Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Varanasi News: बच्चों को टीम में चयन का लालच देकर कुकर्म करने वाला क्रिकेट कोच गिरफ्तार, पहले भी जा चुका है जेल

Varanasi News: बच्चों को टीम में चयन का लालच देकर कुकर्म करने वाला क्रिकेट कोच गिरफ्तार, पहले भी जा चुका है जेल

वाराणसी में क्रिकेट कोच ने अंडर-14 टीम में चयन का लालच देकर दो किशोरों से कुकर्म किया। एक बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर मामला उजागर हुआ। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

by SYED BUSHRA
08/12/2025
Varanasi cricket coach crime case detail

Varanasi Coach Crime Case : वाराणसी के भेलूपुर थाने की पुलिस ने उस क्रिकेट कोच को गिरफ्तार कर लिया है, जिस पर किशोर खिलाड़ियों के साथ कुकर्म करने का गंभीर आरोप है। इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब एक किशोर ने अपनी तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में सच बताई और उसके परिजनों ने तुरंत पुलिस में शिकायत की। गिरफ्तारी के समय आरोपित कोच रोते और दया की भीख माँगता दिखा।

पहले भी ऐसी हरकत कर जा चुका है जेल

एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार के अनुसार, पकड़ गया कोच मुरारी लाल उर्फ गौतम गोड़ जंसा थाना क्षेत्र के मीरावन गांव का रहने वाला है और सीर गोवर्धनपुर इलाके में बच्चों को क्रिकेट की ट्रेनिंग देता था। हैरानी की बात यह है कि वह पहले भी ऐसे ही मामले में पकड़ा जा चुका है। वर्ष 2021 में उस पर एक किशोर के साथ कुकर्म और धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था और तब भी उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

टीम में चयन का झांसा देकर करता रहा शोषण

कोच ने अपनी ऊँची जान-पहचान का हवाला देकर बच्चों को यह भरोसा दिलाया कि वह उन्हें उत्तर प्रदेश की अंडर-14 क्रिकेट टीम में शामिल करा सकता है। उसके पास 14 और 15 साल के दो किशोर नियमित रूप से अभ्यास के लिए आते थे। पहले उसने एक किशोर को मेडिकल जांच कराने के नाम पर अकेले बुलाया और उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद वह दूसरे किशोर का लगातार तीन दिन तक शोषण करता रहा, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। जब हालत गंभीर हुई तो उसकी मां उसे अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने पूछताछ में पूरी सच्चाई उजागर कराई।

RELATED NEWS

No Content Available

पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने भेलूपुर थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया। थाना प्रभारी सुधीर कुमार त्रिपाठी और उनकी टीम ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस टीम में दुर्गाकुंड चौकी प्रभारी विकास मिश्रा, सब इंस्पेक्टर लवकुश यादव, और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

एसीपी ने बताया कि आरोपी की हरकतों की वजह से उसकी पत्नी भी उससे तलाक ले चुकी है। वह हमेशा नाबालिग लड़कों को ही निशाना बनाता था, जिस कारण उसके खिलाफ कई शिकायतें पहले भी मिल चुकी थीं।

घटना से खेल जगत और समाज में आक्रोश

इस शर्मनाक घटना ने खेल जगत के साथ पूरे समाज को हिला दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि बच्चों को प्रशिक्षित करने वाले कोचों के चयन में कड़ी जांच और पृष्ठभूमि सत्यापन आवश्यक है। ऐसी घटनाएं न केवल बच्चों को मानसिक आघात देती हैं, बल्कि उनके परिवारों को भी गहरे सदमे में डाल देती हैं। इसलिए समाज को सतर्क रहकर ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई का समर्थन करना चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी कोच बच्चों का शोषण न कर सके।

Related Posts

No Content Available
Next Post
UP voter list revision review SIR

फर्जी वोटरों पर सख्त हुई योगी सरकार, कौन से ज़िलों में है सबसे ज्यादा संदिग्ध वोटर, किसने दिया SIR पर नजर रखने का आदेश

ByteDance

AI ने छीन लिया डिस्प्ले टच! बाइटडांस का 'नूबिया M153' फोन बिना छुए करता है सारे काम!

Meerut Detention Center:

Meerut में 500 क्षमता वाला डिटेंशन सेंटर बनेगा, 6500 संदिग्ध प्रवासियों की पहचान

POPULAR POST

Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

November 2, 2026
Omar Abdullah Marriage

Omar Wedding : उमर अब्दुल्ला ने किससे रचाई शादी, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर लिखा- कल एक नया सफर शुरू हुआ

October 31, 2026
Florida Crash : फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत 9 लोगों की मौत, आग का गोला बना प्राइवेट जेट

Florida Crash : फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत 9 लोगों की मौत, आग का गोला बना प्राइवेट जेट

November 1, 2026
Pune Mother Son Death

Pune Tragedy : 18वीं मंजिल से गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, तीन पन्नों के नोट में क्या लिखा?

October 31, 2026
Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

October 31, 2026
Delhi Varanasi Bullet Train

Bullet Train : यूपी में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, दिल्ली से वाराणसी सिर्फ 3 घंटे 33 मिनट, आगरा-लखनऊ का सफर भी होगा आसान

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India