Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » यूपी के छोटे स्कूलों को जोड़ने के फैसले पर हाईकोर्ट की मुहर, सरकार की ज़िम्मेदारी सभी बच्चों की शिक्षा

यूपी के छोटे स्कूलों को जोड़ने के फैसले पर हाईकोर्ट की मुहर, सरकार की ज़िम्मेदारी सभी बच्चों की शिक्षा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी के छोटे स्कूलों को नजदीकी स्कूलों से जोड़ने के फैसले को सही बताया। कोर्ट ने कहा, सरकार की जिम्मेदारी है कि हर बच्चे को पढ़ाई का पूरा हक मिले।

by SYED BUSHRA
08/07/2025
UP Small School Merger Case Verdict

UP Small School Merger Case Verdict : 7 जुलाई इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार के उस फैसले को सही ठहराया है, जिसमें 50 से कम बच्चों वाले प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों को नजदीकी स्कूलों के साथ जोड़ने की बात कही गई थी। इस फैसले के खिलाफ कई याचिकाएं दाखिल की गई थीं, जिन्हें कोर्ट ने खारिज कर दिया। यह मामला न्यायमूर्ति पंकज भाटिया की अदालत में सुना गया। अदालत ने कहा कि सरकार का यह कदम बच्चों की पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए लिया गया है और सरकार की जिम्मेदारी है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।

याचिकाकर्ताओं के तर्क क्या थे?

कृष्णा कुमारी और अन्य लोगों ने कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि सरकार का यह फैसला संविधान के अनुच्छेद 21ए का उल्लंघन है, जो 6 से 14 साल के बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार देता है।

याचिकाकर्ताओं के वकील एलपी मिश्रा और गौरव मेहरोत्रा का कहना था कि छोटे स्कूल बंद करने से बच्चों को अपने ही मोहल्ले में पढ़ाई का मौका नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को स्कूलों को बंद करने के बजाय उनमें सुविधाएं बढ़ाकर बच्चों को आकर्षित करना चाहिए। उनका यह भी कहना था कि सरकार ने खर्च कम करने के लिए स्कूलों को बंद करने का आसान तरीका चुना है, जबकि उसे जनहित में काम करना चाहिए था।

RELATED NEWS

UP principal suspended for making driver teach students

Government School में हैरान करने वाला मामला,कहां प्रधानाध्यापक की जगह बच्चों को पढ़ रहा था ड्राइवर

August 9, 2025

यूपी सरकार की ‘मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना’ छात्रो के लिए लाभदायक, अब हर बच्चे को मिल सकती है शिक्षा

May 25, 2023

सरकार का जवाब और कोर्ट का फैसला

सरकार की तरफ से वरिष्ठ वकीलों अनुज कुदेसिया, शैलेंद्र सिंह और संदीप दीक्षित ने कहा कि सरकार ने स्कूलों को बंद नहीं किया है, बल्कि उन्हें पास के स्कूलों के साथ जोड़ा है। उनका कहना था कि कई स्कूलों में तो एक-दो ही बच्चे पढ़ रहे थे। सरकार ने यह फैसला नियमों के तहत लिया है और इसका मकसद बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाना है।

कोर्ट ने कहा कि सरकार का काम है कि वह बच्चों को उनके नजदीक स्कूल उपलब्ध कराए और अगर स्कूल दूर है तो बच्चों के आने-जाने के लिए ट्रांसपोर्ट जैसी सुविधा भी दे।

अदालत ने यह भी कहा कि सरकार का फैसला नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप है। नीति में सभी बच्चों को शुरुआती स्तर पर अच्छी शिक्षा देने के लिए कई दिशा-निर्देश दिए गए हैं। कोर्ट ने साफ कहा कि इस फैसले में संविधान के अनुच्छेद 21ए का कोई उल्लंघन नहीं है।

अंत में कोर्ट ने कहा कि सरकार के 16 जून के आदेश में कोई कानूनी गड़बड़ी नहीं है, इसलिए इसमें किसी तरह का दखल देने की जरूरत नहीं है।

Related Posts

UP principal suspended for making driver teach students

Government School में हैरान करने वाला मामला,कहां प्रधानाध्यापक की जगह बच्चों को पढ़ रहा था ड्राइवर

August 9, 2025

यूपी सरकार की ‘मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना’ छात्रो के लिए लाभदायक, अब हर बच्चे को मिल सकती है शिक्षा

May 25, 2023
Next Post
Agra

Agra में पेट्रोल पंप मैनेजर ने खुद को मारी गोली, ऑफिस में मिले खून से सने चिथड़े, कारणों पर सस्पेंस बरकरार

Uttar Pradesh lightning warning satellite

मुख्यमंत्री योगी और इसरो अध्यक्ष के बीच अहम बैठक क्या प्रदेश को मिल सकता है अपना सैटेलाइट

Moradabad

UP Panchayat elections में भाजपा का नया दांव: मुस्लिम प्रत्याशियों को उतारने की तैयारी, अल्पसंख्यक मोर्चे को मिली जिम्मेदारी

POPULAR POST

World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

November 1, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
T20 Records : भारत ने एक साल में रिकॉर्ड तोड़ छक्के जड़ बनी दुनिया की पहली टीम, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

T20 Records : भारत ने एक साल में रिकॉर्ड तोड़ छक्के जड़ बनी दुनिया की पहली टीम, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

November 1, 2026
Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

November 1, 2026
Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

November 1, 2026
WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India