Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Father Crime : नशे में रक्षक ही बना भक्षक, 2 जिले 2 हत्याएं दोनों में पिता आरोपित

Father Crime : नशे में रक्षक ही बना भक्षक, 2 जिले 2 हत्याएं दोनों में पिता आरोपित

प्रयागराज और औरैया में दो पिता पर अपने बेटों की हत्या का आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक दोनों घटनाओं में आरोपी नशे में थे। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

by SYED BUSHRA
23/09/2026
Uttar Pradesh Father Son Murder Cases

Uttar Pradesh Father Son Murder Cases:उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और औरैया जिलों में पिता द्वारा अपने बेटों की हत्या करने के दो मामले सामने आए हैं। दोनों घटनाओं में पुलिस के मुताबिक आरोपी पिता के नशे में होने की बात सामने आई है। प्रयागराज में 18 वर्षीय युवक की चाकू और डंबल से हमला कर हत्या करने का आरोप है, जबकि औरैया में 15 वर्षीय किशोर की डंडे से पिटाई के बाद मौत हुई।

चाकू से किया हमला

प्रयागराज के करछना थाना क्षेत्र के कैथी गांव में मंगलवार दोपहर 18 वर्षीय अभिषेक की हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, अभिषेक की पड़ोस के एक युवक से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी।

बताया गया कि इसकी जानकारी मिलने के बाद अभिषेक का पिता रघुनंदन द्विवेदी कथित तौर पर नशे की हालत में गुस्से में आ गया। उसने घर के बरामदे में बेटे पर चाकू से हमला किया। इसके बाद घर में रखा डंबल उठाकर उसके सीने पर कई वार किए।

RELATED NEWS

Wife Murder Case: इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, लव मैरिज के बाद क्यों शक गहराया, पत्नी का गला घोंटा

Wife Murder Case: इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, लव मैरिज के बाद क्यों शक गहराया, पत्नी का गला घोंटा

September 26, 2026
Kanpur Murder Case : क्या बहु थी  बेकसूर, अब बेटे पर आरोप, क्यों हुई हत्या,  हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Kanpur Murder Case : क्या बहु थी बेकसूर, अब बेटे पर आरोप, क्यों हुई हत्या, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

September 26, 2026

गंभीर चोटों के कारण अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।

रुपये को लेकर विवाद

दूसरा मामला औरैया के सहार थाना क्षेत्र के पूर्वा सोमवंशी गांव का है। यहां 45 वर्षीय उम्मेद सिंह पर अपने 15 वर्षीय बेटे रिशु की हत्या करने का आरोप है।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार देर रात पिता-पुत्र के बीच रुपये को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसके बाद शराब के नशे में उम्मेद सिंह ने बेटे की डंडे से पिटाई शुरू कर दी। गंभीर चोट लगने के बाद किशोर की मौत हो गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।

खुदकुशी की कोशिश

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान उम्मेद सिंह की तबीयत बिगड़ गई और उसे उल्टियां होने लगीं। आरोपी ने बताया कि नशा उतरने के बाद उसे बेटे की मौत का पता चला था।

इसके बाद उसने चूहे मारने की दवा खा ली। तबीयत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस दोनों घटनाओं में आगे की कार्रवाई कर रही है।

दो घटनाओं में नशा

प्रयागराज और औरैया की दोनों घटनाएं अलग-अलग परिस्थितियों में हुईं, लेकिन पुलिस के मुताबिक दोनों मामलों में आरोपी पिता के नशे में होने की बात सामने आई है। प्रयागराज में बेटे की पड़ोसी युवक से कहासुनी के बाद विवाद बढ़ा, जबकि औरैया में रुपये को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद हुआ था।

Related Posts

Wife Murder Case: इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, लव मैरिज के बाद क्यों शक गहराया, पत्नी का गला घोंटा

Wife Murder Case: इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, लव मैरिज के बाद क्यों शक गहराया, पत्नी का गला घोंटा

September 26, 2026
Kanpur Murder Case : क्या बहु थी  बेकसूर, अब बेटे पर आरोप, क्यों हुई हत्या,  हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Kanpur Murder Case : क्या बहु थी बेकसूर, अब बेटे पर आरोप, क्यों हुई हत्या, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

September 26, 2026
Azamgarh Tragedy : चाचा, चाची और चचेरे भाई की तीन अर्थियां एक साथ पहुंचीं, क्यों भतीजी ने दी मुखाग्नि

Azamgarh Tragedy : चाचा, चाची और चचेरे भाई की तीन अर्थियां एक साथ पहुंचीं, क्यों भतीजी ने दी मुखाग्नि

September 24, 2026
Teacher Murder: स्कूल से लौट रहे प्रभारी प्रधानाध्यापक की बाइक सवार तीन हमलावरों ने गोली मारकर की हत्या

Teacher Murder: स्कूल से लौट रहे प्रभारी प्रधानाध्यापक की बाइक सवार तीन हमलावरों ने गोली मारकर की हत्या

September 22, 2026
Lakhimpur School Shooting

Murder In School: प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत, प्रेमिका को गोली मार, युवक ने की थी खुदकुशी, क्या वजह आई सामने

September 22, 2026
Fake Bail Bonds: मजबूरी का फ़ायदा उठा कर करवा रहे ये अपराध,जानिए किन में हो रही है भागीदारी

Fake Bail Bonds: मजबूरी का फ़ायदा उठा कर करवा रहे ये अपराध,जानिए किन में हो रही है भागीदारी

September 22, 2026
Lucknow Rajajipuram Youth Death

Lucknow sucide: युवक ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाई, नीचे तड़पते हुए पानी मांगा, दो मिनट में तोड़ा दम

September 15, 2026
Lucknow Mobile EMI Hostage Case

EMI वसूली के नाम पर युवक को बनाया बंधक, खून निकलवाकर पांच दिन कराई मजदूरी

September 15, 2026
Baghpat Two Friends Murder

Baghpat Murder: 20 दिन से लापता दो दोस्तों की लाश मंदिर की धूनी के नीचे मिली, पुजारी पर शक से मचा हड़कंप

August 25, 2026
Basti Crime News

Basti Crime News: बस्ती में प्रेम संबंध का विरोध पड़ा भारी, बेटी के प्रेमी पर पिता की हत्या का आरोप, नहर किनारे मिला शव

August 22, 2026
Next Post
Cancer Drug Price: 2,700 की दवा पर 27,000 की बिक्री ,सुप्रीम कोर्ट ने कहा दिन-दहाड़े लूट-खसोट का मामला

Cancer Drug Price: 2,700 की दवा पर 27,000 की बिक्री ,सुप्रीम कोर्ट ने कहा दिन-दहाड़े लूट-खसोट का मामला

SIM Alert : आपके नाम पर चल रहा अनजान सिम बन सकता है आप के लिए मुसीबत, जानिए कैसे जांचे

SIM Alert : आपके नाम पर चल रहा अनजान सिम बन सकता है आप के लिए मुसीबत, जानिए कैसे जांचे

TRAI Rule : ग्राहकों को मिलेंगे अब बिना डेटा वाले रिचार्ज, कॉल-एसएमएस यूजर्स को अब ज्यादा विकल्प, TRAI ने बदले नियम

TRAI Rule : ग्राहकों को मिलेंगे अब बिना डेटा वाले रिचार्ज, कॉल-एसएमएस यूजर्स को अब ज्यादा विकल्प, TRAI ने बदले नियम

POPULAR POST

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
UP Weather Today

UP Weather Today:आज यूपी में खिलेगी धूप या होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी किया ताजा पूर्वानुमान

November 1, 2026
Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

October 31, 2026
Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

October 29, 2026
Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

October 31, 2026
Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India