Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » मौत का साया: Manipuri के उस परिवार की खौफनाक कहानी, जहां हर साल जाती है एक जान

मौत का साया: Manipuri के उस परिवार की खौफनाक कहानी, जहां हर साल जाती है एक जान

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक ऐसा परिवार है, जहां हर साल किसी न किसी सदस्य की मौत हो रही है। बीते पांच वर्षों में परिवार ने आठ अपनों को खोया, जिससे गांव में दहशत और रहस्य का माहौल है।

by Mayank Yadav
07/07/2025
Manipuri

Manipuri family mysterious deaths: क्या किसी परिवार का पीछा सच में मौत कर सकती है? क्या वाकई कोई ऐसा साया हो सकता है, जो एक-एक कर अपनों को लीलता चला जाए? मैनपुरी के सकत बेवर गांव में एक ऐसा परिवार है, जिसके इर्द-गिर्द रहस्यों का घना अंधेरा छा गया है। जहां हर साल मौत दस्तक देती है, और हर बार कोई न कोई उसे गले लगा लेता है। बीते पांच वर्षों में इस घर ने एक-एक कर आठ अर्थियां देखी हैं। ताजा घटना में परिवार के 18 वर्षीय जितेंद्र ने फांसी लगाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली।

मौत की शृंखला या रहस्यमय श्राप?

ये कोई सामान्य सिलसिला नहीं है। साल दर साल, इस परिवार के किसी न किसी सदस्य की मौत हो रही है — और वो भी खुदकुशी करके। कभी फांसी, कभी जहर, तो कभी आग। गांव में हर किसी की जुबान पर एक ही सवाल है – क्या इस परिवार पर मौत का श्राप है?

रामवरन और उनके पिता हीरालाल की आंखों में अब आंसू नहीं बचें। इतने शव कंधे पर उठाए हैं कि अब वो डर से खाली हो चुके हैं। पांच सालों में आठ लोगों की मौत। कोई प्रेम प्रसंग में लटक गया, कोई शराब पीकर मर गया, कोई मायूसी से घबरा कर फांसी लगा बैठा।

RELATED NEWS

No Content Available

बीस साल पहले इस दास्तां की शुरुआत हुई थी। परिवार के एक सदस्य की संदिग्ध मौत को Manipuri पुलिस ने आत्महत्या का नाम दिया। मगर गांव वाले तब से कहते आ रहे हैं – “कुछ तो है जो इस परिवार के पीछे पड़ा है।”

मौतों का सिलसिला — एक एक कर ढहते किले

हीरालाल के भाई सूरजपाल ने 25 साल पहले जहर खा लिया। बेटे पिंटू ने 2008 में फांसी लगा ली। 2012 में संजू और मनीष – एक ने जहर खाया, दूसरे ने खुद को आग लगा ली। 2023 में बलवंत ने भी फांसी का रास्ता चुन लिया।

हीरालाल के भतीजे शेर सिंह ने इसी साल फरवरी में आत्महत्या की। उसके बाद ही सौम्या ने प्रेम प्रसंग में फांसी लगा ली। और अब, 5 जुलाई को सौम्या के भाई जितेंद्र ने भी मौत को गले लगा लिया।

कोई ठोस वजह नहीं, कोई तहरीर नहीं। Manipuri थाना प्रभारी अनिल कुमार भी इस कहानी में खाली हाथ खड़े हैं। Manipuri पुलिस रिकॉर्ड्स में सब “आत्महत्या” दर्ज है, लेकिन गांव वालों की नजर में ये “रहस्य” है, “अलौकिक साया” है।

मनोवैज्ञानिकों की चेतावनी, गांव की फुसफुसाहट

Manipuri  काउंसलर आराधना गुप्ता मानती हैं कि ये घटनाएं एक मानसिक प्रवृत्ति का संकेत भी हो सकती हैं। परिवार को तत्काल काउंसलिंग की जरूरत है। कभी-कभी एक मौत पूरे परिवार में एक खतरनाक मनोवैज्ञानिक लहर फैला देती है।

मगर गांव वाले इन सब को नहीं मानते। उनके लिए ये ‘मौत का साया’ है।
“जिसने भी इस परिवार का पानी पिया, वो बचा नहीं…” – गांव के बुजुर्ग धीरे से ये कहते हैं।

अब क्या बचेगा कोई?

सवाल ये है – इस रहस्यमयी सिलसिले को कौन तोड़ेगा? क्या इस परिवार के बचे हुए सदस्य मौत के इस फंदे से निकल पाएंगे? या आने वाले सालों में एक और अर्थी सजेगी?

इस गांव की गलियों में अब भी एक सिहरन सी दौड़ जाती है।
कहानी का अंत अभी बाकी है…

जांच जारी है।

सरकारी बंगला खाली नहीं कर रहे चंद्रचूड़, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को लिखी चिट्ठी!

 

 

Related Posts

No Content Available
Next Post
Serial Killer Caught : दिल्ली-उत्तराखंड में कहर बरपाने वाला कैब ड्राइवरों का काल, कहां हुआ गिरफ़्तार

Serial Killer Caught : दिल्ली-उत्तराखंड में कहर बरपाने वाला कैब ड्राइवरों का काल, कहां हुआ गिरफ़्तार

Raj Thackeray Uddhav Thackeray Vijay Rally Maharashtra Politics

क्यों एक मंच पर आए राज और उद्धव , BJP ने बताया चुनावी हथकंडा, राज ने किससे मांगी माफ़ी

Arvind Kejriwal

पंजाब बना नंबर वन, केजरीवाल बोले- AAP सरकार की ये है सबसे बड़ी जीत!

POPULAR POST

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
INDIA Rally : रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-ममता एक मंच पर, केजरीवाल, उद्धव और शरद पवार क्यों रहे गायब?

INDIA Rally : रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-ममता एक मंच पर, केजरीवाल, उद्धव और शरद पवार क्यों रहे गायब?

November 1, 2026
Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज होगी  INDIA ब्लॉक की रैली और सिख मार्च, इन रास्तों पर जाने से बचे

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज होगी INDIA ब्लॉक की रैली और सिख मार्च, इन रास्तों पर जाने से बचे

October 31, 2026
Ghaziabad Accident : स्कूल लेने निकली मां को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत… घर पर इंतजार करती रह गईं दो मासूम

Ghaziabad Accident : स्कूल लेने निकली मां को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत… घर पर इंतजार करती रह गईं दो मासूम

October 31, 2026
Vande Bharat Sleeper Train

Vande Bharat Sleeper : वाराणसी से दिल्ली की स्लीपर ट्रेन शुरू होते ही टिकटों की मारामारी, दिवाली तक सीटें फुल, जानें किराया

November 1, 2026
UP TET Update : यूपी टीईटी का इंतजार खत्म, साल में दो परीक्षा कराने की तैयारी तेज, जानें किनको मिलेगा मौका

UP TET Update : यूपी टीईटी का इंतजार खत्म, साल में दो परीक्षा कराने की तैयारी तेज, जानें किनको मिलेगा मौका

November 1, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India