Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » जगन्नाथ में उड़ा गरुड़ तो अब काशी विश्वनाथ मंदिर की शिखर पर दिखा सफेद उल्लू, जानें क्यों होने लगी शुभ-अशुभ की चर्चा

जगन्नाथ में उड़ा गरुड़ तो अब काशी विश्वनाथ मंदिर की शिखर पर दिखा सफेद उल्लू, जानें क्यों होने लगी शुभ-अशुभ की चर्चा

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के मुख्य कारीकारी अधिकार (सीईओ) विश्व भूषण मिश्र ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इस तस्वीर में काशी विश्वनाथ मंदिर के शिखर पर एक सफेद उल्लू बैठा दिख रहा है।

by Vinod
22/08/2025

ऑनलाइन डेस्क। कुछ माह पहले पुरी के भगवान जगन्नाथ मंदिर से जुड़ा एक रहस्यमयी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें गरुड़ पक्षी पवित्र ध्वज लेकर उड़ता दिखा था। इस घटना को लोग भगवान की लीला और शुभ-अशुभ संकेत से जोड़कर देख रहे थे तो वहीं कुछ ऐसी ही एक तस्वीर भगवान महादेव के धाम काशी में भी सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में काशी विश्वनाथ मंदिर के शिखर पर एक सफेद उल्लू बैठा दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह उल्लू करीब तीन दिन से मंदिर के शीर्ष पर बैठा हुआ है।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के मुख्य कारीकारी अधिकार (सीईओ) विश्व भूषण मिश्र ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इस तस्वीर में काशी विश्वनाथ मंदिर के शिखर पर एक सफेद उल्लू बैठा दिख रहा है। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में विश्व भूषण मिश्र ने लिखा, ‘17 अगस्त को शयन आरती, 18 अगस्त को सायंकालीन श्रृंगार आरती के बाद आज सफेद उल्लू महाराज ने सप्तऋषि आरती में प्रतिभाग कर शिखर कोड़र में अपना निर्धारित स्थान ग्रहण कर उत्सुकता बढ़ाई है’।

RELATED NEWS

Uttar Pradesh: वाराणसी और प्रयागराज में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बरकरार,प्रदेश में अलर्ट जारी

Uttar Pradesh: वाराणसी और प्रयागराज में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बरकरार,प्रदेश में अलर्ट जारी

August 23, 2026
Varanasi GST Bribery Case

Bribery Case: वाराणसी में जीएसटी उपायुक्त 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

July 17, 2026

सोशल मीडिया पर तस्वीर आने के बाद यूजर्स गदगद दिख रहे हैं और महादेव की जय-जयकार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ंदिर के शिखर पर यह उल्लू तकरीबन तीन दिन से दिखाई दे रहा था। ऐसे में मंदिर परिसर में मौजूद भक्त इस घटना को एक बड़ा शुभ संकेत मान रहे हैं। चूंकि शास्त्रों में उल्लू को मां लक्ष्मी का वाहन बताया गया है, इसलिए इसका दिखाई देना सुख-समृद्धि और धनधान्य का संकेत हो सकता है। कई ज्योतिषाचार्यों ने इस घटना को लेकर अहम जानकारियां भी मीडिया के जरिए लोगों को तब पहुंचाई हैं।

देश के जानें मानें ज्योतिषाचार्य डॉ. अरुणेश कुमार शर्मा ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान बताया कि कैसे इस सफेद उल्लू को एक शुभ संकेत समझा जाए। ज्योतिषाचार्य ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि मां लक्ष्मी के वाहन उल्लू का नजर आना आर्थिक मोर्चे पर लाभ का संकेत समझा जाता है। कहते हैं कि सफेद उल्लू अचानक धन की प्राप्ति मसलन पैतृक संपत्ति का लाभ या कहीं से फंसे हुए धन की वापसी जैसे संकेत देता है। साथ ही बताया कि रात के समय सफेद उल्लू दिखना नौकरी-व्यापार में उन्नति का शुभ संकेत देता है। इसलिए इसे कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vishwa Bhushan Mishra (@vishwarajbhushan)

योतिषाचार्य डॉ. अरुणेश कुमार शर्मा बताते हैं कि सफेद उल्लू दिखने का मतलब होता है कि आपके ऊपर आने वाली कोई बड़ी मुसीबत टल गई है। और संकट की स्थिति में भगवान का आशीर्वाद आप पर बना हुआ है। सफेद रंग शांति का प्रतीक समझा जाता है। ऐसे में वैश्विक स्तर पर चल रही बड़ी हलचल, विपदाएं, युद्ध आदि पर विराम हो सकता है। न केवल भारत, बल्कि वैश्विक स्तर पर सुख-शांति स्थापित हो सकती है। ज्योतिषार्य बताते हैं कि दिवाली से पहले सफेद उल्लू का बाबा के शिखर पर दिखना, ये प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के लिए अच्छे संकेत हैं। भारत और भारतवसियों के उन्नत के मार्ग खुलेंगे।

बता दें कुछ ऐसी ही घटना इसी वर्ष अप्रैल महिने में पुरी के भगवान जगन्नाथ मंदिर से सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था।. जिसमें एक गरुड़ पक्षी मंदिर के शिखर पर लगे पवित्र ध्वज को पंजों में दबाए उड़ता नजर आ रहा था। इस दृश्य ने लोगों को हैरान कर दिया था और यह घटना भगवान की लीला, शुभ-अशुभ संकेत और भविष्य की आशंका से जोड़कर देखी जा रही थी। वीडियो में गरुड़ मंदिर के चारों ओर चक्कर लगाता दिख रहा था।.इसे देखकर कई लोग धार्मिक भावनाओं से जुड़ गए थे, तो वहीं कुछ लोगों को यह दृश्य 2020 की घटना की याद दिला रहा था।. जब मंदिर के ध्वज में आकाशीय बिजली गिरने से आग लग गई थी और कुछ ही समय बाद कोरोना महामारी फैल गई थी।

 

Related Posts

Uttar Pradesh: वाराणसी और प्रयागराज में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बरकरार,प्रदेश में अलर्ट जारी

Uttar Pradesh: वाराणसी और प्रयागराज में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बरकरार,प्रदेश में अलर्ट जारी

August 23, 2026
Varanasi GST Bribery Case

Bribery Case: वाराणसी में जीएसटी उपायुक्त 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

July 17, 2026
Varanasi

वाराणसी में मणिकर्णिका घाट विवाद: सपा सांसद वीरेंद्र सिंह का पुलिस से टकराव, कार्यकर्ताओं संग धरने पर बैठे

January 25, 2026
Varanasi

वाराणसी दालमंडी में बुलडोजर का एक्शन: सड़क चौड़ीकरण के लिए ध्वस्तीकरण शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

January 7, 2026
Spiritual Tourism: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की ऐतिहासिक भीड़,10 दिनों में 35 लाख से ज्यादा श्रद्धालु ने किए दर्शन

Spiritual Tourism: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की ऐतिहासिक भीड़,10 दिनों में 35 लाख से ज्यादा श्रद्धालु ने किए दर्शन

January 3, 2026
Varanasi

Varanasi में सत्ता का नशा: बीजेपी पार्षद के बेटे ने दरोगा को सरेराह कूटा, बरसाए थप्पड़!

January 2, 2026
Varanasi

शर्मसार हुई शिव की नगरी: जापानी सांता को बीच घाट पर घेरा, सरेआम बेइज्जती ने देश का सिर झुकाया!

December 29, 2025
Varanasi Range WhatsApp Bot

यूपी पुलिस का ‘डिजिटल प्रहार’: अब बिना नाम बताए वॉट्सऐप से फंसाएं अपराधी!

December 21, 2025
Varanasi

नीचे गाड़ी, ऊपर हवाई जहाज: वाराणसी में ‘उड़ान’ और ‘सड़क’ का तूफानी संगम!

December 1, 2025
BJP विधायक और RPF जवान के बीच हुई हाथापाई, PM मोदी के दौरे से वक्त हुए हाई-वोल्टेज ड्रामे से मची सनसनी

BJP विधायक और RPF जवान के बीच हुई हाथापाई, PM मोदी के दौरे से वक्त हुए हाई-वोल्टेज ड्रामे से मची सनसनी

November 8, 2025
Next Post
Online Gaming Bill 2025

ड्रीम11, MPL, जूपी, पोकरबाजी पर ताला: यूजर्स के पैसे, क्रिकेट स्पॉन्सरशिप और ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री पर Online Gaming Bill 2025 का बड़ा असर

Constitution Amendment Bill संसद में पेश हुआ संविधान संशोधन बिल,बड़ा सवाल सहयोगियों का रुख क्या रहेगा

Constitution Amendment Bill संसद में पेश हुआ संविधान संशोधन बिल,बड़ा सवाल सहयोगियों का रुख क्या रहेगा

लखनऊ नोएडा नहीं अब किस शहर की है बारी, जानिए कैसे चल रही है इसके कायाकल्प की तैयारी

लखनऊ नोएडा नहीं अब किस शहर की है बारी, जानिए कैसे चल रही है इसके कायाकल्प की तैयारी

POPULAR POST

DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

October 31, 2026
Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

November 1, 2026
Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

November 2, 2026
Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India