Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » राजू भटनागर ने रची अमिताभ बच्चन के अपहरण की साजिश, ’किडनैपिंग किंग’ के चंगुल से ऐसे बचे ‘बिगबी’

राजू भटनागर ने रची अमिताभ बच्चन के अपहरण की साजिश, ’किडनैपिंग किंग’ के चंगुल से ऐसे बचे ‘बिगबी’

यूपी के ‘किडनैपिंग किंग’ राजू भटनागर ने अमिताभ बच्चन के अपहरण की रची थी साजिश, डॉन ने जरायम की दुनिया में बनाई अलग पहचान, तिहाड़ की दिवारों तोड़कर फरार हुआ था भटनागर।

by Vinod
28/03/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश की धरती से जरायम की दुनिया में एक से बढ़कर एक विलेन पैदा हुए। किसी ने बंदूक के दम पर जंगल से बैठकर खुद की सरकार चलाई तो किसी ने सफेद कपड़ा धारण कर माफियागिरी के जरिए अपनी तिजोरी भरी। पर सूबे में एक ऐसा अपराधी हुआ, जिसे ’किडनैपिंग किंग’ कहा जाता है। उस डॉन का नाम राजू भटनागर था। राजू भटनागर ने एक वक्त सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के अपहरण की साजिश रची। डॉन के बनाए प्लान में लगभग-लगभग अमिताभ बच्चन फंस भी गए थे। उन्हें राजू भटनागर ने एक कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया था। पर अमिताभ बच्चन व्यस्थता के चलते उस कार्यक्रम में शमिल नहीं हुए और आखिर में राजू भटनागर के बिछाए जाल में वह नहीं फंसे।

उसका नाम राजू भटनागर था

80 का दशक था और तेजी से प्रदेश बदल रहा था। जैसे-जैसे समाज बदल रहा था, अपराधी व अपराध के तरीके में भी तलबली आ रही थी। डकैत अब गुजरे जने की बात हो चले थे और यही तब था जब फिरौती वसूलने के लिए डकैतों की ’पकड़’ की जगह ’अपहरण’ संगठित अपराध करने वालों का एक नया हथियार बना। सूबे में इस हथियार का इस्तेमाल सबसे पहले माफिया जगत में जिस अपराधी ने किया, वह राजू भटनागर था। एक ऐसा अपराधी, जिसने ’फिरौती के लिए अपहरण’ को धंधे में तडिल कर दिया। उसके नक्शे कदम पर चलकर बबलू श्रीवास्तव जैसे कई चर्चित अपराधी जुर्म की दुनिया में बेताज बादशाह हो गए। वह शहरी इलाके का पहला डॉन था, जिसने अपहरण की तार्थतोड़ वारदातों को अंजाम देकर पूरे सूबे मेँ खलबली मचा दी थी।

झांसी का रहने वाला था राजू भटनागर

राजू मूलतः झांसी का रहना वाला था। इंटर तक की पढ़ाई करने के बाद उसने लखनऊ विश्वविद्यालय में बीएससी में दाखिला लिया। तभी पढ़े लिखे, खूबसूरत और जहीन नौजवान राजू भटनागर ने अपराध की दुनिया में कदम रखा। तेज दिमाग और बेरहम अन्दाज की बदौलत वो देखते ही देखते बड़ा सरगना बन गया। राजू भटनागर बहुत चालाकी से अपना शिकार चुनता था। अक्सर बड़े व्यापारी, उद्योगपति और डॉक्टर उसका निशाना होते थे। राजू की जुर्म की फिलोसॉफी बहुत साफ थी। बड़ी मछली का शिकार करो। फिरौती में इतना पैसा वसूलो कि इंकमटैक्स विभाग के डर से पैसा देने के बाद भी शिकार, न मुंह खोले न पुलिस तक न जाए। महज कुछ सालों के अंदर राजू भटनागर का नाम किडनैपिंग किंग के नाम से मशहूर हो गया। कुख्यात राजू ने लखनऊ, कानपुर के साथ ही इलाहाबाद को भी ठिकाना बना रखा था। राजू की पकड़ बॉलीवुड में थी।

RELATED NEWS

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Hurun India Rich List में शाहरुख खान बने सबसे अमीर भारतीय एक्टर, जाने और कौन से सितारे है लिस्ट में

Hurun India Rich List में शाहरुख खान बने सबसे अमीर भारतीय एक्टर, जाने और कौन से सितारे है लिस्ट में

September 24, 2026

अमिताभ बच्चन के अपहरण का बनाया प्लान

पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान बताया कि पुलिस ने राजू भटनागर को अरेस्ट किया। उसे जेल भेजा गया। पूछताछ में राजू भटनागर ने कई खुलासे किए। राजू भटनागर ने पुलिस को बताया था कि उसके टारगेट पर अमिताभ बच्चन थे। अमिताभ बच्चन के अपहरण का पूरा खाका तैयार कर लिया गया था। बॉलीवुड में एक युवती जो फिल्में में काम करती थी उसे अपनी गिरोह में शामिल किया। फिर मुम्बई में जाकर फ्लैट लिया। उसी महिला अभिनेत्री के जरिए अमिताभ बच्चने से मिलने का समय मांगा। राजू भटनागर ने पुलिस को बताया था कि उसने अमिताभ बच्चन को एक कार्यक्रम में बुलाने का प्लान बनाया था। कार्यक्रम प्रयागराज में होना था। अमिताभ बच्चन ने कार्यक्रम में शामिल होने की मंजूरी भी दे दी थी। सबकुछ तय हो गया था। पर तभी अमिताभ बच्चन ने कार्यक्रम में आने से इंकार कर दिया, जिसके कारण उनका अपहरण हमलोग नहीं कर पाए।

तिहाड़ से फरार हो गया था राजू भटनागर

अपराध की दुनिया में बेहद कम वक्त में बहुत तेजी से ऊपर उठने की वजह यह भी थी कि कुख्यात राजू का दिमाग था। उसने अपराधियों की कब्रगाह माने जाने वाले तिहाड़ जेल की सुरक्षा में भी उसने सेन्ध डाल दी। 1985-86 की बात थी, जब उसे गिरफ्तार करने के बाद तिहाड़ जेल में रखा गया था। यहां तमिलनाडु पुलिस, पैरामिलिट्री व दिल्ली पुलिस का त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा भी उसके सामने नाकाफी साबित हुआ। एक दिन बड़े आराम से राजू जेल से फरार हो गया और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। बाद में जानकारी पर सभी ने अपना माथा पकड़ लिया। बात इतने पर ही खत्म नहीं हुई। एक साल बाद उसने एक बार फिर तिहाड़ की सुरक्षा में सेंध लगाई। लेकिन इस बार उन्होंने यह काम खुद के लिए नहीं बल्कि आंतरिक अपराधी चार्ल्स शोभराज को जेल से बाहर निकालने के लिए किया। जेल में रहते हुए न सिर्फ उसने चार्ल्स शोभराज को जेल की दीवारों से बाहर भेज दिया बल्कि शहर और देश से बाहर जाने में भी मदद की।

हां ऐसा भी था राजू भटनागर

राजू भटनागर को लेकर जानकार बताते हैं कि जब उसने अपहरण की सुपारी देने वाले व्यापारी के ही बेटे को उठा लिया था। ये कहानी यूपी के एक शहर की है जहां अगल-बगल के बंगले में रहने वाले दो व्यापारियों में, बीच की जमीन को लेकर ठनी थी। सबक सिखाने के लिए एक व्यापारी ने दूसरे के बच्चे के अपहरण का ठेका राजू को दे दिया। एक दिन राजू भटनागर ने अपने साथियों के साथ उसके पड़ोसी के घर धावा बोल दिया। वो उस व्यापारी के बच्चे को छीन कर जा ही रहा था कि चीख पुकार सुन कर बंगले के अंदर से एक बुजुर्ग बाहर आ गए।

सुपारी देने वाले के बेटे का किया अपहरण

बुजुर्ग से आंखे मिलते ही राजू चौंक पड़ा। वो बुजुर्ग उसके स्कूल के टीचर थे जिनकी वो बहुत इज्जत करता था। राजू ने फौरन उनके पैर छुए। बुजुर्ग टीचर का गुस्सा कम नहीं हुआ। उन्होंने राजू को झिड़कते हुए कहा कि उसने स्कूल, गांव सबकी इज्जत मिट्टी मिला दी और अब वो उनके ही पोते का अपहरण करना चाहता है। शर्मिंदा राजू ने अपने टीचर को बताया कि उसे उनके पड़ोसी ने ही अपहरण की सुपारी दी थी। राजू ने माफी मांगी और अपने साथियों के साथ वहां से निकल गया। इसके बाद राजू भटनागर और उसके साथियों ने अपहरण का ठेका देने वाले व्यापारी के घर ही धावा बोल दिया। उसके लड़के को लेकर राजू का गैंग वहां से निकल गया। बाद में व्यापारी को अपने बेटे को वापस पाने के लिए फिरौती में बड़ी रकम देनी पड़ी।

1988 में मारा गया राजू भटनागर

10 जनवरी 1988 को लखनऊ पुलिस ने राजू भटनागर को इलाहाबाद के जार्जटाउन इलाके में एक गैराज के पास हुए एनकाउंटर में मार गिराया। इस एनकाउंटर में बबलू श्रीवास्तव भी घायल हो गया था। उसे और गैंग के दूसरे सदस्य बृज मोहन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। राजू भटनागर को मुठभेड़ में मार गिराने वाले लखनऊ के तत्कालीन एसपी सिटी एसएन सिंह आईजी पद से रिटायर हो चुके हैं उन्होंने एक अखबार को बताया था कि हम 6 लोगों ने राजू भटनागर को घेर लिया। खुद को घिरता देख ाजू ने उन्हें निशाना बनाते हुए पहला फायर झोंक दिया था। जिस पर टीम में शामिल पुलिसकर्मियों के कदम गैराज के गेट के पास ही ठिठक गए थे। इसके बाद आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गई जिसमें राजू मारा गया।

 

Related Posts

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Hurun India Rich List में शाहरुख खान बने सबसे अमीर भारतीय एक्टर, जाने और कौन से सितारे है लिस्ट में

Hurun India Rich List में शाहरुख खान बने सबसे अमीर भारतीय एक्टर, जाने और कौन से सितारे है लिस्ट में

September 24, 2026
Amitabh Bachchan के एक ट्वीट ने किया उनके फैंस को परेशान, जाने किस बात का किया ज़िक्र

Amitabh Bachchan के एक ट्वीट ने किया उनके फैंस को परेशान, जाने किस बात का किया ज़िक्र

September 16, 2026
Amitabh Bachchan ने शेयर किया यूपी पुलिस का पहला एंथम ‘खाकी का सितारा’, इस सिंगर की आवाज़ का बिखरा जादू

Amitabh Bachchan ने शेयर किया यूपी पुलिस का पहला एंथम ‘खाकी का सितारा’, इस सिंगर की आवाज़ का बिखरा जादू

August 18, 2026
Amitabh Bachchan: ज़्यादा काम करने के चक्कर में बिग बी से हुई ये ग़लती, फैंस से हाथ जोड़कर मांगी माफी

Amitabh Bachchan: ज़्यादा काम करने के चक्कर में बिग बी से हुई ये ग़लती, फैंस से हाथ जोड़कर मांगी माफी

August 11, 2026
Amitabh Bachchan Birthday

Amitabh Bachchan Birthday : 83 की उम्र में भी कैसे फिट रहते हैं ‘बिग बी’ ? यहां मिलेगा आपको इस सवाल का पूरा जवाब…

October 11, 2025
IPL 2025

IPL 2025 : आरसीबी ने जीता खिताब, अल्लू अर्जुन, अमिताभ बच्चन समेत सितारों ने दी बधाई

June 4, 2025
Kalki 2: बड़े स्तर पर बनेगी फिल्म, कबसे शूटिंग शुरू करेंगे अमिताभ क्या हैं कहानी कब होगी रिलीज

Kalki 2: बड़े स्तर पर बनेगी फिल्म, कबसे शूटिंग शुरू करेंगे अमिताभ क्या हैं कहानी कब होगी रिलीज

March 18, 2025
INDvsPAK : क्रिकेट के दीवाने बिग बी! भारत की जीत पर अमिताभ बच्चन का जबरदस्त रिएक्शन वायरल

INDvsPAK : क्रिकेट के दीवाने बिग बी! भारत की जीत पर अमिताभ बच्चन का जबरदस्त रिएक्शन वायरल

February 24, 2025
Amitabh Bachchan Emotional Post: देर रात अमिताभ बच्चन ने किया इमोशनल पोस्ट कहा “जाने का समय आ गया” क्यों हुए बिग बी इतने भावुक

Amitabh Bachchan Emotional Post: देर रात अमिताभ बच्चन ने किया इमोशनल पोस्ट कहा “जाने का समय आ गया” क्यों हुए बिग बी इतने भावुक

February 8, 2025
Next Post
Noida के हॉस्टल में आग का तांडव, AC का कंप्रेसर फटते ही छात्राओं में मची अफरातफरी, दूसरी मंजिल से कूदकर बचाई जान!

Noida के हॉस्टल में आग का तांडव, AC का कंप्रेसर फटते ही छात्राओं में मची अफरातफरी, दूसरी मंजिल से कूदकर बचाई जान!

Kasganj News : शहर में चोर-उचक्के चुस्त, पुलिस सुस्त! त्योहारों की रौनक में सक्रिय हुआ चोर गिरोह

Kasganj News : शहर में चोर-उचक्के चुस्त, पुलिस सुस्त! त्योहारों की रौनक में सक्रिय हुआ चोर गिरोह

Merrut Murder Case

मुस्कान और साहिल की डिमांड पर सरकारी वकील नियुक्त, कौन हैं रेखा जैन जो लड़ेंगी सौरभ मर्डर केस

POPULAR POST

Amit Shah UP Election 2027

UP Politics : किसने दिया मिशन-2027 का मंत्र, बोले- नाराजगी भूलिए, तीसरी बार बनाइए भाजपा सरकार

October 31, 2026
Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचन बनाने वाली इलियाना डिक्रूज कभी कैमरे से डरती थीं, आइये जाने पूरी कहानी

Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचन बनाने वाली इलियाना डिक्रूज कभी कैमरे से डरती थीं, आइये जाने पूरी कहानी

October 31, 2026
Delhi AQI Today: दिवाली से पहले ही ज़हरीली हुई दिल्ली की हवा,कई इलाकों में स्थिति हुई गंभीर

Delhi AQI Today: दिवाली से पहले ही ज़हरीली हुई दिल्ली की हवा,कई इलाकों में स्थिति हुई गंभीर

November 1, 2026
Delhi Vehicle Ban: दिल्ली में आज से इन गाड़ियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या आपकी कार भी है लिस्ट में

Delhi Vehicle Ban: दिल्ली में आज से इन गाड़ियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या आपकी कार भी है लिस्ट में

October 31, 2026
Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

November 1, 2026
INDIA Rally : रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-ममता एक मंच पर, केजरीवाल, उद्धव और शरद पवार क्यों रहे गायब?

INDIA Rally : रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-ममता एक मंच पर, केजरीवाल, उद्धव और शरद पवार क्यों रहे गायब?

November 1, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India