Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » UP Weather: कौन हैं वो ‘शक्तियां’ जिन्होंने सूर्यदेव की घेराबंदी, कोल्ड डे-बारिश के अलर्ट से बीच सर्दी के ’पुष्पा तेवर’ से कांपा यूपी

UP Weather: कौन हैं वो ‘शक्तियां’ जिन्होंने सूर्यदेव की घेराबंदी, कोल्ड डे-बारिश के अलर्ट से बीच सर्दी के ’पुष्पा तेवर’ से कांपा यूपी

UP MAUSAM News: यूपी में प्रचंड ठंड के साथ जारी है कोहरे का कहर, थम कई शहरों की रफ्तार, कोल्ड डे से सहमे इंसान से लेकर बेजुबान, बारिश का अलर्ट।

by Vinod
04/01/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क।  UP MAUSAM News  पिछले शुक्रवार को सूर्यदेव के दर्शन हुए थे। लेकिन शाम होते ही आसमान में बादलों ने ढेरा जमा लिया। शनिवार की सुबह घने कोहरे से हुई। और फिर एकाएक यूपी के 50 जिले कड़ाके की ठंड से कांप उठे। आठ दिन गुजर गए। कोहरा और मेघ नाम की दो शक्तियों ने सूर्यदेव की जबरदस्त घेराबंदी की हुई है। जिसका असर धरती पर दिख रहा है। इंसान से लेकर बेजबान हलकान हैं। गांव, गली और बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। सीजन में लगातार दूसरे दिन शनिवार को 10 जिलों में कोल्ड-डे का अलर्ट जारी किया गया है। 24 घंटे में कानपुर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री दर्ज किया गया। 20 शहरों का पारा 10 डिग्री से कम रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने 26 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया।

कोल्ड डे और सीवियर कोल्ड डे

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड का प्रकोप चरम पर है। जैसे-जैसे पारा गिर रहा है, वैसे-वैसे लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। इस सर्दी के मौसम में पहली बार ‘कोल्ड-डे’ का अलर्ट जारी किया गया है। कोल्ड-डे यानी वो दिन जब तापमान इतना कम हो जाए और धूप इतनी फीकी पड़ जाए कि ठंड की मार और ज्यादा महसूस होने लगे। बीते 24 घंटों में प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से लुढ़क कर 5 डिग्री तक पहुंच गया है। दरअसल, अधिक सर्दी वाली दिन को दो कैटेगरी में बांटा गया है, कोल्ड डे और सीवियर कोल्ड डे। कोई दिन कोल्ड डे है या सीवियर कोल्ड डे। ये उस दिन के तापमान और वहां की जियोग्राफी पर तय होता है। मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों और पहाड़ी इलाकों के लिए अलग-अलग मानक बनाए हुए हैं। शीत लहर और गंभीर ठंडे दिन में तापमान इतना नीचे गिर जाता है जो मानव शरीर के लिए घातक साबित हो सकता है।

क्या है कोल्ड डे

मौसम विभाग के मुताबिक, ‘कोल्ड डे’ तब होता है जब न्यूनतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस से कम या उसके बराबर होता है और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस कम होता है। पहाड़ी इलाकों में उसे कोल्ड डे माना जाएगा जब न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस से कम या उसके बराबर हो और अधिकतम तापमान सीजन के सामान्य तापमान से 4.5 डिग्री से लेकर 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे हो। सीवियर कोल्ड डे को घोषित करने के लिए उस दिन का अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से 6.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज होना जरूरी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, जब मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस या इससे कम होता है तो उसे कोल्ड वेव कहते हैं। सीवियर कोल्ड वेव में तापमान सामान्य तापमान से 6.5 डिग्री सेल्सियस कम होता है।

RELATED NEWS

UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

November 2, 2026
UP Weather Today

UP Weather Today:आज यूपी में खिलेगी धूप या होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी किया ताजा पूर्वानुमान

November 1, 2026

कोहरे की चादर में लिपटा लखनऊ

लखनऊ के अलावा यूपी के 50 से अधिक जिले कोहरे की चादर में लिपटे हुए हैं। सूबे के इन जनपदों में सुबह के 10 बजे तक 50 मीटर के आगे कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। वाराणसी में इतना भीषण कोहरा था कि सुबह के वक्त अंधेरा पसरा था। कुछ ऐसा ही हाल मुरादाबाद का था। नोएडा में भी शनिवार सुबह जबरदस्त कोहरा रहा। विजिबिलिटी 10 मीटर तक रह गई। लखनऊ में सुबह 9 बजे तक विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रही। जिसके कारण बेंगलुरु और दिल्ली से लखनऊ आने वाली दो फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया गया है। उड़ान भरने वाली कई फ्लाइट़्स 8 घंटे तक लेट है। ट्रेने के पहियों की रफ्तार पर कोहरा ने ब्रेक लगा दी है। कई ट्रेनें रद्द कर दी गई और कई काफी लेट से चल रही हैं। बसों में भी यात्री नदारत दिखे। खेत-खलियान से किसान दूर हैं तो पक्षी भी घोषले से बाहर नहीं निकले।

सबसे सर्द रहा कानपुर

कानपुर में शनिवार की सुबह न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है।वाराणसी में सुबह घने कोहरे के बीच गंगा आरती हुई। आज अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। देर रात 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार चली ठंडी हवाओं ने गलन बढ़ा दी। कानपुर सेंट्रल आने वाली 15657 ब्रह्मपुत्र मेल 9 घंटे लेट है। जबकि 12452 श्रम शक्ति एक्सप्रेस 7ः30 घंटे लेट, 12451 श्रम शक्ति एक्सप्रेस 5 घंटे लेट, 22415 वाराणसी नई दिल्ली वंदे भारत 5 घंटे लेट, 22436 नई दिल्ली वाराणसी वंदे भारत 3.30 घंटे लेट, 12004 लखनऊ स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस 3 घंटे लेट, 14118 का कालिंदी एक्सप्रेस 6 घंटे लेट, 12308 जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस 3घंटे लेट, 02570 नई दिल्ली दरभंगा स्पेशल 3 घंटे लेट, 14024 कटरा सूबेदारगंज जम्मू मेल 5 घंटे लेट, 64588 टूंडला कानपुर सेंट्रल मेमू 3 घंटे लेट के अलावा 87 ट्रेनें लेट चल रही हैं।

इस वजह से पड़ रही कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और आसपास के उत्तरी पाकिस्तान पर सक्रिय है। एक चक्रवाती परिसंचरण हिंद महासागर और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के आसपास के क्षेत्रों में बना हुआ है।एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण के रूप में ईरान और आसपास के क्षेत्रों में है। इन दोनों पश्चिमी विक्षोभों का असर यूपी में 5 जनवरी से दिखने लगेगा। सीएसए के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के समय तापमान में बढ़ोतरी होती है, लेकिन विक्षोभ गुजरने के बाद तेज बर्फीली हवाएं चलती हैं। इससे तापमान गिरता है और कड़ाके की सर्दी पड़ती है। यह स्थितियां 14 जनवरी से पहले दो बार आने की संभावना है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। सोमवार को पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों और एनसीआर में बूंदाबांदी हो सकती है। इससे ठंडी हवाएं बढ़ेगी।

बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में 6 जनवरी को बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि पूर्वी हिस्से में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। आईएमडी ने सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, हाथरस और मुरादाबाद में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान रात और सुबह के समय दूसरा कोहरा छाने के आसार हैं। आईएमडी के मुताबिक, कानपुर परिक्षेत्र के अलावा यूपी के बुंदेलखंड के महोबा, हमीरपुर, बांदा, जालौन और चित्रकूट में बारिश हो सकती है। ऐसे में किसानों को फसलों पर पानी नहीं लगाना चाहिए। बारिश से गेहूं की फसल को फाएदा हो सकता है। आलू और सरसों व तुअर को बारिश-कोहरे से नुकसान होने की संभावना है।

Related Posts

UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

November 2, 2026
UP Weather Today

UP Weather Today:आज यूपी में खिलेगी धूप या होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी किया ताजा पूर्वानुमान

November 1, 2026
UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान का असर, दिल्ली में बारिश का टूटा रिकॉर्ड, यूपी समेत कई राज्यों में गिरेगा तापमान

October 30, 2026
UP Weather : यूपी में भारी बारिश से बिगड़े हालात, लखनऊ में कई जिलों में फसलों को हुआ नुकसान

UP Weather : यूपी में भारी बारिश से बिगड़े हालात, लखनऊ में कई जिलों में फसलों को हुआ नुकसान

September 26, 2026
Uttar Pradesh Heavy Rain

Rain Alert : यूपी में 13 मौतों से बिगड़े हालात, 5 मकान गिरे, 25 गुना ज्यादा बारिश, 46 घंटे से आफत बन बरस रहा पानी

September 26, 2026
UP Weather Alert

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में 27 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, लखनऊ समेत कई जिलों में तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी

September 24, 2026
UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

September 24, 2026
Lucknow Weather यूपी में अचानक बदला मौसम, लखनऊ में दिन में छाया अंधेरा तो बरेली में आंधी-बारिश से मची तबाही

Lucknow Weather: दोपहर बाद बदल सकता है मौसम, 2 से 6 बजे तक बूंदाबांदी के आसार; तापमान 32 डिग्री पहुंचेगा

September 18, 2026
Lucknow Weather यूपी में अचानक बदला मौसम, लखनऊ में दिन में छाया अंधेरा तो बरेली में आंधी-बारिश से मची तबाही

Lucknow Weather यूपी में अचानक बदला मौसम, लखनऊ में दिन में छाया अंधेरा तो बरेली में आंधी-बारिश से मची तबाही

September 17, 2026
UP Weather Alert

UP Weather: आज से कमजोर पड़ेगा बारिश का दौर, 50 से ज्यादा जिलों में निकलेगी धूप, मानसून की विदाई के संकेत

September 10, 2026
Next Post
uric acid

Health tips : अगर आप यूरिक एसिड के है मरीज़ तो, भूल कर भी ना करें इन फलों का सेवन

Delhi

North India weather: दिल्ली पर कोहरे की मार, रेल, फ्लाइट्स और सड़क यातायात प्रभावित, जानें मौसम का हाल

CBSE

CBSE Exam: बोर्ड परीक्षा में बड़ा बदलाव: अब ऑब्जेक्टिव प्रश्नों की संख्या ज्यादा, छात्रों को फायदा

POPULAR POST

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

October 29, 2026
Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

November 2, 2026
Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

October 30, 2026
T20 Records : किसने एक ही मैच में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, सूर्या को पछाड़ बने नंबर-1, अय्यर ने भी मचाया धमाल

T20 Records : किसने एक ही मैच में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, सूर्या को पछाड़ बने नंबर-1, अय्यर ने भी मचाया धमाल

November 1, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India