Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » ‘ये मणिपुर नहीं सीसामऊ है…’, Akhilesh Yadav ने क्यों कही ये बात, अफसरों पर लगाया बड़ा आरोप

‘ये मणिपुर नहीं सीसामऊ है…’, Akhilesh Yadav ने क्यों कही ये बात, अफसरों पर लगाया बड़ा आरोप

UP by-election voting : अखिलेश यादव ने कहा है कि बीजेपी ये चुनाव वोट से नहीं खोट से जीतना चाहती है। मैं मतदाताओं से अपील करूंगा कि डटे रहें और वोट डालकर ही आएं।

by Digital Desk
20/11/2024

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार की सुबह से वोटिंग जारी है। सपा ने पुलिस-प्रशासन पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। मुस्लिम वोटर्स को मतदान करने से रोके जाने की भी आरोप सपा के कार्यकर्ता लगा रहे हैं। वहीं अखिलेश यादव सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पुलिस की गश्त का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा यह मणिपुर नहीं, उत्तर प्रदेश के सीसामऊ विधानसभा की तस्वीरें हैं। 15 बज्र वाहनों का मूवमेंट, बेकाबू भीड़ को रोकेगी। वाटर कैनन भी है।

अखिलेश यादव ने जारी किया वीडियो

अखिलेश यादव ने पुलिस की सौ से ज्यादा गाड़ियों की गश्त का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि, ये मणिपुर नहीं है, ये उप्र के सीसामऊ विधानसभा सभा क्षेत्र के उपचुनाव से आई तस्वीरें हैं। सवाल ये है कि क्या उप्र सरकार की नाकामी की वजह से जनता में अब इतना विश्वास नहीं रह गया है कि वो बेख़ौफ़ वोट डालने बाहर निकल सके, इसीलिए इस (तथाकथित) विश्वास को उपजाने के लिए ये क़वायद की जा रही है। जनता सब समझती है कि ये क्यों किया जा रहा है। लोकतंत्र ‘दलबल’ से नहीं ‘जनबल’ से चलता है और हमेशा चलता रहेगा। किसी से न डरें, जमकर वोट करें।

सबूत जुटाने को कहा

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ये चुनाव वोट से नहीं खोट से जीतना चाहती है। बीजेपी हार के डर से पूरे प्रशासन पर दबाव बना रही है. मैं मतदाताओं से अपील करूंगा कि डटे रहें और वोट डालकर ही आएं। सपा प्रमुख ने कहा, पुलिस वोटर्स को रोक रही है। चुनाव आयोग मूक दर्शक बना हुआ है। उन्होंने अपनी पार्टी कार्यकर्ताओं और वोटर्स से धांधली करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सबूत जुटाने को कहा है।

RELATED NEWS

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

November 1, 2026
Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

September 24, 2026

गड़बड़ी से जुड़े सारे वीडियो और फोटो जुटा रहे

अखिलेश यादव ने बताया कि समाजवादी साथी गड़बड़ी से जुड़े सारे वीडियो और फोटो जुटा रहे हैं। पुलिस के लोग जो शामिल हैं उनके नाम और पद की भी जानकारी जुटाई जा रही है, हम इनके खिलाफ कोर्ट जाएंगे, कोर्ट किसी को भी नहीं छोड़ेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि चुनाव का परिणाम हमारे पक्ष में आएगा लेकिन कल को कोर्ट का फैसला इन बेईमान अधिकारियों के खिलाफ आएगा। उन्होंने कहा कि ‘सबकी नौकरी, पीएफ, पेंशन छिन जाएगी और इनके बच्चे, परिवार, रिश्तेदार समाज में बनी बनाई इज्जत जाएगी। बेईमानी का ठप्पा लगेगा और जनता इन्हें किस निगाह से देखेगी यह कहने की जरूरत नहीं है।

सबूत दें तो कार्रवाई की जाएगी

अखिलेश यादव ने बताया कि सुबह से उनकी दो बार चुनाव आयोग के अधिकारियों से बात हुई है और आयोग ने उन्हें भरोसा दिया है कि बेईमान अधिकारियों के खिलाफ सबूत दें तो कार्रवाई की जाएगी। अखिलेश यादव ने पुलिस और बूथ पर मौजूद अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि मुख्य तौर पर मीरापुर विधानसभा में अधिकारियों ने वोटर आईडी छीन लिया है, और खुद अंदर मतदान करवा रहे हैं। ऐसे अधिकारियों की मैं जानकारी जुटाउंगा। कई बूथ पर एक-एक मतदाता समाजवादी पार्टी को वोट देने जा रहा है लेकिन पीठासीन अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। ये हारने वाले हैं डरे हुए हैं और इसलिए हमारे वोटर्स को रोक रहे हैं।

सीसामऊ विधानसभा छावनी में तब्दील

वहीं सीसामऊ विधानसभा छावनी में तब्दील है। पुलिस ने 242 जगह बैरीकेडिंग लगाकर 3900 जवान तैनात कर दिए हैं। इसके साथ ही 15 बज्र वाहनों का पूरी विधानसभा में मूवमेंट हो रहा है। 5 ड्रोन से इलाके की निगरानी कराई जा रही है। इसके साथ ही पूरी विधानसभा में रातभर पुलिस की गश्त और मूवमेंट बना रहा। एडिशनल सीपी हरीश चंदर ने बताया कि सीसामऊ विधानसभा में 242 जगह पर बेरीकेडिंग लगाकर फोर्स तैनात की गई है। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को जवान के साथ तैनात किया गया है। जिससे उपद्रवियों व भीड़ को पानी की बौछार से नियंत्रित किया जा सके।

द्रोन से नजर

एडिशनल सीपी हरीश चंदर ने बताया, 15 बज्र वाहन इलाके में चुनाव शुरू होने से खत्म होने तक मूवमेंट में रहेंगे। पांच ड्रोन से इलाकों में निगरानी कराई जा रही है। ड्रोन से यह भी देखा जा रहा है कि पथराव के लिए किसी ने छत पर पत्थर तो नहीं जुटाए हैं। वहीं सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में बनाए गए पांच जोन में अलग-अलग टीमें मुस्तैद हैं। बवाल को देखते हुए रबड़ की बुलेट और टियर गैस के साथ टीमें तैनात की गई हैं।

Related Posts

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

November 1, 2026
Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

September 24, 2026
Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

September 8, 2026
Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting

Akhilesh-Pramod Meeting: अखिलेश यादव से किससे की बंद कमरे में मुलाकात, सपा-कांग्रेस गठबंधन की अटकलें तेज

August 28, 2026
UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

August 25, 2026

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

August 25, 2026
UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

August 22, 2026
UP Politics: 2027 से पहले अखिलेश का बड़ा दांव, बीजेपी के किस वोट बैंक में सेंध लगाने की कर रहे तैयारी

UP Politics: 2027 से पहले अखिलेश का बड़ा दांव, बीजेपी के किस वोट बैंक में सेंध लगाने की कर रहे तैयारी

August 20, 2026
OP Rajbhar Akhilesh Yadav Allegation

Rajbhar Allegation: ओपी राजभर का बड़ा आरोप, अखिलेश पर साजिश का दावा, बेटे की जान को खतरा बता योगी से सुरक्षा मांगी

August 13, 2026
JPNIC Private Handover

Private Control : क्याअखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट JPNIC को फिर शुरू करने या निजी हाथों में सौंपने की ही रही तैयारी

August 13, 2026
Next Post
Television जिसने बदल दिया मनोरंजन का पैमाना, आइये जाने पहले टीवी से अब तक सफ़र

Television जिसने बदल दिया मनोरंजन का पैमाना, आइये जाने पहले टीवी से अब तक सफ़र

डॉक्टर बनने का सपना रह गया अधूरा क्या रैगिंग ने छीन ली एक और जिंदगी?

डॉक्टर बनने का सपना रह गया अधूरा क्या रैगिंग ने छीन ली एक और जिंदगी?

शादी का कार्ड या ठगी का जाल? कहीं आप तो नहीं बनने वाले शिकार?

शादी का कार्ड या ठगी का जाल? कहीं आप तो नहीं बनने वाले शिकार?

POPULAR POST

Florida Crash : फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत 9 लोगों की मौत, आग का गोला बना प्राइवेट जेट

Florida Crash : फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत 9 लोगों की मौत, आग का गोला बना प्राइवेट जेट

November 1, 2026
Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026
Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

October 31, 2026
Delhi Vehicle Ban: दिल्ली में आज से इन गाड़ियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या आपकी कार भी है लिस्ट में

Delhi Vehicle Ban: दिल्ली में आज से इन गाड़ियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या आपकी कार भी है लिस्ट में

October 31, 2026
Bhojpur Murder : क्या प्रेम संबंध में अंधी मां ने ही रची बेटे की हत्या की साजिश, किसने दिया वारदात को अंजाम?” हुआ खुलासा

Bhojpur Murder : क्या प्रेम संबंध में अंधी मां ने ही रची बेटे की हत्या की साजिश, किसने दिया वारदात को अंजाम?” हुआ खुलासा

November 2, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India