Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » ’गैंग्स ऑफ कैराना’ के द एंड के बाद पुलिस का 1 और प्रहार, एनकाउंटर में मारा गया 50 हजार का इनामिया बदमाश

’गैंग्स ऑफ कैराना’ के द एंड के बाद पुलिस का 1 और प्रहार, एनकाउंटर में मारा गया 50 हजार का इनामिया बदमाश

मेरठ पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान 50 हजार के इनामिया बदमाश नईम को किया ढेर, आरोपी ने परिवार के पांच सदस्यों की थी हत्या।

by Vinod
25/01/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। यूपी पुलिस का ऑपरेशन क्लीन जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने मेरठ जनपद में 50 हजार के इनामी बदमाश नईम को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। बदमाश ने अपने ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी थी। वारदात के बाद से आरोपी फरार था। बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें ऑपरेशन चलाए हुए थीं। मेरठ से पहले यूपी एसटीएफ ने शामली में ’गैंग्स ऑफ कैराना’ के गब्बर सिंह उर्फ अशरद और उसके तीन साथियों को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था।

बदमाश नईम एनकाउंटर में ढेर

पुलिस को सूचना मिली थी मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना के समर गार्डन क्षेत्र में 50 हजार के इनामिया बदमाश नईम छिपा हुआ है। पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन नईम ने भागने की कोशिश में पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए उस पर फायरिंग की, जिसमें नईम घायल हो गया। घायल होने की वजह से नईम को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने नईम के पास से एक हथियार और कुछ अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के परिवारवालों को एनकाउंटर की सूचना देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।

आरोपी ने 5 लोगों की थी हत्या

नईम ने सुहेल गार्डन में एक घर में पांच लोगों का मर्डर किया गया था। नईम ने सौतेले भाई, भाभी, उसकी 1 साल की बेटी समेत 3 बच्चियों की बेरहमी से हत्या कर दी थी। इसके बाद वह उनके घर में ताला लगा कर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि उन्हें 9 जनवरी को एक घर से बदबू आने की सूचना मिली थी। घर में जांच के दौरान एक दंपति और उनकी तीन बच्चियों के शव बरामद हुए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था, जिसमें हत्या की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की तो नईम का नाम मुख्य आरोपी के तौर पर आया था।

RELATED NEWS

UP News: मेरठ में युवक का किया LIVE मर्डर, सोशल मीडिया पर शूटर्स ने वायरल कर दिया कत्ल का Video

UP News: मेरठ में युवक का किया LIVE मर्डर, सोशल मीडिया पर शूटर्स ने वायरल कर दिया कत्ल का Video

October 3, 2025
Meerut News: अधिकारियों को अनोखा दंड देकर बोले संगीत सोम, ‘गुंडई चरम पर है, चद्दर तान कर मत सोइए एसपी साहब’

Meerut News: अधिकारियों को अनोखा दंड देकर बोले संगीत सोम, ‘गुंडई चरम पर है, चद्दर तान कर मत सोइए एसपी साहब’

August 18, 2025

आरोपी पर दर्ज थे कई मुकदमे

नईम ने अपनी पहचान छिपाने के लिए बार-बार भेष बदला और महाराष्ट्र तथा दिल्ली समेत कई जगहों पर घूमता रहा। उसके खिलाफ इन राज्यों में भी आपराधिक मामले दर्ज थे। एसएसपी विपिन ताड़ा ने बताया कि नईम एक शातिर अपराधी था और हत्या के इस जघन्य मामले से फरार था। ऐसे में उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती थी। इस एनकाउंटर के बाद पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद है।

शामली में मारे गए थे चार बदमाश

शामली जनपद में सोमवार देर रात 2 बजे यूपी एसटीएफ ने मुखबिर की सूचना पर कार से जा रहे चार बदमाशों को घेर लिया। लेकिन बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में एसटीएफ ने भी फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक लाख का इनामिया अरशद समेत चार बदमाश मारे गए। एनकाउंटर के दौरान यूपी एसटीएफ के इंस्पेक्ठर भी गोली लगने से शहीद हो गए थे। कुख्यात कग्गा गैंग के सरगना अरशद की तूती दिल्ली, यूपी, हरियाणा और उत्तराखंड पर बोलती थी। अरशद इस समय पश्चिम यूपी के कुख्यात कग्गा गैंग को ऑपरेट कर रहा था और यूपी पुलिस ने शातिर पर एक लाख का इनाम रखा हुआ था।

दिनदहाड़े हत्या कर दी जाती थी

कग्गा गैंग की दहशत फिल्म शोले के गब्बर जैसी रही है। शाम होते ही थानों में ताले लगा दिए जाते थे। पुलिस वालों की हत्या कर थाने से हथियार लूटना, सरेआम गाड़ियों को हाइजैक कर लूट लेना। ये कग्गा गैंग का खौफ फैलाने का पैटर्न था। अपहरण, हत्या और फिरौती को कग्गा गैंग ने इंडस्ट्री के रूप में डेवलप कर लिया था। इनकी बात न मानने वालों की दिनदहाड़े हत्या कर दी जाती थी।मुस्तफा उर्फ कग्गा, सहारनपुर के बाढ़ी माजरा का रहने वाला था। कग्गा की कई राज्यों में इस कदर दहशत थी कि उसके खौफ से शाम होते ही थानों में ताले लग जाते थे। पुलिस कर्मी चले जाते थे।

कारोबारी, नेता दहशत में आ जाते थे

गैंग थानों के सामने ही गाड़ी लगाकर तमंचे के बल पर हथियार लूट लेता था। उसके टारगेट पर हमेशा पुलिस रहती थी।तत्कालीन सरकार ने कग्गा के खात्में के लिए एसटीएफ को लगाया। आखिरकार कग्गा 2011 में एनकाउंटर के दौरान मारा गया। कग्गा के एनकाउंटर के बाद मुकीम काला ने गैंग की कमान अपने हाथों में ली और अरशद की भी गैंग में एंट्री हुई। मुकीम काला ने कग्गा से ही जरायम दुनिया का ककहरा सीखा था। कग्गा के बाद मुकीम काला वेस्ट यूपी के अपराध जगत का बड़ा नाम था। मुकीम काला का नाम सुनकर शामली, कैराना, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, पानीपत, सोनीपत और देहरादून के कारोबारी, नेता दहशत में आ जाते थे।

अरशद ने पूरा गैंग संभाला

मुकीम पुलिस पर गोली चलाने से पहले कुछ नहीं सोचता था। मुकीम के अपने गैंग का नाम बदल कर ’गैंग्स ऑफ कैराना’ रख लिया। मुकीम काला वेस्ट यूपी का खतरनाक गैंग बन गया। गैंग में 17 शॉर्प शूटर थे। अरशद इस गैंग का सबसे शॉर्प शूटर था। जिसका निशाना अचूक था। कुछ माह के बाद पुलिस मुकीम काला को अरेस्ट कर लेती है। उसे चित्रकूट जेल में रखा जाता है। 4 मई, 2021 में मुकीम की चित्रकूट जेल में हत्या हो जाती है। मुकीम की मौत के बाद अरशद ने पूरा गैंग संभाला। इसके बाद करीब 20 से 25 लूट, हत्या और गैंगस्टर की वारदातों को अंजाम दिया। उसने हरियाणा, दिल्ली, वेस्ट यूपी के कई और लोगों को गैंग में जोड़ना शुरू किया। इसके बाद अपने हिसाब से पूरा नेटवर्क ऑपरेट कर रहा था।

 

Related Posts

UP News: मेरठ में युवक का किया LIVE मर्डर, सोशल मीडिया पर शूटर्स ने वायरल कर दिया कत्ल का Video

UP News: मेरठ में युवक का किया LIVE मर्डर, सोशल मीडिया पर शूटर्स ने वायरल कर दिया कत्ल का Video

October 3, 2025
Meerut News: अधिकारियों को अनोखा दंड देकर बोले संगीत सोम, ‘गुंडई चरम पर है, चद्दर तान कर मत सोइए एसपी साहब’

Meerut News: अधिकारियों को अनोखा दंड देकर बोले संगीत सोम, ‘गुंडई चरम पर है, चद्दर तान कर मत सोइए एसपी साहब’

August 18, 2025
बदमाशों ने मोगली-दीवाना-सलीम को गोलियों से भूना, पुलिस चौकी के पास हुए हत्याकांड से दहला हाशिमपुरा

बदमाशों ने मोगली-दीवाना-सलीम को गोलियों से भूना, पुलिस चौकी के पास हुए हत्याकांड से दहला हाशिमपुरा

July 31, 2025
मेरठ में होली पर्व पर डॉक्टर का काट दिया गया प्राईवेट पार्ट, वजह जानकर आप हो जाएंगे हैरान

मेरठ में होली पर्व पर डॉक्टर का काट दिया गया प्राईवेट पार्ट, वजह जानकर आप हो जाएंगे हैरान

March 14, 2025
Meerut News: मेरठ में CGST दफ्तर पर छापा, CBI को चकमा देकर फरार हो गए रिश्वतखोर अफसर… गिरफ्त में ड्राइवर

Meerut News: मेरठ में CGST दफ्तर पर छापा, CBI को चकमा देकर फरार हो गए रिश्वतखोर अफसर… गिरफ्त में ड्राइवर

February 13, 2025
Meerut

Meerut encounter: 50 हजार का इनामी बदमाश नईम ढेर, पांच लोगों की हत्या से थर्राया था इलाका

January 25, 2025
मिलिए UP STF के शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार से,  गोली लगने के बाद भी जांबाज ने ऐसे ‘कग्गा गैंग’ को किया ‘खल्लास’

मिलिए UP STF के शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार से,  गोली लगने के बाद भी जांबाज ने ऐसे ‘कग्गा गैंग’ को किया ‘खल्लास’

January 23, 2025
Shamli encounter

Shamli encounter: शामली मुठभेड़ में घायल STF इंस्पेक्टर सुनील कुमार की उपचार के दौरान मौत

January 22, 2025
Shamli पुलिस की बड़ी जीत…ताबड़तोड़ गोलियां, टूटे शीशे और बदमाश हुए ढेर, जानें खौफनाक मंजर का सच

Shamli पुलिस की बड़ी जीत…ताबड़तोड़ गोलियां, टूटे शीशे और बदमाश हुए ढेर, जानें खौफनाक मंजर का सच

January 22, 2025
Meerut

Meerut Police: सिपाही-दरोगा फरमा रहे थे आराम, तभी पहुंचे अधिकारी और फिर हुआ ये

December 10, 2024
Next Post
Republic Day

Republic Day 2025: DMRC करेगी मदद, सुबह 3 बजे से चलेगी मेट्रो

illegal migrants

US illegal migrants: अवैध प्रवासियों की निकासी शुरू, विमानों में भरकर भेजे जा रहे बॉर्डर पार

Amanatullah Khan

Amanatullah Khan News: आप विधायक अमानतुल्लाह खान के बेटे का 20 हजार का चालान, पुलिसकर्मी ने बताया बर्ताव

POPULAR POST

Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

November 2, 2026
Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

November 2, 2026
World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

November 1, 2026
Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
Delhi Pollution : बारिश की राहत खत्म, जहरीली हुई राजधानी की हवा, AQI 349 पार , क्या अभी और बढ़ेगा स्मॉग?

Delhi Pollution : बारिश की राहत खत्म, जहरीली हुई राजधानी की हवा, AQI 349 पार , क्या अभी और बढ़ेगा स्मॉग?

November 2, 2026
WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India