रविवार, अक्टूबर 25, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Weather Today India: इन राज्यों में बारिश से बढ़ेगी ठंड 13 जनवरी तक येलो अलर्ट जारी

by abhishek tyagi
जनवरी 12, 2022
in मौसम, राज्य

नई दिल्ली। देशभर में ठंड की वजह से सर्दी बढ़ गई है और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर चल रहा है इसके साथ शीतलहर से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही ह, उत्तर भारत में ठंडी हवाएं चल रही हैं. कई पहाड़ी प्रदेशों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से मौसम में बदलाव नजर आ रहा है. जम्मू-कश्मीर से लेकर राजस्थान तक सर्दी का सितम बढ़ गया है. बिहार के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड और वेस्ट बंगाल के लिए 11 जनवरी से 13 जनवरी तक येलो अलर्ट जारी किया है।

ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बादलों का प्रभाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण पूर्वी भारत के कई हिस्सों में जोरदार बारिश होगी. पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश, गुजरात के क्षेत्र ठंडी हवाओं की गिरफ्त में हैं, जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आई है।

RELATED NEWS

Weather

मानसूनी बारिश ने गर्मी कम की, Delhi-NCR में आज भी बारिश होगी, देश भर का मौसम जानें

जुलाई 6, 2024
weather today : ठंड और कोहरे की चपेट में पूरा उत्तर भारत, जानिए कितना रहेगा आपके शहर का तापमान

weather today : ठंड और कोहरे की चपेट में पूरा उत्तर भारत, जानिए कितना रहेगा आपके शहर का तापमान

जनवरी 19, 2024
Kashmir में बर्फबारी का कहर, 2 पोर्टरों की मौत, 100 पेड़ गिरे

उधर, जम्मू-कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों बर्फबारी हो रही है. पिछले 7 दिनों से हो रही बर्फबारी ने लोगों की मुश्किलें दोगुनी कर दी हैं. कड़ाके की ठंड ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. तापमान सामान्य से 4-6 डिग्री तक नीचे गिर गया है. यहां कई सड़कें बर्फ से बिल्कुल ढक चुकी हैं. भारी बर्फबारी से गाड़ियों की आवाजाही में भी दिक्कत आ रही है.

कई इलाकों में तो सड़कें बाधित हैं जिससे आम जन जीवन पर प्रभाव पड़ा है. हालांकि कई इलाकों में सड़कों से बर्फ साफ करने का काम लगातार जारी है लेकिन रूक-रूक कर हो रही बारिश और बर्फबारी के चलते जिंदगी की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है. मौसम विभाग ने आने वाले हफ्तों में बारिश, बर्फबारी और बर्फीले तूफान की चेतावनी भी जारी की है।

उत्तराखंड और हिमाचल में तापमान में गिरावट

उत्तराखंड में भी तापमान में गिरावट आई है. हालांकि प्रदेश के चोपता समेत कई जगहों पर बर्फबारी रुकी है तो लोगों ने राहत की सांस ली है. रुद्रप्रयाग में टूरिस्ट प्वाइंट पर कई फीट मोटी बर्फ जम गई है. तीन दिन के भीतर लगभग पांच फीट तक बर्फ गिरी है. चार दिनों से हाईवे पर वाहनों की आवाजाही ठप है. इलाके में ठंड भी बढ़ गई है।

न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री दर्ज किया जा रहा है. हिमाचल के डलहौजी में डेढ़ से दो फिट तक बर्फबारी हुई है. सड़कों में बर्फ पसरी है. बर्फबारी का आनंद लेने के लिए दूसरे राज्यों से पर्यटकों की आवाजाही जारी तो है लेकिन पर्यटकों को भारी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ रहा है. सड़कों पर बर्फ के चलते गाड़ियां फंस रही है. लोगों घंटो जाम हटने का इंतजार कर रहे हैं.

Tags: Current Weather Conditions MapGet the forecast for todaytonight & tomorrow's weather for Delhiweather today at my locationWeather Today India

abhishek tyagi

Related Posts

Weather

मानसूनी बारिश ने गर्मी कम की, Delhi-NCR में आज भी बारिश होगी, देश भर का मौसम जानें

by Mayank Yadav
जुलाई 6, 2024

Today Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। मानसून की बारिश ने लोगों...

weather today : ठंड और कोहरे की चपेट में पूरा उत्तर भारत, जानिए कितना रहेगा आपके शहर का तापमान

weather today : ठंड और कोहरे की चपेट में पूरा उत्तर भारत, जानिए कितना रहेगा आपके शहर का तापमान

by Gautam Jha
जनवरी 19, 2024

नई दिल्ली। राजधानी समेत पूरा उत्तर भारत इन दिनों भयंकर ठंड के चपेट में है। यह हाल आने वाले कुछ...

Next Post

Chamba Accident: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 2 की मौत, 3 घायल

25वें युवा महोत्सव का पीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया उद्धाटन, डेमोग्राफी और डेमोक्रेसी को बताया ताकत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India