मंगलवार, जुलाई 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

सुहागरात की बनाती थी डर्टी पिक्चर, फिर ऐंठती थी मोटा पैसा… ऐसे धरी गई लुटेरी दुल्हन निक्की

Looteri Dulhan: जयपुर पुलिस के हत्थे चढ़ी देहरादून की लुटेरी दुल्हन निक्की, अनगिनत युवकों का कर चुकी है शिकार, ऐसे फंसाती फिर माल कर देती पार।

by Vinod
दिसम्बर 24, 2024
in Latest News, TOP NEWS, उत्तराखंड, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली आनलाइन डेस्क। जयपुर पुलिस ने एक शातिर लुटेरी दुल्हन को अरेस्ट किया है। महिला शादी डाॅट काॅम के जरिए युवकों को अपने प्यार के जाल में फंसाती। युवक जैसे ही शादी को राजी होते, वैसे ही युवती आनन-फानन में सात फेरे ले लेती। ससुराल पहुंचने के बाद लुटेरी दुल्हन सुहागरात की डर्टी पिक्चर को मोबाइल से शूट करती। फिर दूल्हे को नसीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर घर की तिजोरी साफ कर फरार हो जाती। अब तक इस ब्लैकमेलर दुल्हन ने गुरुग्राम, आगरा और जयपुर में ऐसी वारदातों को अंजाम दिया है।

उत्तराखंड से पकड़ी गई लुटेरी दुल्हन

जयपुर पुलिस ने सीमा अग्रवाल उर्फ़ निक्की नाम की युवती को अरेस्ट किया है। सीमा को पुलिस ने उत्तराखंड से दबोचा। पकड़ी कई युवती सिर्फ़ अमीर लोगों से शादी डॉट कॉम पर प्रोफाइल बनाकर कॉन्टैक्ट करती। उनकी सालाना इनकम देखती थी और फिर उनको ब्लैकमेल करना और लूटना शुरू कर देती है। इस शातिर युवती का ये खेल साल 2013 से चल रहा था। फिलहाल न्यू आगरा, गुरुग्राम और जयपुर के मामले सामने आ चुके हैं। जयपुर पुलिस ने बताया कि निक्की शादी के बाद ससुराल जाती और घर पर रखे जेवरात-पैसों को लेकर फरार हो जाया करती थी।

RELATED NEWS

Uttarakhand

दिसंबर 2025 से Uttarakhand में बाहरी वाहनों पर ‘ग्रीन सेस’ लागू: प्रदूषण नियंत्रण और राजस्व में उछाल की तैयारी

अक्टूबर 26, 2025
Uttarakhand

Uttarakhand पेपर लीक: सेवानिवृत्त न्यायाधीश ध्यानी की अगुवाई में गठित आयोग करेगा जांच

सितम्बर 28, 2025

जयपुर में ज्वेलर के घर से पार किए पैसे

पुलिस के मुताबिक, जयपुर निवासी एक ज्वेलर ने शादी डॉट कॉम पर अपनी सालाना इनकम एक करोड़ से ज्यादा लिखी थी। जिसके बाद इस युवती ने उसे अपना टार्गेट बनाया। निक्की ने ज्वेलर को शादी का आॅफर दिया। ज्वेलर शादी के लिए तैयार हो गया। दोनों ने शादी कर ली। तीन-चार महीने ज्वेलर के साथ रही। फिर करीब 25-30 लाख की ज्वेलरी, साढ़े 6 लाख नकद लेकर फरार हो गई। पति ने लुटरी दुल्हन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। थानाधिकारी मुरलीपुरा सुनील जांगिड़ ने बताया कि जयपुर में झोटवाडा निवासी नामी ज्वैलर्स ने 29.07.2023 को मुकदमा दर्ज कराया था।

इस डाॅट काॅम के जरिए खोजा दूल्हा

एसएचओ ने बताया कि, ज्वेलर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी पहली पत्नी का निधन हो गया था। उन्होंने जीवनसाथी के लिए मोबाईल एप्लीकेशन जीवनसाथी डाॅट काॅम पर रजिस्ट्रेशन कर लिया। उनका कॉन्टैक्ट सीमा अग्रवाल उर्फ निक्की से हुआ और वह देहरादून तक निक्की से मिलने चले गए। दोनों की सहमति के बाद फरवरी 2023 में मानसरोवर जयपुर में दोनों की शादी की गई। सीमा अग्रवाल उर्फ निक्की के द्वारा घरवालों का विश्वास जीतकर 28.07.2024 को घर से 6 लाख 50 हजार रुपए नकद और 25-30 लाख के सोने चांदी के जेवर समेटकर गायब हो गई।

देहरादून की रहले वाली है निक्की

जयपुर पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि सीमा अग्रवाल उर्फ निक्की देहरादून, उत्तराखंड की रहने वाली है। निक्की ने 2013 में आगरा के व्यापारी के बेटे के साथ शादी की थी और कुछ दिन बाद ही उनके खिलाफ प्रताडना का केस दर्ज करवा दिया था। जिसमें राजीनामा के नाम पर 75 लाख रूपये वसूल किये गये। इसके बाद लुटेरी दुल्हन ने 2017 में गुरुग्राम निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर से शादी की और उसके खिलाफ भी कुछ दिनों बाद अननेचुरल सेक्स करने और ममेरे देवर के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज करवा दिया। उनसे भी निक्की ने 10 लाख रूपये की वसूली की।

ऐसे करती थी युवकों का शिकार

लुटेरी दुल्हन ने इसके बाद जयपुर में झोटवाडा निवासी ज्वेलर्स व्यापारी से शादी कर विश्वास जीतकर घर से कीमती गहने, सामान चोरी कर फरार हो गई। साजिश के तहत देहरादून जाकर व्यापारी पति के खिलाफ ठीक उसी पैटर्न पर अननेचुरल सेक्स और पूरे परिवार के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज करवाया। सीमा पूरी प्लानिंग के साथ पहले शिकार को फांसती फिर आराम से शिकार करती। शादी के बाद वह दूल्हों को सुहागरात के गंदे वीडियो के जरिए भी ब्लैकमेल कर पैसें ऐंठती थी। पैसे नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी थी देती थी।

ऐसे युवकों की करती थी तालाश

जयपुर के मुरलीपुरा थानाधिकारी सुनील जांगिड़ ने बताया निक्की से हुई पूछताछ में खुलासा हुआ कि युवती शादी डॉट कॉम जैसी साइट्स पर विदुर या तलाकशुदा व्यापारियों की तलाश करती थी, जो अग्रवाल समाज के हों और बहुत अमीर हों। इसके बाद वह संपर्क कर पहले उसके व्यापार और दूसरी पूरी जानकारी इक्कठा करके शादी करती हैं। फिर तीन-चार महीने में परिवार का विश्वास जीतकर घर से कैश और ज्वेलरी लेकर फरार हो जाती है थी। फिलहाल तीन खुलासे सीमा को लेकर हुए है, लेकिन हकीकत सामने आने के बाद और भी फेक शादी के खुलासे हो सकते है।

Tags: Jaipur PoliceLooteri Dulhanrobber brideRobber Bride ArrestUttarakhand
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Uttarakhand

दिसंबर 2025 से Uttarakhand में बाहरी वाहनों पर ‘ग्रीन सेस’ लागू: प्रदूषण नियंत्रण और राजस्व में उछाल की तैयारी

by Mayank Yadav
अक्टूबर 26, 2025

Uttarakhand Green Cess: उत्तराखंड सरकार ने राज्य में प्रवेश करने वाले दूसरे राज्यों के वाहनों पर ग्रीन सेस (Green Cess)...

Uttarakhand

Uttarakhand पेपर लीक: सेवानिवृत्त न्यायाधीश ध्यानी की अगुवाई में गठित आयोग करेगा जांच

by Mayank Yadav
सितम्बर 28, 2025

Uttarakhand paper leak: उत्तराखंड सरकार ने स्नातक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा 2025 में हुए पेपर लीक और नकल प्रकरण की गहराई...

Uttarakhand

2027 का Uttarakhand चुनाव सीएम धामी के नेतृत्व में लड़ेगी बीजेपी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का बड़ा ऐलान

by Mayank Yadav
सितम्बर 3, 2025

Uttarakhand Election 2027: 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड की सियासत में हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता...

Uttarakhand

Uttarakhand में 9वीं के छात्र ने टीचर को मारी गोली, लंच बॉक्स में छुपाकर लाया था तमंचा

by Mayank Yadav
अगस्त 21, 2025

Uttarakhand News:: ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां 9वीं कक्षा के...

Uttarakhand

Uttarakhand में खत्म होने जा रही है मदरसा व्यवस्था? धामी सरकार का बड़ा फैसला

by Mayank Yadav
अगस्त 18, 2025

Uttarakhand Madrasa System: उत्तराखंड में मदरसा शिक्षा व्यवस्था को लेकर धामी सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाया है। लंबे समय से...

Next Post
Pushpa 2 BO Collection

Pushpa 2 BO Collection: अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने रचा इतिहास, 700 करोड़ के क्लब में शामिल, किया बंपर कलेक्शन

सामने आई Mohammad Yunus के ‘अजब-प्रेम की गजब’ कहानी, 1 नहीं 2 के साथ मनाया ‘हनीमून’

सामने आई Mohammad Yunus के ‘अजब-प्रेम की गजब’ कहानी, 1 नहीं 2 के साथ मनाया ‘हनीमून’

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist