बुधवार, जुलाई 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य उत्तराखंड

Mussoorie Winter Line: कार्निवाल के तीसरे दिन लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से बांधा समां, नरेंद्र सिंह नेगी के गीतों पर जमकर थिरके लोग

by Muskaan Rajput
दिसम्बर 29, 2022
in उत्तराखंड, देहरादून
Share on FacebookShare on Twitter

मसूरी में चल रहे विंटर लाइन कार्निवाल के तीसरे दिन बुधवार की शाम को स्टार नाइट में नरेंद्र सिंह नेगी के गीतों पर जमकर झूमते दिखे लोग। टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में लोगों की भीड़ देखते ही बन रही थी। भीड़ को देखते हुए पुलिस को काफी मषक्कत करनी पडी।

बुधवार की शाम लोक परंपराओं और लोक गीतों का बजा ड़ंका

मसूरी में इन दिनो चल रहे विंटर लाइन कार्निवाल में उत्तराखंड लोक संस्कृति,लोक कला,लोक परंपराओं और लोक गीतों का ड़ंका बजा हुआ है। कार्निवाल के तीसरे दिन बुधवार की शाम गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी के नाम रही। मसूरी भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओें ने भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल के नेतृत्व में और मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी को सम्मानित किया।लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने एक से बढ़कर एक गीत सुनाकर लोगों को खूब झूमाया। उधर, गायिका अनुराधा निराला ने गीतों की प्रस्तुति दी। गायक अनिल बिष्ट ने चैता की चैत्वाली गीत सुनाया तो लोगों की तालियां नहीं रुकी। इस मौके पर सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल अनिल भट्ट, नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता, महेंद्र प्रताप बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल आदि मौजूद रहे।नरेन्द्र सिंह नेगी की नाइट में अन्य अतिथि भी अपने आप को नाचने से नहीं रोक पाये। इस मौके पर पुलिस को लोगों को स्टेज के समाने नाचने के लिये रोकने के लिये खासी मषक्कत करनी पडी।

RELATED NEWS

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

जुलाई 9, 2026
UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

जुलाई 9, 2026

पहाड़ के सांस्कृति से जुड़ना हम सब के लिए गर्व की बात- नरेंद्र सिंह नेगी

टाउन हॉल में बुधवार शाम को गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने दैणा होया खोली का गणेशा गीत से सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। नरेन्द्र सिंह नेगी ने क्या जी बोलूं, स्याली रामदेई, बांध बिजोरा, ठंडो . रे ठंडो, बेडू पाको, मेरी डांडी-कांठी का मुलुक, देर होली अबेर होली, धरती हमरा गढ़वाल की, कुभज्ञान होलू डांड्यू मां, हिमाली काठी चांदी की बनी गेनी और मेला खोलो मां खोला रोलो मां सहित कई गीत सुनाए। गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ओर उनके साथ आये गायकों ने पहाड़ की माटी की सुगंध से जब अपने गीतों की रंगत बिखेरी तो दर्शकों से खचाखच भरा टाउन हाल उत्तराखंडी संस्कृत और रीति रिवाजों के रंगों से सराबोर हो गया है।गढरत्न नरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि पहाड़ के सांस्कृति,सामाजिक एवं लोक परिवेश को एक मंच पर देखना और उससे जुड़ना हम सब के लिए गर्व की बात है।

नेगी दा ने पत्रकारों से वार्ता में कही ये बात…

नरेंद्र सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि कार्निवाल में उनके साथ 26 कलाकारों की टीम ने प्रतिभाग किया है। जिसमें लोकगीत और पारंपरिक नृत्य भी पेश किए गए, जिसको श्रोताओं ने खूब पसंद किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा काफी साल पहले विंटर कार्निवल की शुरुआत की थी जो लगातार सफलता की ओर है। उन्होंने कहा कि कार्निवाल के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न कलाकारों को मंच मिलता है। वही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता है। जिससे लोगों को आर्थिक रूप से भी लाभ मिलता है।

युवा पीढ़ी को कंटेंट पर काम करने की जरुरत- नरेन्द्र सिंह नेगी

आज की युवा पीढ़ी बहुत अच्छे गीत गा रहे है। परंतु युवाओं को अपने कंटेंट पर थोडा ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी जो भी गाना बनाए उसके कंटेंट पर विशेष ध्यान रखें। नरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा सोशल मीडिया का जमाना है। ऐसे में यूट्यूब में कई नए कलाकारों के गीत सुनने को मिलते हैं जो काफी अच्छे हैं।आज भी लोग उत्तराखंड के लोकगीतों को पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि हाल में उनके द्वारा क्या जी बोलू गीत गाया गया था। जो उनके प्रशंसकों ने काफी पसंद किया है जल्द और नए गीत लाने जा रहे हैं।

Tags: carnivalcelebrationdehradunMussoorie Winter Linenarender singh negiNews1IndiaUttarakhand
Share198Tweet124Share50

Muskaan Rajput

Related Posts

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Aliganj Fire Case: अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड में 15 मासूम बच्चों की मौत के बाद विवादों में आई अवैध...

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

Argentina vs Egypt FIFA World Cup 2026: Argentina के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में 3-2 की...

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

India vs England 3rd T20:इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में 125 रन की बड़ी हार...

Next Post

रामपुर पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, फर्जी शादी कराकर लूटपाट करने वाले 2 गैंग हुए बेनकाब, लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार

UP BF7 Alert: BF7 के कहर से दहला यूपी, कोविड टेस्ट के लिए योगी सरकार ने तय की दर, जानिए क्या है रेट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist