Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » यूपी में बिजली दरों में 30% बढ़ोतरी का प्रस्ताव, उपभोक्ता परिषद ने किया विरोध

यूपी में बिजली दरों में 30% बढ़ोतरी का प्रस्ताव, उपभोक्ता परिषद ने किया विरोध

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन ने बिजली दरों में 30% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है। इसे लेकर उपभोक्ता परिषद ने विरोध जताया है और फर्जी आंकड़ों पर आधारित बताते हुए विद्युत नियामक आयोग में आपत्ति दर्ज कराई है।

by Mayank Yadav
20/05/2025
UPPCL

UPPCL electricity rate hike: उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने विद्युत नियामक आयोग में बिजली दरों में 30 प्रतिशत तक वृद्धि का प्रस्ताव पेश किया है। अगर यह प्रस्ताव मंजूर हो जाता है, तो प्रदेश में बिजली महंगी हो जाएगी। UPPCL का कहना है कि खर्च बढ़ने और राजस्व में कमी के कारण घाटा लगातार बढ़ रहा है, जिसे कम करने के लिए यह कदम जरूरी है। हालांकि, बिजली उपभोक्ता परिषद ने इस बढ़ोतरी का कड़ा विरोध किया है और इसे फर्जी आंकड़ों पर आधारित बताया है। परिषद ने विद्युत नियामक आयोग में आपत्ति दर्ज कराई है और इस प्रस्ताव को असंवैधानिक बताते हुए इसका मुकाबला करने की बात कही है। अब इस प्रस्ताव को लेकर नियामक आयोग की अंतिम निर्णय प्रक्रिया चल रही है।

बिजली दरों में बढ़ोतरी का कारण: खर्च ज्यादा, कमाई कम

UPPCL ने वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए बिजली की वास्तविक आय-व्यय रिपोर्ट विद्युत नियामक आयोग को प्रस्तुत की है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वर्ष बिजली बिलों की वसूली केवल 88 प्रतिशत हो पाई, जिससे 2023-24 के 4,378 करोड़ रुपए के घाटे में बढ़ोतरी कर 13,542 करोड़ रुपए का नुकसान हो गया। इस वित्तीय वर्ष घाटा बढ़कर लगभग 19,600 करोड़ रुपए तक पहुंचने का अनुमान है। बिजली खरीद, संचालन, ब्याज और ऋण भुगतान में खर्च तेजी से बढ़ा है, जबकि राजस्व घटा है। इन कारणों से UPPCL ने बिजली दरों में 30% बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है ताकि घाटा कम किया जा सके।

बिजली चोरी और बिल वसूली में बड़ी कमी से घाटा बढ़ा

UPPCL ने बताया कि प्रदेश में करीब 10 प्रतिशत ट्रांसफार्मर खराब स्थिति में हैं। 54.24 लाख उपभोक्ताओं ने एक भी बार बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है, जिनका कुल बकाया 36,353 करोड़ रुपए है। वहीं, 78.65 लाख उपभोक्ताओं ने छह महीने से बिल का भुगतान नहीं किया, जिन पर 36,117 करोड़ रुपए का बकाया है। इसके अलावा, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के कई फीडरों में 50 प्रतिशत से अधिक तकनीकी और वाणिज्यिक नुकसान हो रहा है। बिजली चोरी और बिल वसूली में कमी के कारण कॉरपोरेशन का घाटा लगातार बढ़ रहा है, जिससे वित्तीय स्थिति गंभीर होती जा रही है।

RELATED NEWS

UPPCL Smart Prepaid Meter Fine

Smart Prepaid Meter: बिजली बहाली में देरी पड़ी भारी, UPPCL पर नियामक आयोग ने लगाया 7.18 लाख रुपये का जुर्माना

June 6, 2026
UPPCL UP Power

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं की बल्ले-बल्ले! 100% ब्याज माफ़ और मूलधन में भारी छूट, जानें रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख

January 5, 2026

उपभोक्ता परिषद ने बढ़ोतरी का किया जोरदार विरोध

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद UPPCL ने विद्युत नियामक आयोग में बिजली दरों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव का विरोध दर्ज कराया है। परिषद का आरोप है कि बिजली कंपनियां फर्जी आंकड़ों के आधार पर घाटे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रही हैं। परिषद अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि कंपनियों ने वास्तविक वसूली के आधार पर राजस्व गैप को बढ़ा-चढ़ाकर 9,200 करोड़ रुपए से ज्यादा दिखाया है, जिससे 15 से 25 प्रतिशत तक बिजली दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा गया है। परिषद ने इस प्रस्ताव को असंवैधानिक बताया है और इसके खिलाफ व्यापक संघर्ष की चेतावनी दी है।

उत्तर प्रदेश में बिजली दरों की यह प्रस्तावित बढ़ोतरी आम उपभोक्ताओं के लिए महंगी साबित हो सकती है, जबकि बिजली कंपनियों की वित्तीय स्थिति सुधारने के लिए यह कदम आवश्यक बताया जा रहा है। नियामक आयोग की अगली कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।

जिन्ना की फंडिंग में इस्तेमाल हुई संपत्ति पर अली खान महमूदाबाद के परिवार का हक भाजपा ने रोका : थिंक टैंक

Related Posts

UPPCL Smart Prepaid Meter Fine

Smart Prepaid Meter: बिजली बहाली में देरी पड़ी भारी, UPPCL पर नियामक आयोग ने लगाया 7.18 लाख रुपये का जुर्माना

June 6, 2026
UPPCL UP Power

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं की बल्ले-बल्ले! 100% ब्याज माफ़ और मूलधन में भारी छूट, जानें रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख

January 5, 2026
UPPCL Smart Meters

बिजली संकट खत्म! UP में 11 लाख खराब स्मार्ट मीटर बदलेंगे, उपभोक्ताओं को मिलेगी ‘सटीक’ बिजली

December 10, 2025
UPPCL

1 दिसंबर से लागू होगी बिजली बिल ‘एकमुश्त समाधान योजना’; 100% सरचार्ज माफ, मूलधन में 25% तक छूट

November 30, 2025
UPPCL

यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: लगातार छठे साल भी दरें यथावत!

November 23, 2025
UPPCL

यूपी के बिजलीकर्मियों के लिए बड़ी खबर: बिना सुरक्षा उपकरण काम करने पर होगी बर्खास्तगी

November 18, 2025
UPPCL

यूपी में बिजली बकाएदारों को बड़ी राहत: सरचार्ज माफ, मूल बिल में 25% तक छूट

November 12, 2025
UPPCL

UPPCL में बड़ा बदलाव: कर्मचारियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण, चेयरमैन डॉ. आशीष गोयल ने दिए सख्त निर्देश

August 8, 2025
UPPCL

UPPCL payment: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत… अब सिर्फ जिले का नाम चुनें और झटपट भरें बिल, नहीं होगी कोई गलती

April 4, 2025
Next Post
Kushinagar

क्या बढ़ती सड़क हिंसा बन रही है जानलेवा? ठोकर लगने पर बाइक चालक की पीट-पीटकर हत्या, 8 आरोपी गिरफ्तार

Gonda

Gonda encounter में मारा गया एक लाख का इनामी भुर्रे, 48 मुकदमों की क्राइम हिस्ट्री से दहला चुका था यूपी

Marriott International luxury hotel chain details

दुनियाभर में 9,100 से ज़्यादा होटल भारत में भी 150,जानिए दुनिया में सबसे बड़े होटल ग्रुप की शानदार कहानी

POPULAR POST

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
T20 Records : किसने एक ही मैच में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, सूर्या को पछाड़ बने नंबर-1, अय्यर ने भी मचाया धमाल

T20 Records : किसने एक ही मैच में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, सूर्या को पछाड़ बने नंबर-1, अय्यर ने भी मचाया धमाल

November 1, 2026
Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

October 30, 2026
Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026
UP TET Update : यूपी टीईटी का इंतजार खत्म, साल में दो परीक्षा कराने की तैयारी तेज, जानें किनको मिलेगा मौका

UP TET Update : यूपी टीईटी का इंतजार खत्म, साल में दो परीक्षा कराने की तैयारी तेज, जानें किनको मिलेगा मौका

November 1, 2026
Amit Shah UP Election 2027

UP Politics : किसने दिया मिशन-2027 का मंत्र, बोले- नाराजगी भूलिए, तीसरी बार बनाइए भाजपा सरकार

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India