Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » पहली बार 1 आए साथ और 1 स्वर में बोले यूपी के ये तीन मंत्री, ‘हम हैं असल ‘PDA’ और हमारे पास ही है सत्ता की चाबी’

पहली बार 1 आए साथ और 1 स्वर में बोले यूपी के ये तीन मंत्री, ‘हम हैं असल ‘PDA’ और हमारे पास ही है सत्ता की चाबी’

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार में शामिल बीजेपी के तीन सहयोगी ओबीसी नेताओं ने दिल्ली में एक मंच पर एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए सियासी हुंकार भरी है।

by Vinod
22/08/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। यूपी में अगला विधानसभा चुनाव 2027 में होना, लेकिन सूबे का सियासी पारा 2025 से ही चढ़ने लगा है। क्षत्रिय-ब्राम्हण विधायक की पंचायत के बाद अब यूपी सरकार के तीन मंत्री दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में एक साथ दिखे। तीनों ने आपस में हाथ मिलाया और मंच से एलान कर दिया कि प्रदेश में हम ही असल पीडीए हैं और हमारे पास ही सत्ता की चाबी है। मंत्रियों के हुंकार के बाद सूबे के सियासी समीकरणों को लेकर लोग अब सोशल मीडिया में अपने-अपने कमेंट लिख रहे हैं।

दरअसल, यूपी के मंत्री संजय निषाद ने अपनी निषाद पार्टी का स्थापना दिवस दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में मनाया। जिसमें योगी सरकार के ओबीसी नेताओं की तिकड़ी की सियासी केमिस्ट्री देखने को मिली। संजय निषाद के मंच पर सुभासपा के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर और अपना दल (एस) के नेता आशीष पटेल ने एक-दूसरे का हाथ दिल्ली में पकड़ा, लेकिन सियासी ताप लखनऊ का बढ़ा दिया है। इतना ही नहीं इस स्थापना दिवस में यूपी की योगी सरकार के तीनों सहयोगी क्षत्रपों ने शिरकत किया, लेकिन बीजेपी का कोई बड़ा नेता मौजूद नहीं था।

ये तीनों नेता वर्तमान में योगी सरकार में मंत्री हैं और बीजेपी के सहयोगी दल भी हैं। तीनों नेता और ओबीसी का बड़ा चेहरा माने जाते हैं। चर्चा ऐसी है कि निषाद पार्टी के कार्यक्रम में बीजेपी के सहयोगी नेताओं की तिकड़ी ने एकजुट होकर अपनी सियासी ताकत दिखाने के साथ दिल्ली से लखनऊ को सियासी संदेश देने की कवायद की है। मंत्री निषाद के मंच से आशीष पटेल और ओमप्रकाश राजभर जमकर गरजे। संजय निषाद ने भी कई आरोप लगाए। पिछड़े समाज से आने वाली जातियों के मुद्दों को खुलकर उठाया। यूपी के क्षत्रपों की तस्वीर जबसे सोशल मीडिया पर आई, तब से वह गर्दा उड़ाए हुए है।

RELATED NEWS

अखिलेश-आजम की मुलाकात के बाद एक्टिव हुए ‘आजमवादी’ कैंडीडेट, इन धुरंधरों के साथ रुचिवीरा की बेटी भी हुई सक्रिय

अखिलेश-आजम की मुलाकात के बाद एक्टिव हुए ‘आजमवादी’ कैंडीडेट, इन धुरंधरों के साथ रुचिवीरा की बेटी भी हुई सक्रिय

October 11, 2025
CM योगी ने मिशन 2027 का तैयार किया मेगा प्लान, BJP अब ‘PDR’ के जरिए सपा के ‘PDA’ को ऐसे करेगी जमींदोज

CM योगी ने मिशन 2027 का तैयार किया मेगा प्लान, BJP अब ‘PDR’ के जरिए सपा के ‘PDA’ को ऐसे करेगी जमींदोज

August 25, 2025

फोटो सेशन के बाद तीनों नेता बोले। संजय निषाद ने इस रैली को नया नाम दिया। उन्होंने कहा कि यह केवल उत्सव नहीं, बल्कि संकल्प और एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पार्टी न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे भारत में मछुआरे, बिंद, केवट, मल्लाह, कुंवर, गोंड, कश्यप और अन्य मेहनतकश समाजों की मजबूत आवाज बन चुकी है। हमारे समाज का सबसे बड़ा मुद्दा आरक्षण और संवैधानिक अधिकार है और यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी। संजय निषाद ने कहा कि जब तक हमारे समाज के साथ सही न्याय नहीं होगा। हमारी लड़ाई जारी रहेगी। आजादी के बाद से हमारे समाज के साथ अन्याय हुआ। कई सरकार आई और गई, लेकिन किसी ने हमारे समाज के उत्थन पर बात नहीं की।

संजय निषाद के बाद ओमप्रकाश राजभर भी बोले। उन्होंने कहा, ’डॉ. संजय निषाद ने ताल किनारे रहने वाले समाज को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में एकजुट कर अपनी ताकत दिखाई है। उत्तर प्रदेश की राजनीति का भविष्य तय कर रहा है। निषाद पार्टी ने केवल 10 साल में जिस तेज़ी से विकास किया है, वह अभूतपूर्व है। अगर समाज को हक-अधिकार नहीं मिला तो लखनऊ विधानसभा का घेराव तय है। यूपी सरकार में मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि भीड़ बता रही है कि डॉ. संजय निषाद की असली ताकत है। अब समाज डरने वाला नहीं है और यह लड़ाई रुकने वाली नहीं है। निषाद पार्टी अब अकेली नहीं है, हम सभी सहयोगी दल उनके साथ खड़े हैं।

आशीष पटेल ने कहा कि डॉ. निषाद इलेक्ट्रो होम्योपैथी से मीठी गोली देकर इलाज करते आए हैं, लेकिन अब उन्हें आरक्षण विरोधियों का पक्का इलाज करना होगा। मंच पर मौजूद आरएलडी, सुभासपा, निषाद पार्टी और अपना दल (एस) ही असली पीडीए हैं। सत्ता की चाबी अब इन्हीं दलों के पास होगी। 2027 के चुनाव में हमारा पीडिए अपनी ताकत दिखाएगा। हमसब एक होकर चुनाव में उतरेंगे। आशीष पटेल ने कहा कि हम तीनों दल पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटे हैं। आगे की रणनीति पर काम कर रहे हैं।

बता दें, योगी सरकार के तीन मंत्री दिल्ली में एक मंच पर आए, उससे लखनऊ का सियासी ताप बढ़ गया है। बीजेपी के सहयोगी दलों के जुटान ने 2027 के चुनाव से पहले पंचायत चुनाव में अपनी ताकत साझा करने का एहसास दिखा दिया है। हालांकि, सभी नेताओं ने एनडीए को मजबूत करने और बीजेपी के नेतृत्व में काम करने की अपनी मंशा को बार-बार प्रदर्शित किया और मंच से भी कहा, लेकिन यह माना जा रहा है कि अपना दल (एस), निषाद पार्टी और ओमप्रकाश राजभर की पार्टी मिलकर एक प्रेशर ग्रुप बन सकती है।

इनसब के बीच हम आपको बताते हैं कि तीनों नेताओं की अपने समाज में कितनी पकड़ है और यूपी की कितनी सीटों पर इनके समाज के वोटर्स हार-जीत तय करते हैं। निषाद पार्टी, निषाद समाज को अपना वोटबैंक बताती है और इन मतदाताओ का 30 से 35 सीटों प्रभाव है। अपना दल (एस) का बड़ा आधार कुर्मी समाज माना जाता है, जो 20 से 25 सीटों पर असर रखता है। वहीं सुभासपा का वोटबैंक कहे जाने वाले राजभर समुदाय का 15 से 20 सीटों पर प्रभाव है। ऐसे में ये तीनों अलग होते हैं तो बीजेपी को 80 से 90 विधानसभा सीटों पर मुश्किल हो सकती है।

 

Related Posts

अखिलेश-आजम की मुलाकात के बाद एक्टिव हुए ‘आजमवादी’ कैंडीडेट, इन धुरंधरों के साथ रुचिवीरा की बेटी भी हुई सक्रिय

अखिलेश-आजम की मुलाकात के बाद एक्टिव हुए ‘आजमवादी’ कैंडीडेट, इन धुरंधरों के साथ रुचिवीरा की बेटी भी हुई सक्रिय

October 11, 2025
CM योगी ने मिशन 2027 का तैयार किया मेगा प्लान, BJP अब ‘PDR’ के जरिए सपा के ‘PDA’ को ऐसे करेगी जमींदोज

CM योगी ने मिशन 2027 का तैयार किया मेगा प्लान, BJP अब ‘PDR’ के जरिए सपा के ‘PDA’ को ऐसे करेगी जमींदोज

August 25, 2025
अब सीएम योगी ने बृजभूषण शरण सिंह के बेटों से की गुफ्तगू, बन गई बात और ‘महाराज जी’ ने दिया ये ‘गिफ्ट’

अब सीएम योगी ने बृजभूषण शरण सिंह के बेटों से की गुफ्तगू, बन गई बात और ‘महाराज जी’ ने दिया ये ‘गिफ्ट’

July 27, 2025
राजा भैया के इस खेला से यूपी की सियासत में आया भूचाल, जानें कुंडा विधायक अब किन दलों का बिगाड़ेंगे खेल

राजा भैया के इस खेला से यूपी की सियासत में आया भूचाल, जानें कुंडा विधायक अब किन दलों का बिगाड़ेंगे खेल

July 1, 2025
मंत्री संजय निषाद ने किया बड़ा खुलासा, 7 दारोगाओं के तुड़वाए हाथ-पैर और उन्हें गड्ढे में फिंकवाया

मंत्री संजय निषाद ने किया बड़ा खुलासा, 7 दारोगाओं के तुड़वाए हाथ-पैर और उन्हें गड्ढे में फिंकवाया

March 19, 2025
पल्लवी को सरकार का मास्टर बताते हुए मंत्री Ashish Patel की ललकार, दम है तो पैर के बजाए सीधे सीने में गोली मारे STF 

पल्लवी को सरकार का मास्टर बताते हुए मंत्री Ashish Patel की ललकार, दम है तो पैर के बजाए सीधे सीने में गोली मारे STF 

January 2, 2025
क्या है Azam Khan का ‘धोबीपहाड़ प्लान’ जो हुआ ‘लीक’,  Akhilesh Yadav को ‘चच्चा’ कुछ इस तरह से देने जा रहे ‘गच्चा’

क्या है Azam Khan का ‘धोबीपहाड़ प्लान’ जो हुआ ‘लीक’, Akhilesh Yadav को ‘चच्चा’ कुछ इस तरह से देने जा रहे ‘गच्चा’

December 12, 2024
Next Post
13 year old student dies of heart attack in Bhilwara

Bheelwada incident: स्कूल गेट के पास गिरी हुई बेहोश,13 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत,गांव और स्कूल में मातम

Renegotiations for jet fighter project aim to ease burden on state budget

Supreme Court order on stray dogs

Stray Dogs पर बड़ा आदेश, नसबंदी के बाद छोड़े जाएंगे कुत्ते, सार्वजनिक जगहों पर खाना खिलाने पर लगी रोक

POPULAR POST

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
Airfare Rules : दिवाली पर महंगे हवाई टिकटों पर लगेगी लगाम? क्या सरकार करेगी पुराने नियमों में कुछ बदलाव

Airfare Rules : दिवाली पर महंगे हवाई टिकटों पर लगेगी लगाम? क्या सरकार करेगी पुराने नियमों में कुछ बदलाव

November 1, 2026
IDBI Bank Strike: आज से दो दिन IDBI बैंक में हड़ताल, जाने किन शाखाओं का काम हो सकता है प्रभावित

IDBI Bank Strike: आज से दो दिन IDBI बैंक में हड़ताल, जाने किन शाखाओं का काम हो सकता है प्रभावित

November 1, 2026
Delhi AQI Today: दिवाली से पहले ही ज़हरीली हुई दिल्ली की हवा,कई इलाकों में स्थिति हुई गंभीर

Delhi AQI Today: दिवाली से पहले ही ज़हरीली हुई दिल्ली की हवा,कई इलाकों में स्थिति हुई गंभीर

November 1, 2026
Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

November 1, 2026
UP TET Update : यूपी टीईटी का इंतजार खत्म, साल में दो परीक्षा कराने की तैयारी तेज, जानें किनको मिलेगा मौका

UP TET Update : यूपी टीईटी का इंतजार खत्म, साल में दो परीक्षा कराने की तैयारी तेज, जानें किनको मिलेगा मौका

November 1, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India