Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » वृद्धावस्था पेंशन की पारदर्शिता पर बड़ा एक्शन: यूपी में 61 लाख बुजुर्गों का वेरिफिकेशन शुरू, दोषी अफसरों पर होगी कड़ी कार्रवाई

वृद्धावस्था पेंशन की पारदर्शिता पर बड़ा एक्शन: यूपी में 61 लाख बुजुर्गों का वेरिफिकेशन शुरू, दोषी अफसरों पर होगी कड़ी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश में वृद्धावस्था पेंशन योजना की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए 61 लाख बुजुर्गों का वेरिफिकेशन शुरू किया गया है। मृतक या अपात्र पाए गए लाभार्थियों को सूची से हटाकर पात्र व्यक्तियों को योजना में शामिल किया जाएगा।

by Mayank Yadav
19/04/2025
UP

UP old age pension: उत्तर प्रदेश में वृद्धावस्था पेंशन योजना को पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। समाज कल्याण विभाग UP ने राज्य के 61 लाख बुजुर्ग पेंशनरों का वेरिफिकेशन शुरू कर दिया है, जो 25 मई तक पूरा किया जाएगा। इस प्रक्रिया के तहत मृतक और अपात्र लाभार्थियों को सूची से हटाया जाएगा और उनकी जगह नए पात्र बुजुर्गों को योजना में शामिल किया जाएगा। शासन ने मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को इस कार्य के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि किसी जीवित पेंशनर को मृतक बताया गया, तो संबंधित अधिकारी या कर्मचारी पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

योजना को पारदर्शी और लाभकारी बनाने की तैयारी

UP सरकार ने राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत पेंशन वितरण को पारदर्शी और लक्ष्य केंद्रित बनाने की दिशा में पहल शुरू कर दी है। समाज कल्याण विभाग के निर्देश पर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि लाभ योजना का लाभ केवल उन्हीं जरूरतमंद बुजुर्गों को मिले जो पात्रता की शर्तें पूरी करते हैं। इस दिशा में मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे सुनिश्चित करें कि हर पात्र वृद्ध योजना से वंचित न रहे और किसी मृतक या अपात्र को पेंशन का लाभ न दिया जाए।

ग्रामीण और शहरी इलाकों में अलग-अलग प्रक्रिया

ग्रामीण क्षेत्रों में यह वेरिफिकेशन कार्य संबंधित बीडीओ (ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर) की निगरानी में किया जा रहा है, जबकि शहरी क्षेत्रों में एसडीएम या नगर पालिका/नगर निगम के अधिशाषी अधिकारी को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। सरकार ने 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के बीपीएल श्रेणी के बुजुर्गों को हर तिमाही ₹1000 की पेंशन देने की व्यवस्था की है। ग्रामीण क्षेत्रों में आवेदनकर्ताओं की वार्षिक आय ₹46,080 और शहरी क्षेत्रों में ₹56,460 से कम होनी चाहिए।

RELATED NEWS

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

July 21, 2026
UP Cabinet reshuffle

गांवों में 15 लाख नए उद्यमों से आर्थिक क्रांति की तैयारी, एक करोड़ उद्यमी बनेंगे आत्मनिर्भर

January 12, 2026

गलती करने वालों पर होगी कार्रवाई

UP विभाग ने क्रॉस वेरिफिकेशन की व्यवस्था की है। समाज कल्याण निदेशक ने सभी मंडलीय उप निदेशकों को 10% क्रॉस वेरिफिकेशन करने के निर्देश दिए हैं ताकि गुणवत्ता की जांच हो सके। अगर किसी जीवित पेंशनर को मृतक घोषित कर दिया गया तो दोषी अधिकारी/कर्मचारी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह कदम पेंशन प्रणाली में व्याप्त गड़बड़ियों को दूर करने के लिए अहम माना जा रहा है।

नए लाभार्थियों को मिलेगा लाभ

जीरो पावर्टी अभियान के तहत समाज कल्याण विभाग ने हर गांव से 25 आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को चिह्नित किया है। इन परिवारों के बुजुर्गों को भी पात्रता के आधार पर पेंशन योजना में जोड़ा जाएगा। वेरिफिकेशन के बाद जून से उन्हें भी पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया को डिजिटल तकनीक से जोड़कर आधार और बैंक खातों की लिंकिंग से और अधिक पारदर्शी बनाने की योजना है।

समाज कल्याण मंत्री का बयान

समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण UP ने कहा कि प्रदेश सरकार बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा के लिए लगातार कदम उठा रही है। अपात्रों को हटाकर पात्र व्यक्तियों को पेंशन देना सरकार की प्राथमिकता है। सरकार की इस पहल से न केवल फर्जीवाड़ा रुकेगा, बल्कि असली जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिल सकेगी।

जिन्ना का बंगला फिर चर्चा में: मालाबार हिल स्थित ‘साउथ कोर्ट’ का होगा कायाकल्प, विदेश मंत्रालय ने ली कमान

Related Posts

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

July 21, 2026
UP Cabinet reshuffle

गांवों में 15 लाख नए उद्यमों से आर्थिक क्रांति की तैयारी, एक करोड़ उद्यमी बनेंगे आत्मनिर्भर

January 12, 2026
UP Govt CM Yogi

यूपी में अब ‘एआई’ का राज: योगी का ‘डिजिटल प्रहार, न चलेगी दबंगई, न होगी राशन की चोरी!

January 12, 2026
UP Politics

जाति बनाम धर्म की जंग: जाति की आग में झुलसेगी एकता? ‘हिंदू नहीं, यादव हैं’ वाले बयान से उबाल पर यूपी की राजनीति!

January 5, 2026
UP Rural Abadi Bill 2025 UP Gharouni Law

योगी का मास्टरस्ट्रोक: अब यूपी में नहीं होगी डॉक्टरों की कमी, भर्ती के लिए बना ‘सुपरफास्ट’ बोर्ड!

December 23, 2025

यूपी के शिक्षकों को मिला बड़ा तोहफा: योगी सरकार ने दी पुरानी पेंशन योजना की स्वीकृति

December 1, 2025
CM Yogi Govt UP

यूपी में बिजली बिल बकाएदारों की बल्ले-बल्ले! आज से लागू हुई O.T.S. योजना, 100% ब्याज माफ

December 1, 2025
UP SIR process

UP में ‘SIR’ प्रक्रिया पर सवाल: एक ही EPIC पर दो वोटरों की पहचान? चुनाव आयोग ने दी सफाई

November 19, 2025
UP SIR

SIR ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें, आवश्यक दस्तावेज़, और वोटर लिस्ट डाउनलोड करने का पूरा तरीका

November 18, 2025
UP

आतंकियों का यूपी कनेक्शन उजागर: लखनऊ और लखीमपुर से जुड़ रहे ISKP के तार, सीएम योगी ने दिए हाई अलर्ट के आदेश

November 11, 2025
Next Post
रामजीलाल सुमन से मुलाकात के बाद बोले अखिलेश यादव, ‘करणी सेना नहीं ये योगी सेना, हमले के लिए सरकार ने की फंडिंग’

रामजीलाल सुमन से मुलाकात के बाद बोले अखिलेश यादव, ‘करणी सेना नहीं ये योगी सेना, हमले के लिए सरकार ने की फंडिंग’

Court vs Govt

वक्फ कानून और पॉकेट वीटो पर गरमाई बहस, बीजेपी सांसद बोले- संसद को बंद कर दीजिए

हाथ में AK-56 और पैरों पर चप्पल के साथ ‘माधुरी’ की खोज में निकला ये कांस्टेबल, फिर सड़क पर कुछ इस तरह से की ‘ठांय-ठांय’

हाथ में AK-56 और पैरों पर चप्पल के साथ ‘माधुरी’ की खोज में निकला ये कांस्टेबल, फिर सड़क पर कुछ इस तरह से की ‘ठांय-ठांय’

POPULAR POST

Pune News,

Pune News: लंदन में MBA छोड़ चुपचाप भारत लौटी युवती की संदिग्ध मौत, पुणे के फ्लैट में मिला शव

October 31, 2026
Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

October 30, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
Ghaziabad Accident : स्कूल लेने निकली मां को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत… घर पर इंतजार करती रह गईं दो मासूम

Ghaziabad Accident : स्कूल लेने निकली मां को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत… घर पर इंतजार करती रह गईं दो मासूम

October 31, 2026
Rules Change 1 November 2026

Rules Change : आज से बदले बड़े नियम, बिजली बिल से FASTag और PNB कार्ड तक, कितना पड़ेगा आपकी जेब पर असर

October 31, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India