पर सूचना देना जरूरी है ताकि वे अनिवार्य रूप से कार्यक्रम में मौजूद रहें।

बैठक में मौजूद रहेंगे ये प्रमुख पदाधिकारी

जिलाध्यक्षों की घोषणा के लिए आयोजित बैठकों में सभी जिला पदाधिकारी, वरिष्ठ मोर्चा पदाधिकारी, और जिले के राष्ट्रीय, प्रदेश और क्षेत्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधियों की भी उपस्थिति अनिवार्य होगी। मंच पर पर्यवेक्षक, जिला चुनाव अधिकारी, वरिष्ठ पदाधिकारी और मंत्री मौजूद रहेंगे।

भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने निर्देश दिए हैं कि मौजूदा और निवर्तमान जिला अध्यक्षों की उपस्थिति में ही नए अध्यक्ष की घोषणा की जाए और स्वागत का माहौल सौहार्दपूर्ण रहे।

प्रदेश चुनाव प्रभारी का आदेश: अलग-अलग कार्यक्रम की व्यवस्था

भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने जिलाध्यक्षों की घोषणा के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि लखनऊ और गाजियाबाद में जिला और महानगर कार्यालय अलग-अलग होने के कारण, वहां पर दोपहर 2 बजे अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अन्य सभी जिलों में इसी समय एक बैठक के माध्यम से जिलाध्यक्षों की घोषणा की जाएगी।

Related Posts

UP BJP President

बीजेपी का ‘शॉक’: यूपी अध्यक्ष पर ऐसा दांव, जो अखिलेश के PDA को कर देगा बेअसर!

December 1, 2025
UP BJP

UP BJP का टिकट फॉर्मूला: 2027 चुनाव से पहले विधायकों की टेंशन बढ़ी, सर्वे से तय होगी किसकी किस्मत

August 16, 2025
UP BJP

UP BJP कप्तान की रेस तेज, चयन पर बंटी राय: राष्ट्रीय अध्यक्ष से पहले या बाद में होगा फैसला?

July 4, 2025
UP BJP

UP BJP News: यूपी बीजेपी में संगठन पर्व… 80 जिलाध्यक्षों के नाम आज होंगे घोषित

March 16, 2025
UP BJP district President list

यूपी में क्यों अटकी 70 जिला अध्यक्षों की लिस्ट, कहां फंसा है पेंच?

March 2, 2025
UP BJP

UP BJP News: यूपी बीजेपी ने 750 मंडल अध्यक्षों की पहली सूची जारी, 48 घंटे में बाकी नामों का ऐलान

December 30, 2024

संगठन की ‘चार्जशीट’ पीएम मोदी के पास पहुंची, जानिए भूपेंद्र चौधरी ने क्या-क्या शिकायतें कीं?

July 18, 2024
UP BJP News , UP BJP , Keshav Prasad Maurya , Keshav Maurya

UP Politics : केशव ने की भूपेंद्र से मुलाकात, सीएम योगी ने मंत्रियों से की बात, क्या योगी के हाथ से छिन जाएगी CM पद की कुर्सी

July 17, 2024

सपा नेता दारा सिंह चौहान ने दिया पार्टी से इस्तीफा , बीजेपी में होंगे शामिल!

July 15, 2023

राजभर से बढ़ी करीबी तो बेचैन हुए मंत्री संजय निषाद

June 7, 2023
Next Post
RBI on IndusInd Bank: Indusind bank का संकट कितना गंभीर,क्या आपका पैसा सुरक्षित है, RBI ने तोड़ी अपनी चुप्पी

RBI on IndusInd Bank: Indusind bank का संकट कितना गंभीर,क्या आपका पैसा सुरक्षित है, RBI ने तोड़ी अपनी चुप्पी

Viral Video: होली के जश्न के वीडियो पर हुआ था बवाल, अब तेज प्रताप ने दी सफाई, बोले “बुरा न मानो होली है”

Viral Video: होली के जश्न के वीडियो पर हुआ था बवाल, अब तेज प्रताप ने दी सफाई, बोले "बुरा न मानो होली है"

Hathras

Hathras professor case: शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक कांड... प्रोफेसर पर यौन शोषण और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप

POPULAR POST

Florida Crash : फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत 9 लोगों की मौत, आग का गोला बना प्राइवेट जेट

Florida Crash : फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत 9 लोगों की मौत, आग का गोला बना प्राइवेट जेट

November 1, 2026
Digital Gift: इस दिवाली कपड़े और परफ्यूम छोड़ें और अपनों को दें डिजिटल गिफ्ट कार्ड, जिससे वो चुन सके अपनी पसंद के तोहफा

Digital Gift: इस दिवाली कपड़े और परफ्यूम छोड़ें और अपनों को दें डिजिटल गिफ्ट कार्ड, जिससे वो चुन सके अपनी पसंद के तोहफा

November 1, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Delhi Mongolpuri Factory Fire

Delhi Fire : मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत! बेसमेंट से उठीं लपटों में छह मजदूर फंसे

October 30, 2026
Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

October 31, 2026
Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

October 30, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India