Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Golden hour treatment: गोल्डन ऑवर में मिलेगा त्वरित इलाज, योगी सरकार कर रही सड़कों को सुरक्षित बनाने का प्रयास

Golden hour treatment: गोल्डन ऑवर में मिलेगा त्वरित इलाज, योगी सरकार कर रही सड़कों को सुरक्षित बनाने का प्रयास

उत्तर प्रदेश सरकार सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को गोल्डन ऑवर में त्वरित इलाज देने के लिए ट्रामा सेंटरों को अपग्रेड कर रही है। 108 एंबुलेंस सेवा का रेस्पांस टाइम घटाया गया है और डॉक्टरों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

by Mayank Yadav
30/03/2025
Yogi govt

Golden hour treatment: उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं के घायलों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए योगी सरकार बड़ा कदम उठा रही है। राज्य सड़क सुरक्षा (Golden hour treatment) परिषद ने प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों के ट्रामा सेंटरों को उन्नत बनाने का निर्णय लिया है। इसके तहत कानपुर, प्रयागराज, मेरठ और गोरखपुर के मेडिकल कॉलेजों के ट्रामा सेंटरों को लेवल-2 से लेवल-1 में अपग्रेड किया जा रहा है। राजधानी लखनऊ के केजीएमयू ट्रामा सेंटर में 500 अतिरिक्त बेड जोड़े जा रहे हैं, जिससे बेड की संख्या 960 हो जाएगी। इसके अलावा, 108 एंबुलेंस सेवा के रेस्पांस टाइम को 15 मिनट से घटाकर 8:23 मिनट कर दिया गया है ताकि घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर में उपचार मिल सके। एनईएलएस (नेशनल इमरजेंसी लाइफ सपोर्ट) प्रोग्राम के तहत डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को प्राथमिक चिकित्सा तेजी से मिल सके।

ट्रामा सेंटरों को लेवल-1 में अपग्रेड करने की योजना

उत्तर प्रदेश सरकार सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं देने के लिए सभी मेडिकल कॉलेजों के ट्रामा सेंटरों और इमरजेंसी वार्डों को आधुनिक बना रही है। कानपुर, प्रयागराज, मेरठ और गोरखपुर के मेडिकल कॉलेजों में लेवल-2 ट्रामा सेंटरों को लेवल-1 में बदला जा रहा है। लखनऊ के केजीएमयू अस्पताल में भी ट्रामा सेंटर का विस्तार किया जा रहा है। इसके लिए बजट में 300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

इसके अलावा, ट्रामा सेंटरों में सीटी स्कैन, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा बढ़ाई जा रही है। हर मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में अस्थि रोग विशेषज्ञ, जनरल सर्जन और ईएमओ (इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर) की नियुक्ति की गई है। इससे दुर्घटना के तुरंत बाद घायलों को रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और स्थानीय स्तर पर ही बेहतर इलाज मिल सकेगा।

RELATED NEWS

No Content Available

एनईएलएस प्रोग्राम के तहत डॉक्टरों को विशेष प्रशिक्षण

रोड एक्सीडेंट के मामलों में त्वरित और (Golden hour treatment) प्रभावी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एनईएलएस प्रोग्राम को तेजी से लागू किया जा रहा है। इस प्रोग्राम के तहत बीएचयू, वाराणसी और गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में कौशल विकास केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा, कानपुर, आगरा, मेरठ, झांसी और प्रयागराज के मेडिकल कॉलेजों में भी ऐसे केंद्र बनाए जा रहे हैं।

डब्ल्यूएचओ और एम्स दिल्ली के सहयोग से अब तक 300 से अधिक डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को इमरजेंसी केयर का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। वहीं, 2916 आपदा मित्रों को फर्स्ट रिस्पांडर के रूप में प्रशिक्षित किया गया है, जो सड़क हादसे में घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराएंगे।

108 एंबुलेंस सेवा और ड्राइवरों की निगरानी बढ़ी

घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 एंबुलेंस सेवा का रेस्पांस टाइम घटाकर 8:23 मिनट किया गया है। इसके लिए न केवल एंबुलेंस की संख्या बढ़ाई जा रही है, बल्कि उनकी तैनाती और कॉल रिस्पांस सिस्टम को भी तेज किया जा रहा है।

इसके अलावा, राज्य सड़क सुरक्षा परिषद ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के ड्राइवरों की फिटनेस और स्वास्थ्य जांच अनिवार्य कर दी है। अब तक 18,230 ड्राइवरों की जांच की गई, जिसमें से 1721 ड्राइवर अनफिट पाए गए। ऐसे ड्राइवरों को ड्यूटी से हटा दिया गया है, जब तक वे फिटनेस मानकों को पूरा नहीं कर लेते।

योगी सरकार की यह पहल न केवल सड़क (Golden hour treatment) दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर इलाज दिलाने में मदद करेगी, बल्कि राज्य की सड़क सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत बनाएगी।

Bareilly gangrape: दिल दहलाने वाली वारदात… कार में खींचकर गैंगरेप, गोली मारकर फेंका, गहने भी लूटे

Related Posts

No Content Available
Next Post
Eid mubarak 2025

Eid mubarak 2025: राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं ने दी देशवासियों को ईद की बधाई

Jasoldham

जसोल धाम में नवरात्रि अनुष्ठान का शुभारंभ, मां शैलपुत्री की पूजा के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

Eid Ul Fitr 2025

Eid Ul Fitr 2025 Live: मेरठ के कब्रिस्तान में दुआ के दौरान एक ही समुदाय के दो पक्षों में पथराव और फायरिंग, मौके पर पहुंची पुलिस

POPULAR POST

Florida Crash : फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत 9 लोगों की मौत, आग का गोला बना प्राइवेट जेट

Florida Crash : फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत 9 लोगों की मौत, आग का गोला बना प्राइवेट जेट

November 1, 2026
UP Teacher News: यूपी के शिक्षकों को 3 नवंबर को TET परीक्षा के लिए मिलेगी विशेष छुट्टी, कई केंद्रों में होंगी परीक्षाएं

UP Teacher News: यूपी के शिक्षकों को 3 नवंबर को TET परीक्षा के लिए मिलेगी विशेष छुट्टी, कई केंद्रों में होंगी परीक्षाएं

November 2, 2026
Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

October 31, 2026
Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026
US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी  मंजूरी…  कौन कौन उठाएंगे खर्च

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी मंजूरी… कौन कौन उठाएंगे खर्च

October 30, 2026
Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India