Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » प्रेमी के ‘छूमंतर’ करते ही पत्नी बन गई ‘नागिन’ और पति को डसा, हैरतअंगेज खुलासे से हैरत में पड़ गया ‘बागवां’

प्रेमी के ‘छूमंतर’ करते ही पत्नी बन गई ‘नागिन’ और पति को डसा, हैरतअंगेज खुलासे से हैरत में पड़ गया ‘बागवां’

अब मेरठ की इस मुस्कान ने खेला खूनी खेल, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, फिर सांप से डसवाया, पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा, पुलिस ने आरोपियों को अरेस्ट कर लिया।

by Vinod
17/04/2025

मेरठ ऑनलाइन डेस्क। बहसुमा थानाक्षेत्र के अकबरपुर सादात गांव में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां पर सांप के 10 बार डसने से युवक की मौत को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। अमित कश्यप की सांप के डसने के बजाए उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। दोनों ने पूछताछ के दौरान हत्याकांड का खुलासा कर दिया। बताया जा रहा है कि प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति का गला घोंटकर मर्डर कर दिया। पुलिस से बचने के लिए जहरीले सांप को युवक को कटवाए। सांप को विस्तर पर रख दिया। रविवार की सुबह बिस्तर पर मृत हालत में मिला था युवक। उसके शरीर के नीचे जहरीला सांप दबा था। शरीर पर सांप के डसने के निशान थे।

शरीर पर सांप के डसने के कई निशान

अकबरपुर सादात गांव निवासी 25 वर्षीय अमित मजदूरी करता था। परिवार में पत्नी रविता, बेटा अनिकेत और पुत्री अनु व गौरी हैं। रविवार रात 10 बजे अमित घर आकर सो गया था। परिवारवालों  के मुताबिक, सुबह करीब 5 बजे अमित को जगाने गए तो उसके नीचे सांप दबा दिखाई दिया। उनके मुताबिक अमित के शरीर पर सांप के डसने के कई निशान थे। परिवारवाले उसे बुलंदशहर जिले के गुलावठी में डॉक्क्टर के पास लेकर गए। डॉक्टर ने अमित को मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अमित के नीचे दबे मिले सांप को सपेरे से पकड़वाकर डिब्बे में बंद कर दिया था। बाद में उसे वन विभाग की टीम को सौंप दिया गया। टीम ने इसे हस्तिनापुर के जंगल में छोड़ दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत दम घुटने से हुई

थाना प्रभारी इंदु वर्मा ने पोस्टमार्टम के बाद अमित के परिजनों को बुलाया। कुछ ग्रामीण भी थाने पहुंचे। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई थी। उनका कहना था कि सांप के डसने से मौत नहीं हुई है। इससे पहले, एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया, पोस्टमार्टम में शरीर पर सांप के काटने के निशान के अलावा कुछ चोट के निशान भी मिले। विसरा सुरक्षित रखा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत दम घुटने से हुई। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी अमरदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शुरुआत में दोनों ने पुलिस को गुमराह किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने जानकारी दी कि रविता और अमरदीप ने ही अमित की हत्या की थी। दोनों ने पुलिस को पूरे हत्याकांड की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही बताया कि वह दोनों एक-दूसरे प्यार करते थे। अतिम उनके प्यार में बाधक बना हुआ था। इसी के चलते उसे हटाने की साजिश रची।

RELATED NEWS

Meerut Salawa Major Dhyan Chand Sports University

योगी का ‘खेला’: अब मैदान के साथ-साथ विवि में भी दहाड़ेंगे यूपी के खिलाड़ी!

January 22, 2026
Meerut Kapsaad Case

मेरठ कपसाड़ कांड: ममता पर भारी पड़ा जुनून, बेटी के सामने ही मां का कत्ल

January 11, 2026

सपेरे से वाइपर सांप को एक हजार रुपये में खरीदा

पुलिस के अनुसार अमरदीप पास के गांव महमूदपुर सिखेड़ा में रहने वाले एक सपेरे से वाइपर सांप को एक हजार रुपये में खरीद कर लाया था। वाइपर सांप बेहद जहरीला होता है, उसके डसने से बचने के कम ही चांस होते हैं। रात में अमित की सोते समय गला दबाकर हत्या की गई। इसके बाद शव के नीचे सांप को दबा कर रख दिया। दबाव में सांप ने अमित के कई बार डसा। सुबह होने पर रविता ने अपनी योजना के अनुसार हत्या को हादसा दर्शा दिया। दोनों आरोपियों ने हत्या को हादसे में बदलने के लिए गहरी साजिश रची। वारदात के बाद अमित के नीचे जिंदा सांप व शरीर पर डसने के निशान देखकर परिजन को भी सर्पदंश से मौत का विश्वास होने लगा। लेकिन ग्रामीणों को रविता और अमरदीप के प्रेमप्रसंग की पहले से भनक थी। अमित और अमरदीप एक साथ मजदूरी करते थे।

यूट्यूब के जरिये भी हत्या के तरीके जानने की कोशिश

अमरदीप का अमित के घर आना जाना था। एक साल से रविता से उसका प्रेमप्रसंग चल रहा था। अमरदीप की अचानक हुई मौत ग्रामीणों के गले नहीं उतर रही थी और उन्होंने पहले ही दिन शक जाहिर कर दिया था। इसी के चलते अमित के शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। बताया गया है कि अमित को पत्नी के अमरदीप से संबंध की भनक लग गई थी। इसके चलते वह विरोध करने लगा था। इसके चलते दोनों आरोपियों ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रचनी शुरू कर दी थी। दोनों आरोपी हत्या के साथ खुद को बचाने का तरीका भी तलाश रहे थे। आरोपियों ने गूगल और यूट्यूब के जरिये भी हत्या के तरीके जानने की कोशिश की। इसके बाद आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।

सबसे जहरीले सांपों में से एक है दबौया सांप

वहीं जो सांप मिला वह रसेल वाइपर है जिसे दबौया सांप भी कहा जाता है। यह भारत में पाए जाने वाले सबसे जहरीले सांपों में से एक है। मटमैले और भूरे रंग के चेक्स डिजाइन और त्रिकोणीय आकार का फन होता है। इसमें होमोटॉक्सिन नामक जहर पाया जाता है। काटने वाली जगह पर तेज दर्द और सूजन, मसूड़ों, पेशाब और थूक में खून आता है। रक्तचाप गिर जाता है, दिल की धड़कन कम हो जाती है और शरीर पर छाले पड़ जाते हैं। इसके काटने से इंसान पैरालाइज हो जाता है और मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर से मौत हो सकती है। इस मामले में सबसे हैरत की बात ये है कि अमित को डसने के बाद भी सांप वहीं बैठा रहा। आमतौर पर ऐसा नहीं होता। डीएफओ राजेश कुमार का कहना है कि सांप किसी को डसने के बाद हट जाता है। लेकिन सांप अमित के पास रहा।

Related Posts

Meerut Salawa Major Dhyan Chand Sports University

योगी का ‘खेला’: अब मैदान के साथ-साथ विवि में भी दहाड़ेंगे यूपी के खिलाड़ी!

January 22, 2026
Meerut Kapsaad Case

मेरठ कपसाड़ कांड: ममता पर भारी पड़ा जुनून, बेटी के सामने ही मां का कत्ल

January 11, 2026
Meerut murder case:

कातिल बीवी, आशिक और सीमेंट वाला ड्रम: मेरठ के सबसे डरावने कत्ल की फिल्मी दास्तान!

January 5, 2026
Meerut

दरोगा-सिपाही को भारी पड़ा सादे कपड़ों का शौक, ग्रामीणों ने बना दिया ‘मुर्गा’, अब SSP ने भी नापा!

December 26, 2025
Meerut

मेरठ में BLO ने खाया ज़हर: सुपरवाइज़र पर ‘सस्पेंड-FIR’ की धमकी का आरोप, अस्पताल में हंगामा

December 3, 2025
Meerut

दबंग दारोगा की ‘गंदी डिमांड’: मना करने पर जलाई पार्लर मालकिन की स्कूटी!

December 2, 2025
Meerut

आई-कार्ड बना काल: मेरठ में 13 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत ने सबको हिलाया

December 2, 2025
Meerut

शादी की ‘खुशी’ बनी मौत का मातम: बालकनी से बारात देखना था ‘गुनाह’, हर्ष फायरिंग की गोली ने ली किशोरी की जान

November 25, 2025
Meerut

झूठी खबर पर टूटकर, प्रेमी के ‘सुसाइड’ की सूचना मिलते ही किशोरी ने ली जान: ग्राम प्रधान समेत 4 पर केस दर्ज

November 23, 2025
Meerut

‘जेल का गेट’ देखा, बाहर आकर जुलूस निकाला; पुलिस ने फिर धर दबोचा!

November 18, 2025
Next Post
Gold Rate Today

Gold Rate Today : अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने ने छूआ आसमान, जानें आज आपके शहर के रेट...

us tariff delay boosts indian exports

US tariff delay : America ने कितने दिनों तक टाला टैरिफ,भारतीय निर्यातकों के लिए सुनहरा मौक़ा

Greater Noida Accident

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में टला बड़ा हादसा, पेड़ से टकराई स्कूल बस, 15 से ज्यादा बच्चे थे सवार

POPULAR POST

Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

October 30, 2026
Delhi AQI Today: दिवाली से पहले ही ज़हरीली हुई दिल्ली की हवा,कई इलाकों में स्थिति हुई गंभीर

Delhi AQI Today: दिवाली से पहले ही ज़हरीली हुई दिल्ली की हवा,कई इलाकों में स्थिति हुई गंभीर

November 1, 2026
Lucknow Diwali Market

Diwali Market : दीपावली से पहले लखनऊ के बाजारों को बड़ी राहत, साप्ताहिक बंदी खत्म; बिजली और ट्रैफिक के खास इंतजाम

November 1, 2026
Odisha Landslide Deaths

Odisha Disaster : भूस्खलन से 4 की मौत, 12 लापता, गंजाम के गांव में मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश जारी

October 31, 2026
Odisha Flood : बाढ़-भूस्खलन से बिगड़े हालात, मुख्यमंत्री ने दिए बचाव अभियान तेज करने के निर्देश

Odisha Flood : बाढ़-भूस्खलन से बिगड़े हालात, मुख्यमंत्री ने दिए बचाव अभियान तेज करने के निर्देश

November 1, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India