Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Justice Appeal : पांच मौतों के बाद अरविंद की भतीजी ने सीएम योगी से मांगा न्याय, उठाए पुलिस पर सवाल

Justice Appeal : पांच मौतों के बाद अरविंद की भतीजी ने सीएम योगी से मांगा न्याय, उठाए पुलिस पर सवाल

आजमगढ़ में पांच मौतों के बाद अरविंद सिंह की भतीजी नीतू ने मुख्यमंत्री योगी से मिलने और न्याय मांगने की इच्छा जताई। उन्होंने पुराने विवाद, पुलिस कार्रवाई और घर सील होने को लेकर सवाल उठाए।

by SYED BUSHRA
25/09/2026
Azamgarh Shambhupur Murder Case

Azamgarh Shambhupur Murder Case:आजमगढ़ के शंभूपुर गहजी गांव में हुई पांच मौतों के बाद मामला अब पुलिस कार्रवाई और पुराने विवादों तक पहुंच गया है। घटना के तीसरे दिन अरविंद सिंह की बड़ी भतीजी नीतू सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की इच्छा जताई है। नीतू का कहना है कि वह मुख्यमंत्री से मिलकर अपने परिवार के लिए न्याय मांगना चाहती हैं।

नीतू ने आरोप लगाया कि वर्ष 2019 में उनके पिता की हत्या के बाद आरोपितों के खिलाफ वैसी कार्रवाई नहीं हुई, जैसी उनके परिवार के खिलाफ हुई है। उनका कहना है कि घटना के बाद परिवार को गांव छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।

आरोपितों पर उठाए सवाल

नीतू का आरोप है कि जिन लोगों पर उनके परिवार ने आरोप लगाए थे, वे अब भी खुलेआम घूम रहे हैं। दूसरी ओर उनका परिवार डर और असहाय स्थिति में गांव से दूर रहने को मजबूर है।

RELATED NEWS

Survey Report : कौन बना देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री? Best CM Survey 2026 में किसे मिला पहला स्थान

Survey Report : कौन बना देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री? Best CM Survey 2026 में किसे मिला पहला स्थान

November 2, 2026
Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

October 31, 2026

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर वह पूरे मामले में जवाब मांगना चाहती हैं। नीतू के मुताबिक, परिवार के साथ हुई घटनाओं और पुलिस की कार्रवाई को लेकर कई सवाल हैं, जिनका जवाब मिलना जरूरी है।

मकान सील करने का आरोप

नीतू ने पुलिस पर घर सील करने का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि घर के अंदर उनकी दादी के कपड़े और जरूरी सामान रह गए हैं। परिवार को पुराने और जर्जर मकान में रहने की व्यवस्था पर भी उन्होंने आपत्ति जताई।

हालांकि पुलिस ने घर पूरी तरह सील करने की बात से इनकार किया है। एसएसपी के अनुसार, घटना के बाद परिवार के सदस्य अलग-अलग जगह थे। मकान को सील नहीं किया गया है, बल्कि सिर्फ घटना वाले कमरे को बंद किया गया है।

जल्द खुलेगा कमरा

एसएसपी ने बताया कि क्राइम सीन रीक्रिएशन की कार्रवाई जल्द कराई जाएगी। इसके बाद घटना वाले कमरे को भी खोल दिया जाएगा। पुलिस के अनुसार परिवार के सभी सदस्य मकान में आ-जा सकते हैं।

पूजा के दौरान विवाद

पूरा मामला अहरौला के शंभूपुर गहजी गांव में मंगलवार शाम हुई वारदात से जुड़ा है। पूजा-पाठ के दौरान विवाद के बाद अरविंद सिंह ने अपनी पत्नी और पूजा करा रहे दो पुरोहितों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

तीन लोगों की हत्या के बाद अरविंद अपने आठ वर्षीय बेटे शौर्य, नौ वर्षीय बेटी परी और छह माह की बच्ची के साथ घर के एक कमरे में बंद हो गया। सूचना मिलने पर डीआईजी सुनील कुमार सिंह, एसएसपी डॉ. अनिल कुमार समेत छह थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मकान को घेर लिया।

पुलिस मुठभेड़ में मौत

पुलिस देर शाम तक अरविंद से दरवाजा खोलने के लिए कहती रही। बच्चों के कमरे में मौजूद होने के कारण पुलिस ने काफी सतर्कता बरती। रात करीब दस बजे तक अरविंद बाहर नहीं आया। इसके बाद पुलिस मुठभेड़ में अरविंद भी मारा गया।

इस तरह घटना में कुल पांच लोगों की मौत हुई। पुलिस अब इस वारदात के पीछे पारिवारिक विवाद और पुरानी रंजिश के पहलुओं की भी जांच कर रही है।

पुरानी हत्या की चर्चा

स्थानीय लोगों के अनुसार, अरविंद के बड़े भाई सुनील सिंह उर्फ गुड्डू की वर्ष 2018 में गांव के मंदिर में पूजा के बाद आयोजित भंडारे के दौरान हत्या हुई थी। सुनील सुरक्षा का काम करता था। बताया जाता है कि उनकी पत्नी ममता दिल्ली की एक कंपनी में काम करती हैं, जबकि उनकी दोनों बेटियां अपनी दादी शमला देवी के साथ गांव में रहती थीं।

नशे की लत की बात

स्थानीय लोगों का दावा है कि अरविंद नशे का आदी था और घटना वाले दिन भी नशे में था। लोगों के अनुसार, उसकी नशे की लत छुड़ाने और परिवार में शांति के लिए ही पांच दिवसीय पूजा का आयोजन कराया जा रहा था। पुलिस अब घटना की पूरी परिस्थितियों और पुराने विवादों को जोड़कर जांच आगे बढ़ा रही है।

Related Posts

Survey Report : कौन बना देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री? Best CM Survey 2026 में किसे मिला पहला स्थान

Survey Report : कौन बना देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री? Best CM Survey 2026 में किसे मिला पहला स्थान

November 2, 2026
Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

October 31, 2026
Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

October 31, 2026

Delhi Meeting : योगी दिल्ली पहुंचे, मोदी से मिले, नितिन नबीन से मुलाकात में क्या राज्यसभा चुनाव पर चर्चा संभव

September 26, 2026
Rain Alert : यूपी में भारी बारिश से सीएम योगी सख्त, 24 घंटे में नुकसान का आकलन और मुआवजे का आदेश

Rain Alert : यूपी में भारी बारिश से सीएम योगी सख्त, 24 घंटे में नुकसान का आकलन और मुआवजे का आदेश

September 25, 2026
Farmer Loan Scheme Uttar Pradesh

Farmer Scheme : चुनावी वर्ष में योगी ने खोला खजाना, किसानों को मिलेगा 6 लाख का ऋण, ब्याज दर सिर्फ…..

September 23, 2026
UP Job Maha Abhiyan 2026

UP News: एक लाख युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य, आज 818 अभ्यर्थियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

September 19, 2026
Kashi Vishwanath में योगी-राजनाथ ने केक बांटा, नायडू-पासवान भी पहुंचे; डमरू की गूंज और सोहर से गूंजा मंदिर परिसर

Kashi Vishwanath में योगी-राजनाथ ने केक बांटा, नायडू-पासवान भी पहुंचे; डमरू की गूंज और सोहर से गूंजा मंदिर परिसर

September 17, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

September 12, 2026
UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

August 30, 2026
Next Post
Railway Employees Salary September 2026

Salary Update : रेलवे कर्मचारियों को आज 6 दिन पहले मिलेगा वेतन, बैंक हड़ताल के चलते जारी हुआ आदेश

Bus Tragedy : महोबा जा रही स्लीपर बस में लगी थी आग, महिला ने बताया वह कैसे बची, क्यों नहीं बच पाया उसका पति

Bus Tragedy : महोबा जा रही स्लीपर बस में लगी थी आग, महिला ने बताया वह कैसे बची, क्यों नहीं बच पाया उसका पति

Hiring Policy : क्यों और कौन से चार राज्यों के पुरुषों को नौकरी नहीं देगी कंपनी, CEO ने बताई अजीब वजह

Hiring Policy : क्यों और कौन से चार राज्यों के पुरुषों को नौकरी नहीं देगी कंपनी, CEO ने बताई अजीब वजह

POPULAR POST

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

October 29, 2026
Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

October 31, 2026
Gold Silver Crash : त्योहारों से पहले सोना 10 महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी… क्या अभी खरीदना रहेगा फायदेमंद?

Gold Silver Crash : त्योहारों से पहले सोना 10 महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी… क्या अभी खरीदना रहेगा फायदेमंद?

October 31, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

November 2, 2026

LATEST

Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

November 2, 2026
Bhojpur Murder : क्या प्रेम संबंध में अंधी मां ने ही रची बेटे की हत्या की साजिश, किसने दिया वारदात को अंजाम?” हुआ खुलासा

Bhojpur Murder : क्या प्रेम संबंध में अंधी मां ने ही रची बेटे की हत्या की साजिश, किसने दिया वारदात को अंजाम?” हुआ खुलासा

November 2, 2026
Survey Report : कौन बना देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री? Best CM Survey 2026 में किसे मिला पहला स्थान

Survey Report : कौन बना देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री? Best CM Survey 2026 में किसे मिला पहला स्थान

November 2, 2026
Kushinagar Accident : तिलक समारोह से लौटते समय वैन की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

Kushinagar Accident : तिलक समारोह से लौटते समय वैन की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

November 2, 2026
Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

November 2, 2026
UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India