Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » कटरा के अर्धकुंवारी में लैंडस्लाइड, खराब मौसम से माता वैष्णो देवी यात्रा रोकी गई

कटरा के अर्धकुंवारी में लैंडस्लाइड, खराब मौसम से माता वैष्णो देवी यात्रा रोकी गई

कटरा के अर्धकुंवारी में भूस्खलन और भारी बारिश के चलते माता वैष्णो देवी की यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई है। जम्मू-कश्मीर में कई जिलों में बाढ़ और भूस्खलन का खतरा, मौसम विभाग ने 27 अगस्त तक रेड अलर्ट जारी किया।

by Mayank Yadav
26/08/2025
Mata Vaishno Devi

Mata Vaishno Devi Yatra Katra Landslide: जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। कटरा के अर्धकुंवारी क्षेत्र में भूस्खलन होने के बाद माता वैष्णो देवी की यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। सोमवार देर रात से हो रही तेज बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जम्मू, कठुआ, सांबा, डोडा, उधमपुर और किश्तवाड़ समेत कई जिलों में बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। रावी नदी पर बने रंजीत सागर बांध के सभी गेट खोल दिए गए हैं। मौसम विभाग ने 27 अगस्त तक रेड अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से सतर्क रहने, अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक अपडेट्स का पालन करने की अपील की है।

माता वैष्णो देवी यात्रा पर रोक

कटरा के अर्धकुंवारी क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन के चलते Mata Vaishno Devi की यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई है। श्री Mata Vaishno Devi श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक, पहले हिमकोटि रूट बंद किया गया था, लेकिन हालात खराब होने पर पूरी यात्रा रोकने का फैसला लिया गया। श्राइन बोर्ड के प्रवक्ता ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और मौसम सामान्य होने पर यात्रा फिर से शुरू की जाएगी।

बाढ़ और भूस्खलन का खतरा

जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में भारी बारिश के चलते बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति गंभीर हो गई है। प्रभावित क्षेत्रों में डोडा, कठुआ, किश्तवाड़, सांबा, उधमपुर, रियासी, राजौरी, रामबन और अनंतनाग शामिल हैं। चिनाब, तवी, रावी, उझ और बसंतर नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। कठुआ में रावी नदी के किनारे निचले इलाकों में बाढ़ आ गई है। रंजीत सागर बांध के सभी गेट खोल दिए गए हैं। डोडा जिले के चारवा (भालेसा) क्षेत्र में बादल फटने से भारी तबाही हुई है, जिससे तीन फुटब्रिज बह गए हैं और कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

RELATED NEWS

Navratri 2022: Mata Vaishno Devi के दर्शन करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, IRCTC यात्रियों के लिए लाया स्पेशल टूर पैकेज

September 18, 2022

बारिश के आंकड़े और अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 27 अगस्त तक जम्मू, सांबा, कठुआ, उधमपुर, डोडा और किश्तवाड़ जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। मंगलवार सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है।

  • सांबा: 136 मिमी
  • जम्मू: 93 मिमी
  • कठुआ (बुर्मल): 97.5 मिमी
  • रियासी: 84 मिमी
  • भद्रवाह (डोडा): 92 मिमी

जम्मू में 24 घंटे में 190.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो अगस्त में सदी की दूसरी सबसे अधिक बारिश है।

बचाव कार्य और प्रशासन की अपील

एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें लगातार Mata Vaishno Devi राहत व बचाव कार्यों में जुटी हैं। कठुआ में रावी नदी में फंसे चार लोगों को सुरक्षित निकाला गया, जबकि जम्मू में CSIR-IIIM के 45 छात्रों को बाढ़ग्रस्त छात्रावास से बचाया गया। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने और नियंत्रण कक्षों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं। जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों से नदियों, नालों और भूस्खलन-प्रवण क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।

एस्ट्रो सुमित विजयवर्गीय के खास उपाय: गणेश साधना से पाएं सफलता, समृद्धि और मनचाहा सुख!

Related Posts

Navratri 2022: Mata Vaishno Devi के दर्शन करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, IRCTC यात्रियों के लिए लाया स्पेशल टूर पैकेज

September 18, 2022
Next Post
Sanjay Nishad

हमसे फायदा नहीं, तो गठबंधन तोड़ दे! बीजेपी संग संजय निषाद के तल्ख तेवर, इंपोर्टेड नेताओं पर कसा तंज

Lalbaugcha Raja: मुंबई की आस्था का प्रतीक, 92वें गणेशोत्सव की हुई भव्य शुरुआत,डाक विभाग ने जारी किया खास पोस्टकार्ड

Lalbaugcha Raja: मुंबई की आस्था का प्रतीक, 92वें गणेशोत्सव की हुई भव्य शुरुआत,डाक विभाग ने जारी किया खास पोस्टकार्ड

कौन हैं IPS अखिल कुमार, जिन्हें बनाया गया डिजिटल इंडिया का एमडी, अब तीसरी आंख से देश की करेंगे ‘पहरेदारी’

कौन हैं IPS अखिल कुमार, जिन्हें बनाया गया डिजिटल इंडिया का एमडी, अब तीसरी आंख से देश की करेंगे ‘पहरेदारी’

POPULAR POST

UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

October 29, 2026
Airfare Rules : दिवाली पर महंगे हवाई टिकटों पर लगेगी लगाम? क्या सरकार करेगी पुराने नियमों में कुछ बदलाव

Airfare Rules : दिवाली पर महंगे हवाई टिकटों पर लगेगी लगाम? क्या सरकार करेगी पुराने नियमों में कुछ बदलाव

November 1, 2026
DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

October 31, 2026
Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव में निकलेंगी कई भव्य झांकियां, रामायण से लेकर योगी सरकार की योजनाओं की दिखेगी झलक

Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव में निकलेंगी कई भव्य झांकियां, रामायण से लेकर योगी सरकार की योजनाओं की दिखेगी झलक

November 1, 2026
WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

October 31, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India