Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » UP सरकार का बड़ा तोहफा, पोल्ट्री फार्म पर मिलेगी 10 लाख की मुफ्त बिजली!

UP सरकार का बड़ा तोहफा, पोल्ट्री फार्म पर मिलेगी 10 लाख की मुफ्त बिजली!

उत्तर प्रदेश सरकार की नई कुक्कुट विकास नीति के तहत अब पोल्ट्री फार्म शुरू करने वालों को 10 वर्षों तक मुफ्त बिजली का लाभ मिलेगा। साथ ही, यदि कोई व्यक्ति बैंक से लोन लेता है, तो उसे ब्याज पर सब्सिडी भी प्रदान की जाएगी। इस नीति का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है और पशुपालन क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को प्रोत्साहित करना है।

by Gulshan
11/08/2025
UP Poultry Farm Scheme

UP Poultry Farm Scheme : उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वरोजगार को बढ़ावा देने और पशुपालन क्षेत्र को उद्योग के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ी पहल की है। कुक्कुट विकास नीति के अंतर्गत अब पोल्ट्री फार्म लगाने वाले युवाओं को 10 वर्षों तक मुफ्त बिजली दी जाएगी। साथ ही, बैंक से ऋण लेने पर ब्याज में 7 प्रतिशत की सब्सिडी भी मिलेगी, जिससे युवाओं को कम लागत में कारोबार शुरू करने का अवसर मिलेगा।

इस योजना के अंतर्गत, यदि कोई व्यक्ति पोल्ट्री फार्म स्थापित करने के लिए जमीन खरीदता है या लीज पर लेता है, तो उसे 100 प्रतिशत स्टांप ड्यूटी में छूट दी जाएगी। यह छूट व्यक्ति, फर्म या पंजीकृत कंपनी — सभी के लिए लागू है, बशर्ते आवेदक भारत का नागरिक हो।

तीन श्रेणियों में बांटी गई इकाईयां

पोल्ट्री फार्म की इकाइयों को तीन श्रेणियों में बाँटा गया है:

RELATED NEWS

No Content Available
  1. 10,000 अंडे प्रतिदिन उत्पादन वाली इकाई के लिए लगभग 1 एकड़ भूमि और 1 करोड़ रुपये की लागत अनुमानित है।

  2. 30,000 अंडे प्रतिदिन उत्पादन के लिए 2.5 एकड़ भूमि और 2.5 करोड़ रुपये की लागत।

  3. 60,000 अंडे प्रतिदिन उत्पादन हेतु 5 एकड़ भूमि और 5 करोड़ रुपये का निवेश आवश्यक है।

इन श्रेणियों के लिए यदि लाभार्थी बैंक से ऋण लेता है, तो 12 प्रतिशत की ब्याज दर में से 7 प्रतिशत सरकार द्वारा सब्सिडी के रूप में दी जाएगी, और आवेदक को केवल 5 प्रतिशत ब्याज देना होगा।

यह भी पढ़ें : एडवांस बुकिंग में फिल्म ने बना दिया रिकॉर्ड, अलग-अलग शहरों…

क्या है ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 

इस योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक व्यक्ति को “निवेश मित्र” पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की प्रमुख शर्तों में यह शामिल है कि पोल्ट्री इकाई आबादी से कम से कम 1 किलोमीटर दूर स्थापित की जाए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के अनुसार, यह योजना न केवल किसानों और पशुपालकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगी, बल्कि राज्य में पोल्ट्री सेक्टर को लघु उद्योग के रूप में विकसित करने में भी अहम भूमिका निभाएगी। 10 वर्षों तक मुफ्त बिजली, स्टांप ड्यूटी में पूरी छूट, और लोन ब्याज पर सब्सिडी जैसे प्रावधान इसे युवाओं के लिए एक बेहद आकर्षक अवसर बना रहे हैं।

Related Posts

No Content Available
Next Post
4 बार MLA का लड़ा चुनाव, BJP ने भी दिया टिकट, पुलिस ने बाहुबली नेता सूर्या को एनकाउंटर में किया ढेर

4 बार MLA का लड़ा चुनाव, BJP ने भी दिया टिकट, पुलिस ने बाहुबली नेता सूर्या को एनकाउंटर में किया ढेर

Johann Gutenberg faces tough questions during news conference

delhi

Delhi और 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन भी जारी रहेगा मौसम का असर

POPULAR POST

Airfare Rules : दिवाली पर महंगे हवाई टिकटों पर लगेगी लगाम? क्या सरकार करेगी पुराने नियमों में कुछ बदलाव

Airfare Rules : दिवाली पर महंगे हवाई टिकटों पर लगेगी लगाम? क्या सरकार करेगी पुराने नियमों में कुछ बदलाव

November 1, 2026
World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

November 1, 2026
Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

November 1, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
Horoscope Today

Horoscope Today : मेष से मीन तक का आज कैसा रहेगा दिन, किसे मिलेगा धन लाभ और किसकी बढ़ेंगी मुश्किलें?

November 1, 2026
Florida Crash : फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत 9 लोगों की मौत, आग का गोला बना प्राइवेट जेट

Florida Crash : फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत 9 लोगों की मौत, आग का गोला बना प्राइवेट जेट

November 1, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India