Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » बिना सूचना के पुल खोले जाने पर भड़के यूपी के परिवहन मंत्री, आधी रात पहुंचे स्थल पर और जमकर फटकारा अधिकारियों को

बिना सूचना के पुल खोले जाने पर भड़के यूपी के परिवहन मंत्री, आधी रात पहुंचे स्थल पर और जमकर फटकारा अधिकारियों को

बिना सूचना पुल खोले जाने पर यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह आधी रात मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और विपक्ष से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत ऊपर तक करने की चेतावनी दी।

by Mayank Yadav
06/08/2025
Dayashankar Singh

Dayashankar Singh News: उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री Dayashankar Singh ने बलिया में एक नवनिर्मित पुल को बिना सूचना खोले जाने पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों पर जमकर भड़ास निकाली। मंत्री को जब यह जानकारी मिली कि कटहरनाला स्थित पुल को बिना किसी उद्घाटन के ही आम जनता के लिए खोल दिया गया है, तो वह आधी रात को खुद मौके पर पहुंच गए। यहां अधिशासी अभियंता को कड़ी फटकार लगाई गई। मंत्री ने अधिकारियों पर विपक्षी दल बसपा से सांठगांठ का आरोप भी लगाया और कहा कि वह इस पूरे मामले की शिकायत उच्च स्तर तक करेंगे।

https://twitter.com/SachinGuptaUP/status/1953053733215965681

आधी रात कटहरनाला पहुंचे मंत्री, भड़के अधिकारियों पर

मंगलवार रात करीब 12 बजे परिवहन मंत्री Dayashankar Singh कटहरनाला पर बने पुल के पास पहुंचे, जहां उन्हें जानकारी मिली कि बिना किसी औपचारिक उद्घाटन के ही पुल खोल दिया गया है। मौके पर मौजूद लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को देखते ही मंत्री भड़क उठे और तीखे शब्दों में कहा, “दिमाग खराब न हो, यहां का विधायक और मंत्री मैं हूं। हमें बताए बिना पुल खोल दिया गया? तुम किसके कहने पर काम कर रहे हो?”

RELATED NEWS

Dayashankar Singh

सीएससी पोर्टल से परिवहन सेवाओं का लाभ, भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी व्यवस्था की ओर कदम

March 21, 2025

Barabanki: परिवहन मंत्री दयाशंकर की छापेमारी से मची बालू माफियाओं में खलबली, बीच सड़क में काफिला रूकवा कर सीज किए 28 ट्रक

April 5, 2023

उन्होंने परोक्ष रूप से आरोप लगाया कि यह सारा घटनाक्रम बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के इशारों पर किया गया है। दयाशंकर सिंह ने व्यंग्य करते हुए पूछा, “क्या तुम यहां से चुनाव लड़ने वाले हो? बसपा टिकट देने वाली है क्या?”

मंत्री ने उठाए विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल

मंत्री Dayashankar Singh ने मीडिया से बातचीत में बताया कि अधिकारियों ने पहले कहा था कि पुल का परीक्षण बाकी है और उद्घाटन की अनुमति नहीं मिली है, लेकिन अब इसे चुपचाप खोल दिया गया। उन्होंने कहा, “हमने कई बार अनुरोध किया कि उद्घाटन जल्दी कराएं क्योंकि लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। लेकिन न हमने सुना गया, न ही कोई सूचना दी गई।”

उन्होंने आगे कहा कि पीडब्ल्यूडी की विश्वसनीयता पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2015 से अब तक एक नाला तक नहीं बना, जबकि भुगतान पहले ही हो चुका है। मंत्री ने यह भी सवाल उठाया कि इस सरकार में कोई अधिकारी इतना ‘पावरफुल’ कैसे हो सकता है कि वह विधायक, मंत्री और नगर पालिका अध्यक्ष को नजरअंदाज करे?

शिकायत जाएगी ऊपर तक

दयाशंकर सिंह ने स्पष्ट कहा कि वह इस पूरे मामले की शिकायत ऊपर तक करेंगे। उन्होंने कहा कि यह घटना सिर्फ एक पुल के बिना उद्घाटन खुलने की नहीं, बल्कि चुने हुए जनप्रतिनिधियों की अनदेखी और अधिकारियों की मनमानी का प्रतीक है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अधिकारियों की जवाबदेही तय नहीं की गई, तो ऐसे उदाहरण सरकारी कार्यसंस्कृति को कमजोर करेंगे।

मेरठ की मीनाक्षी और लायवा ने उड़ाई “ड्रोन चोरों” की अफवाह, अब खुद मुसीबत में फंसे 

Related Posts

Dayashankar Singh

सीएससी पोर्टल से परिवहन सेवाओं का लाभ, भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी व्यवस्था की ओर कदम

March 21, 2025

Barabanki: परिवहन मंत्री दयाशंकर की छापेमारी से मची बालू माफियाओं में खलबली, बीच सड़क में काफिला रूकवा कर सीज किए 28 ट्रक

April 5, 2023

टिकट कटने पर स्वाति सिंह ने दी प्रतिक्रिया, कहा-“रोम रोम में भारतीय जनता पार्टी है”

February 2, 2022
Next Post
Aarti Sathe

आरती साठे हैं बॉम्बे हाई कोर्ट की नई जज, जिनकी नियुक्ति ने मचाया सियासी तूफान!

Kubereshwar Dham

कुबेरेश्वर धाम में फिर मचा कोहराम, कांवड़ यात्रा के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत!

AI Tools

इन AI टूल्स से मिनटों में बनाएं धमाकेदार रील, शेयर करें और कमाएं हजारों रुपये!

POPULAR POST

UP TET Update : यूपी टीईटी का इंतजार खत्म, साल में दो परीक्षा कराने की तैयारी तेज, जानें किनको मिलेगा मौका

UP TET Update : यूपी टीईटी का इंतजार खत्म, साल में दो परीक्षा कराने की तैयारी तेज, जानें किनको मिलेगा मौका

November 1, 2026
इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026
Panchkula School Attack

School Violence : 35 घंटे बाद आया होश, चेहरे की होगी सर्जरी; तीसरी कक्षा के बच्चे ने क्यों किया इतना खौफनाक हमला?

October 31, 2026
Kushinagar Accident : तिलक समारोह से लौटते समय वैन की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

Kushinagar Accident : तिलक समारोह से लौटते समय वैन की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

November 2, 2026
Sardar Vallabhbhai Patel 151st Birth Anniversary

National Unity Day : सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर देश ने किया नमन, राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

October 31, 2026
Iran Nuclear Threat : क्या ट्रंप ईरान पर कर देंगे परमाणु हमला? पत्रकार ने दावा कर तीसरे विश्व युद्ध की आशंका जताई

Iran Nuclear Threat : क्या ट्रंप ईरान पर कर देंगे परमाणु हमला? पत्रकार ने दावा कर तीसरे विश्व युद्ध की आशंका जताई

November 2, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India