Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Government School में हैरान करने वाला मामला,कहां प्रधानाध्यापक की जगह बच्चों को पढ़ रहा था ड्राइवर

Government School में हैरान करने वाला मामला,कहां प्रधानाध्यापक की जगह बच्चों को पढ़ रहा था ड्राइवर

हमीरपुर के कपसा उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक दो साल से ड्राइवर से पढ़ाई करवाते रहे। मीडिया की मौजूदगी में खुलासा हुआ। बीएसए ने तत्काल निलंबित किया और विस्तृत जांच खंड शिक्षा अधिकारी को सौंप दी।

by SYED BUSHRA
09/08/2025
UP principal suspended for making driver teach students

Driver Teaching Students in U.P. Government School:उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अक्सर अजीबोगरीब घटनाएँ सुनने को मिलती हैं। इस बार हमीरपुर ज़िले का कपसा उच्च प्राथमिक विद्यालय चर्चा में है, जहाँ शिक्षा से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ के प्रधानाध्यापक वीरू सिंह पर आरोप है कि वह खुद पढ़ाने के बजाय पिछले दो साल से अपनी जगह अपने ड्राइवर को कक्षा में भेजते थे।

मीडिया के आने पर खुली पोल

शुक्रवार को कुछ मीडियाकर्मी जब स्कूल पहुंचे तो कक्षा में बच्चों को पढ़ाता हुआ व्यक्ति कोई शिक्षक नहीं, बल्कि प्रधानाध्यापक का ड्राइवर रामसहाय था। पूछताछ में उसने बताया कि शिक्षिका माधुरी छुट्टी पर हैं और प्रधानाध्यापक कहीं बाहर गए हुए हैं। स्कूल में केवल यही दो कर्मचारी तैनात हैं। रामसहाय ने यह भी कबूल किया कि वह पिछले दो साल से प्रधानाध्यापक की गाड़ी चलाने के साथ-साथ बच्चों को पढ़ा भी रहा है।

प्राथमिक जांच में आरोप साबित

मामले के सामने आने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) आलोक सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारी मौदहा से जांच कराई। शुरुआती जांच में यह साबित हो गया कि प्रधानाध्यापक ने अपनी ड्यूटी की अनदेखी करते हुए ड्राइवर से पढ़ाई करवाने का काम कराया। इसके बाद बीएसए ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वीरू सिंह को निलंबित कर दिया और उन्हें टिकरी बुजुर्ग गांव के एक अन्य विद्यालय से संबद्ध कर दिया।

RELATED NEWS

UP Small School Merger Case Verdict

यूपी के छोटे स्कूलों को जोड़ने के फैसले पर हाईकोर्ट की मुहर, सरकार की ज़िम्मेदारी सभी बच्चों की शिक्षा

July 8, 2025

यूपी सरकार की ‘मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना’ छात्रो के लिए लाभदायक, अब हर बच्चे को मिल सकती है शिक्षा

May 25, 2023

मामला गंभीर, विस्तृत जांच जारी

इस पूरे मामले की विस्तृत जांच का जिम्मा खंड शिक्षा अधिकारी सुमेरपुर को सौंपा गया है। अधिकारियों का कहना है कि यह घटना न केवल शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती है, बल्कि बच्चों के भविष्य के साथ गंभीर खिलवाड़ भी है।

शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल

एक तरफ सरकार पचास से कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों के विलय और पेयरिंग पर काम कर रही है, वहीं दूसरी ओर इस तरह की लापरवाही और नियमों की अनदेखी सामने आना बेहद चिंताजनक है। ग्रामीणों और अभिभावकों का मानना है कि दोषी अधिकारियों और शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई ज़रूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Related Posts

UP Small School Merger Case Verdict

यूपी के छोटे स्कूलों को जोड़ने के फैसले पर हाईकोर्ट की मुहर, सरकार की ज़िम्मेदारी सभी बच्चों की शिक्षा

July 8, 2025

यूपी सरकार की ‘मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना’ छात्रो के लिए लाभदायक, अब हर बच्चे को मिल सकती है शिक्षा

May 25, 2023
Next Post
Karawal Nagar

दिल्ली के Karawal Nagar में रक्षाबंधन के दिन तिहरे हत्याकांड से सनसनी

Ghaziabad: खोड़ा में एड्रेस नंबर प्लेट लगाने पर विवाद, 15 अगस्त तक लक्ष्य अधूरा रहने के आसार

Ghaziabad

Ghaziabad में एलएलबी छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप, हिंदू युवा वाहिनी नगर अध्यक्ष पर मामला दर्ज

POPULAR POST

Dhanteras 2026

Dhanteras 2026 : धनतेरस पर कौन सी गलतियां पड़ सकती हैं भारी, मां लक्ष्मी होंगी नाराज; जानें पूजा और खरीदारी के नियम

November 1, 2026
Sleep Debt : रविवार को क्यों करता है? देर तक सोने का मन,क्या हफ्तेभर की नींद की कमी का शरीर मांगता है हिसाब

Sleep Debt : रविवार को क्यों करता है? देर तक सोने का मन,क्या हफ्तेभर की नींद की कमी का शरीर मांगता है हिसाब

October 31, 2026
Digital Gift: इस दिवाली कपड़े और परफ्यूम छोड़ें और अपनों को दें डिजिटल गिफ्ट कार्ड, जिससे वो चुन सके अपनी पसंद के तोहफा

Digital Gift: इस दिवाली कपड़े और परफ्यूम छोड़ें और अपनों को दें डिजिटल गिफ्ट कार्ड, जिससे वो चुन सके अपनी पसंद के तोहफा

November 1, 2026
UP TET Update : यूपी टीईटी का इंतजार खत्म, साल में दो परीक्षा कराने की तैयारी तेज, जानें किनको मिलेगा मौका

UP TET Update : यूपी टीईटी का इंतजार खत्म, साल में दो परीक्षा कराने की तैयारी तेज, जानें किनको मिलेगा मौका

November 1, 2026
Credit Card Rules: बिना सहमति नहीं मिलेगा क्रेडिट कार्ड, बैंक की मनमानी पर लग सकता है जुर्माना

Credit Card Rules: बिना सहमति नहीं मिलेगा क्रेडिट कार्ड, बैंक की मनमानी पर लग सकता है जुर्माना

November 1, 2026
Odisha Flood : बाढ़-भूस्खलन से बिगड़े हालात, मुख्यमंत्री ने दिए बचाव अभियान तेज करने के निर्देश

Odisha Flood : बाढ़-भूस्खलन से बिगड़े हालात, मुख्यमंत्री ने दिए बचाव अभियान तेज करने के निर्देश

November 1, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India