Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तराखंड

Uttarakhand में मतगणना से पहले नेताओं को खरीदे जाने का “कांग्रेस” को सता रहा है डर, होटलों में शिफ्ट करने की तैयारी

Brajesh Srivastava by Brajesh Srivastava
March 9, 2022
in उत्तराखंड, चुनाव, बड़ी खबर, राज्य
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत न मिलने की स्थिति में जोड़तोड़ की चर्चाओं के बीच कांग्रेस सतर्क हो गई है। गोवा चुनाव से सबक लेते हुए पार्टी मतगणना के तुरंत बाद अपने विधायकों को कांग्रेस शासित राज्यों राजस्थान या छत्तीसगढ़ में शिफ्ट कर सकती है। गोवा में हुए विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बावजूद कांग्रेस वहां अपनी सरकार बनाने में विफल रही थी। ऐसे में इस बार पार्टी कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है। 

मतगणना से पूर्व देहरादून के एक होटल में कांग्रेस का वार रूम सक्रिय हो गया है। मंगलवार को पार्टी नेताओं का बंद कमरे में बैठकों का दौर चला तो बाहर मीडिया का जमावड़ा लगा रहा। पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने 42 से 45 सीटें जीतने का दावा किया तो दूसरे नेता भी इस आंकड़े के आसपास रहे। लेकिन सूत्रों के मुताबिक पार्टी खंडित जनादेश को लेकर भी घबराई हुई है। 

RELATED POSTS

Banana Purchase Scam in Uttarakhand

Uttarakhand में 35 लाख के केले का झमेला, हाई कोर्ट ने BCCI को क्यों भेजा नोटिस, क्या है पूरा मामला

September 10, 2025
Uttarakhand News

पहले Youtube पर डाला वीडियो फिर पिता के सामने खुद का किया कत्ल, हल्द्वानी की इस कहानी ने सबको किया हैरान

September 9, 2025

वह ऐसी स्थिति के लिए वक्त से पहले सचेत हो जाना चाहती है। इसलिए मतगणना के लिए विशेष रणनीति बनाई गई है। मतगणना के दिन हर पोलिंग स्टेशन पर कांग्रेस का एक केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात रहेगा। पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी होगी कि वह मतगणना के दौरान प्रत्याशी की सहायता करे। आवश्यकता पड़ने पर प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व की सहायता ले। चुनाव नतीजे आने के बाद जीते हुए विधायक पर्यवेक्षक की सुरक्षा में रहेगा। सू्त्रों के अनुसार जीते हुए विधायकों को कांग्रेस शासित दूसरे राज्यों में शिफ्ट किया जा सकता है।

उचित समय आने पर देंगे उचित जवाब 
मंगलवार को बैठक में भाग लेने के लिए पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव से कैलाश विजयवर्गीय की उत्तराखंड में उपस्थित पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा लोकतंत्र का मजाक उड़ाती है, उसके लिए यह सब करना कुछ नई बात नहीं है। लेकिन, हम स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि इस बार ऐसा नहीं होगा। उनको उचित समय पर उचित जवाब दिया जाएगा। 

हमें प्लान बी, सी की जरूरत नहीं, जनता ने स्पष्ट बहुमत दिया है : हरीश 

बैठक में भाग लेने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड में इस बार जनादेश भाजपा के खिलाफ है। इसलिए भाजपा प्लान बी, प्लान सी की बात कर रही है। हमे ऐसा कुछ सोचने की आवश्यकता ही नहीं है। क्योंकि हम पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रहे हैं।

एग्जिट पोल पर पूर्व सीएम ने कहा कि जनता का पोल बड़ा है। उसने राज्य में सत्ता परिवर्तन के लिए पोल किया है। इसलिए निश्चित तौर पर उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। विजयवर्गीय के सवाल पर हरीश ने कहा कि वह खरीद-फरोख्त के पुराने खिलाड़ी हैं, लेकिन इस बार कांग्रेस पहले से सचेत है। 

उत्तराखंड में भाजपा का कोई भी प्लान सफल नहीं होगा : हुड्डा
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस आलाकमान की ओर से सांसद दीपेंद्र हुड्डा को विशेष पर्यवेक्षक बनाकर भेजा गया है। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। जनता ने कांग्रेस पर विश्वास जताया है। भाजपा के कुशासन से जनता त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा का कोई भी प्लान सफल नहीं होगा। 

हम 42 से 45 सीटें जीत रहे हैं : गोदियाल
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि हम 42 से 45 सीटें जीतकर बहुमत की सरकार बनाने जा रहे हैं। जहां तक एग्जिट पोल का सवाल है, अधिकांश चैनलों और समाचार एजेंसियों ने भी कांग्रेस को आगे दिखाया है। हम सरकार बनाने को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं। गोदियाल ने इशारों ही इशारों में कहा कि जो भी हमारे जीतने वाले प्रत्याशी हैं, हम उन्हें यथा सुरक्षा और सहयोग प्रदान करेंगे।

मोर्चा संभालने देहरादून पहुंचे राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले यादव, आज गौरव वल्लभ भी पहुंचेंगे

विधानसभा चुनाव के बाद 10 मार्च को होने वाली मतगणना से पहले कांग्रेस के रणनीतिकारों ने एक बार फिर मोर्चा संभाल लिया है। प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के अलावा चुनाव प्रबंधन में अहम भूमिका निभाने वाले प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव जहां दून पहुंच चुके हैं तो वहीं पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने वाले राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. गौरव के भी आज पहुंचने की संभावना है।

चुनाव के बाद अगर कांग्रेस सरकार बनाने को लेकर आश्वस्त नजर आ रही है तो उसमें कहीं न कहीं राष्ट्रीय नेताओं की भी बड़ी भूमिका रही है। विशेषकर पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और प्रो. गौरव वल्लभ ने पूरे समय मोर्चा संभाले रखा। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले देवेंद्र यादव को विशेष तौर पर उत्तराखंड के मोर्चे पर लगाया गया था।

चुनाव के दौरान उन्होंने कई मौकों पर अपने कुशल प्रबंधन को परिचय दिया। उनके साथ लगी प्रभारियों की टीम ने भी बेहतर तालमेल के साथ काम किया। पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने में राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. गौरव वल्लभ ने भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने 100 से अधिक प्रेसवार्ता को संबोधित किया और भाजपा को घेरा।

Tags: Get latest Uttarakhand news headlinesLatest Uttarakhand NewsLatest Uttarakhand News In HindiLatest Uttarakhand News liveUK News in HindiUttarakhand News
Share196Tweet123Share49
Brajesh Srivastava

Brajesh Srivastava

Related Posts

Banana Purchase Scam in Uttarakhand

Uttarakhand में 35 लाख के केले का झमेला, हाई कोर्ट ने BCCI को क्यों भेजा नोटिस, क्या है पूरा मामला

by SYED BUSHRA
September 10, 2025

Bananas in Uttarakhand: अगर कोई कहे कि खिलाड़ियों के लिए 35 लाख रुपये के केले खरीदे गए हैं तो आपको...

Uttarakhand News

पहले Youtube पर डाला वीडियो फिर पिता के सामने खुद का किया कत्ल, हल्द्वानी की इस कहानी ने सबको किया हैरान

by Gulshan
September 9, 2025

Uttarakhand News : उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहाँ एक 24 वर्षीय युवक ने अपने...

सचिव दीपक कुमार ने भीमताल में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए योजनाओं को गति देने के निर्देश

सचिव दीपक कुमार ने भीमताल में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए योजनाओं को गति देने के निर्देश

by Vinod
August 23, 2025

देहरादून ऑनलाइन डेस्क। भीमताल विकास भवन सभागार में शनिवार को संस्कृत शिक्षा, जनगणना एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के सचिव दीपक...

uttarakhand news

सचिव संस्कृत शिक्षा दीपक कुमार ने की जनपद भ्रमण पर समीक्षा बैठक, संस्कृत ग्राम ऊर्ग का किया भ्रमण

by Digital Desk
August 22, 2025

उत्तराखंड शासन के सचिव संस्कृत शिक्षा, जनगणना एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग दीपक कुमार आज जनपद पिथौरागढ़ का एक दिवसीय भ्रमण...

Kashipur School shootout गुरु शिष्य परंपरा हुई तार तार किस बात पर छात्र ने टीचर को मारी गोली

Kashipur School shootout गुरु शिष्य परंपरा हुई तार तार किस बात पर छात्र ने टीचर को मारी गोली

by SYED BUSHRA
August 21, 2025

Student Fired at Teacher in Uttarakhand: कुंडेश्वरी रोड स्थित श्री गुरुनानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सुबह करीब 9:45 बजे फिजिक्स...

Next Post

एक बार फिर EVM आई विपक्ष के घेरें में, जानिए अखिलेश ने मोदी को क्या कहा

नौकरी के नाम पर नाबालिग से रेप, IB रिटायर्ड शख्स ने दिया घटना को अंजाम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version