Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » तबादला एक्सप्रेस फिर हुई तेज, यूपी में 14 IAS और 6 PCS अधिकारियों का हुआ फेरबदल

तबादला एक्सप्रेस फिर हुई तेज, यूपी में 14 IAS और 6 PCS अधिकारियों का हुआ फेरबदल

उत्तर प्रदेश में तबादला एक्सप्रेस एक बार फिर दौड़ी है। सरकार ने हरदोई, बलिया, महाराजगंज और पीलीभीत के जिलाधिकारियों समेत 14 आईएएस और 6 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है।

by Mayank Yadav
21/05/2025
UP

UP IAS PCS Transfer 2025: उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस दौड़ा दी है। मंगलवार रात जारी आदेश में राज्य के 4 जिलों – हरदोई, बलिया, महाराजगंज और पीलीभीत के जिलाधिकारियों को बदल दिया गया है। इसके अलावा कुल 14 आईएएस अधिकारियों और 6 पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। सरकार ने प्रशासनिक जिम्मेदारियों को पुनः संतुलित करते हुए कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। वरिष्ठ आईएएस दीपक कुमार को कृषि उत्पादन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सूत्रों के अनुसार तबादलों की यह श्रृंखला मई के अंत तक चलने की संभावना है, जिससे यह संकेत मिल रहा है कि प्रशासनिक बदलावों का दौर अभी जारी रहेगा।

UP

चार जिलों के डीएम बदले, संतुलन साधने में जुटी सरकार

UP सरकार ने जिन चार जिलों के डीएम बदले हैं, उनमें सबसे पहला नाम हरदोई के डीएम मंगला प्रसाद सिंह का है जिन्हें अब बलिया का जिलाधिकारी बनाया गया है। बलिया के डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार को संयुक्त प्रबंध निदेशक, जल निगम नगरी के पद पर भेजा गया है। महाराजगंज के डीएम अनुनय झा को हरदोई का नया डीएम बनाया गया है। वहीं पीलीभीत के डीएम संजय कुमार सिंह को संस्कृति विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है।

RELATED NEWS

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

July 21, 2026
UP Cabinet reshuffle

गांवों में 15 लाख नए उद्यमों से आर्थिक क्रांति की तैयारी, एक करोड़ उद्यमी बनेंगे आत्मनिर्भर

January 12, 2026

अयोध्या तीर्थ विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और नगर आयुक्त रहे संतोष कुमार शर्मा को महाराजगंज का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। उनकी जगह जयेंद्र कुमार को अयोध्या तीर्थ विकास प्राधिकरण का सीईओ और नगर आयुक्त बनाया गया है।

IAS अधिकारियों को मिले अहम विभागीय कार्यभार

ज्ञानेंद्र सिंह को जल निगम नगरी से हटाकर पीलीभीत का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। बुलंदशहर के मुख्य विकास अधिकारी कुलदीप मीणा अब अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष होंगे, जबकि अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष अपूर्वा दुबे को निदेशक SUDA (State Urban Development Agency) बनाया गया है।

संयुक्त मजिस्ट्रेट मथुरा निशा को बुलंदशहर का मुख्य विकास अधिकारी (CDO) नियुक्त किया गया है। वहीं निदेशक SUDA प्रेरणा शर्मा को विशेष सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में भेजा गया है। गोरखपुर में संयुक्त मजिस्ट्रेट रहीं मृणाली अविनाश जोशी को सिद्धार्थनगर का नया सीडीओ बनाया गया है।

6 PCS अधिकारियों की नई तैनाती

UP प्रशासनिक फेरबदल में 6 PCS अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वाराणसी के अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल व कानून व्यवस्था) प्रकाश चंद्र को अब हाथरस का एडीएम (न्यायिक) बनाया गया है। वहीं हाथरस में तैनात एडीएम (न्यायिक) शिवनारायण को बागपत में इसी पद पर भेजा गया है।

गोरखपुर के एडीएम विनीत कुमार सिंह को अब गाजियाबाद का एडीएम (नगर) बनाया गया है। नगर मजिस्ट्रेट गोरखपुर हिमांशु वर्मा को एडीएम गोरखपुर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं संत कबीरनगर के एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव को नगर मजिस्ट्रेट गोरखपुर बनाया गया है। नगर निगम लखनऊ के सहायक नगर आयुक्त अलंकार अग्निहोत्री को नगर मजिस्ट्रेट बरेली बनाया गया है।

तबादलों का सिलसिला जारी रहेगा

सूत्रों की मानें तो UP सरकार अभी और अधिकारियों के तबादले करने की तैयारी में है। इन बदलावों को आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के बाद की प्रशासनिक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। अधिकारियों की नई तैनाती से सरकार प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में प्रयासरत है।

UP Teacher Bharti 2025 : गलती की तो नौकरी गई! यूपी शिक्षक भर्ती पर आया बड़ा फैसला

Related Posts

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

July 21, 2026
UP Cabinet reshuffle

गांवों में 15 लाख नए उद्यमों से आर्थिक क्रांति की तैयारी, एक करोड़ उद्यमी बनेंगे आत्मनिर्भर

January 12, 2026
UP Govt CM Yogi

यूपी में अब ‘एआई’ का राज: योगी का ‘डिजिटल प्रहार, न चलेगी दबंगई, न होगी राशन की चोरी!

January 12, 2026
UP Politics

जाति बनाम धर्म की जंग: जाति की आग में झुलसेगी एकता? ‘हिंदू नहीं, यादव हैं’ वाले बयान से उबाल पर यूपी की राजनीति!

January 5, 2026
UP Rural Abadi Bill 2025 UP Gharouni Law

योगी का मास्टरस्ट्रोक: अब यूपी में नहीं होगी डॉक्टरों की कमी, भर्ती के लिए बना ‘सुपरफास्ट’ बोर्ड!

December 23, 2025

यूपी के शिक्षकों को मिला बड़ा तोहफा: योगी सरकार ने दी पुरानी पेंशन योजना की स्वीकृति

December 1, 2025
CM Yogi Govt UP

यूपी में बिजली बिल बकाएदारों की बल्ले-बल्ले! आज से लागू हुई O.T.S. योजना, 100% ब्याज माफ

December 1, 2025
UP SIR process

UP में ‘SIR’ प्रक्रिया पर सवाल: एक ही EPIC पर दो वोटरों की पहचान? चुनाव आयोग ने दी सफाई

November 19, 2025
UP SIR

SIR ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें, आवश्यक दस्तावेज़, और वोटर लिस्ट डाउनलोड करने का पूरा तरीका

November 18, 2025
UP

आतंकियों का यूपी कनेक्शन उजागर: लखनऊ और लखीमपुर से जुड़ रहे ISKP के तार, सीएम योगी ने दिए हाई अलर्ट के आदेश

November 11, 2025
Next Post
Weather update: उत्तर भारत में तेज गर्मी, कुछ इलाकों में राहत की उम्मीद,जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

Weather update: उत्तर भारत में तेज गर्मी, कुछ इलाकों में राहत की उम्मीद,जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

Yogi govt

UP Kisan को मिलेगा सस्ता लोन, सीएम योगी ने सहकारिता विभाग से मांगा प्रस्ताव

Heatwave Alert North India Weather Updates

Weather update: उत्तर भारत में तेज गर्मी, कुछ इलाकों में राहत की उम्मीद,जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

POPULAR POST

Delhi AQI Today: दिवाली से पहले ही ज़हरीली हुई दिल्ली की हवा,कई इलाकों में स्थिति हुई गंभीर

Delhi AQI Today: दिवाली से पहले ही ज़हरीली हुई दिल्ली की हवा,कई इलाकों में स्थिति हुई गंभीर

November 1, 2026
Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

October 30, 2026
UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

November 2, 2026
इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026
UP TET Update : यूपी टीईटी का इंतजार खत्म, साल में दो परीक्षा कराने की तैयारी तेज, जानें किनको मिलेगा मौका

UP TET Update : यूपी टीईटी का इंतजार खत्म, साल में दो परीक्षा कराने की तैयारी तेज, जानें किनको मिलेगा मौका

November 1, 2026
Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India