Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » फिल्मी स्टाइल में 29 लाख की लूट: ‘भारत सरकार’ लिखी बोलेरो से आए बदमाश, हाईवे पर व्यापारी की कार रोककर कैश ले उड़े

फिल्मी स्टाइल में 29 लाख की लूट: ‘भारत सरकार’ लिखी बोलेरो से आए बदमाश, हाईवे पर व्यापारी की कार रोककर कैश ले उड़े

उत्तर प्रदेश के शामली में हाईवे पर फिल्मी अंदाज में लूट की वारदात हुई। ‘भारत सरकार’ लिखी बोलेरो से आए बदमाशों ने व्यापारी की कार रोककर कैशियर से 29 लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए।

by Mayank Yadav
04/06/2025
Shamli

Shamli loot: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में मंगलवार देर रात एक हैरतअंगेज वारदात हुई, जिसने पुलिस और जनता दोनों को सकते में डाल दिया। ‘भारत सरकार’ लिखी बोलेरो गाड़ी से आए पांच हथियारबंद बदमाशों ने हाईवे पर एक कपड़ा व्यापारी की गाड़ी को फिल्मी अंदाज में ओवरटेक कर रोका और मात्र चंद सेकंड में कैशियर से 29 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। पानीपत निवासी व्यापारी का कैशियर मेरठ से कैश लेकर लौट रहा था। वारदात इतनी तेज थी कि कर्मचारी कुछ समझ ही नहीं पाए। पुलिस ने चारों तरफ नाकाबंदी कर दी है और लुटेरों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं।

शामली में हाइवे पर पानीपत के व्ययपारी के कैशियर से 29 लाख की हुई लूट , अधिकारियों में तब हड़कंप मचा जब पीड़ित ने बताया कि लुटेरे भारत सरकार लिखी हुई बलैरो में सवार थे कैशियर ने सरकारी अधिकारी समझ गाड़ी रुकवाने पर गाड़ी रोक दी @shamlipolice @Uppolice @dgpup @myogiadityanath pic.twitter.com/RbrXD6RRgu

— Raj B. Singh (@razzbsingh) June 3, 2025

बोलेरो पर ‘भारत सरकार’ का बोर्ड देख घबरा गया कैशियर

Shamli सदर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे बाईपास पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब मंगलवार रात करीब 9 बजे एक बोलेरो कार ने एक अन्य कार को ओवरटेक कर रोक लिया। बोलेरो पर ‘भारत सरकार’ का बोर्ड लगा था, जिसे देखकर व्यापारी ललित का कैशियर अनिल और उसका ड्राइवर सतनाम भ्रमित हो गए और कार रोक दी। इससे पहले वे कुछ समझ पाते, बोलेरो से निकले पांच बदमाश उनकी कार में घुसे और अनिल से रुपये से भरा बैग छीन लिया। पूरी वारदात चंद सेकंड में अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए।

RELATED NEWS

Shamli

खूनी बुर्का: मजहबी सनक में जल्लाद बना बाप, ‘परदे’ के लिए पत्नी-बेटियों को उतारा मौत के घाट!

December 17, 2025
Shamli

‘हाइवे किनारे’ कोडवर्ड से हथियारों की सप्लाई! 200 संदिग्ध ATS की रडार पर, Telegram ग्रुप से आतंक का पाठ

November 17, 2025

DIG पहुंचे मौके पर, सीसीटीवी खंगाले जा रहे

घटना की सूचना मिलते ही Shamli पुलिस महकमा हरकत में आया। डीआईजी सहारनपुर रेंज अभिषेक सिंह खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी शामली रामसेवक गौतम, एएसपी संतोष कुमार और सीओ सिटी अमरदीप मौर्य ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने तत्काल आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया और हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया। पूछताछ में कैशियर और ड्राइवर ने पूरी वारदात की जानकारी दी, जिसमें बताया गया कि लुटेरे बोलेरो गाड़ी से आए थे और उनके पास हथियार भी थे।

Shamli पुलिस ने गठित की टीमें, बोलेरो की तलाश तेज

एएसपी संतोष कुमार ने जानकारी दी कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। हाईवे और आसपास के जिलों में विशेष नाकेबंदी की गई है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा। हालांकि, जिस तरह से ‘भारत सरकार’ की फर्जी पहचान के साथ बदमाशों ने खुलेआम लूट की वारदात की, उसने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह वारदात बताती है कि अब अपराधी सरकारी तंत्र की छवि का भी दुरुपयोग कर रहे हैं—और हाईवे जैसे खुले स्थान पर भी व्यापारी असुरक्षित हैं।

Related Posts

Shamli

खूनी बुर्का: मजहबी सनक में जल्लाद बना बाप, ‘परदे’ के लिए पत्नी-बेटियों को उतारा मौत के घाट!

December 17, 2025
Shamli

‘हाइवे किनारे’ कोडवर्ड से हथियारों की सप्लाई! 200 संदिग्ध ATS की रडार पर, Telegram ग्रुप से आतंक का पाठ

November 17, 2025
UP Police Mathura UP

Shamli में पत्नी ने पति पर देश विरोधी गतिविधियों में संदेह जताया, पुलिस जांच में जुटी

June 27, 2025
Shamli

यूपी में फिर ट्रेन हादसे की साजिश नाकाम: Shamli में ट्रैक पर रखा गया 10 मीटर लंबा पाइप, ड्राइवर की सूझबूझ से बची जानें

June 1, 2025
Shamli, ED raids

Shamli ED raids: क्रिप्टो एजेंसी में निवेश कर करोड़ों की ठगी का मामला, ऐसे खुला मामला

February 11, 2025
Shamli

Shamli police encounter: मुस्तफा कग्गा गैंग के 4 बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, भारी मात्रा में असलहा बरामद

January 21, 2025
शामली के Axis Bank में 40 लाख की लूट, लुटेरे के सामने सरेंडर करते नजर आए बैंक अधिकारी, सामने आया CCTV फुटेज

शामली के Axis Bank में 40 लाख की लूट, लुटेरे के सामने सरेंडर करते नजर आए बैंक अधिकारी, सामने आया CCTV फुटेज

October 3, 2024
Shamli

शामली में शर्मनाक करतूत, जूस बनाने के दौरान थूकने का वीडियो हुआ वायरल

September 23, 2024
shamli

Shamli: कल, स्कूल में एक छात्रा को मसाज करने वाले चौकीदार को दोषी ठहराया गया था…। आज एफआईआर

May 24, 2024

UP Nikay Chunav 2023: मतपेटियों की निगरानी के लिए RLD ने मतगणना स्थल पर डाला डेरा, तीन शिफ्टों में पहरा देंगे कार्यकर्ता

May 7, 2023
Next Post
JP Nadda

भारत कभी सरेंडर नहीं करता: राहुल गांधी पर नड्डा का तीखा हमला, कांग्रेस पर उठाए कई सवाल

Delhi Government

दिल्ली में गाड़ियों की एंट्री पर सख़्ती, अब सिर्फ ये वाहन ही पाएंगे अंदर आने की इजाज़त

Caste Census 2025

एक मार्च से जनगणना की नई शुरुआत, इस बार होगी जातियों की भी गिनती?

POPULAR POST

Odisha Flood : बाढ़-भूस्खलन से बिगड़े हालात, मुख्यमंत्री ने दिए बचाव अभियान तेज करने के निर्देश

Odisha Flood : बाढ़-भूस्खलन से बिगड़े हालात, मुख्यमंत्री ने दिए बचाव अभियान तेज करने के निर्देश

November 1, 2026
Florida Crash : फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत 9 लोगों की मौत, आग का गोला बना प्राइवेट जेट

Florida Crash : फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत 9 लोगों की मौत, आग का गोला बना प्राइवेट जेट

November 1, 2026
Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव में निकलेंगी कई भव्य झांकियां, रामायण से लेकर योगी सरकार की योजनाओं की दिखेगी झलक

Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव में निकलेंगी कई भव्य झांकियां, रामायण से लेकर योगी सरकार की योजनाओं की दिखेगी झलक

November 1, 2026
Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

October 30, 2026
Delhi Vehicle Ban: दिल्ली में आज से इन गाड़ियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या आपकी कार भी है लिस्ट में

Delhi Vehicle Ban: दिल्ली में आज से इन गाड़ियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या आपकी कार भी है लिस्ट में

October 31, 2026
Panchkula School Attack

School Violence : 35 घंटे बाद आया होश, चेहरे की होगी सर्जरी; तीसरी कक्षा के बच्चे ने क्यों किया इतना खौफनाक हमला?

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India