Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » UP Weather: कोहरे के ‘कर्फ्यू’ से सहमी जिंदगी, यूपी में एक और पश्चिमी विक्षोभ देने वाला है दस्तक, जो बढ़ाएगा सर्दी

UP Weather: कोहरे के ‘कर्फ्यू’ से सहमी जिंदगी, यूपी में एक और पश्चिमी विक्षोभ देने वाला है दस्तक, जो बढ़ाएगा सर्दी

UP Weather News: घने कोहरे का असर उत्तर प्रदेश्ज्ञ के कई जिलों में देखने को मिला, जहां दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी और कोहरे का प्रभाव जारी रहेगा।

by Vinod
30/12/2024

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। UP Weather Today News  उत्तर प्रदेश में मौसम के तेवर तीखे हो गए हैं। पिछले तीन दिनों से कई जनपदों में रूक-रूक कर बारिश होने के साथ ओलावृष्ठि और तेज हवाओं ने इंसान से लेकर बेजुबानों की जिंदगी को बेपटरी कर दिया है। मौसम के बेरहम होने से अस्पतालों में मरीजों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। सुबह से बादल, धुंध और कोहरा छाया रहा। सूर्य के दर्शन नहीं हुए। जिसके कारण ठंड बढ़ गई। प्रदेश के कई जनपदों में बारिश-ओलावृष्ठि हुई। धूप न निकलने और तेज हवा चलने पर आमलोगों को ठिठुरन सी महसूस हुई। कानपुर में रविवार की सुबह दृश्यता सामान्य दो किमी से घटकर 270 मीटर हो गई। बादल छाए रहने की वजह से 24 घंटे में अधिकतम तापमान 3.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस घट गया। माहौल में नमी का प्रतिशत बढ़कर 96 प्रतिशत हो गया है।

पूरे दिन नहीं हुए सूर्य के दर्शन

यूपी में पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं से ठंड बढ़ गई है। कोहरे का भी सितम जारी है। सुबह से 61 जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी 50 मीटर तक रह गई है। ठंड के चलते यूपी के कई जिलों में 8वीं तक के स्कूल 31 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं। कोहरे के चलते रविवार को कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर 23 ट्रेनें 6 घंटे तक लेट आईं। वाराणसी-लखनऊ आने वाली कई फ्लाइट्स भी लेट आईं। मौसम विभाग का कहना है कि पछुआ हवाएं चलने लगी हैं। अगले 3 से 4 दिनों तक पूरे प्रदेश में घने कोहरे और सर्द हवाओं का दौर जारी रहेगा। 48 घंटों में तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। 24 घंटे में अधिकतम तापमान 4 और न्यूनतम तापमान 2 डिग्री गिरावट आई है। वातावरण में नमी बढ़कर 96 प्रतिशत हो गई है। बुलंदशहर सबसे ठंडा जिला रहा। यहां का पारा 9 डिग्री दर्ज किया गया।

इस वजह से नमी बढ़ी

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के आने से माहौल में नमी बढ़ गई। इससे बादल आ गए। बादलों के छाए रहने से धुंध बढ़ गई। आने वाले दो-तीन दिनों में ऐसा ही माहौल रहेगा। उत्तर पश्चिमी हवाओं की निरंतरता होने पर ठंड बढ़ेगी। अभी एक और पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ आने की वजह से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी की नमी माहौल में आ जाती है। नमी के बढ़ने से बादल बन जाते हैं। फिलहाल आसमान में बादल रहेंगे। हल्की बारिश होने का अनुमान अगले तीन दिनों तक हैं। कानपुर परिक्षेत्र के कुछ इलाकों में ओले भी पड़ सकते हैं।

RELATED NEWS

UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

November 2, 2026
UP Weather : यूपी में भारी बारिश से बिगड़े हालात, लखनऊ में कई जिलों में फसलों को हुआ नुकसान

UP Weather : यूपी में भारी बारिश से बिगड़े हालात, लखनऊ में कई जिलों में फसलों को हुआ नुकसान

September 26, 2026

दो दिन तक मंडराएंगे मेघ

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण दक्षिणी और पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती घेरा बना हुआ है। इसका प्रभाव कानपुर परिक्षेत्र पर भी आ रहा है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. पांडेय ने बताया कि दो-तीन दिन अभी नमी आती रहेगी। एक-दो दिन में बादल कम होने से धूप निकलने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के निकलने के बाद उत्तर पश्चिमी हवाओं में निरंतरता आएगी। इससे ठंड बढ़ेगी लेकिन शीत लहरी के आसार नहीं है। अभी एक और पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है लेकिन इसका अधिक असर कानपुर परिक्षेत्र पर नहीं आएगा।

हार्ट , ब्रेन स्ट्रोक और निमोनिया के रोगी बढ़ रहे

बदलते मौसम के चलते हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक और निमोनिया के रोगी बढ़ रहे हैं। ब्लड प्रेशर बढ़ जाने से रोगियों को हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक पड़ जा रहा है। कानपुर में रविवार को निमोनिया के एक रोगी की मौत हो गई। इसके अलावा गंभीर हालत में रोगियों को भर्ती किया गया है। वायरल संक्रमण लिवर और गुर्दा के पुराने रोगियों में जटिलताएं पैदा कर दे रहा है। अस्थमा और सीओपीडी के रोगियों की हालत बिगड़ रही है।

20 रोगी भर्ती

रविवार दोपहर तक कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट की इमरजेंसी में हार्ट अटैक के 20 रोगी भर्ती किए गए। इंस्टीट्यूट के निदेशक प्रोफेसर राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि हार्ट अटैक के 20 रोगियों में छह रोगी पुराने और 14 रोगी नए हैं। इन्हें पहली बार समस्या हुई है। इसी तरह हैलट इमरजेंसी में दोपहर सबसे अधिक ब्रेन स्ट्रोक के सात रोगी गंभीर हालत में भर्ती किए गए। सीनियर फिजीशियन डॉ. बीपी प्रियदर्शी ने बताया कि इसके अलावा सांस तंत्र, लिवर और गुर्दे के रोगियों को भर्ती किया गया है। उन्होंने बताया कि वायरल संक्रमण से सांस तंत्र के रोगियों की हालत बिगड़ रही है।

एक मरीज की मौत

रावतपुर के रहने वाले जमशेद (52) की निमोनिया से मौत हो गई। उन्हें लेकर परिजन पहले काकादेव के निजी अस्पताल पहुंचे। वहां से हैलट रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि रोगी की पहुंचने के पहले मौत हो गई। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के रेस्पेरेटरी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. संजय वर्मा ने बताया कि जाड़े में भर्ती होने वाले रोगियों की संख्या से 15 फीसदी बढ़ी है। रोगी जटिलताओं के साथ भर्ती हो रहे हैं। डॉक्टर्स ने हार्ट, ब्रेन के अलावा दूसरी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को सर्दी से बचाव की सलाह दी है।

Related Posts

UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

November 2, 2026
UP Weather : यूपी में भारी बारिश से बिगड़े हालात, लखनऊ में कई जिलों में फसलों को हुआ नुकसान

UP Weather : यूपी में भारी बारिश से बिगड़े हालात, लखनऊ में कई जिलों में फसलों को हुआ नुकसान

September 26, 2026
Uttar Pradesh Heavy Rain

Rain Alert : यूपी में 13 मौतों से बिगड़े हालात, 5 मकान गिरे, 25 गुना ज्यादा बारिश, 46 घंटे से आफत बन बरस रहा पानी

September 26, 2026
UP Weather Alert

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में 27 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, लखनऊ समेत कई जिलों में तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी

September 24, 2026
UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

September 24, 2026
Lucknow Weather यूपी में अचानक बदला मौसम, लखनऊ में दिन में छाया अंधेरा तो बरेली में आंधी-बारिश से मची तबाही

Lucknow Weather: दोपहर बाद बदल सकता है मौसम, 2 से 6 बजे तक बूंदाबांदी के आसार; तापमान 32 डिग्री पहुंचेगा

September 18, 2026
Lucknow Weather यूपी में अचानक बदला मौसम, लखनऊ में दिन में छाया अंधेरा तो बरेली में आंधी-बारिश से मची तबाही

Lucknow Weather यूपी में अचानक बदला मौसम, लखनऊ में दिन में छाया अंधेरा तो बरेली में आंधी-बारिश से मची तबाही

September 17, 2026
UP Weather Alert

UP Weather: आज से कमजोर पड़ेगा बारिश का दौर, 50 से ज्यादा जिलों में निकलेगी धूप, मानसून की विदाई के संकेत

September 10, 2026
UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

September 9, 2026
Uttar Pradesh Weather Update

UP Weather Today: कमजोर पड़ा मानसून, 50 जिलों में बारिश धीमी; इन 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

September 6, 2026
Next Post
फेरों के वक्त ‘पंडित जी’ ने क्यों मांगा 51-101 का नोट, खुला भेद और सामने आया 1 रुपये के सिक्के का महत्व

फेरों के वक्त ‘पंडित जी’ ने क्यों मांगा 51-101 का नोट, खुला भेद और सामने आया 1 रुपये के सिक्के का महत्व

Baby John Collection

Baby John Collection: वरुण धवन की बेबी जॉन फ्लॉप हुई साबित, पांच दिनों में किया सिर्फ इतने का कलेक्शन

Salman Khan

Salman Khan: अंबानी फैमिली के इवेंट में सलमान खान ने की शिरकत, एक्टर ने श्लोका मेहता को लगाया गले

POPULAR POST

Panchkula School Attack

School Violence : 35 घंटे बाद आया होश, चेहरे की होगी सर्जरी; तीसरी कक्षा के बच्चे ने क्यों किया इतना खौफनाक हमला?

October 31, 2026
Kushinagar Accident : तिलक समारोह से लौटते समय वैन की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

Kushinagar Accident : तिलक समारोह से लौटते समय वैन की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

November 2, 2026
Digital Gift: इस दिवाली कपड़े और परफ्यूम छोड़ें और अपनों को दें डिजिटल गिफ्ट कार्ड, जिससे वो चुन सके अपनी पसंद के तोहफा

Digital Gift: इस दिवाली कपड़े और परफ्यूम छोड़ें और अपनों को दें डिजिटल गिफ्ट कार्ड, जिससे वो चुन सके अपनी पसंद के तोहफा

November 1, 2026
Delhi Vehicle Ban: दिल्ली में आज से इन गाड़ियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या आपकी कार भी है लिस्ट में

Delhi Vehicle Ban: दिल्ली में आज से इन गाड़ियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या आपकी कार भी है लिस्ट में

October 31, 2026
Pune Mother Son Death

Pune Tragedy : 18वीं मंजिल से गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, तीन पन्नों के नोट में क्या लिखा?

October 31, 2026
Ghaziabad Accident : स्कूल लेने निकली मां को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत… घर पर इंतजार करती रह गईं दो मासूम

Ghaziabad Accident : स्कूल लेने निकली मां को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत… घर पर इंतजार करती रह गईं दो मासूम

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India