Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Public Works Department: लोक निर्माण विभाग में किसके वित्तीय अधिकार बढ़े कैसे होगा इससे सेवा में सुधार और परियोजनाओं में आएगी तेजी

Public Works Department: लोक निर्माण विभाग में किसके वित्तीय अधिकार बढ़े कैसे होगा इससे सेवा में सुधार और परियोजनाओं में आएगी तेजी

उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग में वित्तीय अधिकार बढ़ाए गए हैं। सेवा नियमावली और पदोन्नति प्रक्रिया को समयानुकूल, पारदर्शी और व्यावहारिक बनाया गया है, जिससे परियोजनाओं की गति और गुणवत्ता बढ़ेगी।

by SYED BUSHRA
24/10/2025

Public Works Department: वित्तीय अधिकार बढ़ाने और पदोन्नति व्यवस्था सुधारने से परियोजनाओं में तेजी, पारदर्शिता और तकनीकी गुणवत्ता सुनिश्चित होगी

उच्च स्तर पर अनुमोदन की आवश्यकता कम होने से निविदा, अनुबंध और कार्यारंभ की प्रक्रिया में तेजी आएगी। यह सुधार वित्तीय अनुशासन बनाए रखते हुए प्रशासनिक दक्षता और पारदर्शिता बढ़ाने में मदद करेगा।

वित्तीय अधिकारों का पुनर्निर्धारण

लोक निर्माण विभाग की शुक्रवार की बैठक में यह जानकारी सामने आई कि विभाग के अधिकारियों के वित्तीय अधिकार वर्ष 1995 में तय किए गए थे। इस दौरान निर्माण कार्यों की लागत में लगभग 5.5 गुना वृद्धि हो चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में वित्तीय अधिकारों का पुनर्निर्धारण जरूरी है, ताकि निर्णय प्रक्रिया तेज़ हो और परियोजनाओं का क्रियान्वयन समय पर हो सके।

RELATED NEWS

Sultanpur: बेस से लेकर पिलर तक… ईंट से बना गभड़िया नाले पर टू लेन का पुल, लोक निर्माण विभाग ने दी गुणवत्ता की गारंटी

February 4, 2023

अपर मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री को सिविल, विद्युत और यांत्रिक कार्यों के लिए वित्तीय अधिकारों की वर्तमान स्थिति बताई। बैठक में तय हुआ कि सिविल कार्यों के लिए अधिकार सीमा 5 गुना तक बढ़ाई जाएगी और विद्युत एवं यांत्रिक कार्यों के लिए कम से कम 2 गुना तक बढ़ाया जाएगा।

मुख्यमंत्री के निर्णय के अनुसार:

मुख्य अभियंता अब 2 करोड़ से 10 करोड़ रुपए तक के कार्यों की स्वीकृति दे सकेंगे।

अधीक्षण अभियंता के अधिकार 1 करोड़ से 5 करोड़ तक बढ़ेंगे।

अधिशासी अभियंता के वित्तीय अधिकार 40 लाख से 2 करोड़ किए जाएंगे।

सहायक अभियंता को भी छोटे कार्यों और टेंडर स्वीकृति का अधिकार अधिक मिलेगा।
यह पुनर्निर्धारण लगभग तीन दशकों के बाद हो रहा है।

वेतनमान और सेवा संरचना का पुनर्गठन

बैठक में उत्तर प्रदेश अभियंता सेवा (लोक निर्माण विभाग) नियमावली, 1990 में संशोधन पर चर्चा हुई। इसमें विद्युत और यांत्रिक वर्ग की सेवा संरचना, पदोन्नति प्रक्रिया और वेतनमान को वर्तमान आवश्यकताओं के अनुसार अपडेट किया गया है।

संशोधित नियमावली में पहली बार मुख्य अभियंता (स्तर-एक) का पद शामिल किया गया है। इसके साथ ही मुख्य अभियंता (स्तर-दो) और अधीक्षण अभियंता के पदों की संख्या बढ़ाई गई। नए पदों के लिए पदोन्नति का स्रोत, प्रक्रिया और वेतनमान स्पष्ट रूप से तय किया गया है।

पदोन्नति की प्रक्रिया में पारदर्शिता

मुख्य अभियंता (स्तर-एक) के पद पर पदोन्नति अब मुख्य अभियंता (स्तर-दो) की वरिष्ठता के आधार पर होगी। इसी तरह अन्य पदों पर भी पदोन्नति की प्रक्रिया नियमावली में स्पष्ट की गई है। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार अधिशासी अभियंता से लेकर मुख्य अभियंता (स्तर-एक) तक के वेतन और पे-लेवल तय किए गए हैं। चयन समिति की संरचना को अद्यतन किया गया है, ताकि पदोन्नति और नियुक्ति पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक निर्माण विभाग राज्य की विकास परियोजनाओं में मुख्य भूमिका निभाता है। इसलिए अभियंताओं की सेवा नियमावली को समयानुकूल, व्यावहारिक और पारदर्शी बनाना बेहद जरूरी है। योग्यता, अनुभव और वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति से विभाग की कार्यकुशलता, तकनीकी गुणवत्ता और सेवा भावना को नई दिशा मिलेगी।

Related Posts

Sultanpur: बेस से लेकर पिलर तक… ईंट से बना गभड़िया नाले पर टू लेन का पुल, लोक निर्माण विभाग ने दी गुणवत्ता की गारंटी

February 4, 2023
Next Post
Noida jewar Airport:विस्थापितों की बदहाली, पांच साल बाद भी रोजगार, स्कूल और स्वास्थ्य सुविधाएं किसको नहीं मिलीं

Noida jewar Airport:विस्थापितों की बदहाली, पांच साल बाद भी रोजगार, स्कूल और स्वास्थ्य सुविधाएं किसको नहीं मिलीं

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19 : क्या अमाल मलिक की हुई छुट्टी? बीच गेम में डबल एविक्शन से मेकर्स लाने वाले हैं जबरदस्त ट्विस्ट!

Tamil Nadu News

तमिलनाडु में कब बजेगा SIR का बिगुल? चुनाव आयोग ने कोर्ट में खोला बड़ा राज!

POPULAR POST

UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

November 2, 2026
Credit Card Rules: बिना सहमति नहीं मिलेगा क्रेडिट कार्ड, बैंक की मनमानी पर लग सकता है जुर्माना

Credit Card Rules: बिना सहमति नहीं मिलेगा क्रेडिट कार्ड, बैंक की मनमानी पर लग सकता है जुर्माना

November 1, 2026
Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

November 2, 2026
Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

October 31, 2026
Odisha Flood : बाढ़-भूस्खलन से बिगड़े हालात, मुख्यमंत्री ने दिए बचाव अभियान तेज करने के निर्देश

Odisha Flood : बाढ़-भूस्खलन से बिगड़े हालात, मुख्यमंत्री ने दिए बचाव अभियान तेज करने के निर्देश

November 1, 2026
T20 Records : भारत ने एक साल में रिकॉर्ड तोड़ छक्के जड़ बनी दुनिया की पहली टीम, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

T20 Records : भारत ने एक साल में रिकॉर्ड तोड़ छक्के जड़ बनी दुनिया की पहली टीम, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

November 1, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India