Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » PAK की इस ‘अदृश्य शक्ति’ की एंट्री से ‘पगलाया’ मानसून, नहीं तपा नौतपा और आंधी-बारिश ने UP का बिगाड़ा हाजमा

PAK की इस ‘अदृश्य शक्ति’ की एंट्री से ‘पगलाया’ मानसून, नहीं तपा नौतपा और आंधी-बारिश ने UP का बिगाड़ा हाजमा

UP Weather Update: गर्मी में तपने वाली मई इसबार पाकिस्तान और बांग्लादेश के विक्षामों के चलते ठंडी पड़ गई। पिछले 29 दिनों में 19 विक्षोमों के बाद मौसम ने जमकर कहर ढाया।

by Vinod
03/06/2025

कानपुर। गर्मी में तपने वाली मई इसबार पाकिस्तान और बांग्लादेश के विक्षामों के चलते ठंडी पड़ गई। पिछले 29 दिनों में 19 विक्षोमों के बाद मौसम ने जमकर कहर ढाया। शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी के कानपुर से जाते ही आंधी-बारिश ने धावा बोल दिया। कच्चे घर, बिजली के पोल, टेलीफोन एक्सचेंज और सैकड़ों पेड़ जमींदोज हो गए। जिसके कारण अब भी कई गांव और मोहल्लों में ब्लैक आउट जैसे हालात बने हुए हैं। फिलहाल यूपी और दिल्ली एनसीआर में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं किसानों का कहना है कि पहली बार नौतपा नहीं तपे, जिससे इस वर्ष फसल की पैदावार कम हो सकती है।

बारिश वाला प्री-मानसून सीजन

मई का महिना इस वर्ष तबिश गायब रही। आखिरी सप्ताह में दिल्ली एनसीआर से लेकर यूपी में आंधी-बारिश ने जमकर कहर ढाया। कुछ ऐसा ही हाल जून का रहा। शुरुआत में ही यूपी के कई जनपदों में बारिश हुई। भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर राज्यों में अगले 2 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर, यूपी, राजस्थान के भी कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस साल प्री-मानसून सीजन में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई, जिसमें मार्च से मई तक 185.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। यह 1991 के बाद से सबसे अधिक बारिश वाला प्री-मानसून सीजन बन गया है।

दिल्ली में आंधी बारिश का अलर्ट

देश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का सिलसिला अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों के लिए दिल्ली-एनसीआर और यूपी में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां आंधी, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। आईएमडी के मुताबिक दिल्ली और आसपास के इलाकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली के बाद अब बात उत्तर प्रदेश की कर लेते हैं। 3 जून को पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश के आसार है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

RELATED NEWS

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

August 24, 2026
Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

August 8, 2026

इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट

आईएमडी के मुताबिक, बांदा, चित्रकूट, मऊ, आजमगढ़, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बलिया, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, बागपत, मेरठ, आगरा, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, कानपुर नगर में तेज रफ्तार से हवा चलने के साथ बारिश हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक, कानपुर परिक्षेत्र में बारिश के साथ आंधी चल सकती है। ऐसे में घर से बाहर न निकलें। पेड़ के नीचे नहीं खड़ें। आईएमडी के मुताबिक, 3 जून की शाम बारिश के साथ वज्रपात के भी आसार हैं। किसानों को खेतों पर नहीं जानें की सलाह दी गई है। फिलहाल अगले चार से पांच दिनों तक कुछ ऐसे ही हालात रहेंगे।

इस वजह से हो रही बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, इस बारिश का मुख्य कारण निचले क्षोभमंडल में मध्य पाकिस्तान पर बना एक चक्रवाती परिसंचरण है। यह चक्रवाती परिसंचरण हवाओं को अपनी ओर खींचता है, जिससे एक द्रोणी (ट्रफ लाइन) हरियाणा तक फैली हुई है। यह द्रोणी अरब सागर से नम हवाओं को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड के इलाकों तक खींच रही है। इन नम हवाओं का मिलन उत्तरी पाकिस्तान पर से आगे बढ़ रहे एक पश्चिमी विक्षोभ से हो रहा है। जब ये तीनों मौसमी घटक- चक्रवाती परिसंचरण, ट्रफ लाइन और पश्चिमी विक्षोभ आपस में मिलते हैं, तो इनके परिणामस्वरूप गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश की गतिविधियां शुरू हो जाती हैं। मौसम विभाग का कहना है कि यह बारिश का दौर धीरे-धीरे पूर्व की ओर भी बढ़ सकता है, जिससे आगामी दिनों में प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी मौसम का मिजाज बदल सकता है।

जानें क्यों नहीं तपे नौपता

यूपी के अलावा बुंदेलखंड की पठारी धरती पर इस बार नौतपा में कम तपी। नौतपा के नौ दिन में किसी भी दिन तापमान 40 डिग्री के पार नहीं पहुंचा सका। बंगाल की खाड़ी में बने कम दवाब के क्षेत्र व पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से इस दौरान गर्मी का असर कम रहा। इस वर्ष 25 मई से नौतपा शुरू हुए थे। सोमवार को नौपता का अंतिम दिन था लेकिन अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रतिदिन आसमान में बादल छाए रहे और कभी बूंदा-बांदी तो कभी रिमझिम बारिश होती रही। रात के समय तो मौसम पूरी तरह सामान्य रहा। इससे हवा में नमी (आर्द्रता) बढ़ी है। दोपहर के समय ही गर्मी व उमस का अहसास हुआ लेकिन नौतपा के दौरान पूर्व के वर्षों में जिस तरह की गर्मी पड़ती रही उस तरह अहसास इस वर्ष नहीं हुआ।

बारिश कम होने के बढ़े आसार

वैज्ञानिकों का कहना है कि जिस साल नौतपा नहीं तपता उस बार मानसून तो जल्दी आ जाता है लेकिन बारिश बेहतर नहीं होती। इससे पहले वर्ष 2022 से वर्ष 2024 तक नौतपा में 40 से 44 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा लेकिन वर्ष 2021 में नौतपा में इसी तरह का मौसम था और बारिश भी हुई थी। उस वर्ष मानसून सत्र के दौरान कम बारिश देखने को मिली थी। यही हाल वर्ष 2025 का नजर आ रहा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि गर्मी पड़ने से बारिश अधिक होती है। फिलहाल मई में तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई। जून में भी हालात कुछ ऐसे हैं। जून में भी बारिश हो रही है। जिसके कारण बारिश पर इसका प्रभाव पड़ सकता हे।

Related Posts

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

August 24, 2026
Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

August 8, 2026
Wrong UPI transaction: गलत UPI ID पर भेज दिए पैसे? घबराएं नहीं, जानिए आसान तरीकों जिससे वापस मिल सकती है आपकी रकम

UP Weather Update:यूपी में मानसून का तगड़ा अटैक, 50 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; IMD ने जारी की चेतावनी

August 5, 2026
UP Weather Update

Monsoon Alert: यूपी में मानसून का रौद्र रूप, 46 जिलों पर भारी बारिश का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

August 5, 2026
UP Weather: यूपी में फिर बरसेगा मानसून, कल 40 जिलों पर बारिश का अलर्ट, तीन दिन तक बदल सकता है मौसम

UP Weather: यूपी में फिर बरसेगा मानसून, कल 40 जिलों पर बारिश का अलर्ट, तीन दिन तक बदल सकता है मौसम

August 4, 2026
Monsoon Clothes Care

Monsoon Care: बारिश में कपड़ों से आती बदबू बन सकती है परेशानी, जानें स्किन एलर्जी से बचने और कपड़े फ्रेश रखने के आसान उपाय

August 3, 2026
Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

August 2, 2026
SCO Summit 2027: न्योते पर सस्पेंस, क्या इस्लामाबाद जाएंगे पीएम मोदी? SCO समिट पर बढ़ी सियासी चर्चा

SCO Summit 2027: न्योते पर सस्पेंस, क्या इस्लामाबाद जाएंगे पीएम मोदी? SCO समिट पर बढ़ी सियासी चर्चा

August 1, 2026
UP Weather Update

Weather Update:उत्तर भारत समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में बढ़ा खतरा

July 24, 2026
UP weather

Weather Update:यूपी में भारी बारिश का कहर, कई जिलों में रेड अलर्ट; मकान ढहे, जनजीवन प्रभावित

July 20, 2026
Next Post
Yogi

पूर्व अग्निवीरों को यूपी पुलिस और पीएसी में मिलेगा 20% आरक्षण, योगी सरकार के 10 बड़े फैसले

Usha Vance

अमेरिका में पीएम मोदी के किस्सों से लूटी महफिल, जानिए कौन हैं ये खास महिला उषा वेंस...

Ayodhya

सज गया है भव्य राम दरबार, अयोध्या में दूसरी बार हो रही प्राण प्रतिष्ठा.. जानें ताजा अपडेट

POPULAR POST

UP Weather Today

UP Weather Today:आज यूपी में खिलेगी धूप या होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी किया ताजा पूर्वानुमान

November 1, 2026
Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

October 31, 2026
World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

November 1, 2026
Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026
Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

November 2, 2026
Delhi AQI Today: दिवाली से पहले ही ज़हरीली हुई दिल्ली की हवा,कई इलाकों में स्थिति हुई गंभीर

Delhi AQI Today: दिवाली से पहले ही ज़हरीली हुई दिल्ली की हवा,कई इलाकों में स्थिति हुई गंभीर

November 1, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India