शनिवार, जुलाई 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य उत्तराखंड

Kashipur School shootout गुरु शिष्य परंपरा हुई तार तार किस बात पर छात्र ने टीचर को मारी गोली

काशीपुर में 9वीं कक्षा के छात्र ने शिक्षक को थप्पड़ मारने की खुन्नस में गोली मार दी। शिक्षक गंभीर घायल हैं। छात्र को हिरासत में लिया गया है। विरोध में गुरुवार को जिले के निजी स्कूल बंद रहेंगे।

by SYED BUSHRA
अगस्त 21, 2025
in उत्तराखंड, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

Student Fired at Teacher in Uttarakhand: कुंडेश्वरी रोड स्थित श्री गुरुनानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सुबह करीब 9:45 बजे फिजिक्स की क्लास चल रही थी। क्लास खत्म होने के बाद जब शिक्षक गगनदीप सिंह कोहली बाहर निकल रहे थे, तभी छात्र ने टिफिन बॉक्स से तमंचा निकालकर उन पर पीछे से फायर कर दिया। गोली उनके दाहिने कंधे के नीचे लगी। मौके पर मौजूद अन्य शिक्षकों ने तुरंत छात्र को पकड़ लिया और घायल शिक्षक को निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां तीन घंटे तक ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने गोली बाहर निकाली। फिलहाल शिक्षक को आईसीयू में रखा गया है और डॉक्टरों का कहना है कि उनकी स्थिति 72 घंटे बाद साफ होगी।

कैसे हुआ हमला?

यह घटना कुंडेश्वरी रोड स्थित श्री गुरुनानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की है। सुबह करीब 9:45 बजे फिजिक्स की क्लास खत्म होने के बाद जब शिक्षक गगनदीप सिंह कोहली कक्षा से बाहर निकल रहे थे, तभी छात्र ने अपने टिफिन बॉक्स से तमंचा निकाला और पीछे से गोली चला दी। गोली चलते ही क्लासरूम में अफरा-तफरी मच गई। उस समय कक्षा में करीब 35 छात्र मौजूद थे। गोली चलाने के बाद आरोपी छात्र भागने लगा, लेकिन अन्य शिक्षकों ने उसे पकड़ लिया।

RELATED NEWS

नौशेरा सेक्टर में शहीद हुए टिहरी के अग्निवीर रोहित सिंह, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

नौशेरा सेक्टर में शहीद हुए टिहरी के अग्निवीर रोहित सिंह, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

जून 13, 2026
Bhavali accident update: खुशियों का सफर मातम में बदला , नई कार ले बेटी आई थी मायके, पूरा परिवार हुआ हादसे का शिकार

Bhavali accident update: खुशियों का सफर मातम में बदला , नई कार ले बेटी आई थी मायके, पूरा परिवार हुआ हादसे का शिकार

मई 22, 2026

वजह क्या थी?

जांच में सामने आया कि दो दिन पहले शिक्षक ने कक्षा में एक सवाल का जवाब न देने पर छात्र को थप्पड़ मारा था। इसी बात का बदला लेने के लिए छात्र ने घर से तमंचा लाकर वारदात को अंजाम दिया। उसने पुलिस को बताया कि यह हथियार घर की आलमारी से लिया और टिफिन में छिपाकर स्कूल लाया।

आरोपी और परिवार की जानकारी

आरोपी छात्र नौवीं में पढ़ता है और तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा है। उसकी एक बहन की शादी हो चुकी है जबकि दूसरी बहन पढ़ाई के बाद कनाडा चली गई। पुलिस की पूछताछ में यह भी सामने आया कि छात्र के पिता पर पहले हत्या के प्रयास और सड़क हादसे का केस दर्ज हो चुका है। हालांकि पिछले कई सालों से उनके खिलाफ कोई नया मामला दर्ज नहीं हुआ।

पुलिस और जांच की कार्रवाई

गोलीकांड की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा व खोखा बरामद किया। पुलिस ने नाबालिग छात्र को हिरासत में लेकर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही उसके पिता से भी पूछताछ की जा रही है कि हथियार घर में कहां से आया।

स्कूल और शिक्षकों की प्रतिक्रिया

प्रधानाचार्य वी.के. मलिक ने बताया कि गगनदीप सिंह कोहली पिछले 15 साल से इस स्कूल में पढ़ा रहे हैं और अब तक उनके खिलाफ कोई शिकायत नहीं आई थी। आरोपी छात्र की भी पहले तक कोई शिकायत सामने नहीं आई। इस घटना के विरोध में ऊधमसिंह नगर जिले के सभी सीबीएसई और मान्यता प्राप्त निजी स्कूल गुरुवार को बंद रहेंगे। शिक्षकों ने काला दिवस मनाने का ऐलान किया है और रामलीला मैदान से मौन मार्च निकालकर प्रशासन को ज्ञापन देने का फैसला लिया गया है।

काशीपुर में नौवीं कक्षा के छात्र ने शिक्षक को थप्पड़ मारने की खुन्नस में तमंचे से गोली मार दी। शिक्षक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। घटना के विरोध में जिले के निजी स्कूल आज बंद रहेंगे।

काशीपुर की इस घटना ने शिक्षा जगत को हिला कर रख दिया है। एक छोटी सी गलती और गुस्से में लिया गया कदम न सिर्फ छात्र के भविष्य को अंधकारमय बना सकता है, बल्कि एक शिक्षक की जान भी खतरे में डाल सकता है।

Tags: School ViolenceUttarakhand News
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

नौशेरा सेक्टर में शहीद हुए टिहरी के अग्निवीर रोहित सिंह, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

नौशेरा सेक्टर में शहीद हुए टिहरी के अग्निवीर रोहित सिंह, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

by Sadaf Farooqui
जून 13, 2026

Agniveer Rohit Singh: उत्तराखंड के टिहरी जनपद से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। भिलंगना ब्लॉक के मेंडू सिंदवालगांव निवासी...

Bhavali accident update: खुशियों का सफर मातम में बदला , नई कार ले बेटी आई थी मायके, पूरा परिवार हुआ हादसे का शिकार

Bhavali accident update: खुशियों का सफर मातम में बदला , नई कार ले बेटी आई थी मायके, पूरा परिवार हुआ हादसे का शिकार

by SYED BUSHRA
मई 22, 2026

Family Trip Turns Into Tragedy: नैनीताल की खूबसूरत वादियां इस बार एक परिवार के लिए दर्द की याद बन गईं।...

Uttarakhand Bus Accident Almora

Uttarakhand Bus Accident: अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा ,खाई में गिरी बस, 6 की मौत कई घायल, राहत-बचाव कार्य जारी

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 30, 2025

Uttarakhand Bus Accident Almora:उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। भिकियासैंण-विनायक...

Banana Purchase Scam in Uttarakhand

Uttarakhand में 35 लाख के केले का झमेला, हाई कोर्ट ने BCCI को क्यों भेजा नोटिस, क्या है पूरा मामला

by SYED BUSHRA
सितम्बर 10, 2025

Bananas in Uttarakhand: अगर कोई कहे कि खिलाड़ियों के लिए 35 लाख रुपये के केले खरीदे गए हैं तो आपको...

Uttarakhand News

पहले Youtube पर डाला वीडियो फिर पिता के सामने खुद का किया कत्ल, हल्द्वानी की इस कहानी ने सबको किया हैरान

by Gulshan
सितम्बर 9, 2025

Uttarakhand News : उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहाँ एक 24 वर्षीय युवक ने अपने...

Next Post
Lucknow Gomtinagar Railway Station modern facilities

Gomtinagar Railway Station: एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं वाला देश का पहला मॉडर्न रेलवे हब,यात्री सुविधाओं की भरमार उद्घाटन की तैयारी

Life-Saving Medicines: घर पर रखें कुछ ज़रूरी दवाएं, बचा सकती हैं आपकी जान, जानिए कब और कैसे करें इनका इस्तेमाल

Life-Saving Medicines: घर पर रखें कुछ ज़रूरी दवाएं, बचा सकती हैं आपकी जान, जानिए कब और कैसे करें इनका इस्तेमाल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist