Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » UP में आप भी बन सकते हैं बिजनेसमैन: योगी सरकार की स्कीम से मिलेगा 5 लाख का ब्याज मुक्त लोन

UP में आप भी बन सकते हैं बिजनेसमैन: योगी सरकार की स्कीम से मिलेगा 5 लाख का ब्याज मुक्त लोन

योगी सरकार की सीएम युवा उद्यमी योजना से यूपी के युवा, महिलाएं और नए उद्यमी बिना किसी ब्याज के 5 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं। अब तक हजारों लोग बिजनेस शुरू कर चुके हैं और रोजगार भी दे रहे हैं।

by Mayank Yadav
09/09/2025
UP CM Yuva Udyami Yojana

UP CM Yuva Udyami Yojana: अगर आप भी अपना खुद का बिजनेस या स्टार्टअप शुरू करने का सपना देख रहे हैं, लेकिन पूंजी की कमी और बैंकों की जटिल प्रक्रिया आपके रास्ते में रुकावट बन रही है, तो यूपी की योगी सरकार की “सीएम युवा उद्यमी योजना” आपके लिए उम्मीद की नई किरण साबित हो सकती है। इस योजना के तहत प्रदेश के युवा, महिलाएं और इच्छुक उद्यमी बिना किसी ब्याज के 5 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं। खास बात यह है कि यह लोन सरकारी गारंटी पर दिया जाता है, जिससे आपको बैंकों की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता। अब तक हजारों लोगों ने इसका लाभ उठाकर अपने कारोबार को नई दिशा दी है।

योजना की शुरुआत और मकसद

UP मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार और स्टार्टअप से जोड़ने के लिए 2024 के अंत में सीएम युवा उद्यमी योजना की शुरुआत की थी। योजना का मकसद उन लोगों को आर्थिक मदद देना है जो बिजनेस शुरू करना चाहते हैं लेकिन पूंजी की कमी या पारिवारिक हालात के कारण पीछे रह जाते हैं।

  • योजना की शुरुआत: 8 महीने पहले
  • ब्याज-मुक्त लोन: 5 लाख रुपये तक
  • सरकारी गारंटी: हां
  • कुल आवेदन: 2,27,283
  • मंजूर लोन: 52,276
  • सालाना लक्ष्य: 1 लाख युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना

कौन ले सकता है लोन? (Eligibility Criteria)

इस योजना का लाभ यूपी के हर जिले के युवा, महिलाएं और छोटे उद्यमी उठा सकते हैं।

RELATED NEWS

No Content Available
  • आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष
  • किसी बैंक या सरकारी योजना से पहले से बड़ा लोन न लिया हो।
  • बिजनेस आइडिया या स्टार्टअप का स्पष्ट प्लान होना चाहिए।
  • लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है।

UP के वो जिले जहां से सबसे ज्यादा आवेदन आए

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, सबसे ज्यादा आवेदन हरदोई, कौशाम्बी और प्रयागराज से आए हैं:

जिला कुल आवेदन
हरदोई 7,768
कौशाम्बी 6,727
प्रयागराज 5,815
जौनपुर 5,344
कानपुर नगर 4,957
झाँसी 4,773
बहराइच 4,422
शाहजहाँपुर 4,377
आजमगढ़ 4,366
आगरा 4,332

सबसे ज्यादा मंजूर हुए लोन वाले जिले

अब तक जिन जिलों में सबसे ज्यादा लोन स्वीकृत हुए हैं, उनमें जौनपुर पहले स्थान पर है:

जिला मंजूर लोन
जौनपुर 1,664
आजमगढ़ 1,155
लखनऊ 1,154
हरदोई 1,115
कानपुर नगर 1,102
वाराणसी 1,091
आगरा 1,086
अम्बेडकरनगर 1,069
प्रयागराज 1,025
कौशाम्बी 1,013

उद्यमियों की सफलता की कहानियां

1. स्पोर्ट्स मार्केट में प्रिया का बिजनेस हिट

मेरठ की प्रिया पहले एक कंपनी में कैरम बोर्ड बनाने का काम करती थीं। योजना के तहत 5 लाख रुपये का ब्याज मुक्त लोन लेकर उन्होंने अपना खुद का कैरम बोर्ड मैन्युफैक्चरिंग यूनिट शुरू किया। आज वह 30-40 हजार रुपये महीना कमा रही हैं और 4 लोगों को रोजगार भी दे चुकी हैं।

2. रुपाली के मसालों की बढ़ी डिमांड

मेरठ के गंगानगर की रुपाली भटनागर ने भी योजना के तहत 5 लाख रुपये का लोन लेकर मसाले बनाने का कारोबार शुरू किया।

  • शुरुआत में केवल लोकल मार्केट में बिक्री
  • अब अमरोहा, बिजनौर, मुरादाबाद तक डिमांड
  • 4 महिलाओं को रोजगार दिया

3. बिलाल की सफलता: नौकरी से बिजनेस तक

मेरठ के बिलाल पहले नौकरी करते थे। अब उन्होंने स्टील फेब्रिकेशन का बिजनेस शुरू किया है।

  • लोन लेकर नई मशीनें खरीदीं
  • सीएनसी, लेजर कटर, प्रेस ब्रेक जैसी आधुनिक मशीनें
  • अब 40-50 हजार रुपये महीना कमा रहे हैं
  • कई लोगों को रोजगार दिया

4. करण गोस्वामी का इलेक्ट्रिकल स्टार्टअप

मेरठ के करण गोस्वामी ने योजना के तहत लोन लेकर इलेक्ट्रिकल डिवाइस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट शुरू की। उन्होंने कई युवाओं को नौकरी दी है।

महिलाएं भी दिखा रही हैं उत्साह

मेरठ जिले में 874 महिलाओं ने अपना कारोबार शुरू करने के लिए आवेदन किया है, जिनमें से 277 महिलाओं को लोन मिल चुका है। महिलाएं सबसे ज्यादा हर्बल प्रोडक्ट्स, मसाले, बुटीक, ब्यूटी पार्लर और फूड स्टार्टअप्स में आगे हैं।

योजना की बड़ी खासियतें

  • ब्याज मुक्त लोन: 5 लाख रुपये तक
  • 6 महीने तक कोई किस्त नहीं देनी होगी
  • 4 साल तक ब्याज नहीं लगेगा
  • सरकारी गारंटी पर लोन
  • DIC (जिला उद्योग केंद्र) के जरिए प्रक्रिया आसान

हेल्पलाइन और आवेदन की जानकारी

अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आवेदन या जानकारी के लिए इन माध्यमों पर संपर्क करें:

  • Helpline: +91 9129-9871-11, 0522-690-5555
  • Toll Free: 1800-296-2233
  • Email: cmyuva.msme@gmail.com

UP सरकार की सीएम युवा उद्यमी योजना यूपी के युवाओं, महिलाओं और नए उद्यमियों के लिए एक बड़ी सौगात है। ब्याज मुक्त लोन और सरकारी गारंटी के कारण बिजनेस शुरू करना आसान हो गया है। हजारों लोग इसका फायदा उठाकर न सिर्फ अपना स्वरोजगार बना रहे हैं, बल्कि दूसरों को भी रोजगार दे रहे हैं।

UP में निवेशकों के लिए बड़ी राहत: अब आसानी से मिलेगी जमीन, एक जैसे होंगे नक्शा पासिंग के नियम

Related Posts

No Content Available
Next Post
forced conversion case in noida today

Noida Forced Conversion Case:शादीशुदा महिला का जबरन मतांतरण कराने का सनसनीखेज मामला,तीन आरोपित गिरफ्तार,दो की तलाश जारी

Yogi Govt

Yogi Govt ने आवारा कुत्तों पर कसे शिकंजे, शहरी क्षेत्रों के लिए नई गाइडलाइंस जारी

SSC CGL

SSC CGL Admit Card 2025: एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी

POPULAR POST

Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव में निकलेंगी कई भव्य झांकियां, रामायण से लेकर योगी सरकार की योजनाओं की दिखेगी झलक

Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव में निकलेंगी कई भव्य झांकियां, रामायण से लेकर योगी सरकार की योजनाओं की दिखेगी झलक

November 1, 2026
Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

November 2, 2026
Pune News,

Pune News: लंदन में MBA छोड़ चुपचाप भारत लौटी युवती की संदिग्ध मौत, पुणे के फ्लैट में मिला शव

October 31, 2026
Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

November 1, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
Kartik Dates : कब है कार्तिक अमावस्या और पूर्णिमा? जानिए दीपावली, देव दीपावली और गुरु नानक जयंती की तारीख

Kartik Dates : कब है कार्तिक अमावस्या और पूर्णिमा? जानिए दीपावली, देव दीपावली और गुरु नानक जयंती की तारीख

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India