Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » अटाला मस्जिद विवाद पर गरमाई राजनीति, Asaduddin Owaisi बोले- ‘इतिहास के झगड़ों में…’, हाई कोर्ट पहुंचा मामला

अटाला मस्जिद विवाद पर गरमाई राजनीति, Asaduddin Owaisi बोले- ‘इतिहास के झगड़ों में…’, हाई कोर्ट पहुंचा मामला

अटाला मस्जिद विवाद पर अगली सुनवाई 9 दिसंबर को होगी, जिससे यह तय होगा कि जौनपुर कोर्ट में इस मामले की सुनवाई जारी रहेगी या नहीं।

by Kirtika Tyagi
07/12/2024

Asaduddin Owaisi  : देश में मंदिर-मस्जिद विवाद के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। संभल के बाद अब जौनपुर की प्रसिद्ध अटाला मस्जिद को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्वराज वाहिनी एसोसिएशन ने दावा किया है कि यह मस्जिद पहले ‘अटाला देवी मंदिर’ थी और सनातन धर्म के अनुयायियों को इसमें पूजा का अधिकार मिलना चाहिए। इसे लेकर जौनपुर कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। वहीं, अटाला मस्जिद प्रशासन ने इस मामले को चुनौती देते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है। हाई कोर्ट यह तय करेगा कि जौनपुर कोर्ट में इस मामले की सुनवाई होनी चाहिए या नहीं। इस मामले की सुनवाई 9 दिसंबर को होगी।

क्या है ‘अटाला देवी मंदिर’ का दावा?

याचिका में कहा गया है कि अटाला मस्जिद का निर्माण पहले अटाला देवी मंदिर के स्थान पर हुआ था। इसलिए सनातन धर्म के अनुयायियों को इसमें पूजा-अर्चना करने का अधिकार दिया जाना चाहिए। याचिका में संपत्ति पर कब्जे और गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने की भी मांग की गई है।

जौनपुर कोर्ट का आदेश

जौनपुर कोर्ट ने इस साल अगस्त में मुकदमे की पोषणीयता को स्वीकार करते हुए सुनवाई शुरू करने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने मामले को पंजीकृत करते हुए कहा था कि यह मुकदमा सुनवाई योग्य है।

RELATED NEWS

Asaduddin Owaisi UP Election 2027

UP Election 2027: असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी में चुनावी बिगुल फूंका, अवध से शुरुआत के बाद पश्चिमी यूपी पर नजर

September 5, 2026
Asaduddin Owaisi on PM Modi Uzbekistan Award

Asaduddin Owaisi Attack: पीएम मोदी को बाबर के देश का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर ओवैसी ने कसा BJP-RSS पर तंज

August 31, 2026

वक्फ अटाला मस्जिद का पक्ष

अटाला मस्जिद के वक्फ प्रशासन ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा है कि स्वराज वाहिनी एसोसिएशन की याचिका त्रुटिपूर्ण है क्योंकि यह सोसायटी पंजीकरण अधिनियम के तहत एक न्यायिक व्यक्ति नहीं है। उन्होंने जौनपुर कोर्ट के फैसले को खारिज करने की मांग की है।

वक्फ अटाला मस्जिद ने यह भी दलील दी है कि अटाला मस्जिद का निर्माण 1398 में हुआ था और तभी से यह एक मस्जिद के रूप में पंजीकृत है। यहां नियमित रूप से नमाज अदा की जाती है। साथ ही, उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड को इस मामले में पक्षकार नहीं बनाया गया, जिससे याचिका कमजोर हो जाती है।

Asaduddin Owaisi  का बयान

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने इस मुद्दे पर ट्वीट करते हुए सत्ताधारी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश को इतिहास के विवादों में उलझाया जा रहा है। 14% अल्पसंख्यक आबादी पर लगातार दबाव बनाकर कोई देश महाशक्ति नहीं बन सकता। ओवैसी ने कहा कि इन विवादों के पीछे “वाहिनी”, “परिषद” और “सेना” जैसे संगठनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। अटाला मस्जिद विवाद पर अगली सुनवाई 9 दिसंबर को होगी, जिससे यह तय होगा कि जौनपुर कोर्ट में इस मामले की सुनवाई जारी रहेगी या नहीं।

Related Posts

Asaduddin Owaisi UP Election 2027

UP Election 2027: असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी में चुनावी बिगुल फूंका, अवध से शुरुआत के बाद पश्चिमी यूपी पर नजर

September 5, 2026
Asaduddin Owaisi on PM Modi Uzbekistan Award

Asaduddin Owaisi Attack: पीएम मोदी को बाबर के देश का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर ओवैसी ने कसा BJP-RSS पर तंज

August 31, 2026
कौन है ‘वो’ जिसने नीतीश कुमार और ओवैसी के बीच करवाई फ्रेंडशिप, लगी मुहर अब NDA को समर्थन देंगे AIMIM चीफ

कौन है ‘वो’ जिसने नीतीश कुमार और ओवैसी के बीच करवाई फ्रेंडशिप, लगी मुहर अब NDA को समर्थन देंगे AIMIM चीफ

November 22, 2025
Asaduddin Owaisi

यूपी चुनाव: ओवैसी ने अखिलेश को ललकारा, ‘बिहार में 24 पर प्लेयर, UP में 48 पर दिखाएंगे असर’

November 20, 2025
मायावती और असदुद्दीन ओवैसी ने कर दिया बड़ा ‘खेला’, अब हाथी पर सवार होकर यूपी में पतंग उड़ाएंगे ‘भाईजान’

मायावती और असदुद्दीन ओवैसी ने कर दिया बड़ा ‘खेला’, अब हाथी पर सवार होकर यूपी में पतंग उड़ाएंगे ‘भाईजान’

November 19, 2025
Asaduddin Owaisi

‘गुनाह सिर्फ इतना कि वह मुसलमान’: बृजभूषण शरण सिंह ने क्यों कर दी ओवैसी की खुलकर तारीफ?

November 19, 2025
असदुद्दीन ओवैसी की गुगली पर बोल्ड हुई मुनीर एंड शरीफ कंपनी, FATF की ग्रे लिस्ट में डाला जाएगा ‘आतंकियों का डैडी’

असदुद्दीन ओवैसी की गुगली पर बोल्ड हुई मुनीर एंड शरीफ कंपनी, FATF की ग्रे लिस्ट में डाला जाएगा ‘आतंकियों का डैडी’

May 29, 2025
असदुद्दीन ओवैसी ने PAK को कराया एटमबम से लेकर अंकगणित का ज्ञान, कुत्ता-कमीना के बाद जानें ISIS से क्यों की तुलना

असदुद्दीन ओवैसी ने PAK को कराया एटमबम से लेकर अंकगणित का ज्ञान, कुत्ता-कमीना के बाद जानें ISIS से क्यों की तुलना

April 28, 2025
पहलगाम हमले पर असदुद्दीन ओवैसी ने किन्हें कहा कुत्ता-कमीना, जिसकी भारत के साथ ही PAK में हो रही चर्चा

पहलगाम हमले पर असदुद्दीन ओवैसी ने किन्हें कहा कुत्ता-कमीना, जिसकी भारत के साथ ही PAK में हो रही चर्चा

April 24, 2025
सीएम योगी ने कर दिया ‘खेला’, जिसकी पूरे देश में हो रही चर्चा,  बोले ओवैसी, ‘मैंने पहले ही कहा था ऐसा तो होना ही था’

सीएम योगी ने कर दिया ‘खेला’, जिसकी पूरे देश में हो रही चर्चा,  बोले ओवैसी, ‘मैंने पहले ही कहा था ऐसा तो होना ही था’

April 11, 2025
Next Post
Pushpa 2 BO Collection

Pushpa 2 BO Collection: पुष्पा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, दो दिन में ही वसूला आधा बजट  

UP Madarsa

यूपी के मदरसों को उच्च शिक्षा से जोड़ने की तैयारी, मिलेगी कामिल और फाजिल की डिग्री?

prime minister from prayagraj

प्रयागराज को क्यों कहा जाता है प्रधानमंत्रियों की नगरी? इन 7 दिग्गजों का प्रयागराज से कनेक्शन

POPULAR POST

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

October 30, 2026
Airfare Rules : दिवाली पर महंगे हवाई टिकटों पर लगेगी लगाम? क्या सरकार करेगी पुराने नियमों में कुछ बदलाव

Airfare Rules : दिवाली पर महंगे हवाई टिकटों पर लगेगी लगाम? क्या सरकार करेगी पुराने नियमों में कुछ बदलाव

November 1, 2026
Odisha Landslide Deaths

Odisha Disaster : भूस्खलन से 4 की मौत, 12 लापता, गंजाम के गांव में मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश जारी

October 31, 2026
Omar Abdullah Marriage

Omar Wedding : उमर अब्दुल्ला ने किससे रचाई शादी, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर लिखा- कल एक नया सफर शुरू हुआ

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India