बुधवार, सितम्बर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

TRAI Rule : ग्राहकों को मिलेंगे अब बिना डेटा वाले रिचार्ज, कॉल-एसएमएस यूजर्स को अब ज्यादा विकल्प, TRAI ने बदले नियम

TRAI के नए नियमों के तहत Jio, Airtel और Vi जैसी कंपनियों को डेटा वाले STV के साथ वॉयस और SMS-ओनली विकल्प देने होंगे। इससे डेटा इस्तेमाल न करने वाले ग्राहकों को रिचार्ज के ज्यादा विकल्प मिलेंगे।

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 23, 2026
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Jio, Airtel: और Vi के उन ग्राहकों के लिए राहत की खबर है, जिन्हें मोबाइल में इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं होती। अगर आप फोन का इस्तेमाल मुख्य रूप से कॉल और SMS के लिए करते हैं, तो आने वाले समय में आपके पास बिना डेटा वाले रिचार्ज चुनने के ज्यादा विकल्प हो सकते हैं।

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI ने Telecom Consumer Protection (Thirteenth Amendment) Regulations, 2026 को अंतिम रूप दे दिया है। नए नियमों के तहत टेलीकॉम कंपनियों को वॉयस और SMS वाले ऐसे स्पेशल टैरिफ वाउचर यानी STV उपलब्ध कराने होंगे, जिनमें डेटा शामिल नहीं होगा।

RELATED NEWS

No Content Available

डेटा वाले पैक का विकल्प

TRAI के नए नियम में कहा गया है कि अगर कोई टेलीकॉम कंपनी वॉयस, SMS और डेटा वाला STV उपलब्ध कराती है, तो उसे उसी वैलिडिटी अवधि से जुड़ा वॉयस और SMS-ओनली STV भी देना होगा।

इसका मतलब है कि जिन ग्राहकों को मोबाइल इंटरनेट की जरूरत नहीं है, वे केवल कॉल और SMS वाला रिचार्ज चुन सकेंगे। ऐसे पैक में डेटा शामिल नहीं होगा और उसकी कीमत में भी उचित कमी करनी होगी।

कम अवधि वाले पैक

यह नियम 30 दिन या उससे कम वैलिडिटी वाले ऐसे रिचार्ज पर लागू होगा। इसके अलावा जिन पैक का नवीनीकरण हर महीने एक निश्चित तारीख को होता है, उनके लिए भी वॉयस और SMS-ओनली विकल्प उपलब्ध कराना होगा।

अगर किसी महीने तय तारीख मौजूद नहीं है, तो उस महीने की आखिरी तारीख को रिन्यूअल की तारीख माना जाएगा।

लंबी वैलिडिटी का विकल्प

TRAI ने कंपनियों को कम से कम एक ऐसा वॉयस और SMS-ओनली STV उपलब्ध कराने को भी कहा है, जिसकी वैलिडिटी लंबी हो। इसकी अवधि संबंधित वॉयस, SMS और डेटा वाले STV की वैलिडिटी के अनुरूप होनी चाहिए।

TRAI के अनुसार, पहले भी वॉयस और SMS-ओनली रिचार्ज उपलब्ध थे, लेकिन इनके विकल्प सीमित थे। इनमें ज्यादातर लंबी वैलिडिटी वाले पैक शामिल थे। इससे कम आय वाले ग्राहकों के लिए कम अवधि के किफायती विकल्प चुनना मुश्किल हो सकता था।

ग्राहकों को क्या फायदा

नए नियमों का मकसद ग्राहकों को उनकी जरूरत और बजट के हिसाब से रिचार्ज चुनने के ज्यादा विकल्प देना है। खासतौर पर ऐसे यूजर्स को फायदा होगा, जो इंटरनेट डेटा का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम करते हैं।

अब ऐसे ग्राहक डेटा वाले रिचार्ज के बजाय सिर्फ कॉल और SMS वाला विकल्प चुन सकेंगे। इससे उन्हें ऐसे डेटा के लिए भुगतान करने से बचने का विकल्प मिलेगा, जिसका वे इस्तेमाल नहीं करते।

Tags: Jio Airtel ViTRAI New Rules
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

No Content Available
Next Post
Hotel Scam: दो होटल बुक, दोनों गायब; छुट्टी का टूटा सपना , माइनस 4 डिग्री था कार में बिताई रात,  MMT ने भरा जुर्माना

Hotel Scam: दो होटल बुक, दोनों गायब; छुट्टी का टूटा सपना , माइनस 4 डिग्री था कार में बिताई रात, MMT ने भरा जुर्माना

Ashwin Reaction : जापान ने भारत को दी कड़ी टक्कर, अश्विन बोले- फ्लैट पिचों के आदी हैं भारतीय बल्लेबाज

Ashwin Reaction : जापान ने भारत को दी कड़ी टक्कर, अश्विन बोले- फ्लैट पिचों के आदी हैं भारतीय बल्लेबाज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In