Sunday, November 8, 2026 7:19 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » यूपी कैबिनेट बैठक में 19 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, गेहूं खरीद से लेकर मेट्रो तक हुए अहम फैसले

यूपी कैबिनेट बैठक में 19 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, गेहूं खरीद से लेकर मेट्रो तक हुए अहम फैसले

उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक सोमवार, 10 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लोकभवन में आयोजित हुई। बैठक के बाद वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रेस वार्ता कर बताया कि कुल 19 प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष लाए गए।

by Akhand Pratap Singh
10/03/2025
UP Cabinet Meeting

UP Cabinet Meeting: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक सोमवार, 10 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लोकभवन में आयोजित हुई। बैठक के बाद वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रेस वार्ता कर बताया कि कुल 19 प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष लाए गए जिन्हें मंजूरी दे दी गई। इन प्रस्तावों में गेहूं खरीद नीति, मेडिकल कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज निर्माण, मेट्रो प्रोजेक्ट्स, स्टांप नीति में बदलाव और नगर निगमों से जुड़े कई अहम फैसले शामिल हैं।

गेहूं खरीद नीति को मंजूरी

कैबिनेट बैठक में गेहूं खरीद को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) ₹2425 प्रति क्विंटल तय किया है। गेहूं की खरीद 17 मार्च 2025 से 15 जून 2025 तक होगी। इसके लिए प्रदेश में 6500 खरीद केंद्र स्थापित किए जाएंगे। बलिया में मेडिकल कॉलेज और बुलंदशहर में नर्सिंग कॉलेज के निर्माण के लिए निशुल्क भूमि चिकित्सा शिक्षा विभाग को हस्तांतरित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। वहीं इटावा के सैफई में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में 300 बेड के गायनी ब्लॉक और 100 बेड के पीडियाट्रिक ब्लॉक के निर्माण को भी मंजूरी दी गई।

मेट्रो प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी

कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की “आगरा मेट्रो सेवा” के लिए उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की भूमि को निशुल्क आवास एवं शहरी नियोजन विभाग को हस्तांतरित करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा आगरा मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे कॉरिडोर के मेट्रो डिपो के लिए गृह विभाग की भूमि को आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के पक्ष में निशुल्क हस्तांतरित करने को भी मंजूरी दी गई है। स्टांप विभाग से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत सरकार ने ₹10,000 से ₹25,000 तक के मूल्य के भौतिक स्टांप को चलन से बाहर करने का निर्णय लिया है। अब ई-स्टांपिंग को ही अनिवार्य किया जाएगा। सरकार ने बताया कि ट्रेजरी में रखे ₹5630.87 करोड़ के पुराने स्टांप निष्प्रयोज्य हो चुके थे इसलिए यह कदम उठाया गया।

RELATED NEWS

सीएम योगी ने 1.86 करोड़ लोगों को दिया दिवाली का तोहफा, फतेहपुर-झांसी में होगी दो नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना

सीएम योगी ने 1.86 करोड़ लोगों को दिया दिवाली का तोहफा, फतेहपुर-झांसी में होगी दो नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना

September 26, 2025
UP Cabinet Meeting

यूपी कैबिनेट की बैठक, नई तबादला नीति.. स्मार्ट पार्किंग और अडानी से बिजली खरीद को मिली मंजूरी

May 6, 2025

यह भी पढ़े: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन पर आज होगा बड़ा फैसला, सीएम योगी करेंगे समीक्षा बैठक

सात नगर निगमों के कार्यकाल में वृद्धि

कैबिनेट (UP Cabinet Meeting) ने राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत सात नगर निगमों के कार्यकाल को दो साल के लिए बढ़ाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। इन नगर निगमों में गाजियाबाद, मेरठ, फिरोजाबाद, अयोध्या, मथुरा-वृंदावन, गोरखपुर और शाहजहांपुर शामिल हैं। सरकार ने उत्तर प्रदेश सहकारी कताई मिल संघ लिमिटेड की 451.20 एकड़ भूमि को औद्योगिक उपयोग के लिए यूपीसीडा (UPSIDA) को हस्तांतरित करने का फैसला किया है।

यह जमीन कानपुर में स्थित बंद पड़ी कताई मिलों की थी जिसे अब औद्योगिक गतिविधियों के लिए विकसित किया जाएगा। कैबिनेट ने हरदोई जिले के सदर तहसील स्थित महर्षि दधीचि कुंड के पास की भूमि को पर्यटन विकास के लिए निशुल्क हस्तांतरित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। सरकार के इन फैसलों से प्रदेश में बुनियादी ढांचे के विकास, औद्योगीकरण, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और डिजिटल प्रशासन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Related Posts

सीएम योगी ने 1.86 करोड़ लोगों को दिया दिवाली का तोहफा, फतेहपुर-झांसी में होगी दो नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना

सीएम योगी ने 1.86 करोड़ लोगों को दिया दिवाली का तोहफा, फतेहपुर-झांसी में होगी दो नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना

September 26, 2025
UP Cabinet Meeting

यूपी कैबिनेट की बैठक, नई तबादला नीति.. स्मार्ट पार्किंग और अडानी से बिजली खरीद को मिली मंजूरी

May 6, 2025
योगी कैबिनेट की मीटिंग खत्म, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मिली मंजूरी

UP Cabinet: योगी कैबिनेट की मीटिंग खत्म, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मिली मंजूरी

September 12, 2023

Yogi Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, अब गाजियाबाद, आगरा और प्रयागराज में भी कमिश्नरी सिस्टम लागू, जानें क्या होगा नया बदलाव

November 25, 2022

Yogi कैबिनेट की बैठक में 23 में से 22 प्रस्ताव पर लगी मुहर, कहीं ये बड़ी बातें

November 3, 2022

UP Cabinet Meeting: योगी केबिनेट की अहम बैठक संपन्न, जानिए किन प्रस्तावों को मिली मंजूरी

June 28, 2022
Next Post
Raja Bhaiya controversy: कौन है भानवी सिंह जिन्होंने राजा भैया पर दर्ज कराई FIR, बोली बहन बन गई सौतन

Raja Bhaiya controversy: कौन है भानवी सिंह जिन्होंने राजा भैया पर दर्ज कराई FIR, बोली बहन बन गई सौतन

holi

Holika Dahan 2025 : होलिका दहन में भूलकर भी न डालें ये चीजें, वरना हो जाएगा बहुत बड़ा अनर्थ

Roshni Nadar Malhotra

कौन हैं रोशनी नादर, जो बनीं एशिया की सबसे अमीर बिजनेसवुमेन, जानें उनकी सक्सेस स्टोरी

POPULAR POST

Air Fare Hike : हवाई टिकट 700% महंगे होने पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार, 2027 से बदलेंगे नियम

Air Fare Hike : हवाई टिकट 700% महंगे होने पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार, 2027 से बदलेंगे नियम

November 3, 2026
IND vs PAK : दिवाली पर भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, सहवाग-द्रविड़ के बेटों पर रहेंगी नजरें, जानिए कब-कहां देखें LIVE

IND vs PAK : दिवाली पर भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, सहवाग-द्रविड़ के बेटों पर रहेंगी नजरें, जानिए कब-कहां देखें LIVE

November 7, 2026
Bhagalpur Market Rates

Market Rates : दिवाली से पहले निकला दिवाला सोना-चांदी से लेकर सरसों तेल चीनी तक के भाव चढ़े ,जानिए क्या है नया रेट

November 7, 2026
Air Fare Hike : हवाई टिकट 700% महंगे होने पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार, 2027 से बदलेंगे नियम

Air Fare Hike : हवाई टिकट 700% महंगे होने पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार, 2027 से बदलेंगे नियम

November 2, 2026
Shahi Wedding: अमेरिका से आएगा किसका दामाद? 10 बीघा में शाही शादी, घुड़दौड़ से लेकर विदेशी फूलों से सजावट की तैयारी

Shahi Wedding: अमेरिका से आएगा किसका दामाद? 10 बीघा में शाही शादी, घुड़दौड़ से लेकर विदेशी फूलों से सजावट की तैयारी

November 3, 2026
Birthday Special : विराट कोहली के  ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना किसी के लिये भी बड़ी चुनौती

Birthday Special : विराट कोहली के ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना किसी के लिये भी बड़ी चुनौती

November 5, 2026

LATEST

UP Weather Today

UP Weather: यूपी में मौसम ने ली करवट, सुबह कोहरा और दिन में खिलेगी धूप,आईए जानते हैं लखनऊ-नोएडा समेत 4 शहरों कैसा रहेगा मौसम?

November 8, 2026
Israel Politics :नेतन्याहू की सत्ता पर संकट,राष्ट्रपति ने गादी आइसेनकोट को बुलाया; क्या अरब दलों से लेंगे समर्थन?

Israel Politics :नेतन्याहू की सत्ता पर संकट,राष्ट्रपति ने गादी आइसेनकोट को बुलाया; क्या अरब दलों से लेंगे समर्थन?

November 8, 2026
IND vs PAK :मैदान पर फिर दिखा तनाव, टॉस पर नहीं मिलाया हाथ ,क्या जूनियर टीम ने भी अपनाई नो-हैंडशेक नीति?

IND vs PAK :मैदान पर फिर दिखा तनाव, टॉस पर नहीं मिलाया हाथ ,क्या जूनियर टीम ने भी अपनाई नो-हैंडशेक नीति?

November 8, 2026
U19 Asia Cup : हमजा की यादगार पारी, भारत पर पड़ी भारी , जीती हुई बाज़ी हारी, जानिए कैसे पाकिस्तान ने छीनी जीत?

U19 Asia Cup : हमजा की यादगार पारी, भारत पर पड़ी भारी , जीती हुई बाज़ी हारी, जानिए कैसे पाकिस्तान ने छीनी जीत?

November 8, 2026
Fireworks Business :दिवाली में हज़ारों करोड़ की पटाखा खपत, फिर भी दुनिया पर चीन का राज, आखिर क्यों पिछड़ा शिवकाशी?

Fireworks Business :दिवाली में हज़ारों करोड़ की पटाखा खपत, फिर भी दुनिया पर चीन का राज, आखिर क्यों पिछड़ा शिवकाशी?

November 8, 2026
Kanpur House Collapse: कानपुर में जर्जर मकान की छत गिरी , 21 दिन के नवजात समेत 3 लोगों की हुई मौत

Kanpur House Collapse: कानपुर में जर्जर मकान की छत गिरी , 21 दिन के नवजात समेत 3 लोगों की हुई मौत

November 8, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India