Tuesday, November 3, 2026 5:44 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » bjp candidates list » UP Election 2022 Lucknow: जाने नवाबों के शहर का समीकरण, कई सीटों पर है कांटे की टक्कर

UP Election 2022 Lucknow: जाने नवाबों के शहर का समीकरण, कई सीटों पर है कांटे की टक्कर

by abhishek tyagi
22/02/2022

नई दिल्ली। लखनऊ दुनियाभर में चिकन के कपड़ों और फलों के राजा आम की दशहरी समेत कई किस्मों के लिए मशहूर है, मगर इसका सियासी मिजाज आम कभी नहीं रहा। नवाबों की नगरी 1857 के पहले स्वतंत्रता संग्राम की कोख से आधुनिक नगरी के स्वरुप के विस्तार तक की यात्रा शुरू कर यूपी की राजधानी बना।

यूपी के हर जिले का राजनीतिक रोडमैप लखनऊ से ही बनकर तैयार होता है। जिले में 9 विधानसभा सीटें हैं और लगभग हर सीट का सियासी समीकरण समय-समय पर बदलता रहा है । मलिहाबाद- दलित बाहुल्य मलिहाबाद सीट पर बीजेपी ने सांसद कौशल किशोर की पत्नी जय देवी पर एक बार फिर भरोसा जताया है। समाजवादी पार्टी ने सुरेंद्र कुमार, कांग्रेस से इंदल रावत और बसपा से जगदीश रावत चुनावी मैदान में हैं।

मलिहाबाद सुरक्षित सीट के इतिहास की बात करें तो इस सीट पर 7 बार कांग्रेस और 4 बार समाजवादी पार्टी कब्जा कर चुकी है। बीजेपी 2017 में पहली बार मलिहाबाद से चुनाव जीती थी। इस सीट पर दलित वोटर्स निर्णायक भूमिका में हैं।बख्शी का तालाब- 2012 से पहले लखनऊ के ग्रामीण इलाके से बनी यह सीट महोना विधानसभा में आती थी परसीमन के बाद बख्शी तालाब विधानसभा सीट का गठन हुआ। दलित और पिछड़ी जाति बाहुल्य इस सीट पर सपा से गोमती यादव ने जीत दर्ज की थी। वर्तमान में बीजेपी ने पुराने कार्यकर्ता योगेश शुक्ला को मैदान में उतारा है। वहीं सपा ने गोमती यादव, कांग्रेस ने ललन कुमार और बसपा ने सलाउद्दीन सिद्दीकी को मैदान में उतारा है। इस सीट पर अनुसूचित जाति जनजाति के वोटर की संख्या सबसे ज्यादा है।

RELATED NEWS

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

November 1, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026

सरोजनी नगर- बीजेपी ने इस सीट से इस बार स्वाति सिंह की जगह ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर राजेश्वर सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। सरोजनी नगर के जातीय समीकरण की बात करें तो सरोजिनी नगर सीट पर सबसे ज्यादा ब्राह्मण वोटर 1 लाख 10 हजार हैं। जाटव वोटर्स भी इस सीट पर अच्छा खासा प्रभाव रखते हैं। इस सीट से कांग्रेस ने बबलू सिंह को, बसपा ने जलीस खान को वहीं सपा ने प्रोफेसर अभिषेक मिश्रा को टिकट दिया है। सरोजिनी नगर सीट राजेश्वर सिंह और अभिषेक मिश्रा की दावेदारी की वजह से ब्राह्मण और ठाकुरों के वर्चस्व की लड़ाई बन गई है।

लखनऊ पश्चिम- ये सीट मुस्लिम बाहुल्य सीट है, दूसरे नंबर पर यहां पर ब्राह्मण वोटर्स हैं। इस सीट पर बीजेपी का कब्जा रहा है। ये सीट बीजेपी के दिग्गज नेता रहे लालजी टंडन की परंपरागत सीट रही है। 2017 में बीजेपी से सुरेश श्रीवास्तव ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। लखनऊ उत्तर- 2008 के परिसीमन के बाद 2012 के चुनाव से अस्तित्व में आई थी। 2017 में बीजेपी से नीरज बोरा ने इस सीट से जीत दर्ज की थी। महोना और पूर्वी सीटों के इलाकों से बनी इस उत्तरी सीट पर ब्राह्मण और मुस्लिम वोटरों का बोलबाला है।लखनऊ पूर्व- लखनऊ पूर्वी सीट बीजेपी की परंपरागत सीट रही है।1991 से लेकर 2017 तक पूर्व विधानसभा पर बीजेपी का ही कब्जा रहा है।

वर्तमान में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मिनिस्टर आशुतोष टंडन इसी सीट से विधायक हैं। वोट बैंक की बात करें तो इस सीट पर क्षत्रिय, ब्राह्मण और दलित वोटर्स सबसे अधिक संख्या में हैं। इस बार के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने एक बार फिर मंत्री आशुतोष टंडन को ही मैदान में उतारा है। समाजवादी पार्टी से अनुराग भदौरिया कांग्रेस से मनोज तिवारी, बीएसपी ने आशीष सिन्हा को टिकट दिया है।लखनऊ मध्य- यह पुराने लखनऊ वाली सीट है और ये मुस्लिम बाहुल्य सीट मानी जाती है। 2017 के चुनाव में इस सीट पर कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने जीत दर्ज की थी। बीजेपी इस सीट पर 7 बार जीत दर्ज कर चुकी है। दो बार कांग्रेस का भी कब्जा रहा है।

वर्तमान में बीजेपी ने इस सीट पर अहियागंज से सभासद रजनीश गुप्ता को मैदान में उतारा है. समाजवादी पार्टी ने रविदास मेहरोत्रा को, बीएसपी ने आशीष श्रीवास्तव को और कांग्रेस ने सदफ जफर को मैदान में है। लखनऊ केंट- इस सीट को भी बीजेपी की लिए सबसे सुरक्षित सीट माना जाता है. वजह है सर्वाधिक ब्राह्मण वोटरों की संख्या। पहाड़ के निवासी वोटरों की अधिक संख्या भी इस सीट पर निर्णायक भूमिका निभाती है।

2017 के चुनाव में इस सीट पर बीजेपी के पुराने नेता सुरेश तिवारी ने जीत दर्ज की थी। इस बार बीजेपी ने अपने कैबिनेट मिनिस्टर बृजेश पाठक की सीट बदलकर कैंट से प्रत्याशी बनाया है तो समाजवादी पार्टी ने अपने सभासद राजू गांधी को मैदान में उतारा है।

मोहनलाल गंज- लखनऊ के मोहनलालगंज सीट ऐतिहासिक सीट है. देश के पहले विधानसभा चुनाव के साथ यह सीट अस्तित्व में है. मोहनलालगंज सुरक्षित समाजवादी पार्टी की परंपरागत सीट मानी जाती रही है।

2017 की मोदी लहर में भी इसी पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अमरीश पुष्कर ने जीत दर्ज की थी. इस सीट पर इस बार सपा ने सुशीला सरोज को मैदान में उतारा है. बीजेपी ने अमरीश कुमार को टिकट दिया है तो कांग्रेस से ममता चौधरी और बीएसपी से देवेंद्र कुमार मैदान में है।

Related Posts

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

November 1, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

September 23, 2026
Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

September 22, 2026
UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

September 22, 2026
Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

September 19, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

September 12, 2026
UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

September 9, 2026
Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

September 5, 2026
Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

September 3, 2026
Next Post

चौथे चरण की वोटिंग में पहले योगी आदित्यनाथ ने जनता को कौन सा दिया वोटिंग मंत्र ...

UP Election 2022 : यूपी चुनाव के चौथे चरण में 9 जिले की 59 सीटों पर 624 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

चौथे चरण की वोटिंग से पहले पीएम मोदी और अमित शाह का मतदाताओं से अपील बहुमूल्य वोट का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं

POPULAR POST

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026
Ghaziabad Accident : स्कूल लेने निकली मां को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत… घर पर इंतजार करती रह गईं दो मासूम

Ghaziabad Accident : स्कूल लेने निकली मां को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत… घर पर इंतजार करती रह गईं दो मासूम

October 31, 2026
World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

November 1, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

October 31, 2026
Shahi Wedding: अमेरिका से आएगा किसका दामाद? 10 बीघा में शाही शादी, घुड़दौड़ से लेकर विदेशी फूलों से सजावट की तैयारी

Shahi Wedding: अमेरिका से आएगा किसका दामाद? 10 बीघा में शाही शादी, घुड़दौड़ से लेकर विदेशी फूलों से सजावट की तैयारी

November 3, 2026

LATEST

Ghaziabad Municipal Corporation: नंदग्राम में बनेगा नगर निगम का नया मुख्यालय, जाने कब तक होगा तैयार

Ghaziabad Municipal Corporation: नंदग्राम में बनेगा नगर निगम का नया मुख्यालय, जाने कब तक होगा तैयार

November 3, 2026
Cheque Safety : चेक पर क्यों लिखते हैं ONLY? RBI का नियम या अच्छी आदत, जानिए इसके पीछे की वजह

Cheque Safety : चेक पर क्यों लिखते हैं ONLY? RBI का नियम या अच्छी आदत, जानिए इसके पीछे की वजह

November 3, 2026
Lucknow Theft : फर्स्ट AC में महिला के ढाई लाख के गहने चोरी, 4 बार खींची चेन, फिर भी मदद नहीं पहुंची

Lucknow Theft : फर्स्ट AC में महिला के ढाई लाख के गहने चोरी, 4 बार खींची चेन, फिर भी मदद नहीं पहुंची

November 3, 2026
RAX Phone: न सिम कार्ड, न आम मोबाइल नेटवर्क! जानिए कैसे काम करता है प्रधानमंत्री का खास फोन

RAX Phone: न सिम कार्ड, न आम मोबाइल नेटवर्क! जानिए कैसे काम करता है प्रधानमंत्री का खास फोन

November 3, 2026
Jaiswal Century : यशस्वी जायसवाल ने ठोका नाबाद शतक, खराब फॉर्म को पीछे छोड़ कीवी गेंदबाजों की लगाई क्लास

Jaiswal Century : यशस्वी जायसवाल ने ठोका नाबाद शतक, खराब फॉर्म को पीछे छोड़ कीवी गेंदबाजों की लगाई क्लास

November 3, 2026
Ram Mandir Donation Theft Case

Ram Mandir Case : चंदा चोरी का सुप्रीम कोर्ट ने किया निपटारा, CJI सूर्यकांत की बेंच ने क्यों लिया यह फैसला?

November 3, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India