Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » हार के बाद CM योगी कैसे बने जीत की गारंटी, 2024 में ही ‘महाराज जी’ ने बदली राजनीति की ‘ABCD’

हार के बाद CM योगी कैसे बने जीत की गारंटी, 2024 में ही ‘महाराज जी’ ने बदली राजनीति की ‘ABCD’

Year Ender 2024: बीजेपी के लिए साल 2024 झटके, सबक और वापसी करने का रहा। साथ ही सीएम योगी के संगठनात्मक कौशल का भी प्रमाण दे गया।

by Vinod
31/12/2024

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही बीजेपी के लिए 2024 खट्टे-मीठे अनुभव वाला साल रहा। इस वर्ष हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी को करारी हार झेलनी पड़ी और पार्टी के सासंदों की संख्या 62 से घटकर 32 रह गई। जबकि एनडीए को भी नुकसान हुआ और सांसदों की संख्या 64 से 36 रह गई। जिसके चलते सूबे की राजनीति का पारा चढ़ा। सीएम योगी से लेकर दोनों डिप्टी सीएम को दिल्ली तलब किया गया। बैठकों का दौर चला। हार की जांच को लेकर कमेटी बनी। जांच रिपोर्ट आई। पर हाईकमान का विश्वास सीएम योगी आदित्यनाथ पर पहले की तरह बरकरार रहा।

2024 के लोकसभा पर भी बीजेपी की नजर

2014 में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने लोकसभा का चुनाव लड़ा और दिल्ली में पहली बार अकेले अपने दम पर सरकार बनाई। जीत का सिलसिला 2019 में भी बरकरार रहा। इन दोनों जीतों में यूपी ने अहम रोल निभाया। अब सबकी नजर 2024 के लोकसभा चुनाव पर थीं। 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान हुआ। इसके मुख्य यजमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने। स्वतंत्र भारत में पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने देश के बहुसंख्यकों की भावनाओं के सम्मान का सार्वजनिक शंखनाद किया।

फैजाबाद सीट तक हार गई बीजेपी

पीएम नरेंद्र मोदी के इस कदम से ऐसा माहौल बना, जिससे लगा कि मोदी का लोकसभा चुनाव में 400 पार का नारा हकीकत में बदलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। प्रदेश में बीजेपी की सीटें ही नहीं घटीं, बल्कि फैजाबाद (अयोध्या) सीट भी बीजेपी हार गई। यह बीजेपी के लिए बड़ा झटका था। साल 2024 को बीजेपी के विजय रथ पर ब्रेक लगा। सांसदों की दृष्टि से प्रदेश में 10 साल के बाद बीजेपी को दूसरे नंबर की पार्टी बनी। हालांकि, साल उत्तरते-उतरते बीजेपी गठबंधन ने विधानसभा उपचुनाव की नौ में से सात सीटें जीतकर फिर पहले नंचर का रुतबा हासिल कर लिया।

RELATED NEWS

Survey Report : कौन बना देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री? Best CM Survey 2026 में किसे मिला पहला स्थान

Survey Report : कौन बना देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री? Best CM Survey 2026 में किसे मिला पहला स्थान

November 2, 2026
Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

October 31, 2026

उपचुनाव में चला सीएम योगी का जादू

उपचुनाव में जीत का बड़ा श्रेय प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ और कार्यकर्ताओं के साथ उनके सीधे संवाद की जाएगा। सीएम ने उपचुनावों को चुनौती के रूप रूप में लिया। सारी सीटों के लिए खुद न्यूह रचना की। अगर कहा जाए कि 2024 में जाते-जाते उपचुनाव के नतीजों के जरिये योगी के प्रशासनिक कौशल के साथ संगठनात्मक कौशल का भी प्रमाण दे दिया है ती अतिश्योक्ति नहीं होगी। सीएम योगी ने चुनाव से पहले एक नारा दिया, जो सुपरहिट रहा। इस नारे की गूंज दूसरे राज्यों तक पहुंची। जिसके बाद सीएम योगी की डिमांड भी बढ़ी। इसका नतीजा ये रहा कि बीजेपी महाराष्ट्र और हरियाणा में प्रचंड जीत दर्ज की।

2024 में सीएम योगी के धाकड़ बयान

अब 2024 की रवानगी होने जा रही है। ऐसे में इस साल भी यूपी की सियासत में सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम की धूम रही। सीएम योगी ने 2024 में कुछ ऐसे बयान दिए, जो अखबारों की हेडलाइन बने। उन्होंने इटावा में 25 अप्रैल को तल्ख तेवर दिखाते हुए सपा नेत्री के मंगलसूत्र के बयान पर दो टूक जवाब दिया था और सपा सरकार में हुई हत्याओं का हिसाब मांगा था। उन्होंने दिवंगत विधायक कृष्णानंद राय, राजू पाल व अधिवक्ता उमेश पाल की नृशंस हत्या का मुद्दा उठाते हुए पूछा था कि अलका राय, पूजा पाल, जया पाल और अयोध्या में कारसेवकों की पत्नी के मंगलसूत्र का हिसाब समाजवादी पार्टी कब देगी।

ओबीसी में बजरंग बली की शक्ति

29 जुलाई को लखनऊ में बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि विपक्षी दल छद्म धर्मनिरपेक्षता के नाम पर हिंदू समाज को आपस में लड़ाने की साजिश रच रहे हैं। ओबीसी समाज में बजरंग बली की शक्ति है, बस उस शक्ति को जगाने की आवश्यकता है। 1 अगस्त को लखनऊ में ही सीएम योगी गोमतीनगर में बारिश के दौरान युवती से हुई अभद्रता पर बिफरे थे। सीएम ने विधानसभा के मानसून सत्र में सपा को खूब धोया था। 20 अगस्त को सीएम योगी ने कहा था कि अयोध्या, गोमतीनगर व कन्नौज में हुई महिला उत्पीड़न की घटनाएं ही समाजवादी पार्टी का ’नवाब ब्रांड’ है।

बंटेगे तो कटेंगे का दिया नारा

26 अगस्त को आगरा में सीएम योगी आदित्यनाथ का यह बयान न सिर्फ उत्तर प्रदेश, बल्कि देश व दुनिया में भी चर्चा में रहा। सीएम योगी ने सबसे पहले यह बयान आगरा में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा के अनावरण अवसर पर दिया था। उन्होंने आमजन से कहा कि राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता। राष्ट्र तभी मजबूत होगा, जब हम सब एक होंगे। बंटेगे तो कटेंगे, एक रहेंगे-नेक रहेंगे। बांग्लादेश में देख रहे हैं न, वो गलतियां यहां नहीं होनी चाहिए। सीएम योगी का ये बयान देश का मॉडल बना। हरियाणा से लेकर महाराष्ट्र की गलियों में नारे के बैनर लगवाए गए।

देख सपाई, बिटिया घबराई

29 अगस्त को कानपुर के राजकीय इंटर कॉलेज, लाल इमली, चुन्नीगंज में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि सपा से जुड़े पन्नों को उलटेंगे तो इनका इतिहास काले कारनामों से भरा पड़ा है। समाजवादी पार्टी की टोपी लाल, लेकिन कारनामे काले हैं। नवंबर को मीरापुर विधानसभा उपचुनाव प्रचार के पहले दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि 2012-17 के बीच नारा चलता था कि जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, समझो बैठा है कोई गुंडा। इसके बाद सीएम ने अयोध्या व कन्नौज प्रकरण का जिक्र कर तंज कसा था कि देख सपाई, बिटिया घबराई।

प्रोडक्शन हाउस ऑफ दंगाई एंड अपराधी

9 नवंबर को मैनपुरी विधानसभा उपचुनाव प्रचार के दौरान सीएम ने कहा था कि बबुआ अभी बालिग नहीं हुआ है, इसलिए कभी-कभी ऐसा काम कर देता है, जिससे मैनपुरी वालों के सामने भी संकट खड़ा हो जाता है। 10 नवंबर को अंबेडकर नगर विधानसभा उपचुनाव प्रचार के दौरान सीएम योगी ने पीडीए को घेरते हुए कहा था कि इनका पीडीए (प्रोडक्शन हाउस ऑफ दंगाई एंड अपराधी) है। सपा माफिया व अपराधियों को पालने का प्रोडक्शन हाउस बन गया है।

दिया धमाकेदार भाषण

16 दिसंबर को शीतकालीन सत्र के पहले दिन सीएम ने पूछा कि मोहर्रम या किसी भी मुस्लिम त्योहार का जुलूस हिंदू मोहल्ले से, मंदिर के सामने से सुरक्षित निकल जाता है तो कोई समस्या नहीं होती। जब कोई हिंदू शोभायात्रा किसी मस्जिद के सामने या मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र से निकलती है तब क्यों समस्या खड़ी होती है। क्या भारत की धरती पर केसरिया झंडा नहीं लग सकता। हिंदू मोहल्ले और मंदिर के सामने से मुस्लिम जुलूस निकल सकता है तो मुस्लिम मोहल्ले से कोई शोभायात्रा क्यों नहीं निकल सकती। सीएम योगी ने कहा था कि औरंगजेब के खानदान के लोग कोलकाता के पास रिक्शा चलाते हैं, यदि उन्होंने मंदिरों को तोड़ा नहीं होता तो वे लोग दुर्गति को प्राप्त नहीं किए होते।

 

Related Posts

Survey Report : कौन बना देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री? Best CM Survey 2026 में किसे मिला पहला स्थान

Survey Report : कौन बना देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री? Best CM Survey 2026 में किसे मिला पहला स्थान

November 2, 2026
Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

October 31, 2026
Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

October 31, 2026

Delhi Meeting : योगी दिल्ली पहुंचे, मोदी से मिले, नितिन नबीन से मुलाकात में क्या राज्यसभा चुनाव पर चर्चा संभव

September 26, 2026
Rain Alert : यूपी में भारी बारिश से सीएम योगी सख्त, 24 घंटे में नुकसान का आकलन और मुआवजे का आदेश

Rain Alert : यूपी में भारी बारिश से सीएम योगी सख्त, 24 घंटे में नुकसान का आकलन और मुआवजे का आदेश

September 25, 2026
Azamgarh Shambhupur Murder Case

Justice Appeal : पांच मौतों के बाद अरविंद की भतीजी ने सीएम योगी से मांगा न्याय, उठाए पुलिस पर सवाल

September 25, 2026
Farmer Loan Scheme Uttar Pradesh

Farmer Scheme : चुनावी वर्ष में योगी ने खोला खजाना, किसानों को मिलेगा 6 लाख का ऋण, ब्याज दर सिर्फ…..

September 23, 2026
UP Job Maha Abhiyan 2026

UP News: एक लाख युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य, आज 818 अभ्यर्थियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

September 19, 2026
Kashi Vishwanath में योगी-राजनाथ ने केक बांटा, नायडू-पासवान भी पहुंचे; डमरू की गूंज और सोहर से गूंजा मंदिर परिसर

Kashi Vishwanath में योगी-राजनाथ ने केक बांटा, नायडू-पासवान भी पहुंचे; डमरू की गूंज और सोहर से गूंजा मंदिर परिसर

September 17, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

September 12, 2026
Next Post
career opportunities after BAMS

 Ayurvedic doctor :अगर आपका सपना है डॉक्टर बनना,जानिए आयुर्वेदिक डॉक्टर बनने की पूरी जानकारी

Weather Update

Weather Update: दिल्ली में ठंक का प्रकोप, यूपी-बिहार में शीतलहर का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Suchir Balaji

बाथरूम में खून के धब्बे, अपार्टमेंट में तोड़फोड़ अमेरिका में AI रिसर्चर सुचिर बालाजी की मौत पर FBI जांच की मांग

POPULAR POST

Kartik Dates : कब है कार्तिक अमावस्या और पूर्णिमा? जानिए दीपावली, देव दीपावली और गुरु नानक जयंती की तारीख

Kartik Dates : कब है कार्तिक अमावस्या और पूर्णिमा? जानिए दीपावली, देव दीपावली और गुरु नानक जयंती की तारीख

October 31, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
Rules Change 1 November 2026

Rules Change : आज से बदले बड़े नियम, बिजली बिल से FASTag और PNB कार्ड तक, कितना पड़ेगा आपकी जेब पर असर

October 31, 2026
Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

October 29, 2026
Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

October 31, 2026
US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी  मंजूरी…  कौन कौन उठाएंगे खर्च

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी मंजूरी… कौन कौन उठाएंगे खर्च

October 30, 2026

LATEST

Flight Diversion : खराब मौसम ने रोकी उड़ान, 73 मिनट में लखनऊ एयरपोर्ट पर 4 विमान डायवर्ट, चीन से आ रही फ्लाइट भी शामिल

Flight Diversion : खराब मौसम ने रोकी उड़ान, 73 मिनट में लखनऊ एयरपोर्ट पर 4 विमान डायवर्ट, चीन से आ रही फ्लाइट भी शामिल

November 2, 2026
US Iran Tension : बातचीत के बीच केशम द्वीप पर बरसी अमेरिकी मिसाइलें, क्या फिर भड़केगी जंग? तेल के दाम उछले

US Iran Tension : बातचीत के बीच केशम द्वीप पर बरसी अमेरिकी मिसाइलें, क्या फिर भड़केगी जंग? तेल के दाम उछले

November 2, 2026
World Cup 2027 : भारत-पाक मैच के टिकट के लिए अभी से मारामारी, 34 हजार की जगह 84 लाख की डिमांड

World Cup 2027 : भारत-पाक मैच के टिकट के लिए अभी से मारामारी, 34 हजार की जगह 84 लाख की डिमांड

November 2, 2026
Rising Stars : इंडिया A की टीम घोषित ,किसको मिली कमान,अभिषेक-वैभव की एंट्री; हर्षित राणा की भी वापसी

Rising Stars : इंडिया A की टीम घोषित ,किसको मिली कमान,अभिषेक-वैभव की एंट्री; हर्षित राणा की भी वापसी

November 2, 2026
Diwali Ritual : दिवाली पर मुख्य द्वार पर क्यों जलाते हैं दीपक, क्या मां लक्ष्मी के स्वागत से जुड़ा है इसका रहस्य?

Diwali Ritual : दिवाली पर मुख्य द्वार पर क्यों जलाते हैं दीपक, क्या मां लक्ष्मी के स्वागत से जुड़ा है इसका रहस्य?

November 2, 2026
Air Fare Hike : हवाई टिकट 700% महंगे होने पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार, 2027 से बदलेंगे नियम

Air Fare Hike : हवाई टिकट 700% महंगे होने पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार, 2027 से बदलेंगे नियम

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India