Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » UP के किसानों को बड़ी राहत: 1 अक्टूबर से धान खरीद शुरू, सरकार ने दिए सख्त निर्देश

UP के किसानों को बड़ी राहत: 1 अक्टूबर से धान खरीद शुरू, सरकार ने दिए सख्त निर्देश

यूपी के किसानों को बड़ी राहत: खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत 1 अक्टूबर से पश्चिमी यूपी व लखनऊ संभाग के जिलों में धान खरीद शुरू होगी। सरकार ने एमएसपी बढ़ाया है और किसानों को 48 घंटे में भुगतान का आश्वासन दिया।

by Mayank Yadav
30/09/2025
UP

UP Paddy Procurement: उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए राहत की बड़ी खबर है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत प्रदेश में धान खरीद प्रक्रिया 1 अक्टूबर से चरणबद्ध तरीके से शुरू होने जा रही है। शुरुआत पश्चिमी यूपी और लखनऊ संभाग के हरदोई, लखीमपुर खीरी व सीतापुर जिलों से होगी, जबकि पूर्वी UP व लखनऊ के अन्य जिलों में खरीद 1 नवंबर से शुरू होगी। सरकार ने इस बार धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में भी बढ़ोतरी की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने और बिचौलियों से बचाव के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। अब किसानों को बिक्री के लिए पंजीकरण और आधार लिंक्ड खातों की अनिवार्यता रखी गई है।

#UPCM श्री @myogiadityanath जी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत धान क्रय नीति को अनुमोदित कर दिया है।

कॉमन धान की MSP ₹2,369/कुन्तल तथा ग्रेड-ए धान की ₹2,389/कुन्तल निर्धारित की गई है, जिसमें गत वर्ष के सापेक्ष… pic.twitter.com/LTRT4m9fmw

— Government of UP (@UPGovt) September 26, 2025

पश्चिमी यूपी में कल से धान खरीद की शुरुआत

UP प्रदेश सरकार के आदेश के मुताबिक, खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत धान खरीद का पहला चरण 1 अक्टूबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, आगरा, अलीगढ़, झांसी संभाग के साथ लखनऊ संभाग के हरदोई, लखीमपुर खीरी और सीतापुर जिलों में शुरू होगा। यह प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 तक चलेगी। विभाग के अनुसार अब तक 30 सितंबर की सुबह 11 बजे तक 23,500 से अधिक किसानों ने पंजीकरण करा लिया है। धान बिक्री के लिए केवल पंजीकृत किसानों को ही अनुमति होगी।

RELATED NEWS

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

July 21, 2026
UP Cabinet reshuffle

गांवों में 15 लाख नए उद्यमों से आर्थिक क्रांति की तैयारी, एक करोड़ उद्यमी बनेंगे आत्मनिर्भर

January 12, 2026

1 नवंबर से पूर्वी यूपी में धान खरीद

दूसरे चरण में पूर्वी यूपी और लखनऊ के अन्य जिलों में धान खरीद शुरू होगी। 1 नवंबर से चित्रकूट, कानपुर, अयोध्या, गोरखपुर, देवीपाटन, बस्ती, आजमगढ़, वाराणसी, मीरजापुर और प्रयागराज संभाग में खरीद होगी। साथ ही लखनऊ, रायबरेली और उन्नाव जिलों में भी इसी तारीख से धान खरीदी शुरू होगी, जो 28 फरवरी 2026 तक चलेगी। किसानों की सुविधा के लिए सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक क्रय केंद्र खुले रहेंगे।

एमएसपी और भुगतान की नई व्यवस्था

इस वर्ष UP सरकार ने धान का एमएसपी बढ़ाया है। धान (कॉमन) का मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल और (ग्रेड ए) का मूल्य 2389 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। सीएम योगी ने अफसरों को निर्देश दिया है कि किसानों का भुगतान 48 घंटे के भीतर सीधे उनके आधार लिंक्ड बैंक खातों में किया जाए। साथ ही खरीद की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहे, इसके लिए ई-पॉप डिवाइस के जरिए बायोमीट्रिक सत्यापन अनिवार्य किया गया है।

किसानों के लिए पंजीकरण और मदद

धान बिक्री के लिए किसान खाद्य एवं रसद विभाग की वेबसाइट fcs.up.gov.in या मोबाइल ऐप “यूपी किसान मित्र” पर पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए ओटीपी आधारित सिंगल पंजीकरण व्यवस्था लागू की गई है। किसानों को किसी भी जानकारी या समस्या के लिए टोल-फ्री नंबर 18001800150 पर कॉल करने या अपने जिले के खाद्य विपणन अधिकारी, तहसील क्षेत्रीय विपणन अधिकारी और ब्लॉक के विपणन निरीक्षक से संपर्क करने की सुविधा दी गई है।

M P News: गरबा डांस करते समय 19 वर्षीय युवती की मौत,खरगोन में पंडाल से उठी मातम की चीखें

Related Posts

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

July 21, 2026
UP Cabinet reshuffle

गांवों में 15 लाख नए उद्यमों से आर्थिक क्रांति की तैयारी, एक करोड़ उद्यमी बनेंगे आत्मनिर्भर

January 12, 2026
UP Govt CM Yogi

यूपी में अब ‘एआई’ का राज: योगी का ‘डिजिटल प्रहार, न चलेगी दबंगई, न होगी राशन की चोरी!

January 12, 2026
UP Politics

जाति बनाम धर्म की जंग: जाति की आग में झुलसेगी एकता? ‘हिंदू नहीं, यादव हैं’ वाले बयान से उबाल पर यूपी की राजनीति!

January 5, 2026
UP Rural Abadi Bill 2025 UP Gharouni Law

योगी का मास्टरस्ट्रोक: अब यूपी में नहीं होगी डॉक्टरों की कमी, भर्ती के लिए बना ‘सुपरफास्ट’ बोर्ड!

December 23, 2025

यूपी के शिक्षकों को मिला बड़ा तोहफा: योगी सरकार ने दी पुरानी पेंशन योजना की स्वीकृति

December 1, 2025
CM Yogi Govt UP

यूपी में बिजली बिल बकाएदारों की बल्ले-बल्ले! आज से लागू हुई O.T.S. योजना, 100% ब्याज माफ

December 1, 2025
UP SIR process

UP में ‘SIR’ प्रक्रिया पर सवाल: एक ही EPIC पर दो वोटरों की पहचान? चुनाव आयोग ने दी सफाई

November 19, 2025
UP SIR

SIR ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें, आवश्यक दस्तावेज़, और वोटर लिस्ट डाउनलोड करने का पूरा तरीका

November 18, 2025
UP

आतंकियों का यूपी कनेक्शन उजागर: लखनऊ और लखीमपुर से जुड़ रहे ISKP के तार, सीएम योगी ने दिए हाई अलर्ट के आदेश

November 11, 2025
Next Post
Lucknow Religious Conversion: महिला चौपालों से कैसे खुली साजिश की परतें,लखनऊ में धर्मांतरण का बड़ा खुलासा कौन है मलखान मैथ्यू जो निकला सरगना

Lucknow Religious Conversion: महिला चौपालों से कैसे खुली साजिश की परतें,लखनऊ में धर्मांतरण का बड़ा खुलासा कौन है मलखान मैथ्यू जो निकला सरगना

Central Employees Bonus: केंद्रीय कर्मचारियों को त्योहार पर बड़ी सौगात,ग्रुप C और गैर-राजपत्रित ग्रुप B कर्मचारियों के लिए बोनस की हुई घोषणा

Central Employees Bonus: केंद्रीय कर्मचारियों को त्योहार पर बड़ी सौगात,ग्रुप C और गैर-राजपत्रित ग्रुप B कर्मचारियों के लिए बोनस की हुई घोषणा

Gold-Silver Price Record High: सोना-चांदी के दाम ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सितंबर में हर दिन नई ऊंचाई पर पहुंचे रेट

Gold-Silver Price Record High: सोना-चांदी के दाम ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सितंबर में हर दिन नई ऊंचाई पर पहुंचे रेट

POPULAR POST

Sardar Vallabhbhai Patel 151st Birth Anniversary

National Unity Day : सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर देश ने किया नमन, राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

October 31, 2026
Ghaziabad Accident : स्कूल लेने निकली मां को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत… घर पर इंतजार करती रह गईं दो मासूम

Ghaziabad Accident : स्कूल लेने निकली मां को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत… घर पर इंतजार करती रह गईं दो मासूम

October 31, 2026
Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

October 31, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Delhi Varanasi Bullet Train

Bullet Train : यूपी में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, दिल्ली से वाराणसी सिर्फ 3 घंटे 33 मिनट, आगरा-लखनऊ का सफर भी होगा आसान

October 31, 2026
Delhi AQI Today: दिवाली से पहले ही ज़हरीली हुई दिल्ली की हवा,कई इलाकों में स्थिति हुई गंभीर

Delhi AQI Today: दिवाली से पहले ही ज़हरीली हुई दिल्ली की हवा,कई इलाकों में स्थिति हुई गंभीर

November 1, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India